बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

म.प्र. की बुशरा खान ने जीता लड़कियों की 3 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक▪️राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब▪️पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण▪️हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड

▪️राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब
▪️पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण
▪️हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड



ग्वालियर में जारी जिम्नास्टिक इवेंट्स की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक स्पर्धा में सारा राउल (महाराष्ट्र) ने पहला स्थान हासिल किया। नई दिल्ली में ट्रैक साइक्लिंग की किरीन स्पर्धा में लड़कों के वर्ग का स्वर्ण राजस्थान के लव कुमार यादव ने जीता, जबकि लड़कियों का स्वर्ण प. बंगाल की शांति विश्वास ने जीता।

बास्केट बॉल

इंदौर के बास्केटबाल काम्पलेक्स में लड़कों के वर्ग का स्वर्ण राजस्थान ने जीता। राजस्थान की टीम ने तमिलनाडु को 90-85 से हराया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक चंडीगढ़ ने जीता। उसने मेजबान म.प्र. को हराया। इसी तरह महिला वर्ग का खिताब पंजाब ने जीता। पंजाब की लड़कियों ने छत्तीसगढ़ को 73-56 से हराया। कांस्य मेजबान म.प्र. को मिला, जिसने तमिलनाडु को 71-55 से हराया। कांस्य पदक मुकाबले में चंडीगढ़ के लड़कों ने मेजबान म.प्र. को 107-67 से हराया।

गटका

लड़कों के सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक चंडीगढ़ के जशनदीप सिंह ने जीता, जबकि रजत दिल्ली के नवजोत सिंह को मिला। कांस्य चंडीगढ़ के कुलवीर सिंह और पंजाब के गुरप्रीत सिंह को मिला। इसी तरह फारी सोटी टीम इवेंट में पंजाब ने बाजी मारी, जबकि दिल्ली को रजत मिला। चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश ने कांस्य जीता।

इसी तरह पारंपरिक खेल में लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की खुशवीर कौर को मिला, जबकि रजत मणिपुर की एन. अजेलिका चानू ने जीता। कांस्य पंजाब की महकप्रीत कौर और झारखंड की पलक परमा को मिला। फारी सोटी टीम इवेंट का स्वर्ण पंजाब को मिला, जबकि दिल्ली ने रजत जीता। कांस्य मप्र और चंडीगढ़ को मिला।

एथलेटिक्स

लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण तमिलनाडु के रतीश पांडीदुरई ने जीता। रतीश ने यह रेस 13.72 मीटर में पूरी की। रजत महाराष्ट्र के सार्थक को मिला। सार्थक ने 13.82 सेकेंड का समय लिया, जबकि उनके ही हमराज्य संदीप गोंड ने 13.95 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

हाकी

ग्वालियर में जारी हाकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया, जबकि झारखंड ने मिजोरम को 5-0 से हराया। मेजबान मध्यप्रदेश ने भी जीत हासिल की। उसने पंजाब को 6-0 से करारी शिकस्त दी। म.प्र. के भुमिक्षा साहू और स्वाति ने 2-2 गोल किए। महिलाओं के एक अन्य मैच में ओडिशा ने मणिपुर को 2-0 से हराया। इसी तरह पुरुषों के मुकाबले मे झारखंड ने बिहार को 6-1 से करारी शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में पंजाब ने ओडिशा को 5-3 से हराया।

जिम्‍नास्टिक

ग्वालियर में जारी जिमनास्टिक इवेंट्स की आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक स्पर्धा में सारा राउल (महाराष्ट्र) ने पहला स्थान हासिल किया। जीनिया देबनाथ (प. बंगाल) को दूसरा स्थान मिला, जबकि उनके ही राज्य की सौमिली करार ने कांस्य पदक जीता।

ट्रैक साइक्लिंग

नई दिल्ली में लड़कों के किरीन फाइनल में राजस्थान के लव कुमार यादव ने बाजी मारी, जबकि कर्नाटक के संपत पी. को रजत मिला। तीसरा स्थान तेलंगाना के आशीर्वाद सक्सेना ने हासिल किया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में प. बंगाल की शांति विश्वास ने पहला, महाराष्ट्र की संध्या काकाटे ने दूसरा और महाराष्ट्र की ही पूजा डानोले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कबड्डी

