बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौ सेवा संघ, सागर की दान की भूमि, सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित : इसके खिलाफ संघ का धरना 21 जून को



गौ सेवा संघ, सागर की दान की भूमि, सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित : इसके खिलाफ संघ का धरना 21 जून को

तीनबत्ती न्यूज
सागर, 20 जून ,2023 : गौ सेवा संघ, सागर की मोतीनगर क्षेत्र की  दान की भूमि को  सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित  किए जाने से यूसंघ नाराज है। इसके खिलाफ संघ का धरना 21 जून को परिसर में किया जाएगा। यह जानकारी संघ  के अध्यक्ष लाल चंद घोषी, पदाधिकारी रूप किशोर अग्रवाल आदि ने मीडिया को दी। 

उन्होंने बताया कि गौ सेवा संघ को वर्ष 1928 में दान में भूमि प्राप्त हुई थी जोकि मोती नगर थाने के पास भगत सिंह वार्ड में स्थित है। यह भूमि 1907 में बैनामा के द्वारा क्रय की गई थी इस भूमि के जिस भाग पर सरस्वती शिशु मंदिर किराएदार के रूप में काबिज था वही भूमि किराएदार सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित कर दी गई।विदित हो कि वर्ष 2010 में भी गौ सेवा संघ की इसी दान की भूमि को आवंटित कराने का भरसक प्रयास किया गया था किंतु गौ सेवा संघ ने उच्च न्यायालय में रिट पिटिशन WP 12128 के द्वारा इस आवंटन को रोक लिया था.पुनः वर्ष 2020 में सरस्वती शिक्षा समिति ने गौ सेवा संघ की इसी निजी दान की भूमि को आवंटित कराने हेतु आवेदन किया भूमि आवंटन हेतु माननीय मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पत्र भी लिखा था एवं राजस्व सचिव वल्लभ भवन ने भूमि की नोईयत यानी लैंड यूज़ बदलने को कहा ताकि भूमि आवंटित की जा सके इस तरह से येन केन प्रकारेण गौ माता के निमित्त दान की गई भूमि को गौ सेवा संघ से छीन कर सरस्वती शिक्षा समिति को आवंटित कर दी गई।


यही भूमि नगर पालिका निगम के रिकॉर्ड में पृष्ठ संख्या 143 क्रमांक 1008 गृह संख्या 230/1/226/1- अ, में दर्ज है जिसमें भूमि स्वामी के रूप में गौ सेवा संघ एवं किराएदार के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल दर्ज है।इसी भूमि को सरस्वती शिक्षा समिति से खाली कराने का प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में संबित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुल मिलाकर अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर भाजपा  सरकार के दवाब में प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रत्यक्ष दबाव के चलते नैतिकता व संस्कृति की बात करने वाले गौ माता की भूमि को हड़पने में सफल हो गए हैं एवं संपूर्ण शहर के तथाकथित पत्रकार, वकील, गौ सेवक, धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक मौन हैं।
उन्होंने कहा कि  सेवा संघ सागर गौ माता के निमित्त दान में मिली भूमि को छीनने मैं संलिप्त षड्यंत्र कारियों के विरोध में सदैव संघर्षरत रहेगा व भूमि आवंटन के षड्यंत्रकारियों का न केवल पर्दाफाश करेगा बल्कि षड्यंत्र कारियों को कानून के दायरे में लाकर दंडित भी करवाएगा।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive