बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: वनरक्षक को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा,लोकायुक्त पुलिस ने

SAGAR: वनरक्षक को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा,लोकायुक्त पुलिस ने

तीनबत्ती न्यूज: 21 जून ,2023
सागर।   लोकायुक्त पुलिस सागर ने  दक्षिण वन मंडल अधिकारी कार्यालय में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए  वनरक्षक को रंगेहाथ पकड़ा है। वह फर्नीचर की दुकान खोलने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले में लोकायुक्त टीम वनरक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।


फर्नीचर की दुकान खोलने मांगा रजिस्ट्रेशन


पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र पुत्र शंकरलाल जाटव निवासी देवरी ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि उसे फर्नीचर की दुकान खोलना है। जिसके लिए वन विभाग में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। लेकिन दुकान खोलने रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देने के एवज में वनरक्षक राजकुमार मौर्य राजस्व शाखा कार्यालय वन मंडल अधिकारी दक्षिण ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई। 


जिसके बाद बुधवार को लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई।


कार्यालय में पकड़ा वनरक्षक को

लोकायुक्त टीम ने शिकायतकर्ता को तैयार कर रिश्वत की राशि 4 हजार रुपए लेकर भेजा। शिकायतकर्ता वीरेंद्र ने दक्षिण वन मंडल अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर रिश्वत की राशि वनरक्षक राजकुमार को दी। रिश्वत देते ही इशारा किया । इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी और वनरक्षक राजकुमार को रंगेहाथ 4 हजार की रिश्वत के साथ धरदबोचा। मामले में लोकायुक्त की टीम आरोपी वनरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। 


कार्रवाई टीम में लोकायुक्त उपुअ मंजू सिंह, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रआर महेश हजारी, आरक्षक आशुतोष व्यास, सुरेंद्र ठाकुर, संजीव अग्निहोत्री आदि शामिल थे।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

कांग्रेस ने नगर परिषद कर्रापुर में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

कांग्रेस ने नगर परिषद कर्रापुर में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन


सागर,20 जून,2023 : नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर में व्याप्त अनियमितताओं तथा आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अंतर्गत नगर एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी कर्रापुर के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय बस स्टैंड कर्रापुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। 

धरना प्रदर्शन उपरान्त नगर परिषद कर्रापुर में व्याप्त अनियमितताओं तथा आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं का 6 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि नगर परिषद कर्रापुर क्षेत्र में पानी के पर्याप्त स्त्रोत न होने के कारण नगर परिषद वासियों को भीषण जल समस्या से जूझना पड़ रहा है परिणाम स्वरूप यहां के लोग दूसरे ग्रामों से लाकर पानी पीने को मजबूर है।अतःजल समस्या का तत्काल निदान किया जावें तथा नगर परिषद द्वारा शासन के नियम व निर्देशों के विपरीत जाकर कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में गंभीर अनियमितताएं बरती जाकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जावे तथा नगर परिषद के गठन से लेकर वर्तमान माह तक कराए गए विभिन्न निर्माण कार्य व की गई खरीदी आदि आय व्यय की उच्च स्तरीय जांच की जावे साथ ही नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पीने के पानी के शासकीय संसाधनों को क्षतिग्रस्त कर पीने के पानी से वंचित किया जा रहा हैं जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जावे और नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में नियमित साफ-सफाई ना होन के चलते नगर परिषद वासियों के जन जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ने के साथ-साथ जानलेवा बीमारियों से बचाने के ठोस उपाय व नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाकर नगर परिषद क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय आदि शासन की विभिन्न योजनाओं की पात्रता रखने वाले पात्र हितग्राहियों को सरल व सुलभ तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाया जावे। तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की पूर्व से स्वीकृत सूची अनुसार पात्र हितग्राहियों को आवास योजना की राशि का वितरण तथा आवास योजना की पात्रता रखने वाले हितग्राहियों का सर्वे कराया जाकर लाभान्वित किया जावें एवं मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल द्वारा नगर परिषद वासियों को आंकलित व मनमाने बिजली बिलों की  वसूल की जा रही है जिन्हें तत्काल रोका जाकर वास्तविक खपत के बिजली बिल दिए ने की पुरजोर मांग करते हुए तय समय सीमा में कार्यवाही ना होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

धरना प्रदर्शन ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंडी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व सरपंच अवधेश सिंह,विशाल सिंह, देवेंन्द्र पटेल, निकलंक भूरे जैन,सरफराज पठान, पार्षद मोहन अहिरवार,राकेश राय,राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपूत,नरेन्द्र सेठी राजपूत, कदम सिंह, इदरीश बाबू, गोविंद उपाध्याय, देवेंद्र चौधरी, श्रीमती माधवी चौधरी, हीरा लाल चौधरी,मुकेश राजपूत,जीवन लाल भदौरिया,धर्मेंद्र सिंह,सचिन लंबरदार, गौतम, राम अवतार सिंह,संजय रोहिदास, सुधीर तिवारी, शिव चरण सोनी, कल्लू अहिरवार, रवि अहिरवार, नजीर भाईजान, अंशुल सिंह, सालक जाटव,देव कुमार, दीपक कुर्मी,आदि काँग्रेसजन शामिल थे।

Share:

SAGAR: घर में आग लगने से महिला जिंदा जली▪️हत्या की आशंका, पति के खिलाफ पुलिस में मृतिका ने की थी शिकायत▪️ सानोधा थाना प्रभारी निलंबित


SAGAR: घर में आग लगने से महिला जिंदा जली

▪️हत्या की आशंका, पति के खिलाफ पुलिस में मृतिका ने की थी शिकायत

▪️ सानोधा थाना प्रभारी निलंबित



सागर 20 जून. सानौधा पुलिस थाना के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में जलने से मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है. महिला का पीएम कराया गया.
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 निवासी पुष्पेंद्र लोधी के घर में आग लगने की सूचना मिली थी. इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर गीता लोधी जली अवस्था में मिली. पुलिस ने जब तक आग बुझाई तब तक गीता जल चुकी थी, उसका कंकाल ही बचा था. जानकारी के अनुसार महिला को आग लगाने की आशंका जताई जा रही है, सूत्रों के मुताबिक महिला व उसके पति की कुछ साल से अनबन चल रही थी, उसका पति पुष्पेंद्र लोधी नशे का आदी है, इनके दो बेटे हैं. कुछ समय पहले गीता ने अपने पति पुष्पेंद्र द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने व मारने-पीटने को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन इसके बाद भी पुष्पेंद्र के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया.

शराब के नशे में करता था मारपीट

वह शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था, घर में आग की लपटें देख बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए. पुलिस सहित अन्य लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक गीता जल चुकी थी, पुलिस ने पीएम कराया है. पुलिस को प्रथम दृष्टया आग लगाने की आशंका समझ में आ रही है. पुलिस के अनुसार जहां गीता लोधी का शव पड़ा था. वहां लकड़ी रखी हुई थी. तार भी पड़ा हुआ था. इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला को आग लगाई गई है. उसे मारकर तार से बांध दिया फिर आग लगा दी. 
सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध है, मर्ग कायम कर इसकी जांच शुरू की गई है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम होगा कि महिला की मौत की सही वजह क्या है और आग कैसे लगी, महिला कैसे जली, कौन इसमें शामिल है, इन तथ्यों की जांच की जाएगी, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

सानौधा थाना प्रभारी ऋषिश्वर हुए निलंबित

वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर को निलंबित कर दिया है. बताया जाता है कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास किया गया था. पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती गई. जिस पर बच्ची के परिजनों ने एसपी कार्यालय में शिकायत की थी जिसके बाद एसपी श्री तिवारी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. 

Share:

Sagar: मां देवी जी की विशाल रथ यात्रा निकली , आस्था के साथ भव्य स्वागत


Sagar: मां देवी जी की विशाल रथ यात्रा  निकली ,  आस्था के साथ भव्य स्वागत

सागर,20.जून 2023 ।शहर के सदर क्षेत्र में मरई माता की  जाटव समाज द्वारा विशाल रथ यात्रा  निकाली गई। यात्रा  का  जगह जगह स्वागत किया गया। बाजे गाजो के साथ धार्मिक भाव से लोग शामिल हुए। कांग्रेस,ग्रामीण कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूर्ण भक्तिभाव और आस्था के साथ भव्य स्वागत किया।

भीषण गर्मी और दोपहर के समय माता के भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने लायक था। सेवादल परिवार ने यात्रा मे सम्मिलित भक्तों पर पुष्पवर्षा की,रथ पर विराजमान माता जी का पूजा अर्चना करके,श्रीफल भेट करके और आरती उतारी तत्पश्चात् रथ को कांधे से आगे बढाया। माता के जयकारों से वातावरण मातामय हो गया।


स्वागतकर्ताओ में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित दुबे रामजी,सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,अशोक श्रीवास्तव, चक्रेश सिंघई,सुल्तान कुरैशी,समीर खान,नितिन पचोरी,आनंद हैला, राहुल जाटव,शीनू वाल्मीकि, प्रकाश जाटव, शुभम जाटव,आकाश जाटव,छोटू वाल्मीकि,अनिल जाटव आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने बड़ी पूजा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।


 जाटव समाज द्वारा निकाली गई  बड़ी पूजा रथ यात्रा के स्थानीय शनि देव मंदिर के समीप पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में  बड़ी पूजा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, सोहाद्र की कामना की।


 इस अवसर पर सुरेश जाटव,रवि उमाहिया, अशरफ खान,सौरभ चौकसे, हरिओम गुरु, राजा बुंदेला, एड.वीरेंद्र चौधरी,अनिल कुर्मी, मनीष सोनी, राजेश श्रीवास, पंचम लाल, अमर सिंह ठाकुर, सत्यम सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share:

21 जून: साल का सबसे लंबा दिन रहेगा : सूर्य होंगे दक्षिणायन▪️सारिका घारू

21 जून: साल का सबसे लंबा दिन रहेगा : सूर्य होंगे दक्षिणायन

▪️सारिका घारू

अगर सूर्य के मकर रेखा से कर्क रेखा तक के सफर को एक रेल यात्रा के रूप में कल्‍पना करें तो 2106 अप वंदे सूर्य उत्‍तरायण एक्‍सप्रेस का अंतिम पड़ाव आज (21 जून) को है । आज आपके शहर के लिये साल का सबसे लंबा दिन भी है । इसके बाद वापसी यात्रा डाउन 2212 दक्षिणायन एक्‍सप्रेस के रूप में मकर रेखा पर 22 दिसम्‍बर को पहुंचेगी। इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि खगोलविज्ञान में इसे समर सोलस्टिस कहते हैं ।

सारिका घारू ने बताया कि पृथ्‍वी के अपने अक्ष पर झुके रहते हुये ही  सूर्य की परिक्रमा करते रहने से उसका नार्थ पोल वाला भाग 6 माह तक सूर्य के सामने आता जाता है वहीं बाकी 6 महने तक साउथ पोल वाला भाग् क्रमश: सामने आता है । इस कारण सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा के बीच अप -डाउन रेलयात्रा की तरह करता दिखता है । आज यह कर्क रेखा पर अपने अंतिम स्‍टेशन पर लंबवत रहेगा । यह घटना टाईमजोन के अनुसार 20 से 22 जून के बीच होती है । लेकिन 22 जून को यह कम ही होती है । पिछली बार यह 1975 में 22 जून को हुई थी अब सन 2203 में यह 22 जून को होगी ।

सारिका ने बताया कि काल्‍पनिक कर्क रेखा पृथ्‍वी के 16 देशो, भारत के 8 राज्‍यों में से होकर गुजरती है जिसमें मध्‍यप्रदेश के 14 जिले शामिल हैं । इन स्‍थानों पर आज मध्‍यान्‍ह में सूर्य ठीक सिर के उपर रहेगा जिससे छाया किसी वस्‍तु के आधार के ठीक नीचे बनेगी । इससे कर्क रेखा के उन स्‍थानो पर जीरो शैडो डे होगा । भारत में भूमध्‍य रेखा से कर्क रेखा के बीच  स्थित बाकी नगरों में इसके पहले ही यह घटना हो चुकी रहती है ।

सारिका ने बताया कि आज उत्‍तरी गोलार्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होगी । सूर्य आज पृथ्‍वी से लगभग 15 करोड़ 20 लाख किमी दूर रहेगा । कल से सूर्य दक्षिणायन हो जायेगा ।तो साल के सबसे लंबे दिन योग एवं वंदना कीजिये जीवनदायी सूर्य की और समझिये साइंस समर सोलस्टिस का 


कर्क रेखा भारत के इन 8 राज्‍यों में स्थित कर्क रेखा पर पहुंचेगा सूर्य

गुजरात, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल,  त्रिपुरा,  मिजोरम

मध्‍यप्रदेश के इन 14 जिलों में से होकर निकलने वाली कर्क रेखा पर पहुंचेगा सूर्य-

रतलाम, उज्‍जैन, आगर, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी उमरिया, शहडोल

नगर                        सूर्यादय                   सूर्यास्‍त                    दिन की अवधि

 

भोपाल                    5:35                       7:09                       13:34:02

उज्‍जैन                     5:41                       7:15                       13:33:42

इंदौर                       5:42                       7:14                       13:31:44

नर्मदापुरम                5:34                       7:06                       13:31:53

बैतूल                       5:35                       7:04                       13:28:22

छिंदवाडा                 5:31                       7:00                       13:28:58

रायसेन                    5:33                       7:07                       13:34:20

अंबिकापुर                5:12                       6:45                       13:33:26

बडवानी                   5:47                       7:16                       13:28:52

बुरहानपुर                5:43                       7:09                       13:25:52

झाबुआ                    5:47                       7:19                       13:31:57

अलीराजपुर              5:49                       7:19                       13:30:02

जयपुर                     5:33                       7:23                       13:50:07

जोधपुर                    5:45                       7:33                       13:47:20

पाली                       5:45                       7:30                       13:44:57

बूंदी                         5:36                       7:19                       13:43:28

बांसवाडा                 5:46                       7:21                       13:35:16



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


-
Share:

गौ सेवा संघ, सागर की दान की भूमि, सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित : इसके खिलाफ संघ का धरना 21 जून को



गौ सेवा संघ, सागर की दान की भूमि, सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित : इसके खिलाफ संघ का धरना 21 जून को

तीनबत्ती न्यूज
सागर, 20 जून ,2023 : गौ सेवा संघ, सागर की मोतीनगर क्षेत्र की  दान की भूमि को  सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित  किए जाने से यूसंघ नाराज है। इसके खिलाफ संघ का धरना 21 जून को परिसर में किया जाएगा। यह जानकारी संघ  के अध्यक्ष लाल चंद घोषी, पदाधिकारी रूप किशोर अग्रवाल आदि ने मीडिया को दी। 

उन्होंने बताया कि गौ सेवा संघ को वर्ष 1928 में दान में भूमि प्राप्त हुई थी जोकि मोती नगर थाने के पास भगत सिंह वार्ड में स्थित है। यह भूमि 1907 में बैनामा के द्वारा क्रय की गई थी इस भूमि के जिस भाग पर सरस्वती शिशु मंदिर किराएदार के रूप में काबिज था वही भूमि किराएदार सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित कर दी गई।विदित हो कि वर्ष 2010 में भी गौ सेवा संघ की इसी दान की भूमि को आवंटित कराने का भरसक प्रयास किया गया था किंतु गौ सेवा संघ ने उच्च न्यायालय में रिट पिटिशन WP 12128 के द्वारा इस आवंटन को रोक लिया था.पुनः वर्ष 2020 में सरस्वती शिक्षा समिति ने गौ सेवा संघ की इसी निजी दान की भूमि को आवंटित कराने हेतु आवेदन किया भूमि आवंटन हेतु माननीय मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा था एवं राजस्व सचिव वल्लभ भवन ने भूमि की नोईयत यानी लैंड यूज़ बदलने को कहा ताकि भूमि आवंटित की जा सके इस तरह से येन केन प्रकारेण गौ माता के निमित्त दान की गई भूमि को गौ सेवा संघ से छीन कर सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित कर दी गई।


यही भूमि नगर पालिका निगम के रिकॉर्ड में पृष्ठ संख्या 143 क्रमांक 1008 गृह संख्या 230/1/226/1- अ, में दर्ज है जिसमें भूमि स्वामी के रूप में गौ सेवा संघ एवं किराएदार के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल दर्ज है।इसी भूमि को सरस्वती शिक्षा समिति से खाली कराने का प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में संबित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुल मिलाकर अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर भाजपा  सरकार के दवाब में प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रत्यक्ष दबाव के चलते नैतिकता व संस्कृति की बात करने वाले गौ माता की भूमि को हड़पने में सफल हो गए हैं एवं संपूर्ण शहर के तथाकथित पत्रकार, वकील, गौ सेवक, धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक मौन हैं।
उन्होंने कहा कि  सेवा संघ सागर गौ माता के निमित्त दान में मिली भूमि को छीनने मैं संलिप्त षड्यंत्र कारियों के विरोध में सदैव संघर्षरत रहेगा व भूमि आवंटन के षड्यंत्रकारियों का न केवल पर्दाफाश करेगा बल्कि षड्यंत्र कारियों को कानून के दायरे में लाकर दंडित भी करवाएगा।


Share:

इंदौर से जबलपुर जा रही बस और कंटेनर की भिड़ंत: 3 की मौत ,पांच घायल▪️सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, बरकोटी ट्रेवल्स की थी बस

इंदौर से जबलपुर जा रही बस और कंटेनर की भिड़ंत: 3 की मौत ,पांच घायल
▪️सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, बरकोटी ट्रेवल्स की थी बस

तीनबत्ती न्यूज
दमोह ,20 जून ,2023 : दमोह में सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह सात बजे यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए, जिसमें दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। मृतकों में बस ड्राइवर, क्लीनर और एक महिला यात्री शामिल है। बस सागर से जबलपुर जा रही थी। सागर के बरकोटी ट्रेवल्स की बस थी।  स्‍थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को निकाला गया। मृतकों में बस ड्राइवर, क्लीनर और एक महिला यात्री शामिल।

 
जानकारी के अनुसार इंदौर से रहली सागर होते हुए  जबलपुर चलने वाली बरकोटी कंपनी की बस झलोन से तेंदूखेड़ा की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर से सागर जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया और कंटेनर सीधा बस को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया।  घटना में बस और कंटेंनर के चालाक क्षतिग्रस्त वाहनों में तीन घंटे  फंसे रहे, जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकला। 


हादसे में तीन की मौत

हादसे में बस ड्राइवर प्रेम सिंह, क्लीनर प्रताप और महिला यात्री रीता चौकसे की जान चली गई। महिला जबलपुर की रहने वाली थी। रीता के पति राजेश चौकसे और कंटेनर चालक रिंकू गोयल गंभीर रूप से घायल हैं। तीन यात्रियों का तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जिसमे एक महिला और दो पुरूष है.वहीं 1 दर्जन करीब लोग घायल हुए है.जिन्हें इलाज के लिए 108 की मदद से तेंदूखेड़ा ले जाया गया है.



इसमें बस ड्राइवर नारायण सिंह पिता गुरुदयाल सिंह ठाकुर निवासी रेहली एवम कंटेनर ड्राइवर रिंकू पिता बाबूलाल बघेल निवासी नोएडा है । जिनमे से 2 लोगों को प्राथमिक इलाज उपरांत मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है एवं तीन घायलों का इलाज सीएससी तेंदूखेड़ा में चल रहा है एवम तीनों मृतकों की पंचनामा कार्रवाई थाना तेंदूखेड़ा पुलिस स्टाफ द्वारा की जा रही है। 



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

उप राष्ट्रपति की डयूटी में आई महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट की आरक्षक ने ▪️सागर से जबलपुर गई थी ड्यूटी करने महिला पुलिस आरक्षक: आरक्षक निलंबित

उप राष्ट्रपति की डयूटी में आई महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट की आरक्षक ने 

▪️सागर से जबलपुर गई थी ड्यूटी करने महिला पुलिस आरक्षक, आरक्षक को किया निलंबित




तीनबत्ती न्यूज : 19 जून ,2023

जबलपुर में उप राष्ट्रपति के आयोजन के लिए ड्यूटी पर सागर से आई महिला आरक्षक के साथ  एक आरक्षक ने छेड़छाड की और दूसरे आरक्षक ने उस को जूते से पीटा भी गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना को देखकर तुरंत महिला आरक्षक को बचाया और कैंट थाने ले गए, जहां पर आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद दोनो पुलिस आरक्षक मोहन और मुकेश नाम का एक साथी गायब हो गया है।  पुलिस अधीक्षक  ने आरक्षक मोहन को निलंबित कर दिया है b

जबलपुर आई थी ड्यूटी पर 

21 जून को उपराष्ट्रपति की व्यवस्था में जबलपुर में अन्य जिलों से पुलिस बल  लगाया गया है। इस  ड्यूटी में जबलपुर आई महिला पुलिस आरक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सागर में पोस्टेड है और उसकी ड्यूटी उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में जबलपुर गैरिसन ग्राउंड में लगाई गई है। आज शाम को जब पीड़ित महिला पुलिसकर्मी अपनी फ्रेंड के साथ गैरिसन मैदान में ड्यूटी कर रही थी, तभी वहां पर मोहन नाम का आरक्षक आया और आम खाते हुए गंदी हरकतें करने लगा जिसका की महिला पुलिस आरक्षक ने जब विरोध किया तो उसने महिला पुलिस आरक्षक की वर्दी फाड़ते हुए जूतों से पिटाई करना शुरू कर दी।


महिला का कराया गया मेडिकल परीक्षण
 कैंट थाने में पीड़िता के पहुंची।  जहा से केंट पुलिस की टीम ने पीड़िता को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल का कहना है कि घटना के संबंध में महिला पुलिस आरक्षक की शिकायत पुलिस को मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं गायब हुए आरक्षक की जानकारी ली जा रही है।

Share:

Archive