बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था : मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग

नगर परिषद बनने से बदली बांदरी की तस्वीर, कांग्रेस ने वापस ग्राम पंचायत बना दिया था  : मंत्री भूपेंद्र सिंह

▪️रोड शो में उमड़े हजारों लोग

 

तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2023।बांदरी :  विकास से बांदरी में आए बदलाव का पैमाना यह है कि जब कोई वाहन से गुजर रहा होता है तो बांदरी में आकर इस भ्रम में पड़ जाता है कि सागर आ गया। कुछ सालों पहले अंधेरे में डूबी रहने वाली एक ग्राम पंचायत मुख्यालय की सड़कें आज विकास की जगमगाती रोशनी से नहाई हुई हैं। सारी सुविधाओं से लैस बांदरी के साथ 10-12 किमी क्षेत्र के नजदीक वाले सभी गांव भी शहर बन गये। आज की बांदरी की यह तस्वीर भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां रोड शो के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बताई।

_______________________

देखे : नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का रोड शो और सभा


________________________

कांग्रेस ने तो बना दिया था ग्राम पंचायत


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोग दो साल पहले की बांदरी को याद करिए तो विश्वास नहीं होगा कि यह वही बांदरी है। यह परिवर्तन बांदरी को नगर परिषद बनाकर विकास करने से हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि बांदरी को नगर परिषद तो पिछले कार्यकाल में ही बना दिया था। बीच में कांग्रेस की सरकार 15 महीने के लिए आई तो उन्होंने बांदरी को फिर से ग्राम पंचायत बना दियाभाजपा सरकार आई तो हमने फिर नगर परिषद बनाने का आदेश जारी किया। कांग्रेस स्वयं विकास तो करती नहीं उल्टे राजनैतिक कारणों से विकास के मार्ग में रुकावटें किस तरह डालती है यह इससे पता चलता है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दो साल के भीतर बांदरी खुद तहसील भी बन गई। 9 करोड़ रुपए का तहसील भवन स्वीकृत हो गया। इससे नागरिकों की एक बड़ी दौड़भाग खत्म हो गई। नगर परिषद में बड़े स्टाफ के साथ सफाईसुरक्षाआग से रोकथाम आदि के लिए सैकड़ों वाहन आ गए। सड़केंस्ट्रीटलाइट,  पार्कस्टेडियमजिमबसस्टैंडकॉलेजऑडिटोरियमआलीशान शादीघर,  पेयजल आपूर्ति सब व्यवस्था यहां हो गई। हजारों की संख्या में पीएम आवास बनने से नगर के साथ बाजारों में भी रौनक आ गई। लाडली बहनाकिसान सम्मान निधि की राशि ने सबकी क्रय शक्ति बढ़ा दी। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज बांदरी से व्यवसाय और रोजगार के लिए सागर गये लोग वापस बांदरी आकर व्यापार करने लगे हैं यह विकास की सफलता की असली कहानी है।


  श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस गरीब विरोधी और विकास विरोधी है। 15 महीने की कांग्रेसी सरकार ने गरीबों की सारी योजनाओं को बंद कर दिया था। पीएम आवासलाडली लक्ष्मीकन्यादानतीर्थ दर्शन योजनासंबल की सहायता सारी योजनाओं पर ताला लगा दिया था। किसानों को कर्जामाफी का धोखा दिया और डिफाल्टर घोषित करा दिया। कमलनाथ कहते थे कि पैसा नहीं है। तो भाजपा सरकार वापस आने पर पैसा कहां से आ गया!मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ यह सच नहीं बताते कि मध्यप्रदेश के गरीबों के हक का पैसा कांग्रेस हाईकमान की जेबों में जा रहा था। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनैतिक दल और सरकार के रूप में ईमानदारी की नीयत स्पष्ट होना चाहिए। कांग्रेस ने 65 साल गरीबों के बैंक खाते नहीं खुलने दिए ताकि 85 प्रतिशत सरकारी धन का भ्रष्टाचार चलता रहे। भाजपा सरकार ने 48 करोड़ परिवारों के खाते बैंकों में खुलवाए जिनमें योजनाओं और सहायता का डाला गया एक एक पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में विकास पर बात नहीं करती जबकि चुनाव का उद्देश्य ही विकास के लिए सरकार चुनना है। कांग्रेस जातिवाद की नफरत समाजों में घोल कर वोट चाहती है लेकिन जनता इस नीति को समझ चुकी है। नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 बांदरी में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के रोड शो पर पुष्प वर्षा करने उमड़े लोग

 

भाजपा प्रत्याशी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का बांदरी रोड शो यहां के लिए एक यादगार बन गया। लगभग डेढ़ किलोमीटर के रोड शो को भाजपा कार्यकर्ताओंस्थानीय जनता व सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने उत्सव की तरह मनाया। यह वस्तुस्थिति है कि खुरई विधानसभा के लिए चुनाव महज मतदान प्रतिशत बढ़ाने और विजय का रिकार्ड बनाने का अवसर बन गया है।

 

बांदरी के स्थानीय कार्यालय से रोड शो का आरंभ हुआ। लाडली बहनें सबसे आगे थीं। उनके पीछे यादव समाज के मौनियां बरेदी नृत्य कर रहे थे। क्षेत्र का मशहूर दुलदुल घोड़ी सह ढपला रमतूला वादक दल अपने विस्फोटक वादन से समां बांध रहा था। कार्यकर्ता बहिनों ने खूब नृत्य किया। अपने भूपेंद्र भैया के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए। एक बहिन ने मंत्री श्री सिंह के हाथ में धागा बांधा। वाहन पर सवार होकर सबका अभिवादन स्वीकार करते रोड शो का रथ मुख्य बाजार से होते हुए रानी अवंतीबाई बस स्टैंड परिसर पहुंचा। रास्ते में आए सैकड़ों घरों से बहनों बेटियों ने फूलों की वर्षा की। 



रास्ते में खड़ी जेसीबी मशीनों पर चढ़े युवकों ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को मुगदर भेंट किया और पुष्प वर्षा की। युवाओं और बच्चों का जोश देखने योग्य था। कारवां लगभग सवा घंटे में बसस्टैंड पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। रथ पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के साथ केशरी सिंह बनखिरियारोशन सिंह लंबरदार बांदरीसतेंद्र सिंहदेवीदयाल कुशवाहामहेश पाराशरमन्नू सिंह लोधी उपस्थित थे। बीच में उप्र के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी भी रथ पर सवार हुए।

 



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive