बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह★ भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया

सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह
★ भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में नामांकन जमा किया

सागर। कांग्रेस के लोग यह समझ लें कि सागर भाजपा का अजेय गढ़ है और हमेशा रहेगा। कांग्रेस को वोट देने का मतलब सागर का विकास रोकना और कोई नहीं चाहता कि सागर का विकास रुके। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के नगरीय निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और अनेक भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर विशाल रैली के साथ लगभग दो किलोमीटर पैदल चलते हुए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन जमा करते समय भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंदसिंह राजपूत प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेन्द्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज नामांकन के अवसर पर हम सब पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में नमन करके रैली शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगा कि पार्टी का काम करते मुझे 40 वर्ष हो गए। पहले भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने गये, लेकिन आज जैसा उत्साह पहले कभी नहीं देखा। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह समझ लें कि सागर भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ है, और हमेशा रहेगा। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है सागर का विकास रोकना और कोई नहीं चाहेगा कि सागर का विकास रूके। सागर में जो विकास के काम चल रहे हैं वे एक साल में पूरे करेंगे।
रैली को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी वह महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भी संबोधित किया। उपस्थित महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर नामांकन रैली की शुरूआत की।

कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। हम सबका आज जो मान सम्मान है, वह पार्टी के कारण ही है। पार्टी हमारी मां है। इसलिए महापौर पद का चुनाव जीतना हम सबका संकल्प होना चाहिए। हम सब मिलकर सागर का चुनाव लड़ेंगे।
सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के लिए यहाँ पर हजारों की संख्या में उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनों का उत्साह इस बात घोतक है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से जीत से विजय श्री हासिल कर एक नया इतिहास रचने जा रही हैं।
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसलिए स्वाभाविक है की चुनावों में बड़ी संख्या में टिकट के लिए दावेदारी  कार्यकर्ता करते हैं लेकिन यह केवल भाजपा में देखने को मिलता है कि किसी एक व्यक्ति को संगठन द्वारा प्रत्याशि बनाये जाने के बाद शेष दावेदार प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा एवं कदम से कदम मिलाकर उसे विजय श्री दिलाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुट जाते यह संस्कार है हमारे संगठन के और इसका प्रमाण आज का मंच है भाजपा केवल एक व्यक्ति नही बल्कि पूरी पार्टी चुनाव लड़ती है है विजयी परचम फहराती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए* उपस्थित जनता जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमतों से विजय बनाने का संकल्प दिलाया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. सुशील तिवारी ने कहा कि वे हृदय से भाजपा के आभारी हैं, जिसनें संगीता तिवारी को महापौर पद के लिये योग्य समझा। मैं भी भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। अतः आप सभी को वचन देता हूं कि किसी के भी सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। 
सभा उपरांत उपस्थित महापौर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष विजय का संकल्प लेकर नामांकन रैली की शुरूआत की
जो कि डी.जे. ढोल गाजे बाजे के साथ  काली तिगड्डा झंडा चौक कालीचरण चौराहा से पिम्पलापुरे मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची नामांकन रैली के दौरान महापौर प्रत्याशि श्रीमति संगीता सुशील तिवारी कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद श्री राज बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं पार्षद प्रत्याशियों का जगह जगह फूल माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। साथ ही वातावरण भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारो से गुंजायमान होता रहा।
ये रहे मौजूद
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु आर्य हरिराम सिंह ठाकुर डॉ प्रदीप पाठक  श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन नारायण प्रसाद कबीरपंथी जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट कमलेश बघेल लक्ष्मण सिंह रामेश्वर नामदेव सविता साहू सुषमा यादव निकेश गुप्ता  श्रीमती संध्या भार्गव यश अग्रवाल आबिद पठान राजकुमार धनोरा अर्पित पांडे प्रासुक जैन प्रदीप राजौरिया विक्रम सोनी मनीष चौबे अंशुल परिहार सहित 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive