बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सहित अनेक दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी  सहित अनेक दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

MP Election 2023
तीनबत्ती न्यूज : 02 सितंबर ,2023
भोपाल : बीजेपी के विधायक सहित नौ कद्दावर नेताओं ने बीजेपी को छोड़ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है. इन्हें कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा शनिवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है. इन नौ नेताओं में भोपाल से पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता के भांजे सहित एक वर्तमान विधायक और 7 अन्य नेता शामिल हैं. बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. इस मौके पर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता मोजूद रहे। 

मध्यप्रदेश भाजपा के छह नेताओं ने आज भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है. इन नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की है. पूर्व मुख्मयंत्री कमलनाथ ने इन पांचों नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई है. बता दें दो दिन पहले भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले कोलारस से भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. विधायक रघुवंशी के अलावा पांच अन्य


नेताओं ने भी भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा हे. इन नेताओं में भाजपा के दो बार के पूर्व विधायक और अपेक्स बैंक के चेयरमेन रह चुके भंवर सिंह शेखावत, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, टीकमगढ़ की जतारा विधानसभा से दो बार की जिला पंचायत सदस्यता अनीता खटीक और उनके पति जिला पंचायत सदस्यता प्रभुदयाल खटीक पूर्व विधायक स्व. देवेंद्र सिंह रघुवंशी की पुत्री अंशु रघुवंशी भी शामिल हैं.वही भाजपा के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के भतीजे आशीष अग्रवाल सहित।इन सभी नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सदस्यता ग्रहण कराई है

ये हुए शामिल

▪️भंवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक भाजपा, जिला धार
▪️चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा जिला सागर, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र
▪️वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा विधायक कोलारस जिला शिवपुरी
▪️छेदीलाल पांडे शिवम पांडे कटनी
▪️अरविंद धाकड़ शिवपुरी


▪️सुश्री अंशु रघुवंशी गुना : अंशु पूर्व विधायक स्वर्गीय देवेंद्र रघुवंशी की बेटी है। 
▪️डॉ केशव यादव भिंड
▪️डॉ आशीष अग्रवाल गोलू, भोपाल भाजपा के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के भांजे
▪️ महेंद्र प्रताप सिंह नर्मदापुरम

.

Share:

सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड बैंक संचालन हेतु प्राप्त हुआ लाइसेंस

सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड बैंक संचालन हेतु प्राप्त हुआ लाइसेंस

सागर। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में खुरई को एक और उपलब्धि मिली है। उपलब्धि में राष्ट्रीय स्तर से सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड बैंक के संचालन हेतु लाइसेंस दे दिया गया है। इसके पूर्व सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड स्टोरेज सेन्टर संचालित था जिसमें ब्लड की आवश्यकता होने पर जिला चिकित्सालय सागर से ब्लड मंगाकर जरूरतमंद को रक्त की कमी वाले मरीजों को चढ़ाया जाता था।

      खुरई बीएमओ शेखर श्रीवास्तव ने बताया है कि ब्लड बैंक में उपयोग होने वाले आवश्यक मशीनरी व उपकरण भी उपलब्ध हो चुके हैं। ब्लड बैंक की यूनिट निर्माण एवं मशीनरी व आवश्यक उपकरणों की लागत लगभग सवा करोड़ रूपए है। इस यूनिट का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

     ज्ञातव्य है कि सागर जिले में सिर्फ जिला चिकित्सालय सागर में ही ब्लड बैंक संचालित है एवं बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भी ब्लड बैंक संचालन हेतु विगत कई वर्षों से अनुमति प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन सिविल अस्पताल खुरई में उक्त अनुमति मिलने से खुरई के क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सिविल अस्पताल खुरई में उक्त सेवा प्रारंभ होने के बाद मरीजों को समय पर पर्याप्त मात्रा में ब्लड की उपलब्धता बनी रहेगी। खुरई विधानसभा को मिली इस बड़ी उपब्धि पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का आभार प्रकट किया है।


Share:

रिटायर्ड फौजी ने अपने बड़े भाई, भतीजे और बेटी को गोली मारी▪️भाई और भतीजे की मौत

रिटायर्ड फौजी ने अपने बड़े भाई, भतीजे और बेटी को गोली मारी
▪️भाई और भतीजे की मौत

तीनबत्ती न्यूज : 01 सितम्बर,2023
 सागर । सागर जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी, बड़े भाई और भतीजे को गोली मार दी। भाई और भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई। बेटी के पैर में गोली लगी है। उसका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घटना सानौधा थाना क्षेत्र की ढाना पुलिस चौकी के लालेपुर ग्राम की है। पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकांड हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 


     रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी

सुबह हुआ झगड़ा पत्नी से ,भाई ने रोका तो चलाई गोली

बताया जाता है कि सनोधा थाना की ढाना चौकी के ग्राम लालेपूर में रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी  का आज शुक्रवार सुबह पत्नी संध्या तिवारी ये
झगड़ा हुआ। इस दौरान उसके बड़े भाई राममिलन तिवारी ने बीचबचाव किया और रोका । इससे नाराज रिटायर्ड फौजी रामाधार  तिवारी ने उसे गोली मार दी। राममिलन का बेटा अजय तिवारी वहा  पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। आरोपी की बेटी वर्षा (24) भी उसे रोकने आई तो उसे पैर में गोली मार दी। 


तीनों घर के बाहर सड़क पर तड़पते रहे। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रामाधार वर्ष 2019 में फौज से रिटायर हुआ था। पुलिस ने सिविल लाईन क्षेत्र से पकड़ा। 


पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस घटना में रिटायर्ड फौजी के भाई और बेटे की मौत हो गई। बेटी घायल है। इसका इलाज कराया जा रहा है। घटना किन कारणों से हुई है और क्या परिस्थिति रही है । पुलिस इसकी जांच कर रही है। रिटायर्ड फौजी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
Share:

नौरादेही चीतों की पुनर्स्थापना के लिये उपयुक्त केन्द्रीय एजेंसी ने दी सहमति ▪️ मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा था पत्र

नौरादेही चीतों की पुनर्स्थापना के लिये उपयुक्त केन्द्रीय एजेंसी ने दी सहमति
 ▪️ मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा था पत्र

भोपाल : 31 अगस्त, 2023 : प्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील स्थित नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य को राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य-जीव संस्थान द्वारा अपने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद भविष्य में चीतों के लिये उपयुक्त क्षेत्र माना है। इस संबंध में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव को पत्र लिख कर अवगत कराया है। श्री यादव ने बताया है कि भविष्य में चीता एक्शन प्लान के तहत चीता का प्रमोचसमाचार

रहली तहसील का नौरादेही चीतों की पुनर्स्थापना के लिये उपयुक्त
केन्द्रीय एजेंसी ने दी सहमति 
लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने लिखा था पत्र
भोपाल : 31 अगस्त, 2023
प्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील स्थित नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य को राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्य-जीव संस्थान द्वारा अपने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद भविष्य में चीतों के लिये उपयुक्त क्षेत्र माना है। इस संबंध में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव को पत्र लिख कर अवगत कराया है। श्री यादव ने बताया है कि भविष्य में चीता एक्शन प्लान के तहत चीता का प्रमोचन भविष्य में नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री तथा रहली क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल भार्गव ने 23 जून 2023 को केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश में रहली क्षेत्र के नौरादेही अभयारण्य तथा वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य को संयुक्त रूप से टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दर्जा दिये जाने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया था। साथ ही नौरादेही अभयारण्य को चीता पुनर्स्थापना के लिये चयनित किये जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा नौरादेही अभयारण्य का अध्ययन कर सहमति प्रदान की गई है।भविष्य में नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री तथा रहली क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल भार्गव ने 23 जून 2023 को केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश में रहली क्षेत्र के नौरादेही अभयारण्य तथा वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य को संयुक्त रूप से टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दर्जा दिये जाने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया था। साथ ही नौरादेही अभयारण्य को चीता पुनर्स्थापना के लिये चयनित किये जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा नौरादेही अभयारण्य का अध्ययन कर सहमति प्रदान की गई है।
                                                   
Share:

BJP : सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने दिया मार्गदर्शन

BJP : सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने दिया मार्गदर्शन

तीनबत्ती न्यूज : 31 अगस्त ,2023
सागर: सागर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आज एक मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश  उपस्थित हुये। साथ ही मंचासीन अतिथियों में मुकेश चतुर्वेदी जी संभाग प्रभारी, श्याम सुन्दर शर्मा  जिला प्रभारी, गौरव सिरोठिया  जिलाध्यक्ष, राजबहादुर सिंह  सांसद, प्रभुदयाल पटैल , प्रदेश मंत्री, हीरा सिंह  अध्यक्ष जिला पंचायत, संगीता तिवारी जी महापौर, वृन्दावन अहिरवार  निगम अध्यक्ष, शैलेष केशरवानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, श्याम तिवारी जिला महामंत्री, अमित कछवाहा जिला महामंत्री, रामकुमार साहू सागर विधानसभा संयोजक, डॉ. वीरेन्द्र पाठक  संभागीय कार्यालय प्रभारी, जगन्नाथ गुरैया  जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर नामदेव जिला उपाध्यक्ष, नवीन भट्ट  जिला उपाध्यक्ष, प्रतिभा चौबे  अध्यक्ष अंत्योदय समिति, श्रीकांत जैन जिला मीडिया प्रभारी, विक्रम सोनी  अध्यक्ष सागर नगर मंडल, रीतेश मिश्रा अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर मंडल, मनीष चौबे  अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, अंशुल परिहार  सोशल मीडिया जिला प्रभारी, यश अग्रवाल  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, संध्या भार्गव  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, विष्णु आर्य जी सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित
थे। 

कार्यक्रम के सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्तपश्चात् दीप प्रज्ज्वलन कर कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापूर्ण किया गया। इसके बाद वंदे मात्रम राष्ट्रगीत उपरान्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । 
विधायक शैलेन्द्र जैन  ने  कहा कि  इस आयोजन में सागर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओ ने सिरकत कर इसे सफल बनाया है। उल्लेखनीय है कि हम प्रतिवर्ष एकात्म मानववाद के प्रवर्तक एवं पार्टी के पथ प्रदर्शक हमारे प्रेरणा स्त्रौत पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जन्म जयंती को हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता-दिवस के रूप में मनाते है। इसी श्रृंखला में आज सागर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत इस वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री शिव प्रकाश जी से मार्गदर्शन प्राप्त कर हम सभी कार्यकर्ता गौरांवित हुए है व अपनी पूर्ण शक्ति के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर जन कल्याणकारी एवं जनसेवा को समर्पित भाजपा पार्टी की विजय प्राप्ति के लिए तैयार है। 

विधायक शैलेंद्र जैन पुराने मित्र

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश  कहा कि, कार्यकर्ताओं के श्रम से ही पार्टी चलती है। भाजपा कार्यकर्ता देश के लिये समाज के लिये कार्य करते है इसलिये इन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि  सागर विधायक शैलेन्द्र जैन मेरे पुराने मित्र है, कोतकाता चुनाव के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। तभी से हमारी मित्रता है। मुझे बड़ी खुशी है आज इस कार्यकर्ता सम्मेलन में वृहद संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुये है, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी शामिल है। उन्होंने रक्षा बंधन का महत्व बताते हुये कहा कि, केवल बहिन ही भाई को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प नहीं लेते बल्कि पंडित जी यजमान को राखी बांधते हैं। मित्र, मित्र को भी राखी बांधते हैं और समाज के दबे पिछड़े गरीब वर्ग ऐसे सब लोगों को भी एक दूसरे को राखी बांधकर संपूर्ण समाज की रक्षा का संकल्प लेते हैं। आज यहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी और देश की सुरक्षा का संकल्प भी ले। हमारे मन के अंदर गौरव का भाव होना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी है। उन्हांेने देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी जनकल्याण कारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री है, जो खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक मनाते है। आज उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुये से मुक्ति दिलाते हुये निःशुल्क गैस कनेक्शन दिलाये। गरीब परिवार के मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना। कच्चें मकानों से पक्के मकान में परिवर्तन एवं वेघर को अपने सपनों का घर उपलब्ध कराना। इस प्रकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओें को सुचारू रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साकार किया गया है। 

जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया  ने  कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है जो कि अपने कार्यकर्त्ताओं को सर्वोपरि मानती है। उन्होने कहा कि वर्तमान में अनेको राजनैतिक दल है जो केवल व्यक्ति आधारित दल होकर रह गये है उनकी राजनैतिक व्यवस्था व्यक्ति विषेष के आस-पास सिमट कर रह गयी है परन्तु भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें एक आम कार्यकर्त्ता मण्डल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुॅचकर पार्टी का नेतृत्व कर सकता हैं। 

