बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: देवरी, बीना नगरपालिका, रहली व शाहपुर नगरपरिषद के पार्षदों के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

SAGAR: देवरी, बीना नगरपालिका, रहली व  शाहपुर नगरपरिषद के पार्षदों के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा


सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर की जिला चयन समिति ने नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिए नगर पालिका परिषद  रहली  , शाहपुर, देवरी, बीना के पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है जो इस प्रकार है। जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने इसकी घोषणा की।


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की


SAGAR : भाजपा  नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सागर। नगरनिगम चुनावो में दलबदल शुरू हो गया है। आज कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में श्री प्रेम नारायण छुटकुल यादव (पूर्व पार्षद जिला अध्यक्ष यादव महासभा) श्री महेंद्र दुबे (वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर वार्ड) श्री बिहारी घोसी पहलवान इतवारी वार्ड, श्री बलराज यादव (बबलू दाऊ शनिचरी) सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।



 इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन पूर्व विधायक श्री सुनील जैन चुनाव प्रभारी श्री सुरेंद्र सुहाने ,सहप्रभारी अब्दुल गनी, चुनाव संचालक श्री राम कुमार पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम जी दुबे अखिल भारतीय युवक कांग्रेस समन्वयक श्री भूपेंद्र मुहासा सेवादल अध्यक्ष श्री सिंटू कटारे श्री द्वारका चौधरी जी श्री कपिल पचौरी जी गुड्डा महाराज अंकुर आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Share:

SAGAR : भाजपा से महापौर के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को टिकिट, मनाई खुशियां

SAGAR : भाजपा से महापौर के लिए  श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को टिकिट, मनाई खुशियां


सागर। भाजपा ने नगरनिगम सागर के  महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को बनाया है। पार्टी हाईकमान ने आज इसकी घोषणा की। श्री मति संगीता एक ग्रहणी और समाजसेविका है। उनके पति सुशील तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता है। श्री तिवारी सागर विधानसभा से दो दफा चुनाव लड़ चुके है। उनको नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का समर्थक माना जाता है। 


करीब 9 साल पहले काँग्रेस छोड़कर भाजपा में  शामिल हुए डॉ सुशील तिवारी  छात्र राजनीति में डॉ सर हरि सिंह गौर वि. वि. सागर के 1981 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे है।उन्होंने  सन 2003 और 13 में कांग्रेस से सागर विधानसभा का चुनाव लड़ा । दोनों चुनाव हारे। 2013 में मौजूदा विधायक भाजपा के शैलेन्द्र जैन से चुनाव हारे। इसके बाद भाजपा में शामिल हुए और भाजपा में कई पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे है। अब भाजपा नेता सुशील तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी का भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन की बहू और कांग्रेस प्रतयाशी निधि सुनील जैन से मुकाबला है। निधि जैन के पति सुनील जैन कांग्रेस से देवरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

टिकिट मिलते ही मनाई खुशियां

संगीता तिवारी का टिकिट घोषित होते ही 
नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ,सांसद राजबहादुर सिंह ,जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज निगम के उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर  सहित भाजपा कार्यकर्तायो ने जुलूस निकाला और स्वागत कर  जीत का संकल्प लिया। प्रत्याशी संगीता तिवारी ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि वे सागर के विकास के लिए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन लेकर काम करेंगी। शहर के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। 

Share:

योग निकेतन में विश्व योग दिवस की तैयारी जारी


योग निकेतन में विश्व योग दिवस  की तैयारी जारी

सागर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  21 जून की तैयारियां को लेकर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर में योगाचार्य विष्णु आर्य के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योगाचार्य विष्णु आर्य ने इस मौके पर कहा कि योग हमारे मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास का माध्यम है।योग दिवस पर हम सभी नियमित योगाभ्यास करे । इसके साथ पूरे परिवार को इससे जोड़े ।तभी स्वस्थ्य परिवार और समाज का विकास होगा।


योग निकेतन में रियल कोचिंग क्लासेस
रियल कंप्यूटर होम के संचालक सुबोध आर्य इसके आयोजक है। नियमित योगाभ्यास प्रशिक्षण में दिलीप साहू  आकाश पटेल ,अभिषेक सोनी ,भूपेंद्र पाराशर , सुरभि अहिरवार , भूमिका सेन, जिया जाटव, कार्तिक कुर्मी, आशु अहिरवार ,लालचंद पटेल ,अंशु दीक्षित  , लोधी ,कंचन साहू, संजू कोष्टि ,हर्ष कुर्मी ,मनीष अहिरवार , याशिका , प्रियांश दीक्षित, कुणाल पटेल  महेश नेम अंशिका कोरी , रामू अहिरवार , भूमिका सेन , अपेक्षा साहू आदि हिस्सा ले रहे है।





पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

भाजपा ने 13 महापौर प्रत्‍याशियों का किया ऐलान, श्री मति संगीता सुशील तिवारी होंगी सागर से उम्मीदवार

भाजपा ने 13 महापौर प्रत्‍याशियों का किया ऐलान, श्री मति संगीता सुशील तिवारी होंगी सागर से उम्मीदवार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लंबी माथापच्‍ची और कोर ग्रुप की कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार नगरीय निकाय चुनाव में 16 में से 13 नगर निगम के लिए महापौर पद के प्रत्‍याशियों का ऐलान कर दिया। इंदौर, रतलाम और ग्‍वालियर में महापौर पद के प्रत्‍याशियों के लिए पार्टी के भीतर अब भी एकराय नहीं बना पाई है। लिहाजा उक्‍त तीनों नगर निगम के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी। राजधानी भोपाल में पार्टी ने मालती राय को महापौर पद का प्रत्‍याशी बनाया है। जबलपुर में डॉ जितेंद्र जामदार के नाम पर पार्टी ने मुहर लगाई है। इसे अलावा कटनी से ज्‍योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, खंडवा से अमृता यादव को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा मुरैना से मीना जाटव, सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रबोध व्‍यास, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चंद्रप्रताप विश्‍वकर्मा, बुहरानपुर से माधुरी पटेल, उज्‍जैन से मुकेश टटवाल और देवास से गीता अग्रवाल भाजपा की ओर से महापौर पद की प्रत्‍याशी होंगी।


ये है प्रत्‍याशियों की सूची
1. भोपाल - मालती राय
2. जबलपुर - डा. जितेंद्र जामदार
3. उज्जैन - मुकेश टटवाल
4. देवास - गीता अग्रवाल
5. मुरैना- मीना जाटव
6. सागर - संगीता तिवारी
7. रीवा - प्रबोध व्यास
8. सतना - योगेश ताम्रकार
9. सिंगरौली - चंद्रपाल विश्वकर्मा
10. कटनी - ज्योति दीक्षित
11. छिंदवाड़ा - अनंत धुर्वे
12. खंडवा - अमृता यादव
13. बुरहानपुर - माधुरी पटेल
Share:

बाल श्रम दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

बाल श्रम दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
दमोह। बच्चों की प्रतिभा निखारने तथा एक विकसित करने बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के द्वारा मागंज वार्ड 5 में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। कोरोना महामारी की भीषण विभीषिका के पश्चात बच्चों का उत्साह पुन: जाग्रत करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निधि तिवारी ने बताया कि बच्चों देश का भविष्य है, कोरोना महामारी के दौरान अन्य गतिविधियों की तरह पढ़ाई भी बाधित हुई थी एव समिति का उद्देश्य बच्चों को पुन: आकर्षित कर उनकी सोच को विकसित कर सके। आज छोटी से उम्र में बच्चों मजदूरी करने लगते है जिससे वह नशे के आदि हो जाते है हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा पढ़े और देश का नाम रोशन करें। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी पूर्ण रचनात्मतक अभिव्यक्तियों का प्रयोग करते हुए अपने मन की बात को रंगों से उकेरा।
जिला संगठन प्रभारी निर्मल राठौर ने बताया कि बाल श्रम बच्चों को सिर्फ शिक्षा से ही बंचित नहीं करता, बल्कि वे विकास के सभी अवसरों से बंचित रह जाते है। मजदूरी करने वाले बच्चे नशे की गिरफ्त में आकर गलत रास्तों की ओर चले जाते है। बाल मजदूरों का शारीरिक और मानसिक शोषण भी बड़ी संख्या में होता है ल कोई भी परिवार सामान्य परिस्थितियों में अपने बच्चों को मजदूरी के लिए नहीं भेजता। उसके पीछे भी अनेकों कारण होते है,परिवार की गरीबी हो या माता- पिता की शारीरिक या मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो। यदि पिता नशे का आदी हो तो बच्चे काम करते है। हमें ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनकी परिवारिक मजबूरी को भी दूर करना होगा। जिला उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बताया हमारे संगठन के द्वारा बच्चों का उत्सव वर्धन और मंच प्रदान करने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहते है कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रों को सेलेक्ट कर परूस्कृत किया गया जिसमें पीहू ठाकुर प्रथम, आस्था तिवारी दूसरा, रुपाली तिवारी तीसरा, नैंसी सेन को चौथा स्थान मिला। हनशिक पटेल, वेदंश पटेल, नीलेश सेन, चेतन ठाकुर, कृष्णा सेन आशीष तिवारी, चित्रांश ठाकुर आदि बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अनुराग गौतम, बी के तिवारी, रामदीन पटेल, विकास सोनी, सुमन मिश्रा, भारती पटेल, कीर्ति पांडेय आदि की उपस्थिति रही।


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



Share:

Archive