बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मुनिश्री अजित सागर महाराज की ससंघ भव्य आगवानी हुई

मुनिश्री अजित सागर महाराज की ससंघ भव्य आगवानी हुई

सागर,15 जून ,2023 संत शिरोमणि 108 आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से सागर में परम प्रभावक शिष्य प्रशममूर्ति 108 श्री अजितसागर महाराज (ससंघ 6 पिच्छी) का मंगल चातुर्मास भाग्योदय तीर्थ सागर में हो रहा है। मुनि संघ की  15 जून को सुबह भव्य अगवानी हुई 
मुनिसंघ की मंगल आगवानी भोपाल रोड स्थित मोतीनगर चौराहे के पास हुई हजारों लोगों ने इसमें पहुंचकर धर्म लाभ लिया। महेश बिलहरा, सागर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, देवेंद्र जैना स्टील, आनंद स्टील, शैलेंद्र जैन शालू, राजकुमार मिनी, सटटू कर्रापुर, अशोक वर्धमान, मनोज जैन लालो, ऋषभ बांदरी, प्रियेश जैन, इंद्रकुमार नायक प्रकाश पारस, अरविंद जैन पथरिया, प्रेमचंद उपकार, दिनेश बिलहरा, अरविंद जैन अब्बू, संदीप  वैशाखिया, सुरेंद्र डबडेरा, राकेश जौहरी, अभिषेक जैन लेस, राजकुमार टड़ा, चक्रेश पटना, चक्रेश सिंघई नरेंद्र सूत, प्रमोद बारदाना, दीपक बहेरिया, नितिन सिहोरा, सचिन सिहोरा, सकल जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जैन पंचायत सभा के पदाधिकारी, मंदिर कमेटियां, महिला मंडल, बालक एवं बालिका मंडल, पाठशाला परिवार, युवा संगठन, जैन मिलन, दयोदय गौशाला, संजोग समिति एवं सागर की समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी भव्य आगवानी में शामिल हुए। आईटीआई के समक्ष नौ क्षुल्लक महाराजो ने उसके पश्चात निर्यापक मुनि समयसागर महाराज ने ससंघ और आर्यिका गुरुमति माताजी 8 पिछी ने अगवानी की।


खुरई के धर्मेंद्र खड्डर और मनीष नायक  ने मुनि श्री को शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया खुरई जैन समाज के पदाधिकारी विजय जैन बट्टी सेठ, हेमचंद बजाज, अशोक जैन आदि भाग्योदय पहुंचे और मुनि संघ से आशीर्वाद लिया। 
▪️▪️▪️▪️▪️
*ज्ञान सेतु प्रशिक्षण शिविर का के बच्चों को पुरस्कृत किया* भाग्योदय तीर्थ में 10 दिन तक जैन पंचायत सभा सागर और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम सागर के द्वारा लगभग 300 बच्चों को कंप्यूटर का बेसिक और डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया था उन सभी बच्चों को परीक्षा के पश्चात प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया इस अवसर पर शिक्षक पीयूष जैन, नितिन जैन का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किए पंचायत सभा के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, मनीष नायक और अर्हम ग्रुप के अध्यक्ष आकाश सेठ, सचिन राजकमल, नवीन श्रीजी, अमित जैन ढाना, नीरज सीहोरा, सौरभ जैन स्टील, अखिलेश जैन, सहित ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे इस अवसर पर मुनि संघ ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया
Share:

मोदी सरकार विकास का पर्याय बनी : मुरलीधर राव▪️विचार, विकास और विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन हमारा संकल्प : प्रहलाद पटेल

मोदी सरकार विकास का पर्याय बनी : मुरलीधर राव

▪️विचार, विकास और विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन हमारा संकल्प : प्रहलाद पटेल


तीनबत्ती न्यूज
सागर,15 जून 2023 । देश की आजादी के बाद केन्द्र में सबसे ज्यादा कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने जितने विकास के काम नहीं किए, उससे कहीं ज्यादा विकास के काम पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किए है। मोदी जी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष केन्द्र सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखती है। जनता भलीभांति जानती है कि पुरानी सरकारों और मोदी सरकार में कितना काम किया है। मोदी सरकार विकास का पर्याय बनी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने सागर के देवरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 

दिग्विजय सिंह को देखते ही जनता को आज भी याद आती है जर्जर सड़कें


श्री मुरलीधर राव ने कहा कि जब मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार हुआ करती थी तब सडकों में गढ्ढें नहीं गढ्ढों में ही सड़कें हुआ करती थी। आज प्रदेश में सडकों का जाल बिछा है। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले लोग कहते थे कि भाजपा 200 पार नहीं होगी, लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी 280 सीटें लायी। 2019 में 300 सीटें पार की जो कोई नहीं कर सकता वह भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। इसी तरह मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गांव में प्रचार करेंगे तो इस बार भारतीय जनता पार्टी 200 से अधिक सीटें लाएगी, क्योंकि दिग्विजय सिंह जहां जहां जाते हैं वहां जनता को उनके कार्यकाल की जर्जर सडकें और बदहाली याद आती है। भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश आज विकसित और प्रगतिशील प्रदेश बना है। 

मोदी सरकार का लक्ष्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण : प्रहलाद पटेल


केन्द्रीय जल शक्ति तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य विचार, विकास और विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन करना है। कार्यकर्ता होने के नाते हमारा और हमारी सरकार का भी यही संकल्प है। इस संकल्प को मोदी सरकार ने पूरा किया है। आज उसी का परिणाम है कि 450 वर्ष के संघर्ष के बाद और कई लोगों के बलिदान के बाद जनवरी 2024 में हम भगवान रामलला की पूजा करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कई सरकारें रही, पिछडा कल्याण के लिए मंडल और आयोग बनाएं, लेकिन उन्होंने संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर उन्हें मजबूत किया। उन्होंने कहा कि एक समय भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ा हुआ था लेकिन इन 9 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, जो ब्रिटेन, भारत पर राज करता था। आज अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने उसे पछाड़ते हुए विश्व में पांचवा स्थान हासिल किया है। जल्द ही भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे नंबर पर होगा और एक दिन हम सबसे आगे होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारें बदलने या सरकारें बनाना मंतव्य नहीं है। हमारा उद्देश्य गरीबों की सेवा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से पूरा कर रहे है।  

इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, श्रीमती ललिता यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण कुसमरिया, जबेरा विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह, हटा विधायक श्री पी एल तंतुवाय, पूर्व विधायक श्री राहुल सिंह, श्री भानु राणा, श्री बृज बिहारी पटेरिया, श्री देवेंद्र सिंह, श्री रतन सिंह, श्री वृंदावन अहिरवार, श्री लखन पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा जैन सहित बडी संख्या नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। 


Share:

जन समस्या निवारण शिविर में सुनी समस्याएं सरोज सिंह ने

 जन समस्या निवारण शिविर में सुनी समस्याएं सरोज सिंह ने


खुरई,15 जून ,2023 । गुरूवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने खुरई के चार ग्रामों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर खुरई के मुकारमपुर, कठैली, ऐचनवारा एवं करैयागूजर में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जन समस्याएं सुनीं।
 
      विकास कार्यों के निर्माण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी निरंतर खुरई विधानसभा क्षेत्र को विकास पथ पर ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय, स्कूल, खेल मैदान, आंगनवाड़ी भवन सहित अनेक कार्यों की सौगात मंत्री श्री सिंह खुरई विधानसभा क्षेत्र में दे चुके हैं। मंत्री श्री सिंह का सपना है कि क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने कहीं दूर न जाना पड़े इसलिए गांव में ही स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। जहां सड़क की आवश्यकता थी वहां आज पक्की सड़कें बनकर तैयार हैं।


 उन्होंने स्व सहायता समूहों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी द्वारा क्षेत्र में महिलाओं के स्व सहायता समूहों का गठन कराया गया। उन्हें कम ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराकर मंत्री श्री सिंह द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। आज वे महिलाएं घर पर ही बरी, पापड़, मसाले का रोजगार कर स्वयं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। बारहवीं परीक्षा में सभी सरकारी स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जाएगी।

    जन समस्या निवारण शिविर में खुरई के मुकारमपुर, कठैली, ऐचनवारा एवं करैयागूजर के साथ आस-पास के ग्रामों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह के समक्ष रखीं। श्रीमती सरोज सिंह ने समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया। शिविर में आईं अन्य समस्याओं के लिए श्रीमती सरोज सिंह ने संबंधितों को निराकरण हेतु निर्देश दिए।
इस अवसर पर शासन के अधिकारीगण, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, भाजपा के स्थानीय नेता, ताराबाई, प्रवेशरानी, अनिता, पुष्पा, रमाबाई, शान्ति, सोभारानी, प्रेमरानी, रेखा, सुमतरानी, रामरानी आदि कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

 


Share:

ठेकेदारों के माध्यम से नहीं होगी बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली : मंत्री भूपेंद्र सिंह

ठेकेदारों के माध्यम से नहीं होगी बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली : मंत्री भूपेंद्र सिंह

भोपाल :15 जून, 2023: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नगरपालिक निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ठेकेदारों के माध्यम से बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली नहीं की जाए। साथ ही इसकी प्रतिदिन वसूली भी नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 29 मई 2023 को हाथठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत में हितग्राहियों के अनुरोध पर बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन की वसूली और वसूली में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की घोषणा की गई थी। 

    मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि जिन नगरीय निकायों में बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन वसूली के लिये ठेके किये गये हैं, उन्हें प्राप्त होने वाली आय का आकलन करके शेष अवधि के लिये ठेके निरस्त करने की कार्यवाही परिषद की बैठक में की जाए। साथ ही बैठक में प्रतिदिन वसूली के स्थान पर अर्द्धवार्षिक-वार्षिक दरों का निर्धारण किया जाए। की गई कार्यवाही की जानकारी समय-सीमा में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।    
  

Share:

व्हालीवाल खिलाड़ी प्रियंका बेन और जिया मिश्रा ने बढ़ाया सागर का मान

व्हालीवाल खिलाड़ी प्रियंका बेन और जिया मिश्रा ने बढ़ाया सागर का मान


सागर 15 जून 2023
66 वी राष्ट्रीय स्तर की शालेय व्हालीवाल प्रतियागिता 9 जून से 13 जून तक भोपाल मे आयोजित की गई। जिसमे खेल परिसर सागर में संचालित व्हालीवाल प्रषिक्षण केन्द्र की खिलाड़ी कु. प्रियंका बैन ने म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वाटर फायनल तक खेला एवं कु. जिया मिश्रा ने 44वी सब जूनियर व्हालीवाल की राष्ट्रीय स्तर व्हालीवाल प्रतियोगिता नई दिल्ली में म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम ने वेस्ट डिफेन्सर (लिब्रो) खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए अहम भूमिका अदा की। दोनो खिलाड़ी खेल विभाग की प्रशिक्षक श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में व्हालीवाल खेल का नियमित रूप से प्रषिक्षण प्राप्त करती है।
इनकी इस उपलव्धि पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा, जिला व्हालीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राजा यादव, विभागीय प्रषिक्षक श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह, श्री मंगल सिंह यादव, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेषचन्द्र मोर्य, श्री नफीस खान, कार्यालयीन कर्मचारी श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन, श्री विवेक सेन सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Share:

नगर निगम सागर के सीनियर आडिट निलंबित,कमिश्नर की कार्यवाई

नगर निगम सागर के सीनियर  आडिट निलंबित,कमिश्नर की कार्यवाई 



सागर 15 जून 2023। 
संभागायुक्त डा. वीरेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ ऑडिटर श्री अविनाश खरे, दायित्वों एवं सौपें गये कार्यो में लगातार बिलम्ब किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है।
       नगर निगम / नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ एवं सफाई कामगार यूनियन द्वारा श्री अविनाश खरे, वरिष्ठ ऑडिटर (स्थानीय निधि संपरीक्षा) के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया था। जिसपर आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से श्री अविनाश खरे द्वारा की जा रही अनियमितता के संबंध में अवगत कराया गया कि श्री खरे द्वारा सौपे गये दायित्वों के निर्वहन में लगातार विलम्ब किया जा रहा है। सेवा पुस्तिकाओं में समयमान वेतनमान का सत्यापन 06 माह से लंबित है। क्रमोन्नति वेतनमान के लाभ हेतु भेजी गई सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन में अनावश्यक आपत्तियों लगाई जा रही है।


     श्री अविनाश खरे द्वारा लेटलतीफी करने से सेवा निवृत्त कर्मचारियों े स्वत्वों के भुगतान में 08 से 10 माह तक विलम्ब हो रहा है। नगर निगम के कर्मचारियों के नये वेतनमान, निर्धारण, समयमान वेतनमान का निर्धारण वेतनवृद्धि आदि के सत्यापन हेतु नस्तियां अनावश्यक रूप से वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की रही है।


     श्री खरे की पदस्थापना नगर निगम कार्यालय में की गई है किन्तु इनके द्वारा नगर निगम कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की जा रही है, इनके द्वारा नगर निगम कार्यालय से कार्य न करते हुए स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में बैठकर कार्य किया जाता है, और नगर निगम के कर्मचारियों को स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय सिविल लाईन बुलाया जाता है, जिससे कार्य में अनावश्यक विलम्ब होता है।


      श्री खरे के द्वारा देयकों का सत्यापन स्पष्ट रूप से न करते हुए शर्तों के साथ किया जाता है, जो कि इनके पदीय कर्तव्यों के विरूद्ध है। श्री खरे द्वारा नस्तियों के निराकरण में अत्याधिक विलम्ब किया जाता है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलम्ब होता है। श्री खरे शासकीय कर्मचारी है इनके द्वारा अपनी पत्नि के नाम से अवैधानिक रूप से मकान का निर्माण किया है जिसके संबंध में नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है।


     आयुक्त नगर पालिक निगम सागर द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीशीलन उपरांत पाया गया है कि श्री खरे द्वारा की जा रही उक्तानुसार अनियमितता म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम के अन्तर्गत कदाचार की श्रेणी में आती है एवं उक्त अनुकम में श्री अविनाश खरे, वरिष्ठ ऑडिटर (स्थानीय निधि संपरीक्षा) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का युक्तियुक्त आधार है।


    श्री खरे को निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन भी है। अतः तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री खरे का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला सागर नियत किया जाता हैं। निलंबन अवधि में श्री खरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Share:

सांसद प्रतिनिधि के घर से चंदन का पेड़ चोरी: 15 साल पुराना था चंदन का पेड

सांसद प्रतिनिधि के घर से चंदन का पेड़ चोरी: 15 साल पुराना था चंदन का पेड

तीनबत्ती न्यूज
सागर,15 जून ,2023 : केंद्रीय मंत्री और दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल के सांसद प्रतिनिधि के घर के सामने लगा चंदन का पेड़ बदमाश काट ले गए। पेड़ करीब 15 साल पुराना था। मामले में फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


पुलिस के अनुसार दमोह सांसद प्रतिनिधि और सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के टडा निवासी डा उमेश श्रीवास्तव  के घर के सामने खुली जगह में करीब 15 साल पुराना चंदन का पेड़ लगा था। पेड़ की मोटाई 12 इंच और ऊंचाई करीब 10 फीट होगी। साथ ही पेड़ का  वजन अनुमानित 50 किलोग्राम होगा। 


सुबह मिला कटा पेड़

बुधवार की रात अज्ञात बदमाश कट की मदद से चंदन का पेड़ काटकर गए है। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे और बाहर आकर देखा तो चंदन का पेड़ गायब था। पेड़ कटर से काटे जाने के निशान मिले हैं। मामले में फरियादी उमेश ने केसली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। केसली थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

______


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

MP: दिल दहलाने वाली दो घटनाएं: दोनो में कलयुगी बेटो ने अपने मां-बाप की बेरहमी से की हत्या

MP: दिल दहलाने वाली दो घटनाएं: दोनो में कलयुगी बेटो ने अपने  मां-बाप की बेरहमी से की हत्या 

15 जून 2023 : तीनबत्ती न्यूज

मध्यप्रदेश में हत्या की दो घटनाएं सामने आई है। जो दिल दहला देने वाली है। जिन माता पिता ने बच्चो को पाला उन्हीं बेटो ने  अपने माता पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। प्रदेश के भिंड में एक सनकी बेटे अपने बुजुर्ग मां बाप पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।  उधर बालाघाट में एक कलयुगी बेटे ने लोहे की  रॉड से हमला कर माता पिता की हत्या कर दी। 


भिंड के गोहद की घटना, बुजुर्ग मां बाप की हत्या कर भागा बेटा

भिंड के गोहद तहसील के मौ थाना क्षेत्र के ग्राम छेकुरी गांव में बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात को एक बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह स्थानीय चौकीदार ने डायल 100 को सूचना दी कि घर के बाहर चारपाई पर बुजुर्ग दंपति, हरज्ञान उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी रामश्री उम्र 55 वर्ष का शव खून से लथपथ पड़ा हैं। जिसके बाद मौ थाना प्रभारी तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहीं मौके से दंपति का बेटा फरार है इसलिए पुलिस ने बेटे पर हत्या की आशंका जताई है और केस दर्ज कर मामले की जांच में लिया है। 

पुलिस ने बेटे पर किया हत्या करने का केस दर्ज

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया है कि बेटा मंजेश उम्र 38 वर्ष बुजुर्ग दंपति के साथ रहता था, जिस पर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। पूर्व में भी दो बार पुत्र ने पत्नी के विवाद के चलते माता-पिता के हत्या का प्रयास
किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को बेटे का माता-पिता से विवाद हुआ होगा और इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से माता-पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी होगी, क्योंकि घटना के बाद से पुत्र मंजेश फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 


बालाघाट में सामान फेकने से रोका तो बेटे ने मां बाप को ही मार डाला


मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक युवक ने माता-पिता की हत्या कर दी। बेटा गुस्से में घर का सामान फेंक रहा था। माता-पिता ने समझाने की कोशिश की तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मां ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

              आरोपी सरोज
घटना जिले के हट्टा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी पंचायत के गुनई में हुई। यहां रहने वाले रूपचंद के छोटे बेटे सरोज (25) का बुधवार देर रात परिवार से विवाद हो गया था। गुस्से में वह घर में तोड़फोड़ करने लगा। तेज आवाज सुनकर घर के बाहर खड़े पिता रूपचंद (64) भागकर उसके पास गए। सरोज ने उन पर ही हमला कर दिया। ये देख मां कविता पति को बचाने दौड़ी और बेटे पर चिल्लाने लगी। सरोज ने मां पर भी धारदार हथियार हमला कर दिया। 


कविता को पड़ोसी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो हट्टा थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का है। अभी यह साफ नहीं है कि उसने माता-पिता की हत्या किससे की है। घटनास्थल पर फावडा गैती और  डंडा पड़ा था। शवों के पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

Archive