बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नवरात्रि में करें पूजा,लेकिन घर से बाहर नही निकले

नवरात्रि में करें पूजा,लेकिन घर से बाहर नही निकले

पंडित नरेश शुक्ल ,सागर

शरीर रूपी इस देह दुर्ग में अष्टचक्र और नोँ द्वार ( दो आँख, दो कान , दो नासिका ,मुख ,पायु और उपस्थ) है। शरीर रूपी इसी दुर्ग में ये देविया जीवन को देने वाली कईं नामों से जानी जाती है। "इडा को गंगा , पिंगला को यमुना ,और इन दोनो के  मध्य जाने वाली नाड़ी सुषुम्ना को सरस्वती कहते है । इस त्रिवेणी का जहां संगम है उसे तीर्थराज कहा गया है। इसमें स्नान करके साधक समस्त पापों से मुक्त हो जाता है । यह त्रिवेणी संगम बाहर नही अपितु हमारे भीतर ही है । यदि कोई प्राणायाम एवं ध्यान द्वारा आज्ञा चक्र में सन्निहित त्रिवेणी संगम में मन को टिकाकर ज्ञान की गंगा में नहाता है तो देवी कृपा से समस्त पापों से मुक्ति पाता है

कैसे करें कन्या पूजन 

 एक वर्ष की उम्र वाली बालिका "सन्ध्या कहलाती है दो वर्ष वाली सरस्वती तीन वर्ष वाली त्रिदधा मूर्ति चार वर्ष वाली कालिका पांच वर्ष की होने पर सुभगा छह वर्ष की उमा सात वर्ष की मालिनी आठ वर्ष की कुब्जा नो वर्ष की काल संदर्भी दसवे वर्ष की अपराजिता ,ग्यारह वर्ष में रुद्राणी बारहवे वर्ष में भैरवी ,तेरहवें वर्ष में महालक्ष्मी चौदह पूर्ण होने पर पीठ नायिका पन्द्रहवें में क्षेत्रज्ञा ओर सोलहवें में अम्बिका मानी जाती है 
इस प्रकार वेदमतनुसार ऋतु का उदगम न हो तभी तक क्रमशः संग्रह करके प्रतिपदा से पूर्णिमा तक वृद्धि भेद से " कुमारी पूजन करना चाहिए । 
वैज्ञानिक आधार 
घट स्थापना आंतरिक जगत के कई रहस्योद्घाटन करने वाली प्रक्रिया है तो बाहरी जगत में आनेवाली फसल के विषय मे एक सटीक जानकारी भी है ।मिट्टी , गेंहू के दाने फिर नवम दिन में इनकी कितनी व्रद्धि हुई है इन तरीकों से आने वाली फसल के विषय मे अनुमान लगाया जा सकता है ।

नवरात्र के किस दिन कहा रहे ध्यान -

1-  शैलपुत्री --- मूलाधार चक्र 
2- ब्रह्मचारिणी -- स्वाधिष्ठान चक्र 
3-चंद्र घँटा --मणिपुर चक्र 
4- कुष्मांडा - अनाहत चक्र 
5- स्कंदमाता- विशुद्ध चक्र 
6- कात्यायनी- आज्ञा चक्र 
7- कालरात्रि-- भानु चक्र 
8- महागौरी -- सोमचक्र 
9-सिद्धिदात्री- निर्वाण चक्र 

शैलपुत्री

शैल का अर्थ है शिखर| दुर्गा को शैल पुत्री क्यों कहा जाता है, यह बहुत दिलचस्प बात है| जब ऊर्जा अपने शिखर पर होती है, केवल तभी आप शुद्ध चेतना या देवी रूप को देख, पहचान और समझ सकते हैं| उससे पहले, आप नहीं समझ सकते, क्योंकि इसकी उत्त्पति शिखर से ही होती है – किसी भी अनुभव के शिखर से| यदि आप 100% क्रोधित हैं, तो आप देखें कि किस प्रकार क्रोध आपके सारे शरीर को जला देता है| किसी भी चीज़ का 100% आपके सम्पूर्ण अस्तित्त्व को घेर लेता है – तब ही वास्तव में दुर्गा की उत्पत्ति होती है|

ब्रह्मचारिणी

ब्रह्मचारिणी का अर्थ है अनंत में व्याप्त, अनंत में गतिमान – असीम| ब्रह्मा असीम है जिसमें सबकुछ समाहित है| आप यह नहीं कह सकते कि, 'मैं इसे जानता हूँ', क्योंकि यह असीम है; जिस क्षण 'आप जान जाते हैं', यह सीमित बन जाता है और अब आप यह नहीं कह सकते कि, "मैं इसे नहीं जानता", क्योंकि यह वहां है – तो आप कैसे नहीं जानते? क्या आप कह सकते हैं कि, "मैं अपने हाथ को नहीं जानता| आपका हाथ तो वहां है न| है न ? इसलिये, आप इसे जानते हैं| ब्रह्म असीम है, इसलिये आप इसे नहीं जानते – आप इसे जानते हैं और फिर भी आप इसे नहीं जानते| दोनों ! इसीलिये, यदि कोई आपसे पूछता है तो आपको चुप रहना पड़ता है| जो लोग इसे जानते हैं वे बस चुप रहते हैं क्योंकि यदि मैं कहता हूँ कि, "मैं नहीं जानता" , मैं पूर्णत: गलत हूँ और यदि मैं कहता हूँ कि, "मैं जानता हूँ", तो मैं उस जानने को शब्दों द्वारा, बुद्धि द्वारा सीमित कर रहा हूँ| इस प्रकार, ब्रह्मचारिणी वो है, जोकि असीम में विद्यमान है, असीम में गतिमान है| गतिहीन नहीं, बल्कि अनंत में गतिमान| ये बहुत ही रोचक है – एक गतिमान होना, दूसरा विद्यमान होना|ब्रह्मचर्य का अर्थ है तुच्छता में न रहना, आंशिकता से नहीं पूर्णता से रहना| इस प्रकार, ब्रह्मचारिणी चेतना है, जोकि सर्व-व्यापक है|
चन्द्रघंटा
प्राय:, हम अपने मन से ही उलझते रहते हैं – सभी नकारात्मक विचार हमारे मन में आते हैं, ईर्ष्या आती है, घृणा आती है और आप उनसे छुटकारा पाने के लिये और अपने मन को साफ़ करने के लिये संघर्ष करते हैं| मैं कहता हूँ कि ऐसा नहीं होने वाला| आप अपने मन से छुटकारा नहीं पा सकते| आप कहीं भी भाग जायें, चाहे हिमालय पर ही क्यों न भाग जायें, आपका मन आपके साथ ही भागेगा| यह आपकी छाया के समान है|हाँ, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया बहुत सहायक हो सकते हैं; पर फिर भी मन सामने आ ही जाता है| मन को घंटे की ध्वनि के समान स्वीकार करें – घंटे की ध्वनि एक होती है, यह कई नहीं हो सकती, यह केवल एक ही ध्वनि उत्पन्न कर सकता है - सभी छायाओं के बीच मन में एक ही ध्वनि ! सारी अस्तव्यस्तता दैवीय शक्ति का उद्भव करती है – वो है चन्द्रघंटा अर्थात् चन्द्र और घंटा|

कूष्माण्डा

'कू' का अर्थ है छोटा, 'इश' का अर्थ है ऊर्जा और 'अंडा' का अर्थ है ब्रह्मांडीय गोला – सृष्टि या ऊर्जा का छोटे से वृहद ब्रह्मांडीय गोला| यह बड़े से छोटा होता है और छोटे से बड़ा ; यह बीज से बढ़ कर फल बनता है और फिर फल से दोबारा बीज हो जाता है| इसी प्रकार, ऊर्जा या चेतना में सूक्ष्म से सूक्ष्मतम होने की और विशाल से विशालतम होने का विशेष गुण है; जिसकी व्याख्या कूष्मांडा करती हैं|

स्कंदमाता

स्कन्दमाता वो दैवीय शक्ति है जो व्यवहारिक ज्ञान को सामने लाती है – वो जो ज्ञान को कर्म में बदलती हैं|
कात्यायनी

कात्यायनी अज्ञात की वो शक्ति हि, जोकि अच्छाई के क्रोध से उत्पन्न होती है| क्रोध अच्छा भी होता है और बुरा भी| अच्छा क्रोध ज्ञान के साथ किया जाता है और बुरा क्रोध भावनाओं और स्वार्थ के साथ किया जाता है| ज्ञानी का क्रोध भी हितकर और उपयोगी होता है; जबकि अज्ञानी का प्रेम भी हानिप्रद हो सकता है| इस प्रकार, कात्यायनी क्रोध का वो रूप है जो सब प्रकार की नकरात्मकता को समाप्त कर सकता है|

कालरात्रि

कालरात्रि देवी माँ के सबसे क्रूर,सबसे भयंकर रूप का नाम है| दुर्गा का यह रूप ही प्रकृति के प्रकोप का कारण है| प्रकृति के प्रकोप से कहीं भूकंप, कहीं बाढ़ और कहीं सुनामी आती है; ये सब माँ कालरात्रि की शक्ति से होता है| इसलिये, जब भी लोग ऐसे प्रकोप को देखते हैं, तो वो देवी के सभी नौ रूपों से प्रार्थना करते हैं|

महागौरी

महागौरी, माँ का आठवां रूप, अति सुंदर है, सबसे सुंदर ! सबसे अधिक कोमल, पूर्णत: करुणामयी, सबको आशीर्वाद देती हुईं| यह वो रूप है, जो सब मनोकामनाओं को पूरा करता है|

सिद्धिदात्री

नवां रूप, सिद्धिदात्री, सिद्धियाँ या जीवन में सम्पूर्णता प्रदान करने वाला है| सम्पूर्णता का अर्थ है – विचार आने से पूर्व ही काम का हो जाना, यही सम्पूर्णता है|आप कुछ चाहो और वो पहले से ही वहां आ जाये| आपकी कामना उठे, इस से पहले ही सबकुछ आ जाये – यही सिद्धिदात्री है| 

Share:

पूरे देश मे 21 दिनों तक लॉक डाऊन, पीएम मोदी का एलान

पूरे देश मे 21 दिनों तक लॉक डाऊन, पीएम मोदी का एलान

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन का एलान कर दिया है। पीएम मोदी ने मंगलवार को  देश के नाम अपने अपने संबोधन में कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा, पूरे देश में, आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है। इस दौरान पीएम जनता कर्फ्यू के बाद कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए कड़े फैसले का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान सिर्फ एक और एक काम करें कि बस अपने घर में रहें। किसी सूरत में बाहर न निकलें। देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है। आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा, पूरे देश में, आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण लॉक डाउन होने जा रहा है।
पीएम ने कहा कि साथियों, पिछले 2 दिनों से देश के अनेक भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। कुछ लोगों की लापरवाही, कुछ लोगों की गलत सोच, आपको, आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी। कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्‍टेंसिंग केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है। ये सोचना सही नहीं। सोशल डिस्‍टेंसिंग हर नागरिक के लिए है, हर परिवार के लिए है, परिवार के हर सदस्य के लिए है।  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा। कोरोना से प्रभावित रहे चीन, अमेरिका, इटली, ईरान आदि देशों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है, और एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है सामजिक दूरी। समाज के लोग एक दूसरे से अलग-थलग रहेंगे तो यह बीमारी भी उनसे दूर रहेगी।

यह भी पड़े :सागर में रेपिड रिस्पांस टीम बनाई कोरोनो को लेकर ,नीचे क्लिक करे



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों, आप कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं। आप ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है। एक दिन के जनता कर्फ़्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं। बच्चे-बुजुर्ग, छोटे-बड़े, गरीब-मध्यम वर्ग-उच्च वर्ग, हर कोई परीक्षा की इस घड़ी में साथ आया। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया। अब आगे भी पूरे देश में लागू किए जा रहे लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करें। हम जल्‍द ही कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से निपटने में सफल होंगे।

झारखंड में लोग पीएम मोदी के भाषण की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोराेना पर विजय पाने की जल्‍दी में सबको अपने प्रधानमंत्री से बड़ी आस लगी है। रांची में कई इलाकों में लाेग अपने घरों में टीवी से चिपके हैं। प्रधानमंत्री को सुनने की बेताबी के साथ ही कोरोना से सहमा जनमानस इस बीमारी से मुक्ति पाने की जीवटता दिखा रहा है। इधर पीएम मोदी ने अपने देश के संबोधन को लेकर कहा है कि वे कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते प्रकोप के बारे में देशवासियों से महत्‍वपूर्ण बातें साझा करेंगे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री 19 मार्च को भी देश को संबोधित कर चुके हैं। तब उन्‍होंने एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया था।( दैनिक जागरण)

Share:

कोरोना पीड़ित की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे मेडिकल टीम ,रैपिड रिस्पांस टीम का गठन

कोरोना पीड़ित की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे मेडिकल टीम ,रैपिड रिस्पांस टीम का गठन
#नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से रोकथाम व नियंत्रण हेतु  जिला 
प्रशासन के अधिकारियों एवं डाॅक्टरों की बैठक

सागर । विश्व में फैली महामारी नोवल कोरोना वाइरस (कोविड-19) के संक्रमण से रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्यालय स्मार्ट सिटी में  कलेक्टर प्रीति मेथिल नायक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा की इस महामारी की रोकथाम व नियंत्रण हेतु बनाए गए सभी प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाये। इस हेतु बनाई गईं सभी 7 रैपिड रिस्पांस टीम (त्त्ज्द्ध के लीडर कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने पर तुरंत संबंधित लोकेशन पर अपनी टीम के साथ पहुचें और जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक में इसके अलावा तीन मुख्य बिंदूओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देष भी दिए गए। जिसमें जिले में सी.एम.एच.ओ कार्यालय द्वारा अब तक होम क्वारंटाइन किये गए लोगों को सील लगाएं व उनके घर पर संबंधित स्टीकर लगाया जाये। जिले में बाहर से आने वाले जिन 168 नागरिकों की लिस्ट हवाई अड्डों से प्राप्त हुई है, उनसे जल्द से जल्द संपर्क कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित कर कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करें। आज अब तक कंट्रोल रूम कार्यालय स्मार्ट सिटी ;प्ब्ब्ब्द्ध को प्राप्त सूचनाओं  पर तुरंत प्राथमिकता से एक्शन लिया जाये।
सागर में ट्रेकर वाहन दिए आयुक्त नगर निगम
बैठक में उपस्थित निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार ने बताया की जिले में शहर एवं विकासखण्ड स्तर पर अलग-अलग रैपिड रिस्पांस टीम  का गठन किया गया है। जिसमें 7 टीमें सागर शहर और मकरोनिया क्षेत्र में कार्य करेगी। इसके अंतर्गत 6 टीमें 24×7 कार्य करेंगी और 1 टीम रिजर्व में आपात के लिए रहेगी। सभी टीमों को प्रशासन की ओर से जी.पी.एस. ट्रैकर वाले वाहन प्रदान किये गये है एवं शहर की तीन मुख्य लोकेशनों चमेली चैक, कोतवाली एवं रजाखेड़ी-मकरोनिया में इन्हें तैनात किया गया है। ताकि सारे शहर और मकरोनिया के अंतिम छोर तक अधिकतम 30 से 40 मिनट में रैपिड रिस्पांस टीम (त्त्ज्) पहुचे और आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अलावा 11 अन्य रैपिड रिस्पांस टीम  विकासखण्ड स्तर पर कार्य करेगी। सभी रैपिड रिस्पांस टीम  रिपोर्ट चार्ट बनायेगा ताकि उक्त संबंधित कार्यवाही की माॅनिटरिंग की जा सके। इसके साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम  शहर में बनाई गयीं।  मोहल्ला समितियों का भी सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।

स्टेशन पर तैनाती टीमो की :cmho
सी.एम.एच.ओ डॉ. एम. एस. सागर जी ने बताया की रेलवे स्टेशन पर भी 2 टीमें तैनात की गईं है। सभी टीमें 8-8 घंटे की शिफ्ट में कार्य करेंगी।
बाहर से आये लोगो को लेकर सतर्क:एसपी
 
 सागर एस.पी. अमित सांघी ने बताया की बाहर से शहर में आये लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन करने के अलावा यदि उक्त व्यक्ति चाहे तो अपनी सहमती से अपने परिवारजनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में भी रह सकता है। 
बैठक में राहुल सिंह राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, शहर के मुख्य डाॅक्टर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
Share:

कोरोना के चलते घर बैठे ई क्लास से पढ़ाई,डॉ गौर विवि की तस्वीर

कोरोना के चलते घर बैठे ई क्लास से पढ़ाई,डॉ गौर विवि की तस्वीर

सागर। कोरोना वायरस के चलते घर मे बैठकर पढ़ाई जरूरी है।  ऐसे में ई- क्लास का सहारा भी छात्र छात्राएं ले  रहे है। इसका उदाहरण  डॉ  हरीसिंह गौर विवि सागर के भूगर्भ शास्त्र में देखने मिला।  प्रोफेसर प्रदीप कठल द्वारा विद्यार्थियों के हित में एक नया कदम उठाते हुए , ई क्लास  के द्वारा पढ़ाया जा रहा है। इसमे  पाठ्यक्रम स्काइप पर वीडियो कॉल से कक्षा के सभी विद्यार्थीयो की क्लास  एक साथ लेते है।  एम टेक फर्स्ट ईयर की ई क्लास का प्रयोग पिछले तीन दिनों से हो रहा है और सफल भी हुआ। 

यह भी पढ़े..कोरोना में गाया शिक्षको ने लोकगीत 

अच्छा प्रयोग है ईक्लास का श्रृव्या मेहता

इस ई क्लास की छात्रा श्रृव्या मेहता बताती है कि घर रहकर  अपने अपने स्मार्ट फोन तथा लैपटॉप पर क्लास स्काइप जैसी मॉडर्न एप्लिकेशन की मदद से पाठ्यक्रम विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।इस प्रयोग से हमारा syllabus complete ho रहा है।और क्लास के टाइम Corona Ka far भी कम हो जाता है।  ऐसे नेगेटिव माहौल में ई क्लास अब positivity का काम कर रही  है। जहा सारी क्लास एक साथ फोन पर connect होकर विषयो की पढ़ाई कर लेती है।ई क्लास में विधार्थी जमकर प्रश्न भी पूछ रहे है । जिनके हल प्रो कठल बताते भी है।इसके विधार्थियों के मुताबिक बेहतर पढ़ाई हो रही है। इस क्लास में प्रतिदिन  एम टेक फर्स्ट ईयर के सभी  33 छात्र छात्राएं सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घण्टे जुड़े रहते है और पढ़ाई लिखाई  करते है।
 प्रो कठल के अनुसार घर बैठे पढ़ाई का सबसे अच्छा माध्यम है। सभी छात्रछात्राये इसमे बड़े उत्साह से हिस्सा ले रहे है।
★विंनोद आर्य ★ तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
Share:

सामान खरीदने भीड़ न लगाएं,दूरी बनाकर करे खरीदी :कलेक्टर प्रीति मैथिल

सामान खरीदने भीड़ न लगाएं,दूरी बनाकर करे खरीदी :कलेक्टर प्रीति मैथिल
सागर ।कोरोना वायरस से निपटने के लिए लाॅकडाउन के बाद भी लोगों की भीड़ जरूरी सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकल रही है इससे जहां एक ओर संक्रमण फैलने का खतरा है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बेवजह घर के बाहर ना निकले आ सकता के अनुसार ही  प्रातः काल 9 बजे तक अपना सामान खरीद सकते हैं  और तयशुदा समय पर ही सामान खरीदें किंतु सामान खरीदते समय विशेष ध्यान रखें की भीड़ में खड़े ना हो 1 मीटर के अंतर से सामान खरीदें मास्क का उपयोग करें उन्होंने सामग्री बेचने वालों से भी अपील की है कि वह भी मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करें और लोगों से दूर से सामान खरीदने की अपील करें उन्होंने कहा कि ऐसा समय है जब आपस में दूरी बना कर रख कर अपने जिंदगी को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़े...कलेक्टर /एसपी निकले सड़को पर ,सागर की..

कलेक्टर प्रीति मैथिल ने  कहा है कि अभी सागर में सागर वासियों का पर्याप्त सहयोग प्राप्त हो रहा है किंतु देखने में आ रहा है कि कुछ लोग अभी भी बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि किस सागर में शक्ति ना करना पड़े बगैर शक्ति की ही लोग अपने-अपने घरों पर रहेऔर आवश्यकता पड़ने पर घरों  से निकाल कर सामान खरीद कर वापस घरजाएं उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम नियंत्रण के लिए संपूर्ण प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है आवश्यकता है आपकी जागरूकता की एवं सहयोग की इसलिए अपने अपने परिवार के लिए  सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर ना निकले और प्रशासन का सहयोग करें।

Share:

लॉक डाऊन के दौरान पुलिस की पिटाई से हाथ टूटा युवक का

 लॉक डाऊन  के दौरान पुलिस की पिटाई से हाथ टूटा युवक का

सागर। सागर में लॉक डाऊन के दौरान पुलिस का अमानवीय कि चेहरा भी सामने आया है । कोतवाली पुलिस के एक asi ने घर के दरवाजे पर खड़े एक युवक को डंडों से पीटा।  जिसमे वह लहूलुहान हो गया और हाथ में फैक्चर भ आया है । पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराने गया है।
आज कॅरोना को बंद को लेकर शहर के भूतर बाजार मे  किराना व्यपारी  मयूर साहू के साथ पुलिस ने मारपीट की और गालियां बाकी। जिससे मयूर साहू के बाएं हाथ पर खून से लहूलुहान हो गया।  जिसे तत्काल सिटी कोतवाली लेकर गए ।जहाँ पर थाना प्रभारी नही मिलने से परिजन मयूर को जिला अस्पताल ले गए ।जहाँ पर मयूर साहू इलाज किया गया जिसके हाथ मे करीब 5 टाके आये और एक्सरे रिपोर्ट में हाथ में  फेक्चर आया। मयूर के मुताबिक गए घर के नीचे खड़े थे। इसको लेकर पुलिस ने मारपीट की ।
 इस घटना के बाद लोगो मे आक्रोश भी है । जबकि लोग बेखोफ शहर में घूम रहे है । पुलिस उनको रोकने में सफल नही है। 


Share:

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक निकले पैदल ,आमजन को दी समझाइश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक  निकले पैदल ,आमजन को दी समझाइश
सागर। कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन सजग एवं जागरूक है कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक पुलिस अधीक्षक अमित  सांघी के साथ सिविल लाइन चौराहा गोर मूर्ति कटरा मस्जिद राधा चौराहा तक  पैदल भ्रमण किया एवं सड़क पर घूम रहे लोगों को समझाइश दी श्रीमती मैथिल ने पैदल भ्रमण के दौरान सभी से अपील की है कि लॉक डाउन के दौरान सभी आमजन घर पर ही रहे बाहर ना निकले उन्होंने अपील की की यह समय अत्यंत जागरूकता एवं सजग रहने का है  आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि घरों में रहकर जागरूकता का परिचय दें एवं कोरोना वायरस को रोकने में मदद करें पैदल परमार के दौरान नगर दंडाधिकारी पवन बारिया एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
Share:

लॉक डाउन में गरीबो निर्धनों को कराया जा रहा गई भोजन

लॉक डाउन में गरीबो निर्धनों को कराया जा रहा गई  भोजन
सागर। "सरोकार योजना" के अंतर्गत लॉक  डाउन के दूसरे दिवस भी निर्धन गरीबों को कराया गया भोजन । सागर जिला अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने की दृष्टि से जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा जिले में आगामी 25 मार्च  2020 तक के लिए सागर जिले की राजस्व सीमाओं में लॉक डाउन घोषित किया गया है। लॉक डाउन की स्थिति में निर्धन/गरीब जिन्हें भोजन व्यवस्था में समस्या होगी, उनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सागर को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए भोजन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसे "सरोकार" नाम से संचालित किया जाएगा। 
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र तिवारी  ने अपने दल के साथ  रेलवे स्टेशन,  बस स्टैंड, एवं शनि मंदिर,  परेड मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, बालाजी मंदिर,  कठुआ पुल हनुमान मंदिर,   हनुमान बाबा मंदिर,  दादा दरबार मंदिरों में जहां गरीब निर्धन मौजूद थे  वहां पहुंचकर  उन्होंने हाथ धुलवाकर कर भोजन कराया l डॉक्टर तिवारी ने बताया कि  मंगलवार को प्रातः 11:00  से कार्य प्रारंभ कराया गया  जो दोपहर तक चलता रहा   l उन्होंने बताया कि शाम को भी  शाम 7:00 बजे से भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा उन्होंने बताया कि गरीब निर्धन व्यक्तियों को भोजन वितरण कराने के लिए शहर के समाजसेवी भरपूर सहयोग कर रहे हैं । भोजन वितरण के समय  मनोज तिवारी,  श्सजय श्रीवास्तव,   शशि भूषण तिवारी,  नीरज श्रीवास्तव राकेश तिवारी आदि मौजूद थे ।
Share:

सागर के दो लोकगायक/ सरकारी शिक्षको के बुन्देली बोली में गाये गीत हो रहे है लोकप्रिय ,कोरोना से लड़ने का है इनमे संदेश

सागर के दो लोकगायक/ सरकारी शिक्षको के बुन्देली बोली में गाये गीत हो रहे है लोकप्रिय ,कोरोना से लड़ने का है इनमे संदेश

सागर। कोरोना  वायरस से बचने  का  संदेश देने वाले दो वीडियो तेजी से लोकप्रिय हो रहे है । इन दोनो को दो शिक्षको ने अलग अलग गाया है। जिनको लगातार सराहना और लोकप्रियता मिल रही है।
●लोक गायक,  आकाशवाणी एवं दूरदर्शन भोपाल , दिल्ली प्रसार भारती दिल्ली द्वारा ""A""ग्रेड प्राप्त  सरकारी शिक्षक जयंत विश्वकर्मा ने  बुंदेली लोकसंगीत में  कोरोना से जूझने और बचाव के लिए गाया गाना। 
सागर की मिडिल स्कूल के शिक्षक  लोकगायक  जयंत विश्वकर्मा  भारत भवन भोपाल एवं रवींद्र भवन भोपाल में संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दीं । विश्व हिंदी दिवस पर "संस्क्रति संवाहक " सम्मान मिला है। 

लोक गायक जयंत विश्वकर्मा को सुनने नीचे क्लिक करे


●एक लोकगायक सागर जिले के शाहगढ़ के प्राथमिक स्कूल के  शिक्षक मोती सेन है । मोती भी कई सरकारी गैर सरकारी कार्यक्रमो और आकाशवाणी पर अपनी प्रस्तुति दी चुके है ।
शिक्षक मोती सेन का भी प्रेरक  वीडियो चर्चा में है।
 कोरोना वायरस से बचाव  का संदेश देने लोग आगे आये है।  ऐसे में एमपी के  सागर जिले की शाहगढ़ तहसील के सरकारी प्रायमरी स्कूल के शिक्षक मोती सेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । बुंदेलखंडी बोली में गाये इस गीत को लोगो ने सराहा है । 
दरअसल मोती सेन सरकारी शिक्षक के साथ ही गाने में भी रुचि है। छोटे बड़े कार्यक्रमो में गाते भी रहते है । लेकिन कोरोना की भयाभव तस्वीर ने विचलित कर दिया।
बुन्देलखण्ड अंचल के पिछड़े इलाकों में एक सागर जिले के शाहगढ़ तहसील के सरकारी शिक्षक मोती लाल सेन का बुन्देली में बनाया गीत अब चर्चा  में  है।शिक्षक मोती सेन ने अपने परिवार के साथ इसे गाया।

लोक गायक मोती सेन को सुनने  क्लिक करे

Share:

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बहुमत साबित किया,उधर राज्यसभा चुनाव स्थगित

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बहुमत साबित किया,उधर राज्यसभा चुनाव स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पेश किए गए विश्वास मत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके साथ ही एक दिन पुरानी चौहान सरकार ने सदन में बहुमत साबित कर दिया।
श्री चौहान ने विशेष सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही प्रारम्भ होने के बाद विश्वास मत पेश किया, जिसे आसंदी पर आसीन सभापति जगदीश देवड़ा ने पारित कराने के लिए मतदान की औपचारिकता करायी। सदन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान हुए मतदान में विश्वास मत को ध्वनिमत के जरिए सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
इसके पहले श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राज्यपाल ने सरकार को पंद्रह दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहा था, इसलिए वे विश्वास मत पेश कर रहे हैं। साथ ही श्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता मौजूदा हालातों में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकना है। इस दिशा में कल उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही आवश्यक कदम उठाना प्रारंभ कर दिए हैं।

सभापति श्री देवड़ा ने विश्वास मत प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही 27 मार्च, शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। (वार्ता)

इकबाल सिंह बने मुख्य सचिव
उधर  इकबाल सिंह बैंस एमपी के नए मुख्य सचिव  बनायेगये है।
राज्यसभा चुनाव  स्थगित
चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देश भर में राज्यसभा के 26 मार्च को होने वाले चुनाव हुए स्थगित कर दिये है । एमपी में तीन सीटों के लिए राज्यसभा के चुनाव होने थे। 26 मार्च को मतदान होना था।
Share:

Archive