बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

एमपी में तीसरे राजनैतिक विकल्प के हालात : पूर्व IAS वरद मूर्ति मिश्रा◾बुंदेलखंड अंचल आज भी उपेक्षित


एमपी में तीसरे राजनैतिक विकल्प के हालात : पूर्व IAS वरद मूर्ति मिश्रा

◾बुंदेलखंड अंचल आज भी उपेक्षित


सागर। पूर्व आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा का मानना है की मध्यप्रदेश में तीसरे राजनैतिक विकल्प की जनता को तलाश है। इसे हालात बने हुए है। उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडेगी। अभी पार्टी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के पुराने ब्यूरोक्रेट्स और कुछ अच्छे लोग उनके संपर्क में है। आने वाले समय उनकी रणनीति सामने होगी। 
भोपाल में पिछले दिनों मीडिया के सामने नई पार्टी बनाकर राजनेतिक मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने 
हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है वे मध्यप्रदेश के रहने वाले है और गौर विवि सागर के पूर्व छात्र रहे है। उन्होंने आज सागर में मीडिया से चर्चा में कहा कि पूरे प्रदेश का अभी दौरा कर रहा हू। अभी तक 11 जिलों में मीडिया के जरिए संवाद किया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अंचल के लोग स्वाभिमानी और मेहनती है लेकिन विकास की दृष्टि से अभी पिछड़े इलाको में गिना जाता है। 


उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया की मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य ,शिक्षा ,रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं को लेकर हालत बदतर है। भाजपा पिछले कई सालों से शासन कर रही है, लेकिन आज भी किसान बदहाल है। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा की स्थिति भी ठीक नहीं है।
मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 3.12 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। जबकि सरकार का कुल बजट ही 2.90 लाख करोड़ है। प्रदेश पर अपने बजट से ज्यादा कर्ज है। सरकार वर्तमान में जो कर्जा ले रही है, उससे केवल ब्याज ही चुकाया जा सकता है। इससे बड़ी सरकार की कोई नाकाम नहीं हो सकती है। प्रदेश में बेरोजगारी के सरकारी आंकड़ा देखे तो 30 लाख का है। अन्य रिपोर्टों के आधार पर ज्यादा है। बेरोजगारी के चलते 70 लाख परिवारों पर आजीविका का संकट बना हुआ है । जबकि एक लाख शिक्षक के पद खाली ही।  45 फीसदी निचले स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों के और  डाक्टर 82 फीसदी पद खाली पड़े है।  इस तरह की कई क्षेत्रों में हालत है। सरकार की मंशा ही  नहीं दिखती ।


उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में राजनैतिक परिस्थितियां बहुत ही निराशाजनक हो चुकी है। सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों की प्रशासनिक समझ में कमी और दूरदर्शिता के अभाव के कारण आज पूरे मध्य प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। उनकी कमजोर सोच और प्राणासनिक अक्षमता की वजह से मध्य प्रदेश की जनता को सजा भुगतनी पड़ रही है। वर्ष 2000 के उपरांत अपने पुनर्गठन के बाद से मध्य प्रदेश की किसी भी सरकार ने जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर काम नहीं किया। वर्तमान सरकार तो हर मोर्चे पर विफल है। मध्य प्रदेश के किसान संकट में है। शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। मध्य प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। प्रति व्यक्ति आय में प्रदेश सबसे कम आय वाले राज्य में शामिल है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। जनता आज पेयजल व बिजली संकट से जूझ रही है। मध्य प्रदेश में आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या के भी प्रतिदिन मामले सामने आ रहे हैं। सामूहिक आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आ रही है। कुपोषण से हर रोज बच्चे मर रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। आज प्रदेश में संचालित की जा रही छोटी से लेकर बड़ी सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं व नौकरियों में भी भ्रष्टाचार के अनेको मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा नागरिक सुविधाएं, नागरिक सम्मान, महिला सुरक्षा, जनजागृति नागरिक समझ विकसित करना, नागरिक अधिकार संपन्नता, वैयक्तिक सम्मान जैसे बुनियादी मुद्दों पर ठोस और गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ। जनता के लिए विधि के शासन की जगह प्रदेश मे आज नेताओं और अफसरों के गठजोड़ का शासन स्थापित हो चुका है।


उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान लगातार मौते हो रही थी, उस दौरान भी सरकार की कोई कार्ययोजना नजर नहीं आई। सरकार की नाकामियों की वजह से मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति भी असंतुलित हो चुकी है। सालाना बजट से भी ज्यादा के ऋणभार का बोझ आज जनता के ऊपर है।
प्रदेश के समग्र विकास हेतु अब तक राज करती आई पिछली सभी सरकारों की ना तो नियत दिखी ना ही कोई प्रभावी नीति। वास्तव में आज की सरकार विकास के किसी भी मानक पर खरा उतरते नहीं दिख रही है। मध्य प्रदेश के लोगों की अपनी पहचान संस्कृति पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। यहां आज विकास एवं नागरिकों को मजबूत करने वाले बदलाव की सख्त जरूरत है। मध्य प्रदेश के अन्दर एक ऐसी व्यवस्था की जरुरत है जहाँ सभी के सपने पूरे हों, जहाँ समरसता हो और जहाँ कानून सबके लिए एक जैसा हो। एक ऐसा समाज जो संविधान में वर्णित कल्याणकारी राज्य के मानकों पर खरा उतरे।

नए बदलाव की जरूरत 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सियासत में नए विचारों, नीतियों और एक नई विचारधारा की जरूरत है। मध्य प्रदेश को एक नए व प्रभावी विकल्प की तत्काल आवश्यकता है जो मध्य प्रदेश के अंदर से ही आना चाहिए क्योंकि मध्य प्रदेश की अस्मिता, स्वाभिमान व सम्मान को केवल मध्य प्रदेश का व्यक्ति ही भलीभांति समझ सकता है, कोई बाहरी नहीं। विकल्प का स्थानीय होना भी आवश्यक है ताकि जनता मौका आने पर संकल्पित विकल्प से आमने-सामने होकर बात कर सके, प्रश्न पूछ सके और मीडिया के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सके। मिश्रा ने कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया।




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम



Share:

एक्सिस बैंक शाखा खुलने से बैंकिंग सुविधाओं में होगी वृद्धिः मंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️बांदरी में एक्सिस बैंक का शुभारंभ

एक्सिस बैंक शाखा खुलने से बैंकिंग सुविधाओं में होगी वृद्धिः मंत्री भूपेन्द्र सिंह
▪️बांदरी में एक्सिस बैंक का शुभारंभ


बांदरी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बांदरी में एक्सिस बैंक की नई शाखा का फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगर परिषद बनने और द्रुत गति से हो रहे विकास के कारण इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है जिसके चलते बैंकिंग सुविधाओं में भी वृद्धि हुई है।
मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने एक्सिस बैंक के प्रबंधन से चर्चा करके बांदरी क्षेत्र में शाखा खोलने का अनुरोध किया था। इसको बैंक प्रबंधन ने स्वीकार करके शाखा आरंभ की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बरोदिया कलां में भी एक्सिस बैंक की शाखा खोले जाने की संभावना है।


एक्सिस बैंक प्रबंधन भोपाल की ओर से आए सर्किल हेड भास्कर कोटियां ने भी अपने संबोधन में बरोदिया कलां में ब्रांच खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन होने की पुष्टि की।
उद्घाटन कार्यक्रम में बांदरी नगर पालिका सीएमओ, डाॅ. सुधा सिंह, डा. सोलंकी, एक्सिस बैंक से चैतन्य परवाकर, ब्रांच हेड चन्द्रविजय ठाकुर, आशीष सोनी असिस्टेंट मैनेजर, श्रृद्वा ठाकुर असिस्टेंट मैनेजर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Share:

खुरई के अभूतपूर्व विकास पर भाजपा लड़ेगी नपा चुनाव, सभी 32 वार्ड जीतेंगे- मंत्री भूपेंद्र सिंह

खुरई के अभूतपूर्व विकास पर भाजपा लड़ेगी नपा चुनाव, सभी 32 वार्ड जीतेंगे- मंत्री भूपेंद्र सिंह
खुरई। खुरई नगरपालिका क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व विकास ही यहां के नगरीय निकाय चुनाव का मुद्दा है जिसको लेकर भाजपा चुनाव में जाएगी। भाजपा खुरई के सभी 32 वार्डों में चुनाव जीतेगी। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी और चुनाव चिन्ह कमल के लिए काम करेंगे। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में व्यक्त किए। 
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि साफ स्वच्छ छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण और जीतने की क्षमता ही नपा चुनाव में टिकट का आधार हैं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी मिल कर टिकट चयन के लिए राय मशविरा कर रहे हैं। 12 सितंबर तक भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम तय करके बता दिए जाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि  भाजपा का टिकट सिर्फ 32  अभ्यर्थियों को ही मिलना संभव है परंतु टिकट के योग्य दावेदार प्रत्येक वार्ड में कई हैं। 

 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिसे टिकट मिले उसे इस भ्रम में नहीं रहना है कि सिर्फ वही योग्य था और उसका सबसे पहला काम यह हो कि वार्ड में टिकट से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के पास जाकर विनम्रता से सहयोग मांगें । सभी कार्यकर्ताओं के कामों, मान सम्मान का ध्यान रखें और उनसे कहें कि यह आपका चुनाव है। 


     मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के दौरान जातिवाद की बात सामने नहीं लाई जाना चाहिए। समृद्धि सिर्फ विकास से आती है।  मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जल्दी ही पार्टी की ओर से खुरई में हुए एतिहासिक विकास कार्यों की बुकलेट सार्वजनिक की जाएगी। सभी कार्यकर्ता वोटरलिस्ट को चिन्हित करने, की-वोटर्स की सूची बनाने से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियां करें। विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हुए हितग्राहियों के सम्मेलन करके उनसे व्यक्तिगत संपर्क करें और पार्टी व सरकार के योगदान का स्मरण कराएं। वार्ड में हुए विकास कार्यों की जानकारी  मतदाताओं तक पहुंचाएं। 


मंत्री श्री सिंह ने कांग्रेस को खत्म होती पार्टी बताते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी नगर परिषदों के सभी 45 वार्डों की सीटें और निर्विरोध तीनों अध्यक्ष जिता कर  इन परिषदों को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। वहां कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले थे। जिन सात जगहों पर प्रत्याशी सामने आए उनकी बुरी तरह जमानत जब्त हुई। इसी तरह खुरई नगरपालिका क्षेत्र भी कांग्रेस मुक्त हो गया है। यहां विकास के प्रति आम जनता की ललक और आशीर्वाद इतना है कि जो भी भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ेगा उसकी जमानत जब्त होना तय है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद  के बोझ तले खुद ही दम तोड़ रही है। यह वही पार्टी है जिसने नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव नहीं होने देने और ओबीसी आरक्षण पर रोक लगवाने की सारी साजिशें की लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संकल्प शक्ति के आगे उसका हर दांव फेल हो गया। 




     कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, रामनिवास माहेश्वरी, वीरसींग दाऊ, हमेचन्द्र बजाज, कैलास मोदी, मूरत सिंह राजपूत, विजय जैन, चन्द्रप्रताप सिंह ठाकुर, सुनील गढ़ौला, जमना प्रसाद अहिरवार, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जंगबहादुर सिंह, लखन सिंह ठाकुर, सौभाग्य सिंह ठाकुर, मनोज दुबे, रीमती मीना कुशवाहा, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती ऊषा ठाकुर, एमएस ठाकुर, रमेश सोनी, माधवी कुर्मी, अर्चना जैन,  हरिशंकर कुशवाहा, प्रवीण जैन गढ़ौला सहित सैकड़ों की तादाद में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में 18 वर्ष पूर्ण कर पहली बार मतदान करने का अवसर लेने वाले नवमतदाताओं का भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए स्थानीय नेता व कार्यकर्ता