इंदौर के अभय प्रशाल में कल से कबड्डी के मुकाबले शुरू होंगे। कबड्डी में लड़के औऱ लड़कियों के वर्ग में 8-8 टीमें हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में विभाजित किया गया है। लड़कियों के वर्ग में मेजबान मप्र को ग्रुप-ए में हरियाणा, तेलंगाना के साथ रखा गया है। लड़कों के वर्ग में भी मप्र को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें राजस्थान, बिहार औऱ महाराष्ट्र की टीमें हैं।

परिणाम-

एथलेटिक्स

लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़- 1. तमिलनाडु के रतीश पांडीदुरई, 2. महाराष्ट्र के सार्थक, 3. महाराष्ट्र के संदीप गोंड।

लड़कियों की 3000 मीटर दौड़-1. बुशरा खान (मप्र), 2. श्रुति रेडेका (महाराष्ट्र), 3. वंशिका (हरियाणा)

हाकी

महिला-हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया, झारखंड ने मिजोरम को 5-0 से हराया, मध्य प्रदेश ने पंजाब को 6-0 से हराया, ओडिशा ने मणिपुर को 2-0 से हराया।

पुरुष- झारखंड ने बिहार को 6-1 से हराया, पंजाब ने ओडिशा को 5-3 से हराया, हरियाणा और चंडीगढ़ ने 1-1 से ड्रा खेला।

ट्रैक साइक्लिंग

लड़कों का किरीन फाइनल-1. राजस्थान के लव कुमार यादव, 2. कर्नाटक के संपत पी., 3. तेलंगाना के आर्शीवाद सक्सेना।

लड़कियों का किरीन फाइनल-1. प. बंगाल की शांति विश्वास, 2. महाराष्ट्र की संध्या काकाटे, 3. महाराष्ट्र की पूजा डानोले।

गटका

लड़कों का सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा- 1.चंडीगढ़ के जशनदीप सिंह, 2. रजत दिल्ली के नवजोत सिंह, 3 चंडीगढ़ के कुलवीर सिंह और पंजाब के गुरप्रीत सिंह।

फारी सोटी टीम इवेंट-1. पंजाब, 2. दिल्ली, 3. चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश।

लड़कियों का सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा- 1. पंजाब की खुशवीर कौर, 2. मणिपुर की एन. अजेलिका चानू, 3. पंजाब की महकप्रीत कौर और झारखंड की पलक परमा।

फारी सोटी टीम इवेंट -1. पंजाब., 2. दिल्ली, 3. मप्र और चंडीगढ़ को मिला।

बास्केट बॉल

लड़कों का फाइनल-राजस्थान ने तमिलनाडु को 90-85 से हराया।

कांस्य पदक मैच- चंडीगढ़ ने मप्र को 107-67 से हराया।

लड़कियों का फाइनल-पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 73-56 से हराया।

कांस्य पदक मैच- मप्र ने तमिलनाडु को 71-55 से हराया

फुटबाल पुरूष

कर्नाटक ने ओडिशा को 3-1 से हराया, मेघालय और प बंगाल ने 1-1 से ड्रा खेला

जिमनास्टिक

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक-1. सारा राउल (महाराष्ट्र),2.जीनिया देबनाथ (प. बंगाल), 3.सौमिली करार (प. बंगाल)।

Share:

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान म.प्र. ने जीते 13 पदक, हरियाणा ओवरआल चेंपियन बना

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान म.प्र. ने जीते 13 पदक, हरियाणा ओवरआल चेंपियन बना


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेजबान मध्यप्रदेश ने बाक्सिंग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। मध्यप्रदेश के लिए योगेश्वर दत्त एवं मलिका मोर ने पदक जीते। वहीं हरियाणा ने 8 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। इसी के साथ म.प्र. ओवरआल चेंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा।

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शनिवार को बाक्सिंग चेंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के 60-63.5 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में म.प्र. के योगेश्वर दत्त ने मणिपुर के सी. मोइरैमगथ्म को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। अरूणाचल प्रदेश के पक्वा ताव एवं उत्तराखंड की भुवनेश्वर ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में एक स्वर्ण मलिका मोर ने म.प्र. को दिलाया। मलिका मोर ने 45- 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की भावना शर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की आंचल शुक्ला व दिल्ली की संजना ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा बालक वर्ग में आयुष यादव को 71- 75 भार वर्ग में हरियाणा के दीपक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के तेजस्वी व मणीपुर के राहुल सिंह ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 51- 54 भार वर्ग के फाइनल में मप्र के रुद्रजीत सिंह सिल्वर को हरियाणा के अशीष के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 50- 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में मप्र की कैफी को महाराष्ट्र की देविका घोरपड़े ने हरा कर स्वर्ण पदक जीता। मप्र के लिए बालिका वर्ग में विनती ने 70- 75 किग्रा में रजत पदक जीता, उन्हें फाइनल में हरियाणा की मुस्कान ने हराया। इसके अलावा बालक वर्ग में अभिषेक तोमर ने 63.5- 67 भार वर्ग में कांस्य, प्रशांत खटाना ने 67-71 भार वर्ग तथा ऋषभ सिकरवार ने 75- 80 किग्रा में कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने 60- 63 भार वर्ग में कांस्य, भूमि सिंह ने 54- 57 भार वर्ग में कांस्य एवं राधिका जाटव ने 48- 50 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।




यह भी पढ़े : म.प्र. की बुशरा खान ने जीता लड़कियों की 3 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक▪️राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब▪️पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण▪️हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड

Share:

SAGAR: बीजेपी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नियुक्त

SAGAR: बीजेपी  के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नियुक्त


सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सभी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं
 जिनमें जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष, वृन्दावन अहिरवार को जिला कार्यालय प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी-युवा मोर्चा प्रभारी, जिला महामंत्री मितेन्द्र (मोनू) सिंह चैहान-पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव-किसान मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट-अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले-अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश बघेल-महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया सोशल मीडिया/आईटी विभाग एवं स्वयं सेवी प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष नीतिराज पटैल-सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर-पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष वैभवराज कुकरेल-बुद्धीजीवी एवं अन्त्योदय प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह-चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती सविता जिनेेश साहू- व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती सुषमा यादव-मछुआरा प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती कीर्ति मनोज जैन-स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती प्रीति जैन-शिक्षक प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती जयंती मौय-बुनकर प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती पूनम वीरेन्द्र कुशवाहा-खेल प्रकोष्ठ, जिला मंत्री प्रीतम सिंह राजपूत-विधि प्रकोष्ठ, जिला मंत्री मनीष गुरू-मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी, जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले-सांस्कृतिक एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
Share:

पेन्शनर्स अपनी मांगो को लेकर 02 मार्च को करेंगे प्रर्दशन

पेन्शनर्स अपनी मांगो को लेकर 02 मार्च को करेंगे  प्रर्दशन

सागर। पेन्शनर्स एसोसियेशन मध्यप्रदेश जिला शाखा सागर की मासिक बैठक श् हरिओम पाण्डेय प्रान्तीय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर की अध्यक्षता में  श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पुरानी कलेक्टेट परिसर सागर में आयोजित की गई किया। बैठक में पेन्शनर्स की लंबित प्रान्तीय एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु 02 मार्च 2023 को प्रभावी प्रदर्शन करने, एसोसियेशन का विस्तार कर अधिक से अधिक नवीन सदस्य बनाने एवं पेन्शनर्स को जागरुक कर उन्हें सक्रिय करने की रणनीति बनाने की योजना तैयार की गई।


 ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष ने बैठक का संचालन करते हुये सभी नव पेन्शनर्स को एसोसियेशन का सदस्य बनाने का आव्हान किया तथा पेन्शनर्स की प्रान्तीय एवं स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये बताया कि केन्द्रीय पेन्शनर्स के समान उसी तिथि से प्रदेश के पेन्शनर्स को 38 : प्रतिशत महँगाई राहत देने, सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये मँहगाई भत्ते एवं मँहगाई राहत की घोषणा/आदेश एक साथ जारी करने, छठवें वेतनमान का 32 माह एवं सातवें वेतनमान का 27 माह के एरियर्स का भुगतान, पेन्शनर्स के लिये स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (06) विलोपित करने, पेन्शनर्स को रु. 1000/-(एक हजार रुपये) प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता देने, 65 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 05ः प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 10ः प्रतिशत, 75 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 15ः प्रतिशत, 80 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 20ः प्रतिशत अतिरिक्त पेन्शन स्वीकृत करने, शासनादेशों के परिपालन में अन्य जिलों के समान सागर जिले में भी सेवानिवृत्त शिक्षकों को अर्जित अवकाश का भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में शासन का दृष्टिकोण कतई उदार नहीं हैं। इससे पेन्शनर्स अत्यधिक व्यथित हैं तथा उनमें घोर निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।
हरिओम पाण्डेय प्रान्तीय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एसोसियेशन पेन्शनर्स को केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के समान 38ः मंहगाई राहत अविलम्ब देने सहित उनकी अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु 02 मार्च को सभी तहसील मुख्यालयों सहित जिला मुख्यालय पर पेन्शनर्स प्रभावी प्रदर्शन करेगें। जिला पदाधिकारी सागर नगर सहित जिले की तहसील/ब्लाक का दौरा कर पेन्शनर्स से सम्पर्क कर पेन्शनर्स को एकजुट कर उन्हें जागृत एवं उत्साहित करेंगे।
             बैठक में ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष, हरिओम पाण्डेय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर, बलराम शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष, अरविन्द चौबे जिला शाखा, कन्हैयालाल शुक्ला, सुदामा प्रसाद रैंकवार, रघुनन्दन तिवारी, अमरजीत सिंह सालूजा, शिवराज सिंह ठाकुर, जी.पी. पाण्डेय, पी. सी. जैन, भरत सिंह ठाकुर, सत्यनारायण सोनी, अशोक तिवारी, के. के. मिश्रा,  जी.एस. स्वर्णकार, सुखराम ठाकुर, विजय कुमार मिश्रा, प्रहलाद परमार, एन. आर. श्रीवात्री ने भी विचार व्यक्त किये।



Share:

सागर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग की हूई समीक्षा:▪️जनशिक्षक करेंगे अलग अलग स्कूलों की मॉनिटरिंग ▪️5वी और 8 वी के शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त

सागर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग  की  हुई समीक्षा:
▪️जनशिक्षक करेंगे अलग अलग स्कूलों की मॉनिटरिंग 
▪️5वी और 8 वी के शिक्षक बोर्ड  परीक्षा ड्यूटी से मुक्त 


सागर,4 फरवरी 2023. 
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर द्वारा संभाग के समस्त जिलों की एजेंडा अनुसार 11 बिंदुओं पर वेबीनार के माध्यम से समीक्षा बैठक शनिवार को की गई। संयुक्त संचालक डॉ. मनीष वर्मा द्वारा जन शिक्षा केंद्र, विकासखंड एवं जिला स्तर पर विद्यालयों की मॉनिटरिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत 2 जन शिक्षकों को विद्यालयों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश है ।अतः प्रत्येक जन शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों की मॉनिटरिंग करे। दोनो जनशिक्षक एक साथ एक ही स्कूल में न जाकर अलग अलग स्कूलों की मॉनिटरिंग करें। इसी प्रकार विकासखंड व जिला स्तर के अधिकारी भी नियमित रूप से विद्यालयों के निरीक्षण/ मॉनिटरिंग करें।  उन्होंने कहा कि  जन शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन तभी आहरित किया जावे जबकि निर्धारित लक्ष्य अनुसार विद्यालयों की मॉनिटरिंग हो। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने की कार्यवाही की जावे। कक्षा 5,8, 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में भी विस्तृत रूप से समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।


साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की विमर्श पोर्टल पर समय - सीमा में एंट्री पूर्ण करने, सत्र 2022-23 में कक्षा 9 से 12 तक दर्ज विद्यार्थियों की समग्र पोर्टल पर ई केवायसी करने, कक्षा 1 से 8 के सभी विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन करते हुए छात्रवृत्ति स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा की समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शत प्रतिशत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति अनिवार्यतः मिलनी चाहिए। अगर किसी संस्था प्रधान की गलती से कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो इसकी वसूली संबंधित उत्तरदायी व्यक्ति से की जावेगी।


