बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महापौर के प्रयासों से टाटा पेयजल परियोजना के लिए कैंट प्रशासन से मंजूरी

महापौर के प्रयासों से टाटा पेयजल परियोजना के लिए  कैंट प्रशासन से मंजूरी

सागर। 12 अक्टूबर /नगर निगम/ सागर  नगर निगम की 24×7 पेयजल योजना के तहत शहर में टाटा परियोजना के द्वारा 3 टंकियों तथा एक ब्रेक प्रेशर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें विश्वविद्यालय परिसर, मोतीनगर पर  क्रमश 3500 किलो लीटर 900 किलो लीटर क्षमता की टंकियां निर्मित हो रही हैं। साथ ही शनिचरी क्षेत्र में केंट प्रशासन की भूमि होने के कारण लगभग 3 वर्षो से टंकी निर्माण हेतु प्रशासन की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला के प्रयासों से सेना मुख्यालय दिल्ली द्वारा टंकी निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने से शनिचरी पानी की टंकी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस टंकी के निर्माण से शुक्रवारी, शनिचरी सहित 12 वार्डों के नागरिकों को 24 घंटे सातों दिन पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी ने टाटा द्वारा प्रोजेक्ट में देरी के कारण इस विषय को अपने संज्ञान में लेकर टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, साथ ही केंट प्रशासन की स्वीकृति ना मिलने के कारण पिछले 3 वर्षों से प्रोजेक्ट के कार्य में विलंब हो रहा था। जिसपर महापौर ने संबंधित विभाग एमपीयूडीसी एवं टाटा कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए थे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी  ने बताया कि कैंट प्रशासन द्वारा इस टंकी के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, यह टंकी 2400 किलो लीटर क्षमता की बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त राजघाट से आने वाले पानी के प्रेशर को नॉर्मल करने के उद्देश्य से 800 किलो लीटर क्षमता का ब्रेक प्रेशर टैंक बनाया जा रहा है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive