बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महाविद्यालय के स्तर उसके भवन और शिक्षकों से नही बल्कि उसकी गुणवत्ता से होता है: विधायक शैलेंद्र जैन

महाविद्यालय के स्तर की गणना उसके भवन और शिक्षकों  से नही बल्कि उसकी गुणवत्ता से होती है:  विधायक शैलेंद्र जैन
★ 6 करोड़ की लागत से नवीन विस्तारित भवन का  भूमिपूजन किया

 सागर। शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय में करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन विस्तारित भवन का क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र जैन ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जीएस रोहित ने की।
 विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि शिक्षक मूर्तिकार की तरह होते है जो विद्यार्थी को मूर्ति की तरह गढ़ने का काम करते हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय के शिक्षक रूपी शिल्पकारों ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि संस्कृति, खेल और कला जगत में भी श्रेष्ठ मूर्तियां गढ़ने का सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने समूह नृत्य में संभागीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए डॉ श्रीमती प्रवीण शर्मा व डॉ संगीता मुखर्जी की मंच से ही सराहना की।
  विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि महाविद्यालय के स्तर की गणना उसके भवन और शिक्षकों की संख्या से नही बल्कि उसकी गुणवत्ता से की जाती है। पिछले कुछ समय  में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के अनुपात में यहां के भवन खेल मैदान और शिक्षकों की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास शासन के सहयोग से किया जा रहा है।जिसका परिणाम है कि 5 करोड़ 90 लाख रु की लागत से नवीन बैरियर फ्री भवन का निर्माण शुरू हो रहा है। इसके अलावा यहां पर शिक्षकों के 34 नए पद स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की लायब्रेरी को अत्याधुनिक रूप में उन्नत कर प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल बनाया जायेगा जिसमें शहर के छात्र छात्राओं को लाभ मिल सकेगा। 
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ जी एस रोहित ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि महाविद्यालय अपने सीमित साधनों के बावजूद उपलब्ध प्राध्यापकों और अतिथि विद्वानों के सहयोग से शिक्षा के साथ साथ खेल संस्कृति और कला के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहा है। विधायक शैलेंद्र जैन के सहयोग से यहां के संसाधनों में वृद्धि के साथ महाविद्यालय अब और भी नई उपलब्धियों को गढ़ने का काम करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमर कुमार जैन ने किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद मोहन तिवारी भवन निर्माण एजेंसी के रूप में बीडीए के अधिकारी महाविद्यालय परिवार से डॉ संजीव दुबे डॉ श्रीमती प्रवीण शर्मा डॉ मधु स्थापक डॉ रंजना मिश्रा डॉ संगीता मुखर्जी डॉ सरोज गुप्ता डॉ इमराना सिद्धिकी डॉ संदीप सबलोक डॉ उमाकांत स्वर्णकार डॉ अंकुर गौतम डॉ संदीप तिवारी समेत शिक्षक एवं छात्र छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share:

फसलों को हुआ नुकसान ,किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

फसलों को हुआ नुकसान ,किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

सागर।  संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अभिनय श्रीवास एवं किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर एवं समस्त किसान साथियों द्वारा सागर कलेक्टर को किसानों की समस्या से जुड़े निम्न बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा ।
जिनमे 1- क्षेत्र मैं हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के चना मसूर बेवड़ा अलसी में भारी बारिश के कारण फसलें नष्ट होने के कगार पर है तत्काल सर्वे एवं मुआवजा के लिए  ।
2- पटवारियों की लापरवाही से सम्मान निधि के लिए पात्र हितग्राही आज भी भटक रहे हैं उनकी कागज पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रहे हैं सम्मान निधि से संबंधित अनगिनत समस्याओं के लिए|।              3- सोयाबीन का भाव अंतर गेहूं का बोनस कमलनाथ सरकार के द्वारा स्वीकृत 75 परसेंट सोयाबीन अतिवृष्टि राशि बकाया शिवराज जी सरकार द्वारा सोयाबीन अतिवृष्टि राशि के 30 परसेंट बकाया तत्काल खातों में डालने बाबत।    4- विशेष- 2020 एवं 2021 का बीमा जल्द किसानों के खाते में डालने के लिए।                              
Share:

अधिकारी फसलों की क्षति का सही मूल्यांकन करें, कोई भी प्रभावित गांव सर्वे से न छूटे : केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल

अधिकारी फसलों की क्षति का सही मूल्यांकन करें, कोई भी प्रभावित गांव सर्वे से न छूटे : केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल

★ केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्राम मुहली और पटारी में ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया


सागर, 10 जनवरी 2022.
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलषक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जिले के शाहगढ़ और बण्डा तहसील के ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होंने शाहगढ़ तहसील के ग्राम मुहली और बण्डा तहसील के ग्राम पटारी में ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्रामों में किसानों से चर्चा की और ओलावृष्टि से नुकसान के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से गेंहू, मसूर और चना की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी गांव सर्वें से न छूटे। प्रभावित हुई फसलों की क्षति का सही मूल्यांकन करें। जिससे कि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।  

उन्होंने कहा कि यह संतोषजनक है कि अधिकारी फील्ड पर मिले और नुकसान का सर्वे कर रहे है। इस दौरान एसडीएम सुश्री शषि मिश्रा, तहसीलदार श्री एलपी अहिरवार, श्री संजय दुबे और किसान मौजूद थे। 
Share:

PWD विभाग के SDO को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया सागर लोकायुक्त पुलिस ने

PWD विभाग के SDO को 20 हजार की  रिश्वत लेते गिरफ्तार किया सागर लोकायुक्त पुलिस ने 


सागर। लोकायुक्त पुलिस सागर ने  की कार्यवाही  पीडब्लूडी विभाग के PIU में पदस्थ SDO को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। SDO ने रनिंग बिलो के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी थी। 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के अनुसार  आवेदक निलेश दिक्षित,उम्र 33 वर्ष  जिला सागर ने कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। सागर एस.डी.ओ. PWD (piu )  मुलायम प्रसाद अहिरवार द्वारा आवेदक के इनडोर स्टेडियम खुरई व मालथोन  के रनिंग बिलो के भुगतान करने की एवज में 20,000 रु मांग रहा है । 
लोकायुक्त पुलिस DSP राजेश खेड़े ने  आज स्टाफ के साथ तहसीली परिसर सागर स्थित PWD कार्यालय में बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते मुलायम अहिरवार को गिरफ्तार किया। 

Share:

हटा: बच्चो के लिए कम्बलों,मास्क ओर खाद्य सामग्री

हटा: बच्चो के लिए कम्बलों,मास्क ओर खाद्य सामग्री

हटा।  हटा में एकलव्य वनवासी सेवाश्रम रामगोपाल जी मंदिर के पास जाकर बच्चो के लिए कम्बलों,मास्क ओर खाद्य सामग्री (1 तेल का जार और 10kg अरहर की दाल ) का वितरण कृष्णा महाविद्यालय परिवार हटा के सदस्य वैभव जैन और पंकज सिंह द्वारा किया गया ।। 
आप सभी भी सहयोग कर सकते है यहाँ अनाथ बच्चे निवासरत है जिनके पढ़ने लिखने से लेकर खाने पीने की सभी व्यवस्था जनसहयोग से बनाई जाती है ।।
Share:

SAGAR : महंगाई को लेकर कांग्रेसका जन जागरण अभियान

SAGAR : महंगाई को लेकर कांग्रेसका जन जागरण अभियान

सागर । महंगाई को लेकर सागर के बरिया घाट में कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण समन्वयक और जन जागरण अभियान के संभागीय प्रभारी सुरेंद्र चौबे ने महिलाओं के स्व सहायता समूह की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई हर घर की भीषण समस्या बन चुकी है जिसको लेकर महिलाओं को जागृत करने का कार्य स्व सहायता समूह कर सकते हैं  क्योंकि दैनिक उपयोग की वस्तुएं रसोई गैस सहित आम रोज उपयोग में आने वाली वस्तुओं सहित रोज उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं यह कार महिलाएं बखूबी कर सकती हैं बैठक का संचालन युवक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन चौधरी ने किया आभार कांग्रेसी नेता जमुना सोनी ने व्यक्त किया बैठक में गीता सोनी रंजना झा अनीता ठाकुर बांग्ला सोनी कंचन सोनी राधा सोनी रानी सोनी नीता नामदेव गीता सोनी उषा विश्वकर्मा किरण सोनी प्रभा सोनी संध्या सोनी दीपा सोनी पूजा नाम देव सुमन सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। 
Share:

Archive