बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : भाजपा से महापौर के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को टिकिट, मनाई खुशियां

SAGAR : भाजपा से महापौर के लिए  श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को टिकिट, मनाई खुशियां


सागर। भाजपा ने नगरनिगम सागर के  महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को बनाया है। पार्टी हाईकमान ने आज इसकी घोषणा की। श्री मति संगीता एक ग्रहणी और समाजसेविका है। उनके पति सुशील तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता है। श्री तिवारी सागर विधानसभा से दो दफा चुनाव लड़ चुके है। उनको नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का समर्थक माना जाता है। 


करीब 9 साल पहले काँग्रेस छोड़कर भाजपा में  शामिल हुए डॉ सुशील तिवारी  छात्र राजनीति में डॉ सर हरि सिंह गौर वि. वि. सागर के 1981 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे है।उन्होंने  सन 2003 और 13 में कांग्रेस से सागर विधानसभा का चुनाव लड़ा । दोनों चुनाव हारे। 2013 में मौजूदा विधायक भाजपा के शैलेन्द्र जैन से चुनाव हारे। इसके बाद भाजपा में शामिल हुए और भाजपा में कई पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे है। अब भाजपा नेता सुशील तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी का भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन की बहू और कांग्रेस प्रतयाशी निधि सुनील जैन से मुकाबला है। निधि जैन के पति सुनील जैन कांग्रेस से देवरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

टिकिट मिलते ही मनाई खुशियां

संगीता तिवारी का टिकिट घोषित होते ही 
नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ,सांसद राजबहादुर सिंह ,जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज निगम के उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर  सहित भाजपा कार्यकर्तायो ने जुलूस निकाला और स्वागत कर  जीत का संकल्प लिया। प्रत्याशी संगीता तिवारी ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि वे सागर के विकास के लिए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन लेकर काम करेंगी। शहर के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive