बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई के अभूतपूर्व विकास पर भाजपा लड़ेगी नपा चुनाव, सभी 32 वार्ड जीतेंगे- मंत्री भूपेंद्र सिंह

खुरई के अभूतपूर्व विकास पर भाजपा लड़ेगी नपा चुनाव, सभी 32 वार्ड जीतेंगे- मंत्री भूपेंद्र सिंह
खुरई। खुरई नगरपालिका क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व विकास ही यहां के नगरीय निकाय चुनाव का मुद्दा है जिसको लेकर भाजपा चुनाव में जाएगी। भाजपा खुरई के सभी 32 वार्डों में चुनाव जीतेगी। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी और चुनाव चिन्ह कमल के लिए काम करेंगे। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में व्यक्त किए। 
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि साफ स्वच्छ छवि, पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण और जीतने की क्षमता ही नपा चुनाव में टिकट का आधार हैं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी मिल कर टिकट चयन के लिए राय मशविरा कर रहे हैं। 12 सितंबर तक भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम तय करके बता दिए जाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि  भाजपा का टिकट सिर्फ 32  अभ्यर्थियों को ही मिलना संभव है परंतु टिकट के योग्य दावेदार प्रत्येक वार्ड में कई हैं। 

 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिसे टिकट मिले उसे इस भ्रम में नहीं रहना है कि सिर्फ वही योग्य था और उसका सबसे पहला काम यह हो कि वार्ड में टिकट से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के पास जाकर विनम्रता से सहयोग मांगें । सभी कार्यकर्ताओं के कामों, मान सम्मान का ध्यान रखें और उनसे कहें कि यह आपका चुनाव है। 


     मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के दौरान जातिवाद की बात सामने नहीं लाई जाना चाहिए। समृद्धि सिर्फ विकास से आती है।  मंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जल्दी ही पार्टी की ओर से खुरई में हुए एतिहासिक विकास कार्यों की बुकलेट सार्वजनिक की जाएगी। सभी कार्यकर्ता वोटरलिस्ट को चिन्हित करने, की-वोटर्स की सूची बनाने से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियां करें। विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हुए हितग्राहियों के सम्मेलन करके उनसे व्यक्तिगत संपर्क करें और पार्टी व सरकार के योगदान का स्मरण कराएं। वार्ड में हुए विकास कार्यों की जानकारी  मतदाताओं तक पहुंचाएं। 


मंत्री श्री सिंह ने कांग्रेस को खत्म होती पार्टी बताते हुए कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी नगर परिषदों के सभी 45 वार्डों की सीटें और निर्विरोध तीनों अध्यक्ष जिता कर  इन परिषदों को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। वहां कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले थे। जिन सात जगहों पर प्रत्याशी सामने आए उनकी बुरी तरह जमानत जब्त हुई। इसी तरह खुरई नगरपालिका क्षेत्र भी कांग्रेस मुक्त हो गया है। यहां विकास के प्रति आम जनता की ललक और आशीर्वाद इतना है कि जो भी भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ेगा उसकी जमानत जब्त होना तय है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद  के बोझ तले खुद ही दम तोड़ रही है। यह वही पार्टी है जिसने नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव नहीं होने देने और ओबीसी आरक्षण पर रोक लगवाने की सारी साजिशें की लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संकल्प शक्ति के आगे उसका हर दांव फेल हो गया। 




     कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, रामनिवास माहेश्वरी, वीरसींग दाऊ, हमेचन्द्र बजाज, कैलास मोदी, मूरत सिंह राजपूत, विजय जैन, चन्द्रप्रताप सिंह ठाकुर, सुनील गढ़ौला, जमना प्रसाद अहिरवार, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जंगबहादुर सिंह, लखन सिंह ठाकुर, सौभाग्य सिंह ठाकुर, मनोज दुबे, रीमती मीना कुशवाहा, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती ऊषा ठाकुर, एमएस ठाकुर, रमेश सोनी, माधवी कुर्मी, अर्चना जैन,  हरिशंकर कुशवाहा, प्रवीण जैन गढ़ौला सहित सैकड़ों की तादाद में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई में 18 वर्ष पूर्ण कर पहली बार मतदान करने का अवसर लेने वाले नवमतदाताओं का भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए स्थानीय नेता व कार्यकर्ता

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास से प्रभावित होकर खुरई ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण गोपाल प्यासी ने मंत्री श्री सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच से भिजपा की सदस्यता लेने वालों में कोमल प्रसाद कुशवाहा, अमान सिंह कुशवाहा, नारायण प्रसाद कुशवाहा, रामगुलाम घोरट, दुर्गाप्रसाद घोरट, मुकेश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, रगवीर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नवलकिशोर, मेहमान

कुशवाहा, रामप्रसाद कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, मनोहरलाल कुशवाहा, चिन्तामन कुशवाहा, गनपत कुशवाहा, अभिलाष कुशवाहा, प्रीतम बरोदा, उदयभान सिंह, नरेन्द्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, किशन कुशवाहा, नीलू कुशवाहा, श्यामलाल, तुलसीराम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, देवीसिंह कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, मलखान कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, रामकिशन कुशवाहा, महेश कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मीप्रसाद कुशवाहा, अमरसिंह, नोनीतराम पड़रई, महेन्द्र कुशवाहा, भावसींग, लखन पटैल, अनिल पटैल, नरेन्द्र कुशवाहा, अभिलाष कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कनई कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, रामसींग कुशवाहा, प्यारेलाल कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा एवं सुनील कुशवाहा शामिल रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive