बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

चाचा नेहरू की जयंती बच्चों के बीच मनायी सेवादल परिवार ने

चाचा नेहरू की जयंती बच्चों के बीच मनायी सेवादल परिवार ने

सागर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सेवादल परिवार ने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सेवादल परिवार गुरूगोविंद सिंह वार्ड में छोटे छोटे बच्चों के बीच पहुंच कर उन्हें चाकलेट,बिस्किट,नमकीन और खिलौने बांटकर बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का स्मरण किया।
इस दौरान म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने कहा पं.नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे,उनके कार्यकाल में सामुदायिक विकास, कृषि उद्योग के क्षेत्र में देश का चहुंमुखी विकास हुआ,पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उन्होनें देश में औधोगिक विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि सुधार के लिए सिंचाई व बिजली के लिए वृहद बहुउद्देशीय परियोजना प्रारम्भ की।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होने कार्यकत्ताओं से पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में आत्मसाध करने को कहा।
इस अवसर पर ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला राजेश उपाध्याय,लल्ला यादव,रंजन यादव,सुरेश जाटव,श्रीकांत पटेल,सीनू वाल्मीकि, अंकुर यादव आदि बड़ी संख्या में सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।


Share:

SAGAR: चुनाव प्रचार में लगे दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

SAGAR: चुनाव प्रचार में लगे दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त


तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023
सागर
:  सागर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान दल विशेष के लिए काम करने वाले शासकीय सेवकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिसके तहत आज रहली के सहकारिता विभाग के दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश जारी हुए हैं।अब तक सात शासकीय कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
रहली विस क्षेत्र में अचलपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता अरविंद सिंह एवं सहायक समिति प्रबंधक छिरारी विजय जैन के खिलाफ दल विशेष का प्रचार करने की शिकायत की गई थी।अधिकृत जानकारी के अनुसार रहली  रिटर्निंग ऑफीसर से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर श्री सिंह और श्री जैन दोनों को बर्खास्त करने का नोटिस सहकारिता उपायुक्त द्वारा आज जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी नगर निगम के दो कर्मचारियों सहित पांच शासकीय कर्मियों के खिलाफ शिकायतें हुई थीं। जिस पर आयोग के निर्देश के तहत कार्रवाई की गई है।


Share:

15 नवंबर की शाम 6 बजे से थम जायेगा चुनावी शोर गुल: केवल घर-घर दी जा सकेगी दस्तक

15  नवंबर की शाम 6 बजे से थम जायेगा चुनावी शोर गुल: केवल घर-घर दी जा सकेगी दस्तक

तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023
सागर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बुधवार 15 नवम्बर 2023 की शाम 6 बजे से थम जायेगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड रहे उम्मीदवार या राजनैतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभायें आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे।
         भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान के बंद होने के ठीक पूर्व के अड़तालीस घंटों के दौरान सार्वजनिक सभाओं, लाउड स्पीकर और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इस कालावधि के दौरान उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन के संबंध में कोई जूलूस एवं सार्वजनिक सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी और न ही इस तरह की किसी सभा या जुलूस में वो शामिल हो सकेगा अथवा संबोधित कर सकेगा। चल चित्र-यंत्र टेलीविजन या अन्य इसी प्रकार के यंत्र या उपकरणों के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी मामले का जनसाधारण को प्रदर्शन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।
        कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर्य ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदान समाप्त होने के पूर्व के 48 घंटों के दौरान उम्मीदवारों या राजनैतिक दलों द्वारा जनसाधारण को आकर्षित करने की दृष्टि से किसी संगीत गोष्ठी, नाट्यअभिनय या अन्य मनोरंजन आमोद-प्रमोद का आयोजन करके अथवा आयोजन की व्यवस्था करके निर्वाचन संबंधी मामले का प्रचार नहीं किया जा सकेगा। आयोग ने चेतावनी भी दी है कि यदि इन प्रतिबंधों का उल्लंघन किसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी और उसे दो वर्ष के कारावास या जुर्माने की अथवा दोनों की सजा से एक साथ दण्डित किया जा सकेगा।

Share:

नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था : मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग

नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था  : मंत्री भूपेंद्र सिंह

▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग

 

तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023।बांदरी :  विकास से बांदरी में आए बदलाव का पैमाना यह है कि जब कोई वाहन से गुजर रहा होता है तो बांदरी में आकर इस भ्रम में पड़ जाता है कि सागर आ गया। कुछ सालों पहले अंधेरे में डूबी रहने वाली एक ग्राम पंचायत मुख्यालय की सड़कें आज विकास की जगमगाती रोशनी से नहाई हुई हैं। सारी सुविधाओं से लैस बांदरी के साथ 10-12 किमी क्षेत्र के नजदीक वाले सभी गांव भी शहर बन गये। आज की बांदरी की यह तस्वीर भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां रोड शो के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बताई।

_______________________

देखे : नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का रोड शो और सभा


________________________

कांग्रेस ने तो बना दिया था ग्राम पंचायत


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोग दो साल पहले की बांदरी को याद करिए तो विश्वास नहीं होगा कि यह वही बांदरी है। यह परिवर्तन बांदरी को नगर परिषद बनाकर विकास करने से हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि बांदरी को नगर परिषद तो पिछले कार्यकाल में ही बना दिया था। बीच में कांग्रेस की सरकार 15 महीने के लिए आई तो उन्होंने बांदरी को फिर से ग्राम पंचायत बना दियाभाजपा सरकार आई तो हमने फिर नगर परिषद बनाने का आदेश जारी किया। कांग्रेस स्वयं विकास तो करती नहीं उल्टे राजनैतिक कारणों से विकास के मार्ग में रुकावटें किस तरह डालती है यह इससे पता चलता है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दो साल के भीतर बांदरी खुद तहसील भी बन गई। 9 करोड़ रुपए का तहसील भवन स्वीकृत हो गया। इससे नागरिकों की एक बड़ी दौड़भाग खत्म हो गई। नगर परिषद में बड़े स्टाफ के साथ सफाईसुरक्षाआग से रोकथाम आदि के लिए सैकड़ों वाहन आ गए। सड़केंस्ट्रीटलाइट,  पार्कस्टेडियमजिमबसस्टैंडकॉलेजऑडिटोरियमआलीशान शादीघर,  पेयजल आपूर्ति सब व्यवस्था यहां हो गई। हजारों की संख्या में पीएम आवास बनने से नगर के साथ बाजारों में भी रौनक आ गई। लाडली बहनाकिसान सम्मान निधि की राशि ने सबकी क्रय शक्ति बढ़ा दी। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज बांदरी से व्यवसाय और रोजगार के लिए सागर गये लोग वापस बांदरी आकर व्यापार करने लगे हैं यह विकास की सफलता की असली कहानी है।


  श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस गरीब विरोधी और विकास विरोधी है। 15 महीने की कांग्रेसी सरकार ने गरीबों की सारी योजनाओं को बंद कर दिया था। पीएम आवासलाडली लक्ष्मीकन्यादानतीर्थ दर्शन योजनासंबल की सहायता सारी योजनाओं पर ताला लगा दिया था। किसानों को कर्जामाफी का धोखा दिया और डिफाल्टर घोषित करा दिया। कमलनाथ कहते थे कि पैसा नहीं है। तो भाजपा सरकार वापस आने पर पैसा कहां से आ गया!मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ यह सच नहीं बताते कि मध्यप्रदेश के गरीबों के हक का पैसा कांग्रेस हाईकमान की जेबों में जा रहा था। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनैतिक दल और सरकार के रूप में ईमानदारी की नीयत स्पष्ट होना चाहिए। कांग्रेस ने 65 साल गरीबों के बैंक खाते नहीं खुलने दिए ताकि 85 प्रतिशत सरकारी धन का भ्रष्टाचार चलता रहे। भाजपा सरकार ने 48 करोड़ परिवारों के खाते बैंकों में खुलवाए जिनमें योजनाओं और सहायता का डाला गया एक एक पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में विकास पर बात नहीं करती जबकि चुनाव का उद्देश्य ही विकास के लिए सरकार चुनना है। कांग्रेस जातिवाद की नफरत समाजों में घोल कर वोट चाहती है लेकिन जनता इस नीति को समझ चुकी है। नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 बांदरी में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के रोड शो पर पुष्प वर्षा करने उमड़े लोग

 

भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का बांदरी रोड शो यहां के लिए एक यादगार बन गया। लगभग डेढ़ किलोमीटर के रोड शो को भाजपा कार्यकर्ताओंस्थानीय जनता व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने उत्सव की तरह मनाया। यह वस्तुस्थिति है कि खुरई विधानसभा के लिए चुनाव महज मतदान प्रतिशत बढ़ाने और विजय का रिकार्ड बनाने का अवसर बन गया है।

 

बांदरी के स्थानीय कार्यालय से रोड शो का आरंभ हुआ। लाडली बहनें सबसे आगे थीं। उनके पीछे यादव समाज के मौनियां बरेदी नृत्य कर रहे थे। क्षेत्र का मशहूर दुलदुल घोड़ी सह ढपला रमतूला वादक दल अपने विस्फोटक वादन से समां बांध रहा था। कार्यकर्ता बहिनों ने खूब नृत्य किया। अपने भूपेंद्र भैया के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। एक बहिन ने मंत्री श्री सिंह के हाथ में धागा बांधा। वाहन पर सवार होकर सबका अभिवादन स्वीकार करते रोड शो का रथ मुख्य बाजार से होते हुए रानी अवंतीबाई बस स्टैंड परिसर पहुंचा। रास्ते में आए सैकड़ों घरों से बहनों बेटियों ने फूलों की वर्षा की। 



रास्ते में खड़ी जेसीबी मशीनों पर चढ़े युवकों ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को मुगदर भेंट किया और पुष्प वर्षा की। युवाओं और बच्चों का जोश देखने योग्य था। कारवां लगभग सवा घंटे में बसस्टैंड पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। रथ पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के साथ केशरी सिंह बनखिरियारोशन सिंह लंबरदार बांदरीसतेंद्र सिंहदेवीदयाल कुशवाहामहेश पाराशरमन्नू सिंह लोधी उपस्थित थे। बीच में उप्र के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी भी रथ पर सवार हुए।

 



Share:

मतदान को दो दिन शेष कार्यकर्ता शैलेंद्र जैन बनकर क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंके : गौरव सिरोठिया▪️अद्भुत रैली के माध्यम से बना सागर की सड़कों पर भाजपा की जीत का प्रतिबिंब: शैलेंद्र जैन

मतदान को दो दिन शेष कार्यकर्ता शैलेंद्र जैन बनकर क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंके : गौरव सिरोठिया

▪️अद्भुत रैली के माध्यम से बना सागर की सड़कों पर भाजपा की  जीत का प्रतिबिंब: शैलेंद्र जैन

तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023
सागर।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सागर में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन के समर्थन में अद्भुत वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली स्वीडिश मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर पहुंची। जहां ऐतिहासिक रैली का समापन हुआ। रैली में वाहन रैली में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, प्रवासी प्रभारी एवं सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल,अनिल तिवारी प्रमुख रूप से वाहन रैली में उपस्थित रहें। हजारों की संख्या में रैली में शामिल युवा हाथों में झंडे लेकर दोपहिया वाहन पर चल रहे थे। वही भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर नगर वासियों का अभिवादन कर रहे थे। जगह–जगह लोगों ने वाहन रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही जन सामान्य ने भी घर की छत और बालकनी पर खड़े होकर प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को आशीर्वाद प्रदान किया। 
इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव अब अंतिम चरण में हैं। सागर में पूर्ण रूप से भाजपा के पक्ष में वायुमंडल बना हुआ हैं। भाजपा की जीत सुनिश्चित हैं, लेकिन हम सभी को सिर्फ जीत मैं संतुष्ट नहीं होना हैं। हमें एक नया रिकॉर्ड बनाना हैं, इसलिए में प्रत्येक कार्यकर्ता बंधु से आह्वाहन करता हूं कि मतदान के पूर्व इन दो दिनों में प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं शैलेंद्र जैन बनकर अपने अपने क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दें और जन जन तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें। ताकि सागर में जीत का ऐसा रिकॉर्ड बने जो अभी की कल्पना से परे हों।
__________________

देखे : रेली



_________________

भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र ने कहा कि आज की यह वाहन रैली अदभुत हैं। ऐतिहासिक हैं, जो 3 दिसंबर के पूर्व ही परिणाम बता रही हैं। इस अद्भुत वाहन रैली ने आज सागर की सड़को पर भाजपा की प्रचंड जीत का प्रतिबिंब बनाया हैं। युवा मोर्चा के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुटा हैं। प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है एवं जन-जन तक  पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहा है। 
मंडल अध्यक्ष विकास केसरवानी,निखिल अहिरवार,राहुल वैध ने बहन रैली में शामिल हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।वाहन रैली में हजारों युवा भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए

अंबेडकर चौराहा भगवान गंज से प्रारंभ होगी भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के पक्ष में विशाल जनसमर्थन रैली 15 नवंबर को


सागर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार 15 नवंबर को सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन विशाल जन समर्थन रैली के माध्यम से जन आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि आज दिनांक 15 नवंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे भगवान चौराहा अंबेडकर मूर्ति से जन समर्थन रैली प्रारंभ होगी रैली राधा तिराहा से  कटरा,तीन बत्ती,बड़ा बाजार होते हुए मोतीनगर चौराहा पर पहुंचेगी जहां विशाल रैली का समापन होगा।
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समस्त सागर वासियों से जनसर्थन रैली में शामिल होने का आग्रह किया हैं।

 

 

Share:

भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान दिया, कांग्रेस ने रखा उपेक्षित : मंत्री भूपेंद्र सिंह ▪️अंडेला में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय सम्मेलन हुआ ▪️ कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सहित अनेक बीजेपी में शामिल

भाजपा ने जनजातीय समाज को  सम्मान दिया, कांग्रेस ने रखा उपेक्षित : मंत्री भूपेंद्र सिंह

 ▪️अंडेला में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय सम्मेलन हुआ

 ▪️ कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा  के अध्यक्ष सहित अनेक बीजेपी में शामिल


तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर ,2023अंडेलामालथौन। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासी समाज का कल्याण करने के साथ सम्मान भी बढ़ाया है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की विद्वान महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आसीन हैंमध्यप्रदेश के राज्यपाल पद पर गुजरात की आदिवासी समाज के श्री मंगुभाई पटेल आसीन हैं। यह बात भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां गौधाम के समीप बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज के नायकों और महापुरुष जिस सम्मान के अधिकारी थे वह उन्हें कांग्रेस ने अपने 65 साल के शासनकाल में नहीं दिया।

देखे : नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था - मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️बांदरी में रोड शो और सभा

 मंत्री ने कहा कि आज अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती है जिन्होंने देश की आजादी के लिए वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी। भगवान बिरसा मुंडाटांट्या मामाशहीद शंकरशाह व रघुनाथ शाहभोपाल की रानी कमलापति यहां तक कि माता शबरी, जो हमारी आदिवासी संस्कृति के महापुरुष हैं उन्हें इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला क्योंकि इतिहास लेखन का काम 65 सालों तक कांग्रेस सरकार के पास रहा है। जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बने तब उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान क्षेत्रीय इतिहास के नायकों का इतिहास लेखन कराया और आदिवासी समाज को समुचित अधिकार व सम्मान देना प्रारंभ किया। 


नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था : मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अवकाश घोषित किया। आदिवासी समाज के विकास और कल्याण के लिए अपने योजनाएं बनाईं। उन्होंने बताया कि एकलव्य आवासीय विद्यालयों में जनजाति समाज के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह अच्छी शिक्षा नि: शुल्क मिलती है। सीएम राइज स्कूलों में भी उन्हें शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज के अनेक परिवारों को पीएम आवास के लिए 2.5 लाख रुपए दिए गए हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बीमार व्यक्तियों को आयुष्मान योजना की राशि से अधिक खर्च होने पर वे अपनी तरफ से भोपालसागर ले जाकर इलाज कराते हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आदिवासी समाज की बेटियों की शादियां क्षेत्र में हो रही हैं, जिसमें 56 हजार भाजपा सरकार की ओर से दिए जाते हैं।

 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारे आदिवासी समाज की बहनें भी लाडली बहना बनी हैं। अभी मिल रहे 1250 रु माह को बढ़ाकर 3000 करने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्र का आदिवासी समुदाय जहां स्थान चयनित करेगा वहां एक करोड़ की लागत से मंदिर व सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। क्षेत्र में हम हजारों उद्योग लगाएंगे ताकि किसी को भी काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

 

जनजातीय सम्मेलन में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राधिकासोनू नीतू आदिवासी बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। हरिलाल आदिवासी ने स्वागत भाषण दिया और दशरथ आदिवासी ने आभार प्रकट किया।

ये रहे मोजूद

 कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुलाब आदिवासी, दुर्गा आदिवासी, मालथौन नगर परिषद अध्यक्ष जयंत बुंदेला, आशीष पटेरिया, पंचम आदिवासी, हरिराम आदिवासी, हलके आदिवासी, धनीराम आदिवासी, दशरथ आदिवासी, लाडले आदिवासी, रामलाल आदिवासी, पंखू आदिवासी, मुलायम आदिवासी, हरपू आदिवासी, गणेश आदिवासी, दलू आदिवासी, सीताराम आदिवासी, चंदन आदिवासी, प्रतिपाल आदिवासी, दशरथ आदिवासी, राजाराम आदिवासी, गणेश आदिवासी, हरिराम आदिवासी, दरयाव आदिवासी, दुर्गा आदिवासी, गणेश आदिवासी, गुलाब पटेल, दीपक आदिवासी, खुमान आदिवासी, शीलरानी आदिवासी, शुभय आदिवासी, चंदन आदिवासी, धीरज आदिवासी, प्रेमबाई आदिवासी, हल्काई आदिवासी, गोरेलाल आदिवासी, कनई आदिवासी, कन्हैया आदिवासी, तुलाराम आदिवासी, राजाराम आदिवासी, लक्ष्मण आदिवासी, हल्के आदिवासी, मुन्नालाल आदिवासी, मुलायम आदिवासी, मुलू आदिवासी, जयराम आदिवासी, देवी सिंह आदिवासी, सुजान आदिवासी, सुखलाल आदिवासी, गया आदिवासी, हरदास आदिवासी, अंजुदी आदिवासी उपस्थित रहे।

 अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इरफान खान सहित अनेक बीजेपी में शामिल



 खुरई नाका पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इरफान खान ने पार्टी की रीति-नीति एवं खुरई के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष इरफान खान ने अपने 100 साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। मंत्री श्री सिंह ने सभी का भाजपा का गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर इरफान खान ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अंतर नहीं है। भूपेंद्र भैया ने खुरई को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। 

 इस बार जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे मंत्री भूपेंद्र सिंह :  राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी

 


 मालथौन में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री  मन्नूलाल कोरी ने भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री  भूपेंद्र सिंह के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने मालथौन के कई इलाकों में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। श्री मन्नूलाल कोरी ने कहा कि भूपेंद्र भैया ने मालथौन समेत पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। यहां के विकास कार्य देखकर मुझे विश्वास है कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह इस बार जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इस अवसर पर मालथौन नगर पंचायत अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेलारावराजा बुंदेला दुर्गसिंह परिहारसिरनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान की शुरुआत की

  

खुरई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मतदाता पर्ची वितरण महाअभियान का शुभारंभ किया। भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र भैया ने मतदाताओं को पर्ची बांटकर महाअभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता मतदाता पर्ची वितरित करने घर-घर जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि 17 नवंबर को मतदान से पहले सभी मतदाताओं को अपनी-अपनी पर्ची प्राप्त हो सके। 

स मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुरई और मध्यप्रदेश को समृध्दि और विकास के काम को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें।  इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Share:

सागर में सबसे पिछड़े वार्डो में शामिल है सिंधी कैम्प : निधि जैन▪️ महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव पर चढ़ाए लाडू :: मंदिरों में की पूजा अर्चना▪️अनेक लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

सागर में सबसे पिछड़े वार्डो में शामिल है सिंधीकैम्प : निधि जैन

▪️ महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव पर चढ़ाए लाडू :: मंदिरों में की पूजा अर्चना
▪️अनेक लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

तीनबत्ती न्यूज: 13 नवंबर,2023
सागर :  कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन का जनसंपर्क दीपावली के अवसर भी जारी रहा। रविवार और सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने शिवाजी वार्ड और  संतकवर राम वार्ड में जनसंपर्क किया। इस पावन पर्व पर लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया और कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। 

कांग्रेस का  शिवाजी वार्ड के डा. मौर्य के यहां से प्रारंभ हुआ जो पटेल नगर, करण सिंह का बगीचा, वैशाली नगर, स्नेह नगर, यश बिहार कालोनी, डाक्टर क्वार्टर्स होते हुए गुलाब कालोनी तक चला। वहीं सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा नेत्र चिकित्सालय से जनसंपर्क शुरू किया। जो सिंधी धर्म शाला, नागवानी गली, संतकवर राम स्कूल मार्ग, कुटिया मार्ग, उदासी मुहल्ला, गुरुद्वारा गली होते हुए सिंधी कैन्प धर्म शाला तक चला। 

शिवाजी नगर वार्ड के वैशाली नगर में रंगोली बनाई

रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन वैशालीनगर पहुंची तो वहां घरों के सामने रंगोली सजाने का काम चल रहा था। यह देख कांग्रेस प्रत्याशी ने भी उनके साथ रंगोली बनाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी। रंगोली बनाने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि पहला नेता है जो चुनाव जीतने से पहले ही हमारे साथ है। इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है।


भाजपा 40 सदस्यों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की ली सदस्यता

कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान संतकबर राम वार्ड में भाजपा के 40 सदस्यों ने भाजपा की रणनीति के चलते भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस सदस्यता ली। जिसमें श्रीराम दुबे जी, मूलचंद विश्वकर्मा, अभिषेक दुबे, प्रागी  विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, रघुवीर विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, कड़ोरी विश्वकर्मा, शिवराम विश्वकर्मा, सुरेन्द्र साहू( पूर्व पार्षद), सुनील नेमा, नारायण विश्वकर्मा, नारायण विश्वकर्मा नई बस्ती, जय नारायण विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, घनश्याम रावत, हरप्रसाद, राजेन्द्र विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश पटेल, गौरीशंकर प्रजापति, चन्द्रभान प्रजापति, हरिशंकर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, संदीप विश्वकर्मा, राकेश सोनी, रविशंकर, प्रमोद प्रजापति, तनवीर अहिरवार, विशाल अहिरवार, टीकाराम नागवानी सिंधी, शमीम खां एजैन्डर, शेख अनीश, रोशन चौधरी, टीकाराम, अनूप अहिरवार, आनंद, दुलीचंद अहिरवार, काशीराम और बलराम कुटवार ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने संत कंवर रामबार्ड  एवं संत रविदास वार्ड में घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वार्ड प्रभारी रंजीत राठौर,  शरद राजा सेन,  प्रदेश महासचिव विजय साहू, अशोक नागवानी, विजय छत्तानी, कल्लू  पटेल, पंकज सोनी, सुनील सोनी, सुरेश पंजवानी, जगदीश  अहिरवार,  सुरेंद्र साहू, पप्पू गोस्वामी, प्रदीप धामेचा, दयाल दास छावड़ा, सुरेश सोनी, गिल्ला सीताराम पचकैड़ी, डाएसानंद पिंजवानी,  गज्जू चायना, विन्नू  पोपटानी, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की  सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रमेश भोपाल, इंद्रलाल पिंजवानी, सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

इसके उपरांत सभी कांग्रेस परिवार के लोग संत रविदास वार्डन पहुंचे जहां पर  वार्ड प्रभारी नरेंद्र मिश्रा,  सुरेंद्र साहू , मूलचंद लाल प्रजापति, नरेंद्र अहिरवार, के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के समक्ष एवं कांग्रेस महामंत्री विजय साहू, कमलेश बघेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, पंडित इंद्रजीत दुबे,  पप्पू गुप्ता, सिन्टू कटारे, ओमप्रकाश पंडा, राममनोहर चौबे, शरद राजा सेन, महादेव सेन, पप्पू गोस्वामी, सौरव खटीक के समक्ष  सैकड़ों नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लक्ष्मीपुरा वार्ड में कार्यालय खुला

लक्ष्मीपुरा वार्ड में  प्रत्याशी निधि जैन और कमलेश बघेल  ने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय निवासियों में जोश व उमंग दिखा। इस मौके पर पंकज सिंघई , चक्रेश सिंघई , रामजी दूबे  , गुड्डा गूद्रे , आशीष सेन, अनुराग (सैंकी) जैन पार्षद अशोक चकिया ,चमन अंसारी , राकेश विश्वकर्मा ,जयकुमार सोनी , बब्बू यादव , युवराज कोरी , रामनाथ यादव  चंद्रप्रभा दूबे  सीताराम चौरसिया , मदन कोरी , राजकुमार दूबे , मुकुल दूबे  एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भगवान महावीर स्वामी के 2550वे मोक्ष कल्याणक  पर चढ़ाए लाडू, लिया मुनिश्री से आशीर्वाद


सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी और सुनील जैन ने परिवार के साथ भगवान महावीर स्वामी के 2550वे मोक्ष कल्याणक का निर्वाण महोत्सव  लाडू चढ़ाया और पूज्य मुनिश्री 108 अजित सागर जी महाराज ससंग, आर्यिका मां 105 सोम्यानंदिनी माता जी सासंघ, आर्यिका मां विविक्त

 मति माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और तारण तरण चैत्यालय में दर्शन कर आरती की। इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्य और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।      


विधायक शैलेंद्र जैन चुनावी घोषणाओं के नाम पर झूठ पर झूठ 
बोलकर सागर की जनता को गुमराह कर रहे हैं

भाजपा प्रत्याशी और 15 सालों से सागर विधायक शैलेंद्र जैन चुनावी घोषणाओं के नाम पर झूठ पर झूठ बोलकर सागर की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तर्ज पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन झूठ की खेती कर वोटो की फसल उगाने की कलई अब आम जनता के सामने खुल चुकी है।
  यह बात कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के चुनाव संचालक संतोष पांडे, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे तथा वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन द्वारा सागर की जनता से किए जा रहे झूठे वादों और घोषणाओं पर कही है।
 पूर्व उप महापौर संतोष पांडे ने विधायक शैलेंद्र जैन से सवाल किया है कि वे 10 सालों से सागर में कभी महिला विश्वविद्यालय तो कभी राजकीय विश्वविद्यालय खोलने की बात कर सागर की महिलाओं और युवा वर्ग को गुमराह रहे हैं। तत्कालीन कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा 500 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि देने के बाद भी सागर में नया राजकीय व महिला विश्वविद्यालय क्यों नहीं खुल पाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया है कि सागर के लोगों के हक का वह पैसा कहां चला गया।
पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा है कि उनके कार्यकाल में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजघाट बांध बनाया था। इसकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए माननीय श्री कमलनाथ जी ने 100 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की थी। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद इस बांध की ऊंचाई क्यों नहीं बढ़ाई गई। जबकि विधायक शैलेंद्र द्वारा पिछले चुनाव की अपने घोषणा पत्र में सागर की जनता को 24 घंटे पानी सप्लाई का वादा किया था। 
वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव ने विधायक शैलेंद्र जैन से पूछा है कि 2018 के चुनाव में उन्होंने सागर विकास प्राधिकरण का गठन और आईटी पार्क स्थापित करने की बात कर युवाओं को लुभाने का काम किया था। लेकिन डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद इन दोनों ही संस्थाओं की स्थापना क्यों नहीं हुई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि सागर की जनता अब भाजपा के झूठ पर झूठ बोलने के झांसे में आने वाली नहीं है और इन बातों को पूरा कराने के लिए 17 तारीख को होने वाले मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को भारी बहुमत के साथ विधानसभा में भेजकर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

  
Share:

दिवारी गीत गाए और मोनिया के साथ नाचे मंत्री गोविंद राजपूत जनसंपर्क के दौरान

दिवारी गीत गाए और मोनिया के साथ नाचे  मंत्री गोविंद राजपूत जनसंपर्क के दौरान

तीनबत्ती न्यूज :  13 नवम्बर 2023
सागर।  बुंदेलखंड अंचल में दीवाली के दूसरे दिन से दीवाली गीत गाते हुए मोनिया नाचते गाते हुए निकलते है। इनकी मेलो में धूम रहती है। राजस्व मंत्री और सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंपर्क के दौरान
दिवारी गीत गाए तथा मौनियों के साथ नृत्य किया ।बुंदेलखंड के दिवारी गीत गाते हुए गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्रवासियों से कहा कि बड़े तुम्हारे, घर बड़े, बड़े तुम्हारे नाम रे, और बड़े जानकर आए हैं सो रखियो हमारे मान रे .....
___________________

देखे : दिवारी गीत गाते और मोनिया संग नाचते मंत्री गोविंद राजपूत

_
_______________________


दिवारी गीत गाते हुए गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्रवासियों से कहा कि बड़े तुम्हारे, घर बड़े, बड़े तुम्हारे नाम रे, और बड़े जानकर आए हैं सो रखियो हमारे मान रे साथ ही मौनियों के साथ जैसीनगर के गोवर्धन तथा टिकीटौरिया में नृत्य किया। गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भाजपा ने केवल जमीन पर विकास नहीं किया बल्कि भारत के सनातन तथा हमारे तीज त्यौहार, सांस्कृति को भी संजोया है सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राहतगढ़ में वॉटरफॉल बड़े महादेव मंदिर सहित हमारी सांस्कृतिक धरोहर के लिए हमने विकसित किया है। राजपूत ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ जमीनी विकास ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विकास करना भी है जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं।

श्री राजपूत ने कहा कि एक समय था कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव इस तरह पिछड़े हुए थे कि अन्य क्षेत्र के लोग वहां बच्चियों की शादी भी नहीं करते थे लेकिन अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र का हर गांव सड़कों से जुड़ा हुआ है जहां स्कूल हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं घर-घर पानी की व्यवस्था सहित अन्य शहरों जैसी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। सुरखी का विकास आज हम सब की मेहनत की कहानी बयां कर रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि यह विकास निरंतर चलता रहे इसके लिए आप सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें ताकि भाजपा, मैं और मेरा पूरा परिवार आपकी इसी तरह सेवा करता रहे। भाजपा का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे जिसको लेकर हमारे द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं फिर चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या जरूरतमंद लोगों के लिए राशन की व्यवस्था भाजपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और उससे जोड़कर लोगों को लाभ पहुंचाया।
 गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को ग्राम सोमला, कनेरागौड़, महुआखेड़ा, बदौआ, जैसीनगर, टिकिटोरिया, सेमाढाना मे जनसंपर्क किया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




Share:

Archive