बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर में सबसे पिछड़े वार्डो में शामिल है सिंधी कैम्प : निधि जैन▪️ महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव पर चढ़ाए लाडू :: मंदिरों में की पूजा अर्चना▪️अनेक लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

सागर में सबसे पिछड़े वार्डो में शामिल है सिंधीकैम्प : निधि जैन

▪️ महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव पर चढ़ाए लाडू :: मंदिरों में की पूजा अर्चना
▪️अनेक लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता

तीनबत्ती न्यूज: 13 नवंबर,2023
सागर :  कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन का जनसंपर्क दीपावली के अवसर भी जारी रहा। रविवार और सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने शिवाजी वार्ड और  संतकवर राम वार्ड में जनसंपर्क किया। इस पावन पर्व पर लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया और कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। 

कांग्रेस का  शिवाजी वार्ड के डा. मौर्य के यहां से प्रारंभ हुआ जो पटेल नगर, करण सिंह का बगीचा, वैशाली नगर, स्नेह नगर, यश बिहार कालोनी, डाक्टर क्वार्टर्स होते हुए गुलाब कालोनी तक चला। वहीं सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा नेत्र चिकित्सालय से जनसंपर्क शुरू किया। जो सिंधी धर्म शाला, नागवानी गली, संतकवर राम स्कूल मार्ग, कुटिया मार्ग, उदासी मुहल्ला, गुरुद्वारा गली होते हुए सिंधी कैन्प धर्म शाला तक चला। 

शिवाजी नगर वार्ड के वैशाली नगर में रंगोली बनाई

रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन वैशालीनगर पहुंची तो वहां घरों के सामने रंगोली सजाने का काम चल रहा था। यह देख कांग्रेस प्रत्याशी ने भी उनके साथ रंगोली बनाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी। रंगोली बनाने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि पहला नेता है जो चुनाव जीतने से पहले ही हमारे साथ है। इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है।


भाजपा 40 सदस्यों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की ली सदस्यता

कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान संतकबर राम वार्ड में भाजपा के 40 सदस्यों ने भाजपा की रणनीति के चलते भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस सदस्यता ली। जिसमें श्रीराम दुबे जी, मूलचंद विश्वकर्मा, अभिषेक दुबे, प्रागी  विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, रघुवीर विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, कड़ोरी विश्वकर्मा, शिवराम विश्वकर्मा, सुरेन्द्र साहू( पूर्व पार्षद), सुनील नेमा, नारायण विश्वकर्मा, नारायण विश्वकर्मा नई बस्ती, जय नारायण विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, घनश्याम रावत, हरप्रसाद, राजेन्द्र विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश पटेल, गौरीशंकर प्रजापति, चन्द्रभान प्रजापति, हरिशंकर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, संदीप विश्वकर्मा, राकेश सोनी, रविशंकर, प्रमोद प्रजापति, तनवीर अहिरवार, विशाल अहिरवार, टीकाराम नागवानी सिंधी, शमीम खां एजैन्डर, शेख अनीश, रोशन चौधरी, टीकाराम, अनूप अहिरवार, आनंद, दुलीचंद अहिरवार, काशीराम और बलराम कुटवार ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने संत कंवर रामबार्ड  एवं संत रविदास वार्ड में घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वार्ड प्रभारी रंजीत राठौर,  शरद राजा सेन,  प्रदेश महासचिव विजय साहू, अशोक नागवानी, विजय छत्तानी, कल्लू  पटेल, पंकज सोनी, सुनील सोनी, सुरेश पंजवानी, जगदीश  अहिरवार,  सुरेंद्र साहू, पप्पू गोस्वामी, प्रदीप धामेचा, दयाल दास छावड़ा, सुरेश सोनी, गिल्ला सीताराम पचकैड़ी, डाएसानंद पिंजवानी,  गज्जू चायना, विन्नू  पोपटानी, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की  सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रमेश भोपाल, इंद्रलाल पिंजवानी, सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

इसके उपरांत सभी कांग्रेस परिवार के लोग संत रविदास वार्डन पहुंचे जहां पर  वार्ड प्रभारी नरेंद्र मिश्रा,  सुरेंद्र साहू , मूलचंद लाल प्रजापति, नरेंद्र अहिरवार, के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के समक्ष एवं कांग्रेस महामंत्री विजय साहू, कमलेश बघेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, पंडित इंद्रजीत दुबे,  पप्पू गुप्ता, सिन्टू कटारे, ओमप्रकाश पंडा, राममनोहर चौबे, शरद राजा सेन, महादेव सेन, पप्पू गोस्वामी, सौरव खटीक के समक्ष  सैकड़ों नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लक्ष्मीपुरा वार्ड में कार्यालय खुला

लक्ष्मीपुरा वार्ड में  प्रत्याशी निधि जैन और कमलेश बघेल  ने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय निवासियों में जोश व उमंग दिखा। इस मौके पर पंकज सिंघई , चक्रेश सिंघई , रामजी दूबे  , गुड्डा गूद्रे , आशीष सेन, अनुराग (सैंकी) जैन पार्षद अशोक चकिया ,चमन अंसारी , राकेश विश्वकर्मा ,जयकुमार सोनी , बब्बू यादव , युवराज कोरी , रामनाथ यादव  चंद्रप्रभा दूबे  सीताराम चौरसिया , मदन कोरी , राजकुमार दूबे , मुकुल दूबे  एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भगवान महावीर स्वामी के 2550वे मोक्ष कल्याणक  पर चढ़ाए लाडू, लिया मुनिश्री से आशीर्वाद


सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी और सुनील जैन ने परिवार के साथ भगवान महावीर स्वामी के 2550वे मोक्ष कल्याणक का निर्वाण महोत्सव  लाडू चढ़ाया और पूज्य मुनिश्री 108 अजित सागर जी महाराज ससंग, आर्यिका मां 105 सोम्यानंदिनी माता जी सासंघ, आर्यिका मां विविक्त

 मति माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और तारण तरण चैत्यालय में दर्शन कर आरती की। इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्य और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।      


विधायक शैलेंद्र जैन चुनावी घोषणाओं के नाम पर झूठ पर झूठ 
बोलकर सागर की जनता को गुमराह कर रहे हैं

भाजपा प्रत्याशी और 15 सालों से सागर विधायक शैलेंद्र जैन चुनावी घोषणाओं के नाम पर झूठ पर झूठ बोलकर सागर की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तर्ज पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन झूठ की खेती कर वोटो की फसल उगाने की कलई अब आम जनता के सामने खुल चुकी है।
  यह बात कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के चुनाव संचालक संतोष पांडे, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे तथा वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन द्वारा सागर की जनता से किए जा रहे झूठे वादों और घोषणाओं पर कही है।
 पूर्व उप महापौर संतोष पांडे ने विधायक शैलेंद्र जैन से सवाल किया है कि वे 10 सालों से सागर में कभी महिला विश्वविद्यालय तो कभी राजकीय विश्वविद्यालय खोलने की बात कर सागर की महिलाओं और युवा वर्ग को गुमराह रहे हैं। तत्कालीन कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा 500 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि देने के बाद भी सागर में नया राजकीय व महिला विश्वविद्यालय क्यों नहीं खुल पाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया है कि सागर के लोगों के हक का वह पैसा कहां चला गया।
पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा है कि उनके कार्यकाल में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजघाट बांध बनाया था। इसकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए माननीय श्री कमलनाथ जी ने 100 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की थी। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद इस बांध की ऊंचाई क्यों नहीं बढ़ाई गई। जबकि विधायक शैलेंद्र द्वारा पिछले चुनाव की अपने घोषणा पत्र में सागर की जनता को 24 घंटे पानी सप्लाई का वादा किया था। 
वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव ने विधायक शैलेंद्र जैन से पूछा है कि 2018 के चुनाव में उन्होंने सागर विकास प्राधिकरण का गठन और आईटी पार्क स्थापित करने की बात कर युवाओं को लुभाने का काम किया था। लेकिन डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद इन दोनों ही संस्थाओं की स्थापना क्यों नहीं हुई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि सागर की जनता अब भाजपा के झूठ पर झूठ बोलने के झांसे में आने वाली नहीं है और इन बातों को पूरा कराने के लिए 17 तारीख को होने वाले मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को भारी बहुमत के साथ विधानसभा में भेजकर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive