बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

धान खरीदी में गड़बड़ी, ढाना सेवा सहकारी समिति केंद्र प्रभारी एवं ऑपरेटर पर अपराधिक मामला दर्ज

धान खरीदी में गड़बड़ी, ढाना सेवा सहकारी समिति केंद्र प्रभारी एवं ऑपरेटर पर अपराधिक मामला दर्ज

सागर, 20 जनवरी 2022
कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा अमानत में खयानत करने पर सेवा सहकारी समिति ढाना द्वारा संचालित समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र ढाना के केंद्र  प्रभारी श्री सूर्यकांत दुबे एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री गौरव चौबे के विरुद्ध अमानत के खयानत के तहत मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए  गए है ।

कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि ढाना उपार्जन केंद्र  की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती चारू जैन एवं नायब तहसीलदार श्री आदर्श जैन द्वारा जांच कराई गई जांच में 4799 क्विंटल धान का अंतर पाया गया ।

कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि केंद्र प्रभारी श्री दुबे एवं कंप्यूटर ऑपरेटर श्री चौबे के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पुलिस थाना सानोधा में दर्ज कराने के लिए जगह आपूर्ति नियंत्रक सागर को निर्देशित किया गया था । उन्होंने बताया कि कनिष्ठ  आपूर्ति अधिकारी के द्वारा पुलिस थाना सानोधा में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीयक सहकारी समितियां सागर को संपूर्ण जांच उपरांत दोनों कर्मचारियों को सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन नीति वर्ष 2021-22 का उल्लंघन पाया गया तथा फर्जी तरीके से आवक से ज्यादा उपज कंप्यूटर में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज खरीदी गई धान से केंद्र पर 4799.99 क्विंटल धान कम है। इसकी कीमत 93 लाख 11 हजार 980 रुपये है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में किसानों के उपज बेचे बगैर ही रिकॉर्ड में चढ़ाई गई हैं।


खरीदी रजिस्टर पूर्ण नहीं मिला। खरीदी रजिस्टर में 14 व 15 जनवरी की खरीदी दर्ज नहीं थी। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी से मिले ऑनलाइन खरीदी के रिकॉर्ड में जांच दिनांक तक 38,070.699 क्विंटल धान खरीदी की गई। इसमें से 25,728.509 क्विंटल धान आरटीओटी की गई। भंडारण केंद्र को दिए गए अनाज की कुल मात्रा 22,768.409 क्विंटल दर्ज थी। जांच के दौरान केंद्र पर कुल 12,227.9 क्विंटल धान मिली। जबकि केंद्र के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार 17,027.89 क्विंटल धान रखी गई थी।

इस प्रकार ऑनलाइन रिकॉर्ड में खरीदी गई धान केंद्र पर 4,799.99 क्विंटल कम पाई गई। इस मामले में सानौधा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409,420,467,468,34, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
Share:

SAGAR : नाबालिग के‌ साथ छेड़छाड़ करने वालेे आरोपी को तीन साल की सजा

SAGAR : नाबालिग के‌ साथ छेड़छाड़ करने वालेे आरोपी को तीन साल की सजा
 
सागर। न्यायालय-श्रीमान दीपाली शर्मा विषेष न्यायाधीष (लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012), सागर, जिला सागर के न्यायालय ने आरोपी बिजेंद्र  पिता कालूराम पटेल उम्र 29 साल, निवासी ग्राम चितौरा, थाना सुरखी  जिला सागर को धारा 8 लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 03 साल का सश्रम कारावास एवं 8000 रूपए के अर्थदण्ड एवं धारा 3(1)(W)(I) अनुसूचित जाति/जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 में 02 साल के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड एवं धारा 3(2)(v-क)अनुसूचित जाति/जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 में 01 साल के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड  से दण्डित करने का आदेश दिया गया। राज्य शासन की ओर से सहा. जिला अभियोजन अधिकारी/विषेष अभियोजक रिपा जैन ने शासन का पक्ष रखा।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता के पिता ने थाना सुरखी  में इस आषय की रिपोर्ट लेख करायी कि घटना दिनांक 17-07-2016 को शाम 6 बजे नदी पानी भरने जा रही थी तभी अभियुक्त ने बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया, अभियोक्ती ने अपनी मां को आवाज लगाई तो अभियुक्त धमकी देने लगा की वह शादी करेगा। जब मां आई तो अभियुक्त धमकी देने लगा कि यदि पुलिस को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा।  उक्त रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां अभियोजन ने महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किये। माननीय न्यायालय द्वारा उभय पक्ष को सुना गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण के तथ्य परिस्थितियों एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए व अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपी बिजेंद्र को धारा 8 लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 03 साल का सश्रम कारावास एवं 8000 रूपए के अर्थदण्ड एवं धारा 3(1)(W)(I) अनुसूचित जाति/जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 में 02 साल के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड एवं धारा 3(2)(v-क)अनुसूचित जाति/जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 में 01 साल के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड  से दण्डित करने का आदेश दिया गया।
Share:

प्राचार्य श्री यूबीएस गौर को डीपीसी का प्रभार


प्राचार्य श्री यूबीएस गौर को डीपीसी का प्रभार
सागर, 20 जनवरी 2022।
 कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने प्रशासकीय कार्य सुविधा के दृष्टिगत हाई स्कूल प्राचार्य श्री यूबीएस गौर को रिक्त जिला परियोजना समन्वयक जिला षिक्षा केन्द्र सागर का संपूर्ण प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है।  
Share:

BJP : 20 से 30 जनवरी तक चलेगी बूथ विस्तारक योजना, संगठन एप बनेगा प्रभावी माध्यम :नेहा बग्गा, प्रवक्ता ★ बूथ, पन्ना समितियो आदि की जानकारी होंगी डिजिटलाइज : गौरव सिरोठिया ,जिला अध्यक्ष

 
BJP : 20 से 30 जनवरी तक चलेगी बूथ विस्तारक योजना, संगठन एप  बनेगा प्रभावी माध्यम :नेहा बग्गा, प्रवक्ता
★ बूथ, पन्ना समितियो आदि की जानकारी होंगी डिजिटलाइज : गौरव सिरोठिया ,जिला अध्यक्ष 


सागर। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी-2021 से जन्माष्टमी 2022 तक 'संगठन पर्व' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है हम यह भी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया है वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुण्य विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं आज भारतीय जनता पार्टी को बीज से वटवृक्ष बनाने वालों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का नाम पूरे श्रद्धाभाव से लिया जाता है।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश श्रद्धेय ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व' के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है।
उन्होंने बताया कि इस बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मध्य प्रदेश में 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे l इस योजना के अंतर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले हैं। इस बात में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा । संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए "संगठन" एप भी लॉन्च किया गया है। टेक्नोलॉजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे।
 उन्होंने बताया कि  "संगठन" एप के माध्यम से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे।
बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुँचाने का संकल्पित हैं। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है, उसमें हमें आशा है कि हम संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण में निश्चित तौर पर सफल होंगे। बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।



जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बूथ विस्तारक योजना निमित्त सागर जिले की 8 विधानसभा सागर, नरयावली, खुरई,बीना,रहली, देवरी बंडा सुरखी जिनमें संगठनात्मक रचना अनुसार कुल मंडलो की संख्या 34 हैं जिनमें मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2097 जिनमें संगठनात्मक दृष्टि से 113 नगर केंद्र व248 ग्राम केंद्रों की रचना की गई है संगठनात्मक रचना अनुसार नगर केंद्र व ग्राम केंद्रों की संख्या 361 है जिनमें हमारे प्रत्येक केंद्र पर 1 विस्तारक समितियों के परंपरागत रूप से सत्यापन हेतु व 1 विस्तारक डिजिटलाइजेशन हेतु प्रत्येक केंद्र पर कुल 2 विस्तारक पहुचेंगे इस प्रकार सागर जिले में कुल 722  समयदानी कार्यकर्ता विस्तारक के रूप आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक केंद्र पर 10 दिन 10 घण्टे कुल 7220 घण्टे बूथ को सक्षम एवं सबल बनाने के लिए कार्य करेंगे जिसमें मान.मंत्रीगण. प्रदेश पदाधिकारी (जिले में निवासरत). सांसद मान.जिला अध्यक्ष .विधायक गण भी संगठन द्वारा तय केंद्र पर विस्तारक की भूमिका में रहेंगे। 

इस मौके पर  संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया , जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन , सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल, नवीन भट्ट, आदि उपस्थित रहें |
Share:

SAGAR : कांग्रेस का महंगाई- बेरोजगारी को लेकर जन जागरण अभियान तथा सदस्यता अभियान सम्पन्न

SAGAR : कांग्रेस का महंगाई-  बेरोजगारी को लेकर जन जागरण अभियान तथा सदस्यता अभियान सम्पन्न


सागर ।  कांग्रेस पार्टी का महंगाई बेरोजगारी को लेकर जन जागरण अभियान तथा सदस्यता अभियान- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी जी की मन मंशानुसार एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  श्री कमलनाथ के निर्देश पर सागर के सुभाष नगर वार्ड में जन जागरण के संभागीय प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेंद्र चौबे के नेतृत्व में महंगाई बेरोजगारी के तहत युवाओं को संबोधित किया एवं वार्ड में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया, इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए जन जागरण अभियान के प्रभारी सुरेंद्र चौबे ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी को लेकर आमजन बहुत त्रस्त है देश में महंगाई बेरोजगारी सुरसा की तरह बढ़ रही है, दैनिक रोजमर्रा के जीवन की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम जन आक्रोश थे और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है, शीघ्र ही शहर के हर वार्ड में कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान चलाया जाएगा इस अवसर पर कई घरों में जाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, कार्यक्रम का संचालन शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने किया व आभार नीलेश अहिरवार ने व्यक्त किया, कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित दानिश तिवारी गणेश पटेल पूर्व पार्षद उमर खान पूर्व पार्षद श्याम जी दुबे हरिश्चंद्र सोनवार पूर्व पार्षद गंगाराम अहिरवार रोहित मांडले याेगराज कोरी पवन जाटव सचिंद्र वाल्मीकि अरुण साहू अभिषेक तिवारी विपिन सैनी मनोज सोनवार लखन पटेल प्रशांत मिश्रा ऋषि केसरवानी संजय सोनवार देवी अहिरवार गणेश अहिरवार पप्पू चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे
Share:

दुर्लभ इजिप्शियन वल्चर प्रजाति के आधा दर्जन से अधिक गिद्ध जब्त ★ यूपी से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहा था आरोपी

दुर्लभ इजिप्शियन वल्चर प्रजाति के आधा दर्जन से अधिक गिद्ध जब्त 
★ यूपी से महाराष्ट्र बेचने ले जा रहा था आरोपी

खण्डवा। सूत्रों के मुताबिक, वनमंत्री कुँवर विजय शाह को जानकारी मिली थी कि विभिन्न राज्यों के बीच रेलमार्ग के जरिए दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणियों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद वनमंत्री ने मातहतों को रेलवे स्टेशनों पर नजर रखकर तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था। सोमवार देर रात कानपुर से मनमाड़ (महाराष्ट्र) जा रहे फरीद अहमद पिता बशीर अहमद निवासी उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के सामान की वन अमले ने जाँच की। फरीद अहमद अपने साथ जो बॉक्स लेकर जा रहा था उसे खोलकर देखा तो सभी हतप्रभ रह गए। आधा दर्जन से अधिक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध बक्से में भरे हुए थे। 
आरोपी फरीद अहमद को खण्डवा के वन अमले ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। खण्डवा एसडीओ नितिन राजोरिया ने बताया कि, आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड माँग रहे हैं। पूछताछ में बड़े तस्कर गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है। 



वन्यजीव तस्करों पर हो सख्त कार्रवाई


वनमंत्री कुँवर विजय शाह ने गिद्ध तस्कर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और वन्यजीव तस्करों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। वन्य प्राणियों की तस्करी और खरीद- फरोख्त करने वालों पर कठोर एक्शन लेंगे।
Share:

SAGAR: फसलों के नुकसान का गाइड लाइन के अनुसार मिलेगा मुआवजा : कलेक्टर ★ बंडा ,शाहगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम में हुए नुकसान का निरीक्षण

SAGAR: फसलों के नुकसान का गाइड लाइन के अनुसार मिलेगा मुआवजा  : कलेक्टर 
★  बंडा ,शाहगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम में हुए नुकसान का निरीक्षण



सागर 19 जनवरी 2022
अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि में हुई फसलों के नुकसान का शासन की गाइडलाइन  के अनुसार किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य बुधवार को बंडा एवं शाहगढ़ विकासखंड के दूरस्थ
 ग्रामो में फसलों का हुए नुकसान के निरीक्षण के दौरान दिए । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा तहसीलदार श्री संजय दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने निरीक्षण के दौरान बंडा विकासखंड के ग्राम बिजुरी, शाहगढ़ विकासखंड के, जगधर ,सेमरा रामचंद्र सहित अन्य ग्रामों का खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि आप लोगों को चिंतित होने की कोई बात नहीं, शासन की गाइड लाइन के अनुसार शीघ्र ही आपको मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर दीपक आर्य ने ओलावृष्टि से नष्ट एवं बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण बण्डा एवं शाहगढ़ विकासखंड के खेतों में जाकर किया। जिसमें ग्रामीण जनों के साथ उन्होंने खेत खेत जाकर फसलों का  अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मिश्रा एवं तहसीलदार श्री दुबे के साथ मौके पर ही जायजा लिया। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा किसानों को चिंता करने की कोई बात नहीं है, शासन प्रशासन उनके साथ है और शीघ्र ही उनको मुआवजा दिया जाएगा।

कलेक्टर श्री आर्य ने ग्राम वासियों की शिकायत पर निर्देश दिये कि जो पटवारी मुख्यालय पर नहीं बैठते उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां की गिरदावरी गलत तरीके से फीडिंग की गई है वहां पर सुधार करने के  आदेश दिए गए  । आज ग्राम बिजरी, सेमरा, जगधर में सभी किसानो ने कलेक्टर श्री आर्य के समक्ष किसानों की आपबीती सुनाई ।

कलेक्टर श्री आर्य ने तहसीलदार एवं पटवारी को तत्काल  खेतों पर मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। उन्होंने  बंडा, शाहगढ़  के अंतर्गत जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई है एवं तुषार लगा है उनकी सर्वे कर लिस्ट को मुख्यालय पर चस्पा करने के आदेश दिए। अति ओलावृष्टि से गेंहू, मसूर, चना, मटर, सरसों, अलसी एवं सब्जियों आदि फसलों का नुकसान हुआ है। 
Share:

गुना : अति पिछड़ा वर्ग उत्थान समिति मप्र के जिला अध्यक्ष बने अंशुल कुमार सेन

गुना : अति पिछड़ा वर्ग उत्थान समिति मप्र के जिला अध्यक्ष बने अंशुल कुमार सेन



गुना। अति पिछड़ा वर्ग उत्थान समिति मप्र द्वारा अंशुल कुमार सेन को गुना जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त गए गए इस अवसर श्री सेन द्वारा बताया गया कि सेन साहू , प्रजापति , चौरसिया , केवट ,शिवहरे , सोनी , माली , रजक , वैरागी, लखेरा, विश्वकर्मा ,कहार , नामदेव जैसी अतिपिछड़ी जातियां है जिन्हें राजनीतिक ,एवम शिक्षा , रोजगार जैसे लाभ से वंचित रह जाते है किंतु कर्पूरी फॉर्मूला से अति पिछड़ा वर्ग की जातियों को न्याय संगत लाभ हो ऐसी मांग सरकार से की जा रही अति पिछड़ा वर्ग केवल वोट बैंक नही है उनको भी सभी अधिकार मिलना चाहिए विहार केरल जैसे राज्यों में कर्पुरी फॉर्मूला लागू है इसी तरह मप्र में भी लागू हो बस यही पहल है जिससे सही मायनों में सबका साथ सबका विकास वाला नारा सार्थक हो पायेगा ।
इस नियुक्ति के लिए श्री सेन ने प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सेन जी का धन्यवाद सहित आभार ज्ञापित किया ।।
Share:

Archive