बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: तीन नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, पीठासीन अधिकारी नियुक्त

SAGAR: तीन नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, पीठासीन अधिकारी नियुक्त


सागर 12 अक्टूबर 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने नगर पालिका परिषद खुरई एवं गढ़ाकोटा तथा नगर परिषद कर्रापुर के निर्वाचन के पश्चात प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की है। नगर पालिका खुरई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खुरई, नगर पालिका परिषद गढाकोटा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गढाकोटा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कर्रापुर नगर परिषद के लिए तहसीलदार, सागर को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। खुरई नगर पालिका परिषद का सम्मिलन एवं निर्वाचन 15 अक्टूबर , गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद तथा कर्रापुर नगर परिषद का सम्मिलन एवं निर्वाचन 17 अक्टूबर को होगा। सम्मिलन व निर्वाचन की कार्यवाही तीनों परिषद में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।
                                   
Share:

SAGAR : सस्ते लोन के झांसे में नहीं आने की अपील की प्रशासन ने

SAGAR : सस्ते लोन के झांसे में नहीं आने की अपील की प्रशासन ने


सागर 12 अक्टूबर 2022।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से असामान्य रूप से रिटर्न या सस्ते लोन देने वाली गैर-वित्तीय संस्थाओं के प्रति सावधान और सचेत रहने का आग्रह किया है। आम नागरिकों से ऐसी संस्थाओं के पंजीयन के प्रति जागरूक रहने एवं उनकी प्रमाणिकता के संबंध में पहले जाँच पड़ताल करने की अपील की गयी है। उल्लेखनीय है की लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए है। 
ऐसी संस्थाओं के जमाकर्ताओं के लिये जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे समय-समय पर ऐसी संस्थाओं में जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा प्रतिबंध अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
जमाकर्ताओं और आम जनता और सरकार के बीच परस्पर विश्वास बनाने रखने के लिये दोषी संस्थाओं पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं।
                                          
Share:

अग्निवीर भर्ती रैली : शरीर लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए युवा ◾लगाई बालो में बिग और पैरो में लकड़ी

अग्निवीर भर्ती रैली : शरीर लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए युवा 
◾लगाई बालो में बिग और पैरो में लकड़ी


सागर 12 अक्टूबर 2022
सागर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में चयनित होने के लिए कुछ युवा अभ्यार्थी शरीर से छेड़छाड़ कर अपनी लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए। उनको रैली से तत्काल बाहर किया गया। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि कुछ छात्र अपनी लंबाई बढ़ाने के चक्कर में अपने बालों पर अतिरिक्त बाल लगाना एवं पैर के नीचे अतिरिक्त सामान लगाकर लंबाई बढ़ाने पर परीक्षण के दौरान पकड़े गए, जिनको तत्काल रैली से बाहर किया गया। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि आज 162 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि अभी तक जो परीक्षार्थी चयनित हुए हैं, उनको भोपाल एवं जबलपुर आर्मी अस्पताल अंतिम चिकित्सा परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परीक्षण नहीं करवाया जाता। जबलपुर एवं भोपाल में विशेषज्ञों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ।




अग्निवीर भर्ती रैली सुचारू रूप से आज छटवे दिन भी जारी रही। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित की जा रही है जिसमें 14 जिलो के लगभग 73000 युवा अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं ।उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के मार्गदर्शन में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सुचारू एवं शांति पूर्वक हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली प्रतिदिन रात्रि 12ः00 बजे के बाद से प्रारंभ होती है जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर जिला रोजगार अधिकारी श्री एमके नागवंशी, श्रीमती अंगूरी ठाकुर एवं रामबाबू यादव लगातार रैली में उपस्थित होकर आवश्यक जरूरतों को पूरा करा रहे हैं।




उन्होंने बताया कि रैली में सफल होने वाले युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। इनकी परीक्षा 15 जनवरी 2023 को ग्वालियर में आयोजित होगी।
 अग्निवीर भर्ती रैली में 13 अक्टूबर को मुरैना के 3684 एवं  छतरपुर  के  2794 कुल 6478 युवा अभ्यर्थी भाग लेंगे । कर्नल श्री संतोष कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में सोमवार को ही 162 से ज्यादा चयनित युवा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान किए गए।
                             

Share:

महापौर के प्रयासों से टाटा पेयजल परियोजना के लिए कैंट प्रशासन से मंजूरी

महापौर के प्रयासों से टाटा पेयजल परियोजना के लिए  कैंट प्रशासन से मंजूरी

सागर। 12 अक्टूबर /नगर निगम/ सागर  नगर निगम की 24×7 पेयजल योजना के तहत शहर में टाटा परियोजना के द्वारा 3 टंकियों तथा एक ब्रेक प्रेशर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें विश्वविद्यालय परिसर, मोतीनगर पर  क्रमश 3500 किलो लीटर 900 किलो लीटर क्षमता की टंकियां निर्मित हो रही हैं। साथ ही शनिचरी क्षेत्र में केंट प्रशासन की भूमि होने के कारण लगभग 3 वर्षो से टंकी निर्माण हेतु प्रशासन की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला के प्रयासों से सेना मुख्यालय दिल्ली द्वारा टंकी निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने से शनिचरी पानी की टंकी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस टंकी के निर्माण से शुक्रवारी, शनिचरी सहित 12 वार्डों के नागरिकों को 24 घंटे सातों दिन पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी ने टाटा द्वारा प्रोजेक्ट में देरी के कारण इस विषय को अपने संज्ञान में लेकर टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, साथ ही केंट प्रशासन की स्वीकृति ना मिलने के कारण पिछले 3 वर्षों से प्रोजेक्ट के कार्य में विलंब हो रहा था। जिसपर महापौर ने संबंधित विभाग एमपीयूडीसी एवं टाटा कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए थे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी  ने बताया कि कैंट प्रशासन द्वारा इस टंकी के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, यह टंकी 2400 किलो लीटर क्षमता की बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त राजघाट से आने वाले पानी के प्रेशर को नॉर्मल करने के उद्देश्य से 800 किलो लीटर क्षमता का ब्रेक प्रेशर टैंक बनाया जा रहा है।
Share:

महापौर ने किया रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश

महापौर ने किया रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के  निर्देश


सागर। नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने मोतीनगर थाने के सामने से भूतेष्वर मंदिर होते हुये भाग्योगदय अस्पताल के सामने तक निर्माण सी.सी रोड का स्थल निरीक्षण कर इंजीनियरों को निर्देश दिये कि वे निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करते रहे ताकि कार्य गुणवत्ता पूर्ण और शीघ्रता से हो।
उन्होंने रोड के बीच कही-कही बनाये गये सीवर के चेम्बरों को रोड लेविल के अनुसार ना बनाये जाने पर कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें् ठीक कराने व आगे से काम करने समय संबंधित साइड इंजीनियर को साथ रखने के भी निर्देश दिये।


ज्ञातव्य हो कि लगभग डेढ़ किलो मीटर लम्बी व 7 मीटर चौडी इस रोड के निर्माण हो जाने से मोतीनगर तिगड्डा से भाग्योदय खुरई रोड तक पहुंचने में आसानी के साथ समय की बचत होगी तथा भगवानगंज रोड पर भी यातायात का दवाब कम होगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य  विनोद तिवारी, शैलेष केशरवानी, धर्मेन्द्र  गुड्डा खटीक, पार्षद श्रीमती रानी अहिरवार पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव के साथ अन्य् वार्डवासी उपस्थित थे।
Share:

बेहतर कार्य के लिए EOW सागर की इंस्पेक्टर उमा आर्य को मिलेगा , पुलिस अवार्ड " डी जी कमेण्डेशन डिस्क " एवं प्रशस्ति पत्र

बेहतर कार्य के लिए EOW सागर की इंस्पेक्टर उमा आर्य को मिलेगा , पुलिस अवार्ड " डी जी कमेण्डेशन डिस्क " एवं प्रशस्ति पत्र


सागर। बेहतर कार्य के लिए EOW सागर की इंस्पेक्टर उमा आर्य को पुलिस का अवार्ड " डी जी कमेण्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र मिलेगा। यह एवार्ड EOW की टीम को मिला है । इसमें सागर से उमा आर्य है।  इस आशय की जानकारी EOW  भोपाल ने जारी की है। 
जिसके अनुसार महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मoप्रo भोपाल को प्रकोष्ठ में पदस्थ समस्त स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को वर्ष मे 02 बार 9-9 (कुल 18) महानिदेशक "कमेण्डेशन डिस्क" एवं "प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने की अनुमति प्रदान की गई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय एवं क्षेत्रीय इकाईयों में पदस्थ निम्नांकित अधिकारियों को उत्कृष्ट पर्यवेक्षण, उत्तम रूप से केस डायरी का संधारण, श्रेष्ठ स्तर की विवेचना, जटिल एवं संवेदनशील समयबद्ध प्रकरणों का निराकरण अल्प समयावधि में पूर्ण करने तथा अति उत्तम स्वरूप में अभिलेख संधारित करने के लिये उन्हें वर्ष 2022 (माह जनवरी 2022 से जून 2022 ) हेतु महानिदेशक "कमेण्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
ये है सूची

Share:

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण कर विश्व को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण कर विश्व को समर्पित किया


#ShriMahakalLok

उज्जैन । 11 अक्टूबर 2022। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में आज ‘श्री महाकाल लोक’ का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण àकर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबा1 क्यूते ही रंगीन कलावे (रक्षा सूत्र) निर्मित शिव लिंग के रूप में भगवान महाकाल मानों स्वयं प्रकट हो गये। साथ ही पूरा वातावरण शिवमय हो गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ का भ्रमण कर निर्मित कलाकृतियों को देखा। प्रधानमंत्री ने लोकार्पण के पूर्व श्री महाकाल लोक में उपस्थित साधु-सन्तों का अभिवादन किया।


प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री महाकाल लोक में निर्मित भित्ति चित्रों, स्तंभों एवं प्रतिमाओं में वर्णित शिव लीलाओं की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री महाकाल लोक में भगवान श्री शंकर की ध्यानस्थ प्रतिमा, सप्तर्षि मंडल आदि का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने ई-कार्ट में बैठ कर 900 मीटर लम्बे ‘श्री महाकाल लोक’ परिसर में निर्मित नयनाभिराम धार्मिक-आध्यात्मिक और शिव लीला पर आधारित कला रूपों का अवलोकन किया।
भारत के विभिन्न हिस्सों से आये लगभग 700 कलाकारों ने अपने नृत्य, गीत और अभिनय  से भगवान शिव की लीलाओं की प्रस्तुति दी। विप्र समूह ने समवेत स्वरों में सस्वर वेद मंत्रों का पाठ किया। भगवान शंकर की लीलाओं की कलाकृतियों, वैदिक मंत्रोच्चार, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के बीच श्री महाकाल लोक जीवंत हो उठा।


 भारत सहित दुनिया के 40 देश इस आध्यात्मिक, अलौकिक, अद्वितीय एवं अदभुत अनुभूति के साक्षी बनें।
राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में सिंहस्थ-2016 में उज्जैन में विश्व स्तरीय अधो-संरचना का विकास किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में बनारस कॉरिडोर की तर्ज पर अब ‘श्री महाकाल लोक’ बनाया गया है।
 योजना के प्रथम चरण में भगवान श्री महाकालेश्वर के आँगन में छोटे और बड़े रूद्र सागर, हरसिद्धि मन्दिर, चारधाम मन्दिर, विक्रम टीला आदि का विकास किया गया है।
लोकार्पित प्रथम चरण में 350 करोड़ से महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिड-वे झोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्पलेक्स, गणेश स्कूल कॉम्पलेक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है। महाकाल कॉरिडोर के प्रथम घटक में पैदल चलने के लिये उपयुक्त 200 मीटर लम्बा मार्ग बनाया गया है।

 इसमें 25 फीट ऊँची एवं 500 मीटर लम्बी म्युरल वाल बनाई गई है। साथ ही 108 शिव स्तंभ, शिव की मुद्राओं सहित विविध प्रतिमाएँ निर्मित हो चुकी हैं, जो अलग ही छटा बिखेर रही हैं। लोटस पोंड, ओपन एरिया थिएटर तथा लेक फ्रंट एरिया, ई-रिक्शा एवं आकस्मिक वाहनों के लिये मार्ग भी बनाये गये हैं। बड़े रूद्र सागर की झील में स्वच्छ पानी भरा गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यह पानी स्वच्छ भी रहे।


श्री महाकाल लोक के दूसरे चरण में महाराजवाड़ा परिसर का विकास किया जायेगा, जिसमें ऐतिहासिक महाराजवाड़ा भवन का हैरिटेज के रूप में पुनः उपयोग, कुंभ संग्रहालय के रूप में पुराने अवशेषों का समावेश कर महाकाल मन्दिर परिसर से एकीकरण किया जायेगा। दूसरे चरण के कार्य 2023-24 में पूर्ण होंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य खेल मलखंब का प्रदर्शन देखा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “उज्जैन में श्री महाकाल लोक“ के अवलोकन के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ मध्यप्रदेश के राज्य खेल मलखंब के खिलाड़ियों का प्रदर्शन को भी देखा। प्रधानमंत्री ने मलखंब के प्रशिक्षित और दक्ष खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शारीरिक अभ्यास और क्रियाओं का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी “श्री महाकाल लोक“ के लोकार्पण के लिए विशेष हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन के लिये रवाना हुए।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, कैलाश विजयवर्गीय सांसद श्री शंकर लालवानी, सांसद सुश्री कविता पाटीदार तथा सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, विधायक सर्वश्री रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, 

पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदिवे तथा श्री राजेश सोनकर ने भी आत्मीय स्वागत किया।

कृतज्ञता जताई मंत्री भूपेंद्र सिंह ने

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा "श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण के एतिहासिक समारोह के निर्विघ्न सफल होने पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने भगवान श्री महाकाल के चरणों में पहुंच कर दर्शन किए और भावपूर्ण कृतज्ञता ज्ञापित की।

Share:

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : BJYM सागर ने बेटियों को लेखन-पठन सामग्री का किया वितरण

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस :  BJYM सागर ने बेटियों को लेखन-पठन सामग्री का किया वितरण


सागर.। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में स्कूल में बालिकाओं को लेखन-पठन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और मप्र में शिवराज सिंह की सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत न केवल बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार दिया, बल्कि उनके अधिकारों की भी रक्षा करने का काम कर रही है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के प्रति सकारत्मक सोच को बढ़ावा देना है। ताकि वे भी पढ़ सके आगे बढ़ सकें। मप्र में शिवराज सिंह चौहान की सरकार भी लाड़ली लक्ष्मी योजना, लैपटॉप, साइकिल आदि कई योजनाओं को चलाकर बेटियों को सशक्त करने का काम भी कर रही है। आज इस स्कूल की कई बेटियां आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर, अफसर समेत अन्य कई क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा को लेकर संवेदनशील है। इसी के चलते अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो मील का पत्थर साबित हो रही हैं। आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। दुनिया के कई देशों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटा की तरह ही बेटियों को पढ़ाएं। ताकि वे भी अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि बेटियों पर बंदिश नहीं लगाएं, उन्हें भी अपने भविष्य को तराशने के लिए आगे आने दें। इस दौरान जिला महामंत्री नितिन सोनी, मंडल अध्यक्ष निखिल अहिरवार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

अखिल भारतीय बाल साहित्यकार समिति का गठन

अखिल भारतीय बाल साहित्यकार समिति का गठन

सागर। आजादी के अमृत महोत्सव में महाकवि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती एवं अखिल भारतीय साहित्य  परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर "अखिल भारतीय बाल साहित्यकार समिति" की नींव  कवि एवं साहित्यकार समाजसेवी डॉ वन्दना गुप्ता द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर में रखी गयी।संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्था संरक्षक एवं संस्थापक डॉ वन्दना गुप्ता ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में नयी पीढ़ी के किशोर किशोरियों में राष्ट्रपरक चिंतन,भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सजगता और सकारात्मक लेखन का बोध जागृत करना, उनकी सृजनात्मक क्षमता के विकास के दृष्टिकोण से इस समिति का गठन किया गया है ।बाल साहित्यकारो की प्रतिमाह की बैठक में उन्हें साहित्य लेखन की प्रत्येक विधा के बारे में विद्वानों द्वारा मार्गदर्शित किया जायेगा जिससे उनकी लेखनी में उत्तरोतर सुधार एवं प्रगति होगी।भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के कल्याण हेतु वह सहयोगी बनेंगे। बैठक के संचालन का पूर्ण कार्य स्वयं बाल साहित्यकार ही करेंगे।   समिति के पदाधिकारियों का विधिवत चयन किया गया, सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रूप में नेहा अहिरवार,उपाध्यक्ष शुभि जैन,सचिव जयदीप कुर्मी, सहसचिव अंकिता दुबे, कोषाध्यक्ष मेघा प्रजापति बने।
  समिति के मार्गदर्शन का दायित्व विद्यालय की आचार्या श्रीमती अंजु देवलिया,आचार्य श्री प्रदीप सुभेदार एवं प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार खरे को सौंपा गया । निम्न विद्यार्थियों आस्था जैन, रक्षा चढ़ार, वैष्णवी गुप्ता, जैन , महक चौधरी ,निशा साहू रितु दांगी, अनुष्का बडोनिया ,रंजना कोरी ,अंजलि, पिंकी यादव हिमांशी कुर्मी निशा कुर्मी,  परी जैन, कंचन कुर्मी, शिवरतन राजपूत, अतुल गौर शिवांश सेन, आकाश गुप्ता, अक्षय जैन, अनिकेत उमरे, आर्यन साहू लोकेश चौधरी समिति सदस्य बने।इस बाल साहित्यकार समिति में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के  किसी भी विद्यालय के साहित्य में रुचि रखने वाले विद्यार्थी सदस्य बन सकते हैं। कई भैया एवं बहनों ने कविता प्रस्तुत की।
विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी व आचार्य परिवार इस आयोजन के साक्षी बनें।अंत में डॉ वन्दना गुप्ता ने सभी बाल साहित्यकारो को बधाई दी एवं आभार प्रधानाचार्य मनीष खरे जी ने दिया।
Share:

पिता जन्म लेने दो मुझको नही करो बध की तैयारी : डॉक्टर सिरोठिया◾ गर्ल्स डिग्री कालेज में युवा उत्सव शुरू

पिता जन्म लेने दो मुझको नही करो बध की तैयारी : डॉक्टर सिरोठिया
◾ गर्ल्स डिग्री कालेज में युवा उत्सव शुरू

सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर में महाविद्यालय स्तर-युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समय आपके जीवन का स्वर्णिम काल है। आप इन अवसरों को प्रयोग कर अपना व्यक्तित्व निखार सकते हैं। आप प्रतिस्पर्धा करें, पर स्पर्धा न करें।

 आज अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजन और अधिक सार्थक हो गया है अध्ययन और स्पर्धाएँ आपको सम्पूर्ण व्यक्तित्व प्रदान करेंगी। डॉ. सिरोठिया ने अपनी 20 वर्ष पूर्व लिखित कविता ‘‘पिता जन्म लेने दो मुझको, नहीं करो वध की तैयारी।’’ को सुनाया और कहा बेटियाँ बेटों से ज्यादा अच्छी संतान होती हैं। 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. इला तिवारी ने कहा एक सार्थक प्रयोजन हेतु यह आयोजन शासन द्वारा संचालित करता है। उत्कृष्टता महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है, इस वर्ष उससे भी अधिक सुखद परिणाम निकलें, इस हेतु छात्राओं को शुभाशीष देती हँू। डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने कहा कि व्यक्तित्व को बहुमुखी बनाएँ जहाँ आप समाज से सीख भी सकते है। डॉ. सिरोठिया इसका जीवंत उदाहरण हैं। 

डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने कहा - बेटियाँ दो परिवार की आधार होती हैं। हमारे महाविद्यालय की छात्राऐं महाविद्यालय की उपाधि के अनुरूप उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं एवं महाविद्यालय की रोशनी समाज में बिखरेती हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रश्मि दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. श्वेता ओझा ने किया। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से डॉ. तरूणा नाथ, डॉ. अंजली दुबे, डॉ. प्रतिभा रिछारिया, डॉ. सीमा दांगी, श्रीमती नरगिस खान, श्रीमती दीपिका तिवारी द्वारा किया गया। निर्णय डॉ. रेनुबाला शर्मा, डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि मलैया द्वारा किया गया।


 वृक्तता का आयोजन डॉ. सरिता जैन, डॉ. बिप्पू रजक, डॉ. विकास चंद त्रिपाठी, डॉ. विपिन कुमार दुबे, कु. दीपिका सूर्यवंशी, द्वारा किया गया। निर्णय डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता डॉ. अंजना नेमा, डॉ. बिप्पू रजक, डॉ. सीमा दांगी, डॉ. दीपिका, डॉ. विपिन, डॉ. विकास द्वारा आयोजित की गई। 


एकल गायन शास्त्रीय डॉ. रजनी दुबे, डॉ. मोनिका, डॉ. सिम्मी, श्री धमेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित की गई निर्णय डॉ. ए.एच. अंसारी, डॉ. प्रेम चतुर्वेदी, डॉ. हरिओम सोनी द्वारा किया गया। समूह गायन भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. शक्ति जैन, डॉ. मोनिका, डॉ. सिम्मी, श्री धमेन्द्र सिंह द्वारा निर्णय डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ. अंशु सोनी द्वारा किया गया। एकल गायन पाश्चात्य एवं समूह गायन पाश्चात्य डॉ. अश्विनी सूर्यवंशी, डॉ. बिप्पू, डॉ. मनीष, श्री भूपेन्द्र एवं आभास तिवारी, श्री अभिषेक समैया द्वारा आयोजित की गई। निर्णय डॉ. निशा इंद्र गुरू, डॉ. ए.एच. अंसारी, डॉ. दीपा खटीक द्वारा किया गया। एकल वादन परकुशन एवं नान परकुशन का आयोजन डॉ. मालती दुबे, डॉ. सुनीता आर्य, डॉ. दीप्ति जैन, श्री अभिषेक, श्री भूपेन्द्र द्वारा किया गया। निर्णय डॉ. रेनुबाला शर्मा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अंजना नेमा द्वारा किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने समस्त प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण सहभागिता की।      

Share:

Archive