बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस प्रत्याशी निधी जैन का जनसम्पर्क जारी, मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी निधी जैन का जनसम्पर्क जारी, मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद


सागर। कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्यशी श्रीमती निधी सुनील जैन को वार्ड में जनसंपर्क के दौरान जनता का वयापक से समर्थन मिल रहा है।
शनिवार को उन्होंने सुभाष नगर,तुलसी नगर औऱ गुरु गोविंद सिंह वार्ड में जन सम्पर्क किया। इस दौरान तीनो वार्डो में श्रीमती जैन का महिलाओं ने स्वागत किया, उन्होंने ने वार्ड के लोगो की समस्या भी सुनी औऱ कहा आप लोगों की समस्या हल करना मेरा फर्ज है। चुनाव में आप कांग्रेस का साथ दे, आपकी वोट से वार्ड ही नही पयरे शहर की समस्या हल होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने लोगो को भरोसा दिलाया ।

पूर्वभाजपा पार्षद बलराम घोषी काँग्रेस में शामिल हुए

श्रीमती जैन ने कहा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के लोग भी आयेगे वे आपको विकास के वायदे करेंगे, 15 साल में बीजेपी ने क्या विकास किया,झील की दुर्दसा आप से छिपी नही है, वार्डो में विकास के नाम पर विनास किया गया,अब बदलाव का समय आ गया है, हाथ का पंजा ही विकास और बदलाव ला सकता है।
वार्ड जनसंपर्क में तीनों वार्ड के पार्टी प्रत्यशी, पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभरी सुरेन्द सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी, प्रशांत समैया, अनिल सोनी, आदि मौजूद रहे।


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह★ भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया

सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह
★ भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया

सागर। कांग्रेस के लोग यह समझ लें कि सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा। कांग्रेस को वोट देने का मतलब सागर का विकास रोकना और कोई नहीं चाहता कि सागर का विकास रुके। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के नगरीय निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और अनेक भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर विशाल रैली के साथ लगभग दो किलोमीटर पैदल चलते हुए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन जमा करते समय भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंदसिंह राजपूत प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेन्द्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज नामांकन के अवसर पर हम सब पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में नमन करके रैली शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगा कि पार्टी का काम करते मुझे 40 वर्ष हो गए। पहले भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने गये, लेकिन आज जैसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह समझ लें कि सागर भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ है, और हमेशा रहेगा। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है सागर का विकास रोकना और कोई नहीं चाहेगा कि सागर का विकास रूके। सागर में जो विकास के काम चल रहे हैं वे एक साल में पूरे करेंगे।
रैली को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी वह महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भी संबोधित किया। उपस्थित महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर नामांकन रैली की शुरूआत की।

कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। हम सबका आज जो मान सम्मान है, वह पार्टी के कारण ही है। पार्टी हमारी मां है। इसलिए महापौर पद का चुनाव जीतना हम सबका संकल्प होना चाहिए। हम सब मिलकर सागर का चुनाव लड़ेंगे।
सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के लिए यहाँ पर हजारों की संख्या में उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों का उत्साह इस बात घोतक है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से जीत से विजय श्री हासिल कर एक नया इतिहास रचने जा रही हैं।
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसलिए स्वाभाविक है की चुनावों में बड़ी संख्या में टिकट के लिए दावेदारी  कार्यकर्ता करते हैं लेकिन यह केवल भाजपा में देखने को मिलता है कि किसी एक व्यक्ति को संगठन द्वारा प्रत्याशि बनाये जाने के बाद शेष दावेदार प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा एवं कदम से कदम मिलाकर उसे विजय श्री दिलाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुट जाते यह संस्कार है हमारे संगठन के और इसका प्रमाण आज का मंच है भाजपा केवल एक व्यक्ति नही बल्कि पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है है विजयी परचम फहराती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए* उपस्थित जनता जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमतों से विजय बनाने का संकल्प दिलाया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. सुशील तिवारी ने कहा कि वे हृदय से भाजपा के आभारी हैं, जिसनें संगीता तिवारी को महापौर पद के लिये योग्य समझा। मैं भी भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। अतः आप सभी को वचन देता हूं कि किसी के भी सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। 
सभा उपरांत उपस्थित महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर नामांकन रैली की शुरूआत की
जो कि डी.जे. ढोल गाजे बाजे के साथ  काली तिगड्डा झंडा चौक कालीचरण चौराहा से पिम्पलापुरे मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची नामांकन रैली के दौरान महापौर प्रत्याशि श्रीमति संगीता सुशील तिवारी कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद श्री राज बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं पार्षद प्रत्याशियों का जगह जगह फूल माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। साथ ही वातावरण भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारो से गुंजायमान होता रहा।
ये रहे मौजूद
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु आर्य हरिराम सिंह ठाकुर डॉ प्रदीप पाठक  श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन नारायण प्रसाद कबीरपंथी जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट कमलेश बघेल लक्ष्मण सिंह रामेश्वर नामदेव सविता साहू सुषमा यादव निकेश गुप्ता  श्रीमती संध्या भार्गव यश अग्रवाल आबिद पठान राजकुमार धनोरा अर्पित पांडे प्रासुक जैन प्रदीप राजौरिया विक्रम सोनी मनीष चौबे अंशुल परिहार सहित 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Share:

अपह्त सराफा व्यापारी की हत्या और करोड़ो की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद जलाई लाश★ एक करोड़ से अधिक का सोना चांदी के जेवर और नगदी रुपये नगद बरामद

अपह्त सराफा व्यापारी की हत्या और करोड़ो की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के बाद जलाई लाश

★ एक करोड़ से अधिक का सोना चांदी के जेवर और  नगदी रुपये नगद बरामद


सागर। बहुचर्चित सराफा व्यापारी मुन्ना लाल जैन का अपहरण कर हत्या और करोड़ो रुपयों की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनसे एक करोड़ रुपये के सोने- चांदी के जेवर और नगद रुपये  बरामद किए है।इनमे 30 लाख नगद रुपया बरामद हुआ है। आरोपियो ने क्राईम ब्रांच का अधिकारी बनकर अपहरण कर सोने चांदी के जेवर ले गए और बाद में हत्या कर लाश को जला दिया। क्षत विक्षत अवस्था मे उसकी लाश मिली थी। हत्या के आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज जैन समाज ने ज्ञापन दिया था। 
सागर झोंन के आईजी अनुराग और एसपी तरुण नायक ने आज मीडिया के सामने पूरा खुलासा किया। पुलिस 
दो राज्यों के दस जिलों में पतासाजी कर हत्यारो को वारदात के पांच दिनों के भीतर ढूढ़ निकाला। इनसे लूट का नगदी  30 लाख 79 हजार रूपये , 400 ग्राम सोना ,50 किलो ग्राम चाॅदी के जेवर बरामद किया है। इसकी कुल कीमती एक करोड़ रूपये से अधिक है। 

सागर झोंन के आई जी अनुराग ने बताया कि 12 जून को सागर जिले के जरुआखेड़ा के सराफा व्यापारी मुन्नालाल जैन का कुछ लोगो ने नकली क्राईमब्रांच का अधिकारी बनकर उसका अपहरण कर  तथा सराफा दुकान से सोने-चाॅदी के  जेवरात व नगदी राशि लूट कर ले गये थे।

 इसके दूसरे दिन मुन्ना का पता नही चलने पर घटना सामने आई। जिसमे सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपयों की गायब थे। इसके दो दिन बाद राहतगढ़ के सीहीरा क्षेत्र में एक अधजली लाश मिली। जिसकी शिनाख्त मुन्नालाल जैन के रूप में हुई। पुलिस मुन्ना के अपहरण होने के बाद से ही वारदात के आरोपियो की तलाश में लगी थी। 
आईजी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों और साईबर सेल की टीम की मदद से उनका सुराग मिला। साईबर सेल से मोबाईल फोन की ट्रेसिंग में कुछ नम्बर सामने आए। जिनके आधार पर आरोपियो की तलाश हुई।  इसमें ज्यादातर भोपाल के आरोपी थे। लेकिन उनका निवास अन्य जिलों में था। भोपाल में अलग अलग तरह के कामधन्धो में लगे रहते थे। अभी ने योजनाबद्ध तरीके से रेकी कर पूरी  वारदात को अंजाम दिया।
इसने दो आरोपी सागर जिले के खुरई और बीना से थे। जिन्होंने सराफा व्यापारी के पास करोड़ो का आसामी बताकर रेकी की थी।



 चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की विवेचना के दौरान आये साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अतुल वर्मा, रूपेश शिरोडे  गौरव त्रिवेदी देवराज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ में बताया कि पूर्व से परिचित आरोपी धर्मेन्द्र निवासी खुरई एवं आकाश राय , भोपाल के साथ मिलकर ग्राम जरूआखेड़ा आकर मुन्नालाल जैन की कुछ समय पहले रैकी की गई थी। 

      सराफा व्यापारी मुन्ना लाल जैन

पहले अपहरण किया फिर दुबारा आकर लूटा सोना चांदी

रेकी के बाद आरोपी भोपाल से डस्टर गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर रात में मुन्ना को अपहृत कर जरूआखेड़ा से जंगल में ले गए। उससे सम्पत्ति की जानकारी लेकर कर दुबारा आकर सराफा व्यापारी की दुकान से नगदी, सोना-चाॅदी के जेवरात लूट कर उसको साथ गाड़ी में ले गए। खुद की पहचान खुल जाने के डर से मुन्ना को नशीला पाऊडर कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की। इसके बाद लाश को छिपाने का प्रयास किया गया। सफलता न मिलने पर अपहृत के शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया और  साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया । आरोपी लूटा गया मशरूका लेकर भोपाल भाग गये।
पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के दस जिलों में इन आरोपियों को तलाश कर उनको गिरफ्तार किया। अभी पांच आरोपी गिरफ्तार हुए है। एक फरार है। इन आरोपियों का पुलिस रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही 5 दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। जिसमें अन्य वारदातों का खुलासा होगा। 


ये है वारदात में शामिल आरोपी

1. अतुल वर्मा पिता हीरालाल वर्मा उम्र 28 वर्ष, रीवा।
2. रुपेश रोड़े पिता मधुकर सुरवाड़े उम्र 40 साल, अयोध्या नगर भोपाल।
3. गौरव त्रिवेदी पिता रमेश चंद्र त्रिवेदी उम्र 40 साल, हवा बंगला रोड इंदौर।
4. देवराज गुर्जर पिता केशव सिंह गुर्जर उम्र 21 साल पचोर जिला राजगढ़।
5. धर्मेंद्र निवासी खुरई जिला सागर।
6. आकाश राय निवासी, भोपाल। पुलिस गिरफ्त से बाहर


इनका रहा सराहनीय योगदान

श्रीमती ज्योति ठाकुर अति.पुलिस अधीक्षक बीना, श्री विक्रम सिंह कुशवाहा अति. पुलिस अधीक्षक सागर, श्री ग्लेडविन एडवर्डकार अनु.अधि.पुलिस राहतगढ़,  थाना नरयावली से निरी. जे.पी. ठाकुर, उनि लखनराज, सउनि सुरेन्द्र सिंह, आर. 991 दिलीप गुर्जर, आर. 1009 लखन, आर. 44 प्रियाचरण, आर. 971 कृष्णकुमार, थाना केंट से उनि गौरव सिंह तिवारी, सउनि राजपाल सिंह, आर 245 मनीष तिवारी, प्र.आर 244 मणीशंकर, आर. 255 रोहित, थाना भानगढ़ से उनि लखन डाबर, आर. 1537 सूरज शर्मा, आर. 1564 राकेश यादव, आर. 1387 छोटेलाल, थाना राहतगढ़ से निरी. आनंद राज, उनि मोहनी वर्मा, आर. 1069 पंकज, प्र.आर. 336 अश्विन भल्ला, आर. 1355 अजय,  चैकी  सिहोरा से उनि रामदीन, आर. 428 हरिश्चंद्र, आर 313 हिमान सींग, आर. 1191 मनीष, थाना खुरई ग्रामीण उनि शैलेन्द्र राजावत, आर. 1593 मोहित सींग, आर. 1723 देवेश सिंह, थाना बीना से निरी कमल निगवाल, आर. 807 राजा दांगी, आर. 1035 दीपू मौर्य, थाना खुरई से निरी आर. एस चैहान उनि आनंद राय, सउनि कैलाश उईके, थाना मालथौन निरी शंकुनतला बामनिया, उनि यशपाल भदौरिया से थाना मोतीनगर  निरी सतीश सिंह, उनि महेन्द्र सिंह भदोरिया, प्रआर. 1275 मुकेश कुमार, प्रआर.265 अमित चैबे, आर.274 प्रदीप शर्मा, आर. 758 अशीष गौतम पुलिस लाईन सागर से आर. 398 सौरभ रैकवार, आर. 153 अमित शुक्ला, आर. 406 अमर तिवारी, आर.564 अरूणेद्र सिंह, आर. 1105 हेमेन्द्र सिंह, आर. 959 कर्मवरी गुर्जर, आर 1794 आदित्य, आर 1787 विनय, आर. 691 ऋषभ, आर. 1203 रणवीर। इसके अलावा जिला पुलिस बल गुना से उनि मसीह खान, रीवा पुलिस, भोपाल पुलिस, राजगढ पुलिस व लखनऊ (उ.प्र.) पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा है।




पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : काँग्रेस ने नगरनिगम सागर के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की

Share:

SAGAR : BJP मकरोनिया नगरपालिका के बाकी पार्षदों की सूची जारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के पति सन्तोष रोहित को नही मिला टिकिट★ राहतगढ़ नगरपंचायत की सूची जारी

SAGAR : BJP मकरोनिया नगरपालिका के बाकी पार्षदों की सूची जारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के पति सन्तोष रोहित को नही मिला टिकिट

★ राहतगढ़ नगरपंचायत की  सूची जारी

सागर।  सागर के उपनगर मकरोनिया के टिकिटों में भाजपा नेताओं की उपेक्षा जारी है। विधायक प्रदीप लारिया के अधिकांश समर्थकों को टिकिट मिला। विधायक ने अपने विरोधी और नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुशीला रोहित के पति और भाजपा नेता संतोष रोहित को दरकिनार कर दिया गया। 


राहतगढ़ नगर पंचायत की सूची

Share:

BJP : नगर निगम सागर के वार्ड पार्षदों की सूची जारी, महापौर सहित पार्षद प्रत्याशी 18 जून को भरेंगे नामांकन★कई पूर्व पार्षदों के कटे टिकिट, कुछ की पत्नियों को मिले टिकिट, निर्दलीय लड़ेंगे नाराज दावेदार

BJP : नगर निगम सागर के वार्ड पार्षदों की सूची जारी, महापौर सहित पार्षद  प्रत्याशी 18 जून को भरेंगे नामांकन

★कई पूर्व पार्षदों के कटे टिकिट, कुछ की पत्नियों को मिले टिकिट, निर्दलीय लड़ेंगे नाराज दावेदार

सागर। भाजपा ने नगर निगम सागर के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लंबे इंतजार के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन के एक दिन पहले रात में सम्भागीय चयन समिति के संयोजक और नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने
इसे घोषित कर दी। सूची में कई पूर्व पार्षदों के टिकिट कट गए। कुछ दिन पहले टिकिट की आस में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों को कुछ नही मिला। 


भाजपा की महापौर प्रत्याशी 48 पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल करेगीं


 भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी और 48 पार्षद प्रत्याशी एक साथ आज 18 जून 2022 को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन जमा करने के दौरान कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, प्रभुदयाल पटेल, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी  उपस्थित रहेंगे। 


भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रातः11 बजे होटल रामाश्रम के सामने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर एकत्रित होंगें। जहाँ वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात महापौर एवं पार्षद प्रत्याशि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ रैली के रूप में गोपालगंज-झंडा चौक-कालीचरण चौराहा-सिविल लाइन चौराहा से होते हुये कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सामूहिक रुप से नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सागर नगर के समाज सेवी, प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति, युवा साथियों और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है। 





Share:

SAGAR : BJP :सुरखी, बिलहरा, मालथौन, बांदरी , बरोदिया, बडा ,शाहगढ़ , नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा

SAGAR : BJP :सुरखी, बिलहरा, मालथौन, बांदरी ,शाहगढ़ , नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा

सागर। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने आज सुरखी,बिलहरा,मालथौन , बरोदिया बांदरी और शाहगढ़ नगर पंचायत परिषद के वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।




पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : सराफा व्यापारी के अपहरण और लूट को लेकर जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा

SAGAR : सराफा व्यापारी के अपहरण  और लूट को लेकर जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा 


सागर।  समीपस्थ ग्राम जरुआखेड़ा के विमल ज्वेलर्स के संचालक मुन्नालाल जैन के अपहरण और लूट की घटना के बाद सकल दिगंबर जैन समाज सागर व जैन पंचायत सभा सागर ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सागर के आईजी श्री अनुराग को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को पकड़ने तथा माल बरामद करने का अनुरोध किया अन्यथा जैन समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से मुकेश जैन ढाना के नेतृत्व में इस ज्ञापन में आईजी से आग्रह किया गया है जो भी आरोपी इसमें हो उनको पकड़ा जाए माल बरामद किया जाए तथा आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराए जाएं जिससे दूसरे अपराधी भविष्य में इस तरह की घटनाओं से दूर रहे। ज्ञापन देते समय भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना, महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन, भाजपा नेता नेवी जैन, वीरेंद्र मालथोन, राकेश बजाज, सुनील जैन पाइप, सुशील सानोधा, मनोज जैन लालो, चक्रेश सिंघई, अनिल जैन नैनधरा, संदीप जैन बहेरिया, प्रशांत समैया, प्रदीप समैया, सुभाष जैन खाद, एससी जैन बीज निगम, इंजी महेश जैन, श्रेयांश सेठ, दीपक बड़कुल, सुकुमार जैन, अंकित जैन हिंनोद, संतोष स्टील, सुदीप सीए, चक्रेश जैन, सौरभ जैन उपकार, मनोज मोहित, संजय लाट, शुभम जैन जैसीनगर, प्रियंक जैन, ऋषि सिंघई, नवीन श्रीजी, जयकुमार जैन, पुष्पेंद्र नैनधरा, आलोक जैन, सहित जरुआखेड़ा से आए 1 दर्जन से अधिक जैन समाज के लोग दिलीप नायक की अगुवाई में उपस्थित थे इस अवसर पर आईजी अनुराग ने बताया कि हम आरोपियों को पकड़ने के बिल्कुल नजदीक है और 48 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे
Share:

पूज्यनीय दद्दा जी एवं गुरु माँ का पूजन किया एवं विजय की कामना कर आशीर्वाद लिया निधि जैन ने★ अग्निपथ योजना देश के युवाओं से छलावा :श्रीमती निधि

पूज्यनीय दद्दा जी एवं गुरु माँ का पूजन किया एवं विजय की कामना कर आशीर्वाद लिया निधि जैन ने
★ अग्निपथ योजना देश के युवाओं से छलावा :श्रीमती निधि

सागर। उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित श्री राम दरबार मंदिर मैं दद्दा जी गुरु मां मंदिर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन मंदिर में पहुंचकर सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश और भूत भावन  महादेव का जल अभिषेक किया साथ ही साथ ब्रह्मलीन पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज और गुरु मां आरती कर जीत की कामना से पूजन किया  श्री रामदरबार मंदिर के पंडित केशव महराज के द्वारा विधी विधान से पूजन संपन्न करवाया गया इस अवसर पर सुरेंद्र सुहाने ,गुड्डे अग्रवाल प्रशान्त समैया ,बँटी जैन ,सीताराम सेन , अखिलेश गौर हेमंत रैकवार रिंकू सिंह संजय दुबे नितिन राठौर रितेश तिवारी निश्चय सोनी कैलाश सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अग्निपथ योजना देश के युवाओं से छलावा :श्रीमती निधि

 नगर पालिक निगम  चुनाव में कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि अग्नीपथ योजना देश की सुरक्षा को खतरा है और यह देश के युवा बेरोजगारो के  साथ छलावा है।  पूरे देश में अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश है। वर्तमान हालात में युवाओं को अनुशासित एवं संयमित रहने की आवश्यकता है।महापौर पद की कांग्रेस  प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि हमारे युवा नौजवान देश की रक्षा हेतु सेना में जाने का सपना पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं, केन्द्र सरकार उन्हें रोजगार देने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्निपथ योजना को देश के बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा बताया । श्रीमती निधि ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी का जीता जागता प्रमाण है।अग्निपथ योजना पूर्ण रूप से विवादस्पद है और इसमें युवाओं के उज्जवल भविष्य की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को बिना पायलट प्रोजेक्ट के लागू किया जाना देश हित में उचित नहीं है।शस्त्रवलों ,सैनिकों की भर्ती की लंबे समय से चली आ रही उचित परंपराओं पर यह कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती का इसके पूर्व कभी विरोध नहीं हुआ, लेकिन मोदी सरकार की मनमानी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होता देख देश की रक्षा में अपना जीवन लगाने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी भी इसका विरोध कर रहे हैं ।श्रीमती निधि  जैन ने देश के बिगड़ते माहौल पर चिंता जाहिर करते हुए युवाओं से अपील कि है कि  वे अपना विरोध गांधीवादी तरीके से करें और हिंसा के रास्ते से अपने को दूर रखें। नौजवान संयत और अनुशासित रहकर विरोध करें।देश की सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान ना पहुंचाएं। महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस योजना को तत्काल बंद किया जाए एवं युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो,ऐसे रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं।श्रीमती जैन के बयान का समर्थन एवं केंद्र सरकार के अग्नि पथ योजना का विरोध  शहर कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती रेखा चौधरी,  पूर्व  विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र सुहाने, राम कुमार पचौरी,अंकित जैन हिन्नौद, मुकुल पुरोहित, अमित दुबे राम जी,संदीप सबलोक, त्रिलोकीनाथ कटारे, विजय साहू सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है।


महिलाओं की ली बैठक, सुनी समस्याएं

 कांग्रेस प्रत्यशी श्रीमती निधी सुनील जैन का घर घर जन सम्पर्क जारी है, वे महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्या सुनती है।
शुक्रवार को उन्होंने केशवगंज वार्ड में साधना प्रेस के पास किरण लता सोनी के निवास पर जाकर बैठक ली, उन्होंने महिलाओं से गले मिलकर अपनी बात कही, महिलाओं ने उन्हें गली के गड्ढे दिखाया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया, निगम चुनाव में आप लोग कांग्रेस का साथ दे। आने वाले समय मे वार्ड की गली से लेकर शहर की सड़कों से लेकर हर समस्या का समाधान किया जायेगा, आप लोगों ने पूर्व में  बीजेपी निगम परिषद के काम देखे थे, आने वाले समय मे कांग्रेस की बनने वाली परिषद के अलग अंदाज में काम देखने को मिलेगे।
बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रषांत समैया, शिव नारायण सोनी,रोहित सोनी,धनसिंह परिहार, रजिया खान,बेबी यादव,रानी कोरी,नंदनी ,कृष्णा बाई, लक्ष्मी बाई सहित बड़ी संख्या में महिलायें उपसिथत थीं



पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : बीना व देवरी नगरपालिका और बंडा नगर पंचायत के वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी

SAGAR : बीना व देवरी नगरपालिका और बंडा नगर पंचायत के वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी


सागर।   भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बीना व देवरी नगरपालिका और बंडा नगर पंचायत के वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 

Share:

Archive