अतिशेष शिक्षको की सूची पोर्टल पर

 डॉ.मनीष वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अतिशेष शिक्षकों की सूची विभाग द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है ।उक्त सूची में सुधार/संशोधन का कार्य समय - सीमा में किया जावे। नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति 2022-23 की पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके है। ऐसे पात्र विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति हेतु पात्र हैं ,उनके फॉर्म केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार  संस्था प्रधान भरायें। वे शिक्षक जो थ्स्छ शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, सुनिश्चित किया जावे की वे दिए गए प्रशिक्षण अनुसार ही कक्षा में अध्यापन कार्य करावे। 
5वी और 8 वी के शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से मुक्त 

उन्होंने निर्देशित किया कि कक्षा 10वी एवं 12वी की बोर्ड परीक्षा में इस बार यह सुनिश्चित किया जावे कि कक्षा 5 एवं 8वी पढ़ाने वाले शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा जावे। सर्वप्रथम अतिशेष शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई जावे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जावे कि यदि किसी पेपर में  शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा में नही है तो उस दिन वह शिक्षक अनिवार्यतः अपने विद्यालय में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य करावे। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टेबलेट क्रय करने की समीक्षा करते हुए संयुक्त संचालक ने कहा कि शासन द्वारा तय स्पेसिफिकेशन के अनुसार सभी शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित राशि अथवा उससे उच्च दर वाले अपनी आवश्यकतानुसार टेबलेट क्रय करने की कार्यवाही समय - सीमा में करें ।इस हेतु एम शिक्षा मित्र पर अपनी सहमति देते हुए टेबलेट क्रय किया जावे। समीक्षा बैठक के अंत में डॉ.आशुतोष गोस्वामी सहायक संचालक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में तकनीकी रूप से कमलेश चढ़ार प्रोग्रामर एवं शुभम् तिवारी संभागीय सह - समन्वयक आई.टी.सेल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। उक्त वेबीनार में सागर संभाग अंतर्गत समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक,एडीपीसी (आरएमएसए), डीपीसी(जिला शिक्षा केंद्र), बी. ई. ओ., जिला प्रोग्रामर, आई.टी.सेल समन्वयक एपीसी, बीआरसीसी, बीएसी,जनशिक्षक एवं संकुल प्राचार्य सहित कुल 810 प्रतिभागी उपस्थित थे।
Share:

स्मार्ट रोड कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी ,जल्दी ही मिलेगी तिली रोड की सौगात

स्मार्ट रोड कॉरिडोर का  निर्माण कार्य जारी  ,जल्दी ही मिलेगी तिली रोड की सौगात

सागर, 4 फ़रवरी 2023 । स्मार्ट रोड कॉरिडोर परियोजना में चयनित सड़क एसआर-1 तिली चौराहे से दीनदयाल चौक तक का अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया गया है। एसआर-1 मार्ग की सभी कल्वर्ट पुलियों आदि का आवश्यक जलनिकासी क्षमतानुसार नवनिर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस सड़क मार्ग पर बिटूमिन कंक्रीट लेयर बिछाने का कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही इस चौड़े व सुव्यवस्थित मार्ग के निर्माण कार्य पूरे होंगे और यहां यातायात सुगम होगा। इस चौड़े व सुव्यवस्थित मार्ग की सौगात मिलने से तिली हॉस्पिटल एवं बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सहित अन्य स्थलों तक जाने वाले नागरिकों को इस व्यस्त सड़क पर लगने वाले ट्रेफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। इसी प्रकार सिविललाइन से डिग्री कॉलेज मार्ग एसआर-4 में भी चौड़ीकारण कार्य के साथ ड्रेन डक्ट निर्माण व कल्वर्ट निर्माण कार्य गति से किया जा रहा है। एसआर-1 व एसआर-4 में डिवाइडर निर्माण भी लगभग पूरा किया जा चुका है।
       उक्त सभी निर्माण कार्यों के साथ ही इस परियोजना अंतर्गत सभी स्मार्ट सड़कों का 3 वर्ष तक रखरखाव एवं संधारण कार्य परियोजना अनुबंध की शर्त अनुसार निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाना है। एसआर-2 के सभी छोटे-मोटे कार्यों के संधारण कार्य शीघ्र करने हेतु निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया है। स्मार्ट रोड एसआर-2 में विभिन्न प्रकार की छोटी-मोटी कमियों के संधारण का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पेवर ब्लॉक एवं ड्रेन कवर से सम्बंधित कार्य हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा तहसीली, पोद्धार कॉलोनी, मनोरमा कॉलोनी व पुलिस कंट्रोल रूम आदि के पास संधारण कार्य किया जा रहा है।
                     

Share:

संत रविदास जयंती के पूर्व संध्या पर निकली वाहन रेली

संत रविदास जयंती के पूर्व  संध्या पर निकली वाहन रेली


सागर। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 646वीं जन्म जयंती के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर अहिरवार महापंचायत, भीम आर्मी, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, अहिरवार समाज संघ एवं समस्त रविदास अनुयायियों के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया।  जिसमें हजारों वाहनों के साथ धूमधाम के साथ बाहन रैली निकाली गई रैली भगवान गंज स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाज के गणमान्य वरिष्ठजनों के द्वारा माल्यार्पण करके वाहन रैली प्रारंभ की गई जिसमें  पूर्व सांसद माननीय नंदलाल चौधरी , पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी , श्यामलाल ठक्कर , दीपक माते,  महापंचायत जिला अध्यक्ष अनिल अहिरवार , नगर अध्यक्ष काशीराम अहिरवार ठेकेदार सरपंच ,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरबार , इंदर माते , धर्मेंद्र चौधरी , नरेन्द्र सिंह सूर्यवंशी प्रदेश महासचिव भीम आर्मी, दिनेश वर्मा ,शेखर चौधरी,हरवल मासाव, महेश

अहिरवार, सीताराम , नाथूरामचौधरी, सचिन, बब्लू, मुकेश रोहित, काशीराम ठेकेदार, प्रदीप सचिव,धनसींग एडवोकेट, जगन्नाथ रोहित, दीपचंद ठेकेदार,शीतल माते,रामअवतार ठेकेदार, संदीप रैदास,रोशन अनुरागी,पूरन चौधरी,संजय सूर्यवंशी, अर्जुन, कपूर बावू,अजय, सुनील, रविन्द्र, संदीप अहिरवार के साथ हजारों गुरु रविदास जी के अनुयायियों ने वाहन रैली में हिस्सा लिया।
तट पश्चात अंबेटकर मूर्ति के पास भगवानगंज में समस्त गुरु  प्रेमी बंधुओ ने मुकेश रोहित शिखा फर्नीचर मार्ट के प्रतिस्थान पर  रैली का सुबागत किया और चाय नाश्ता कर रैली का समापन किया  आभार व्यक्त रीतेश रोहित ने किया।


Share:

टीकमगढ़ : कृषि उपसंचालक निलंबित, जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर

टीकमगढ़ :  कृषि उपसंचालक निलंबित, जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर


सागर 3 फरवरी 2023 ।कलेक्टर जिला टीकमगढ़  ने कु० छत्रपाल सिंह “छोटू राजा“ सदस्य जिला पंचायत ,अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति, जिला पंचायत  की शिकायत पर श्री भरत राजवंशी, उपसंचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को निलंबित कर दिया गया है । श्री राजवंशी द्वारा कृषि स्थाई समिति से कार्यक्रमों का अनुमोदन लिये बिना नियम विरूद्ध बीज ग्राम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत बीज वितरण कार्यक्रम  विकासखण्डों को जारी कर दिया गया था । श्री राजवंशी द्वारा पंचायती राज व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा था । पूर्व में भी श्री राजवंशी द्वारा  प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत कर्मचारियों के स्थानानंतरण आदेश जारी नहीं किये गये थे।


 कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा प्रेषित उक्त प्रस्ताव के परीक्षण में पाया गया  कि श्री राजवंशी का उक्त कृत्य प्रथम दृष्ट्या पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। श्री भरत राजवंशी, प्रभारी उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग जिला टीकमगढ़ को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत▪️कोर्ट ने याचिका खारिज की

निलंबन अवधि में श्री राजवंशी का मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सागर संभाग सागर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री राजवंशी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
                        
                      

Share:

Archive