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास से प्रभावित होकर खुरई ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण गोपाल प्यासी ने मंत्री श्री सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच से भिजपा की सदस्यता लेने वालों में कोमल प्रसाद कुशवाहा, अमान सिंह कुशवाहा, नारायण प्रसाद कुशवाहा, रामगुलाम घोरट, दुर्गाप्रसाद घोरट, मुकेश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, रगवीर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नवलकिशोर, मेहमान

कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, मनोहरलाल कुशवाहा, चिन्तामन कुशवाहा, गनपत कुशवाहा, अभिलाष कुशवाहा, प्रीतम बरोदा, उदयभान सिंह, नरेन्द्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, किशन कुशवाहा, नीलू कुशवाहा, श्यामलाल, तुलसीराम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, देवीसिंह कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, मलखान कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, रामकिशन कुशवाहा, महेश कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मीप्रसाद कुशवाहा, अमरसिंह, नोनीतराम पड़रई, महेन्द्र कुशवाहा, भावसींग, लखन पटैल, अनिल पटैल, नरेन्द्र कुशवाहा, अभिलाष कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कनई कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, रामसींग कुशवाहा, प्यारेलाल कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा एवं सुनील कुशवाहा शामिल रहे।


Share:

7वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

7वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सागर। शहर के स्वीडिश मिशन स्कूल के ऑडिटोरियम में शनिवार को मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 22 जिलों के 392 खिलाड़ियों ने स्तरीय और लगभग 40 खिलाड़ियों ने ऑफिशियली भागीदारी की। 
सातवीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वीडिश मिशन स्कूल के ऑडिटोरियम में सागर डीआईजी  विवेक कुमार कुकरेले के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता विधायक और कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन  शैलेंद्र जैन  ने की। साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, वीनू राणा, डॉ राजेंद्र यादव उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद ऐजाज खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 22 जिलों के 392 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जबकि प्रतियोगिता का विधिवत संचालन एसोसिएशन के लगभग 40 क्वालिफाइड रैफरी जज करेंगे। आज इस उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने कूडो मिक्स मार्शल आर्ट्स की फाईट्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 इस दौरान मुख्य अतिथि डीआईजी विवेक कुमार कुकरेले ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सेल्फ डिफेंस के लिए इस बहुआयामी मार्शल आर्ट में बालिकाओं की इतनी बड़ी संख्या में पार्टिसिपेशन के लिए कोच और माता पिता के प्रयासों को भी सराहा। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नगर विधायक  शैलेंद्र जैन ने सागर जिला कूडो एसोसिएशन को अब तक 4 राष्ट्रीय प्रतियोगिता और 7 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की शानदार मेजबानी करने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले अवधारणा थी कि खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह अवधारणा पूरी तरह से बदल चुकी है। अब खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब यह चरितार्थ हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने भी कूडो खेल को मान्यता प्रदान की है। अब केंद्र की सरकारी नौकरियों में कूडो के खिलाड़ियों को भी खेल कोटा मिलेगा। जो हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता में आज सागर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।
Share:

नगरीय निकाय चुनाव: छटवे दिन कर्रापुर नगर परिषद में 28, खुरई में सात गढ़ाकोटा में चार नामाकन पत्र हुए दाखिल

नगरीय निकाय चुनाव:  छटवे दिन कर्रापुर नगर परिषद में 28, खुरई में सात गढ़ाकोटा में चार नामाकन पत्र हुए दाखिल



सागर 10 सितंबर 2022। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सागर जिले में कर्रापुर ,खुरई ,गढ़ाकोटा में निर्वाचन आगामी 27 तारीख को संपन्न होगा। निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 5 सितंबर से प्रारंभ हुई है, जिसके छटवे दिवस शनिवार को कर्रापुर नगर परिषद में 28 नाम निर्देशन पत्र जमा हुये, जिनमें  14  पुरुष एवं 14 महिलाओ ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इस प्रकार कर्रापुर में आज 28 नाम निर्देशन पत्र जमा हुये।
  जबकि खुरई में 7 अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए जिनमें दो महिला पांच पुरुष अभ्यार्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया इस प्रकार कुल 39 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए जबकि गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद में चार अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
तहसीलदार श्री कुलदीप पाराशर ने बताया कि वार्ड 19 से 8,15,16 से अभ्यर्थी द्वारा नामनिर्देशन जमा किए गए
इस प्रकार आज दिनांक तक कुल 69 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए
Share:

भारत जोड़ो यात्रा :पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी प्रदेश सह समन्वयक व मुकुल पुरोहित जिला समन्वयक नियुक्त

भारत जोड़ो यात्रा :पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी प्रदेश सह समन्वयक व मुकुल पुरोहित जिला समन्वयक नियुक्त


देश की एकता,अखंडता तथा भाईचारे के संदेश को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जारी रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा समन्वय समिति मध्यप्रदेश का गठन किया गया हैं जिसमें बुन्देलखण्ड क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी को समन्वय समिति मध्यप्रदेश का सह समन्वयक तथा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री मुकुल पुरोहित को सागर जिला समन्वयक नियुक्त किया गया हैं। श्री चौधरी और श्री पुरोहित को भारत जोड़ो यात्रा में महत्वपूर्ण जबाबदारी मिलने पर जिलें भर के अनेकों कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुई पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी, सुरेंद्र सुहाने,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे राजकुमार पचौरी,रामकुमार पचौरी, प्रदीप गुप्ता,राजेश उपाध्याय, बृजेन्द्र नगरिया,लल्ला यादव,अंकुर यादव,शिवा ठाकुर अजय दुबे शरद मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share:

जैन मंदिर में मासूम को रस्सी से बाधा ,की मारपीट, जैन ब्रह्मचारी पर FIR दर्ज , देखे: वायरल वीडियो

जैन मंदिर में मासूम को रस्सी से बाधा ,की मारपीट, जैन ब्रह्मचारी पर FIR दर्ज  देखे :  वायरल वीडियो


सागर। जैन समुदाय के प्रयूषर्ण पर्व के अंतिम दिन में एक दुखद तस्वीर सामने आई। जब सभी लोग एक दूसरे से गलतियों की क्षमा मांग रहे थे। तभी एक मासूम बच्चे को जैन मंदिर में बादाम उठा ली। उससे नाराज मंदिर के जैन मंदिर के पुजारी जैन ब्रह्मचारी ने बच्चे को पकड़ा और मारापीट कर  और पेड़ से बांध दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने  जैन ब्रह्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


वायरल वीडियो: प्लीज अंकल बचा लो...

यह मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के करीला स्थित जैन मंदिर सिद्धायतन  का है वहां एक मासूम बच्चे को रस्सी से बांधने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आ रही आवाज के मुताबिक बच्चा मंदिर में आने के संबंध में रो-रोकर सफाई दे रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है जो सफेद रंग का अंगोछा व इसी रंग की धोती पहले है। वह एक अन्य दूसरे बच्चे की मदद से इस बच्चे को बांधने के लिए बोल रहा है। जबकि यह बच्चा बुरी तरह से चीत्कार कर रो रहा है। वीडियो में कुछ और लोग इस बच्चे को छोड़ने के लिए बोल रहे हैं लेकिन ब्रह्मचारी राकेश जैन उन्हें अपना- अपना काम देखने की बोलकर वहां से जाने के लिए कह रहा है।







एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट का केस दर्ज

वीडियो के संबंध में मोतीनगर थाना प्रभारी सतीशसिंह का कहना है की  छोटा करीला निवासी एक पिता व उसके पुत्र ने इस मंदिर में रहने वाले  ब्रमचारी राकेश जैन नाम  के खिलाफ आवेदन दिया था। उनका कहना था कि मेरा बेटा मंदिर के गेट के पास खड़ा था। तभी उसे राकेश ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। उसे मंदिर प्रांगण में रस्सी से बांधा। टीआई सिंह के अनुसार इस प्रकरण में राकेश जैन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राकेश इस मंदिर में ब्रह्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। यहां भगवान महावीर की स्फटिक की बनी प्रतिमा विराजमान है, इसलिए यह मंदिर जैन समुदाय की विशेष आस्था का केंद्र है।



मंदिर से बादाम चोरी करने का संदेह, समाज के लोग आक्रोशित

इस घटनाक्रम को लेकर जैन समुदाय के ही कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। धार्मिक आडम्बरों पर अक्सर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता पंकज सिंघई का कहना है कि अहिंसा और क्षमा जैसे आधारभूत स्तंभ वाले जैन समुदाय में इस तरह का घटनाक्रम बहुत ही शर्मनाक है। मेरे कुछ परिचितों ने बताया कि यह अबोध बालक मंदिर के चढ़ाव में आने वाली बादाम को खाने के लालच में वहां आता-जाता था। जो ब्रह्मचारी राकेश को नागवार गुजरा।सिंघई का कहना है कि इस समय जब जैन समुदाय का क्षमावाणी पर्व चल रहा है। समुदाय के जिम्मेदार धार्मिक व्यक्ति द्वारा इस मासूम के साथ मारपीट व बर्बरता करना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं है।

मां बोली, मेरा बेटा तो गेट पर था, तभी उसे पकड़ लिया

इस बच्चे की मां का कहना है कि मुझे तो काफी देर तक पता ही नहीं चला कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ था। वह तो पास ही स्थित एक कुकिंग गैस एजेंसी का ट्रक खाली हो रहा था। ट्रक के ऊपरी हिस्से पर चढ़े एक युवक ने यह वीडियो बना लिया और मेरे पति को जानकारी दी। महिला के अनुसार, मेरा बेटा मंदिर के गेट पर अपने साथी का इंतजार कर रहा था। तभी उसे उस आदमी ने पकड़ लिया। जब से ये घटनाक्रम हुआ है। मेरा बेटा सदमे में है। वह बुरी तरह से डरा हुआ है।

Share:

अनाज के परिवहन में घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस ने दिया धरना

अनाज के परिवहन में घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस ने दिया धरना



सागर/ प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान महिला एवं बाल विकास विभाग में पोषण आहार की परिवहन में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस ने धरना देकर मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
 महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के महकमे ने पोषण आहार के परिवहन में गरीब महिलाओं और छोटे बच्चों के हकों पर डाका डाल कर 200 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उनके इस कृत्य से उन्हें खुद को बहनों का भाई और बच्चों के मामा कहने का हक खत्म कर लिया है। उन्होंने सागर की आंगनबाड़ियों तथा स्कूलों में पोषण आहार तथा मध्यान भोजन समेत जिला अस्पताल में भी भोजन व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।
 प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने  कहा कि भाजपा की सरकार में गांव की चौपाल से लेकर भोपाल के गलियारों तक हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। शिवराज सिंह चौहान और उनके नुमाइंदे प्रदेश के नौनिहाल बच्चों गर्भवती महिलाओं और लाचार मरीजों के मुंह से निवाला छीनने से भी नहीं चूक रहे है। आंगनबाड़ियों के अनाज परिवहन में 200 करोड़ से भी अधिक के घोटाले से यह प्रमाणित हो गया है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है।

 गोवर्धन रैकवार ने कहा कि स्कूटर और मोटरसाइकिल पर अनाज का परिवहन सिर्फ भाजपा की सरकार में ही संभव है। सुरेंद्र चौबे ने इस घोटाले को प्रदेश के इतिहास में शर्मनाक बताया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि यह विरोध अब धरना प्रदर्शन से रुकने वाला नहीं है। महेश जाटव ने इस घोटाले के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बर्खास्तगी की मांग की। महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं की थाली में चोरी बहुत बड़ा पाप है। डॉ किरण लता सोनी ने इस घोटाले को सतीश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शरद पुरोहित ने कहा कि इस घोटाले को गली मोहल्लों तक लेकर जाएंगे।धरना प्रदर्शन का संचालन हेमराज रजक व आभार प्रदर्शन सिंटू कटारे ने किया।          
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन, मुन्ना चौबे, जितेन्द्र सिंह चावला, राजेश टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, नितिन पचौरी, पार्षद रोशनी खान व रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, सुनील पावा अलीम खान तज्जू साजिद राईन, महेंद्र दुबे, हरिश्चंद्र सोनवार,  सीमा, आयशा हाशमी, किश्वर जान, सोमी खान, मेघा विश्वकर्मा, लक्ष्मी, मीना, कुसुम, राधाबाई सेन, नजमा बेगम, खुर्शीदा बेगम, उषा खान, बेबी, नईम बेगम, रेखा, साजिदा बेगम, शमा, समीना, अर्चना, राबिया, अंकुर यादव, आनंद हैला, संजय सहारा, रामगोपाल यादव संजय व्यास, इम्तियाज हुसैन वसीम खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर इस घोटाले के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से इस्तीफे की मांग की।
                        
                
Share:

नगरीय निकाय निर्वाचन के पांचवे दिन कर्रापुर नगर परिषद में 17 ,खुरई में एक नाम निर्देशन पत्र जमा,गढ़ाकोटा में एक भी नामांकन नही

नगरीय निकाय निर्वाचन के पांचवे दिन कर्रापुर नगर परिषद में 17  ,खुरई में एक नाम निर्देशन पत्र जमा,गढ़ाकोटा में एक भी नामांकन नही



सागर, 9 सितंबर 2022 । नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सागर जिले में कर्रापुर ,खुरई ,गढ़ाकोटा में निर्वाचन आगामी 27 तारीख को संपन्न होगा। निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 5 सितंबर से प्रारंभ हुई है, जिसके पांचवे दिवस शुक्रवार को कर्रापुर नगर परिषद में 17 नाम निर्देशन पत्र जमा हुये, जिनमें 9 पुरुष एवं 8 महिलाओं ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। इस प्रकार कर्रापुर में आज तक 29 नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके है।
 खुरई मैं में महिला अभ्यार्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। इस प्रकार कुल 30 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए जबकि गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया गया।
Share:

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के वित्तपोषण में कार्यरत बैंकर्स की क्षमता संवर्धन पर कार्यशाला



सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के वित्तपोषण में कार्यरत बैंकर्स की क्षमता संवर्धन पर कार्यशाला 



सागर, 9 सितंबर 2022 ।भारतीय रिजर्व बैंक  द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के वित्तपोषण में कार्यरत बैंकर्स की क्षमता संवर्धन के लिए राष्ट्रीय मिशन 2.0(छ।डब्।ठै 2.0) के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का सागर में आयोजन किया गया।भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक श्री हेमन्त कुमार सोनी ने प्रतिभागियों का स्वागत कर समग्र आर्थिक वातावरण में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र की महत्ता एवं इस क्षेत्र के विकास में  बैंको की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं सिडबी के अधिकारियों ने भी अनुभव साझा किए ।

कार्यक्रम में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक एवं ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक के श्री सुधीर केसरवानी (सहायक महाप्रबंधक) ने किया तथा श्री के.एम. माथुर (सहायक महाप्रबंधक) ने रिज़र्व बैंक के  दिशानिर्देश एवं श्री सचिन सुले (प्रबंधक) ने विदेशी मुद्रा विनिमय हेतु संचालित विशेष पोर्टल के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में एमएसएमईएस में क्रेडिट फ्लो को पुनर्जीवित करना, एमएसएमई ऋण में सीआईसी की भूमिका, ऋण दस्तावेज और एमएसएमई ऋण की वसूली के पहलुओं, सीजीटीएमएसई और एनसीजीटीसी की भूमिका,  एनपीए प्रबंधन, आदि विषयों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया की कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान का फायदा सागर क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मिलेगा जिससे रोजगार सृजन में सहायता मिलेगी।
Share:

Archive