कार्यक्रम का संचालन  भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने एवं आभार श्री रामकुमार साहू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात् सहभोज भी आयोजित किया गया।
Share:

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की कनेक्शनधारी बहनों को गैस रिफिल 450 रूपये में ▪️मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में वार्षिक आय सीमा अब 8 लाख▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

MP:प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की कनेक्शनधारी बहनों को गैस रिफिल 450 रूपये  में 
▪️मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में वार्षिक आय सीमा अब 8 लाख

▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

तीनबत्ती न्यूज :  31 अगस्त 2023
भोपाल।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास ’समत्व भवन’ में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की कनेक्शनधारी बहनों को 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक की अवधि प्राप्त की गई गैस रिफिल 450 रूपये में उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया। लगभग 40 लाख गैस रिफिल प्राप्त करने वाली बहनों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रति रिफिल लगभग 500 रूपये के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। इस पर लगभग 200 करोड़ रूपये का व्यय संभावित है।

1200 करोड़ रूपये की “कायाकल्प योजना“ की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों की सड़कों के उन्नयन और निर्माण के लिये 1200 करोड़ रूपये की “कायाकल्प योजना“ की स्वीकृति प्रदान की गई। नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों के सुलभ आवागमन हेतु अच्छी, मजबूत और आरामदेह सड़कों का नेटवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस योजना में निकाय की प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण, मजबूतीकरण और निर्माण का कार्य, समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार गुणवत्तापूर्ण किया जायेगा। योजना के कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिये नगरीय राज्य क्वालिटी मॉनिटर की नियुक्ति के साथ ही, राज्य, संचालनालय एवं संभाग स्तर पर त्रि-स्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गयी है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में वार्षिक आय सीमा अब 8 लाख

मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना अन्तर्गत विद्यार्थी के पिता/पालक की वार्षिक आय सीमा 6 लाख रूपये से बढ़ा कर 8 लाख रूपये करने की स्वीकृति प्रदान की।

पश्चिम भोपाल बायपास के निर्माण के लिये 2,981 करोड़ 65 लाख की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने भोपाल शहर के पश्चिम-दक्षिण हिस्से में 40.90 कि.मी. लम्बे पश्चिम भोपाल बायपास का निर्माण 2 हजार 981 करोड़ 65 लाख रूपये लागत से हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर किये जाने का निर्णय लिया। इस बायपास मार्ग का चार लेन मय पेव्हड शोल्डर में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा निर्माण किया जायेगा। परियोजना में चार लेन मार्ग के साथ 6 लेन स्ट्रक्चर एवं दोनों ओर दो लेन सर्विस रोड का निर्माण किया जायेगा। मार्ग के एकरेखण में आने वाले 1 आरओबी, दो फ्लाई ओवर, पंद्रह अंडरपास एवं दो वृहद जंक्शन का निर्माण किया जायेगा। प्रस्ताव के अनुसार निवेशकर्ता एजेंसी को निर्माण कार्य के दौरान ठेके की 40 प्रतिशत राशि का भुगतान 5 किश्तों में किया जायेगा। शेष 60 प्रतिशत राशि का भुगतान छः माही एन्यूटी के रूप में अगले 15 वर्षों तक किया जायेगा।

 प्रतिवर्ष “खेलो एम.पी. यूथ गेम्स“ होंगे

मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप “खेलो इण्डिया यूथ गेम्स“ की तर्ज पर “खेलो एम.पी. यूथ गेम्स“ को प्रदेश में प्रतिवर्ष आयोजित करने और आयोजन व्यय 200 करोड़ रूपये की सहमति प्रदान की गई।

नवीन अनुविभाग जवा का सृजन

मंत्रि-परिषद द्वारा जिला रीवा में नवीन अनुविभाग जवा का सृजन करने का निर्णय लिया गया। नवीन अनुभाग में तहसील जवा के समस्त पटवारी हल्का 01 से 87 तक कुल 87 पटवारी हल्के शामिल होंगे। जवा अनुविभाग के गठन के बाद अनुविभाग त्योंथर में तहसील त्योंथर के पटवारी हल्के 01 से 100 तक, कुल 100 पटवारी हल्के शेष रहेंगे। जवा के संचालन के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का 1, स्टेनो टायपिस्ट का 1, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3, वाहन चालक का 1 और भृत्य के 4 पद इस प्रकार कुल 12 पद स्वीकृत किये गये है।

आशा तथा शहरी आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि

मंत्रि-परिषद द्वारा आशा तथा शहरी आशा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा संपादित की जाने वाली रूटीन गतिविधियों की प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 2 हजार से बढ़ाकर प्रतिमाह 6 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रतिवर्ष उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार (अधिकतम 1000 रूपये की सीमा में ) प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। इसके साथ आशा पर्यवेक्षकों को दी जाने वाली दैनिक प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 500 रूपये प्रतिदिन (अधिकतम रुपये 15000 रूपये प्रतिमाह ) की गई तथा प्रतिवर्ष समुचित बढ़ोतरी के निर्णय लेने के लिए विभाग को अधिकृत किया गया है। आशा, शहरी आशा और आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति के समय दी जाने वाली राशि बढ़ाकर एक लाख रूपये की गई है। आशा, शहरी आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों के परिवारों को उनकी कर्त्तव्य अवधि में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पात्र परिवार भी माना गया है।



मंत्रि-परिषद द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम के माध्यम से रतलाम और छतरपुर के लवकुशनगर में 2 नवीन समूह जल-प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। इसके लिये 967 करोड़ 52 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

मध्यप्रदेश देव नारायण बोर्ड’ के गठन का अनुसमर्थन

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश में गुर्जरों के कल्याण, उनके सामाजिक, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने, रोजगार, कौशल विकास एवं शिक्षा / प्रशिक्षण के लिये राज्य सरकार को आवश्यक सुझाव एवं अनुशंसाएँ दिये जाने के लिये ’मध्यप्रदेश देव नारायण बोर्ड के गठन आदेश 28 सितम्बर 2020 का अनुसमर्थन किया गया।

विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिलेगा अब लाड़ली बहना योजना की राशि वृद्धि का लाभ

मंत्रि-परिषद द्वारा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया एवं सहरिया परिवारों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिये संचालित आहार अनुदान योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को महिला-बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना में समय-समय पर होने वाली राशि वृद्धि का लाभ समान रूप से देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही हितग्राहियों द्वारा योजना का दोहरा लाभ लेने पर रोक के लिये आहार अनुदान योजना का लाभ लेने वाली हितग्राही महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं देने का भी निर्णय लिया गया।

एम्स भोपाल को भूमि आवंटन

मंत्रि-परिषद द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान साकेत नगर भोपाल को ग्राम बर्रई स्थित खसरा क्रमांक 11 रकबा 8.0100 हेक्टेयर शासकीय भूमि को शासन की शर्तों के अधीन निःशुल्क प्रब्याजि और 1 रूपये वार्षिक भू-भाटक पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद द्वारा सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन के उन्नयन के लिये 167 करोड़ 59 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रि-परिषद द्वारा कपास पर मण्डी शुल्क घटाकर 31 मार्च 2024 तक 0.50 रूपये किये जाने के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया है। यह निर्णय कपास व्यापारी एवं जन-प्रतिनिधियों की कपास पर मण्डी शुल्क कम करने की मांग तथा कपास व्यापार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया।

Share:

SAGAR: मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ पिटाई: मासूम बच्चा साथ में ▪️पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

SAGAR: मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ पिटाई: मासूम बच्चा साथ में 
▪️पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीनबत्ती  न्यूज : 31अगस्त ,2023
सागर : सागर शहर के गोपालगंज थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी  पूर्वक मारपीट की । महिला के साथ उसका करीब 4 से 6 माह  का मासूम बच्चा भी था। वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। 
वायरल वीडियो 12 अगस्त को पीएम के कार्यक्रम में आई महिला का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सायबर सेल से जांच करा रही है। 


देखे :  वायरल वीडियो 


सागर के गोपालगंज बस स्टेंड क्षेत्र पर दुकानों के पास कुछ लोग लाठी लेकर महिला को पीट रहे है। कुछ लोग गाली देकर मारने का बोल रहे है। अर्ध विक्षिप्त अवस्था में पीड़ित महिला अपने परिवार से मिलाने के लिए गिड़गिड़ा रही है। उसका मासूम बच्चा भी किनारे लेटा है। और जमीन पर उसके कागजात बिखरे है। महिला बस स्टेंड पर कुछ खरीदने आई थी।मारपीट के बाद महिला को इलाज हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया था ।


महिला छतरपुर जिले की बताई जा रही है।   यह वीडियो  12 अगस्त का बताया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम में यह महिला आए थी।इस दौरान मारपीट की गई। लेकिन पुलिस ने इसकी तारीख की पुष्टि नहीं की है। 

पुलिस लगी जांच में
आज पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वीडियो में निशानदेही के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लड़के बस स्टेंड के दुकानदार और कर्मचारी है।  वायरल वीडियो में अन्य नेता भी दिख रहे है। इनका पता लगाया जा रजाई। 

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में तीन को गिरफ्तार कर0 लिया है। वीडियो कब का है ।इसकी सायबर सेल से जांच कराई जाएगी। दस से पंद्रह दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी और दोषी सामने आएंगे कारवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला किस क्षेत्र की है और क्या हालत है ।पुलिस पता कर रही है। 


वीडियो : ये हुए गिरफ्तार



गोपालगंज पुलिस ने वायरल वीडियो मामले में  प्रवीण उर्फ नंदलाल रैकवार उम्र 26 साल निवासी तिलकगंज वार्ड थाना गोपालगंज जिला सागर , विक्की यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल निवासी भैंसा थाना केन्ट जिला सागर और . राकेश पिता भगवानदास प्रजापति उम्र 40 साल निवासी इतवारी टोरी थाना मोतीनगर सागर को गिरफ्तार कर लिया है। 


कांग्रेस ने किया ट्वीट
उधर एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करके शिवराज सरकार को इस मामले में घेरा है।  टवीट में लिखा कि शिवराज के जंगलराज में मरती लाड़ली। भूखे बच्चे के लिये दूध लेने पर महिला को होटल कर्मचारियों ने बर्बरता से पीटा; महिलाओं के लिये असुरक्षित बना मध्यप्रदेश।

Share:

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ी:पार्टी से दिया इस्तीफा▪️विधायक बोले : सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीतिनीति बदल गई

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ी:पार्टी से दिया इस्तीफा
▪️विधायक बोले :  सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीतिनीति  बदल गई 

MP Election 2023 :
तीनबत्ती न्यूज :31 अगस्त ,2023
 शिवपुरी।  मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की  कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे बीजेपी को चंबल अंचल में एक बड़ा झटका लगा है। प्रति की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए दो पेज का पत्र लिखा है। इसके अनेक गंभीर आरोप पार्टी की रीति नीति और स्थानीय अफसरों के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए है। 


पार्टी पर लगाए आरोप

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के इस निर्णय से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर कई आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि सिंधिया के आने के बाद भाजपा की रीतिनीति ही बदल गई है। ग्वालियर-चंबल में मूल कार्यकर्ताओं को कुचला जा रहा है। रघुवंशी का कहना है कि साढ़े 3 साल से सीएम को अपनी पीड़ा बता रहा हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उनका आरोप है कि ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के साथ आई टीम भ्रष्टाचार में डूबी है। अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी उन्‍होंने नाराजगी जाहिर की है।


फर्जी एफआईआर की बात भी कही

वीरेंद्र का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर और प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया विकास में बाधक बन रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मुझे भूमि पूजन तक नहीं करने दिया जा रहा है। पूरी ताकत से सिंधिया के मंत्री विकास कार्यों को क्षति पहुंचा रहे हैं। इन लोगों ने मुझ पर फर्जी एफआईआर करने का भी पूरा प्रयास किया।


राजनीति की शुरुआत सिंधिया के साथ

उल्लेखनीय है कि रघुवंशी ने सिंधिया के साथ राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन सिंधिया से नाराजगी के बाद भाजपा में आ गए थे। माना जा रहा है कि अब वे शिवपुरी से यशोधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वीरेंद्र रघुवंशी पहले कांग्रेस में थे. वह सिंधिया समर्थक माने जाते थे. 2007 में वह कोलारस विधानसभा उपचुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीते थे. लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया से मनमुटाव के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. बीजेपी ने 2018 में उन्हें कोलारस विधानसभा से टिकट दिया था और वह चुनाव जीतकर विधायक बने थे.
Share:

Archive