बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP : सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने दिया मार्गदर्शन

BJP : सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न : राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने दिया मार्गदर्शन

तीनबत्ती न्यूज : 31 अगस्त ,2023
सागर: सागर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आज एक मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश  उपस्थित हुये। साथ ही मंचासीन अतिथियों में मुकेश चतुर्वेदी जी संभाग प्रभारी, श्याम सुन्दर शर्मा  जिला प्रभारी, गौरव सिरोठिया  जिलाध्यक्ष, राजबहादुर सिंह  सांसद, प्रभुदयाल पटैल , प्रदेश मंत्री, हीरा सिंह  अध्यक्ष जिला पंचायत, संगीता तिवारी जी महापौर, वृन्दावन अहिरवार  निगम अध्यक्ष, शैलेष केशरवानी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, श्याम तिवारी जिला महामंत्री, अमित कछवाहा जिला महामंत्री, रामकुमार साहू सागर विधानसभा संयोजक, डॉ. वीरेन्द्र पाठक  संभागीय कार्यालय प्रभारी, जगन्नाथ गुरैया  जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर नामदेव जिला उपाध्यक्ष, नवीन भट्ट  जिला उपाध्यक्ष, प्रतिभा चौबे  अध्यक्ष अंत्योदय समिति, श्रीकांत जैन जिला मीडिया प्रभारी, विक्रम सोनी  अध्यक्ष सागर नगर मंडल, रीतेश मिश्रा अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर मंडल, मनीष चौबे  अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, अंशुल परिहार  सोशल मीडिया जिला प्रभारी, यश अग्रवाल  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, संध्या भार्गव  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, विष्णु आर्य जी सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित
थे। 

कार्यक्रम के सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्तपश्चात् दीप प्रज्ज्वलन कर कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापूर्ण किया गया। इसके बाद वंदे मात्रम राष्ट्रगीत उपरान्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । 
विधायक शैलेन्द्र जैन  ने  कहा कि  इस आयोजन में सागर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओ ने सिरकत कर इसे सफल बनाया है। उल्लेखनीय है कि हम प्रतिवर्ष एकात्म मानववाद के प्रवर्तक एवं पार्टी के पथ प्रदर्शक हमारे प्रेरणा स्त्रौत पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जन्म जयंती को हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता-दिवस के रूप में मनाते है। इसी श्रृंखला में आज सागर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत इस वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री शिव प्रकाश जी से मार्गदर्शन प्राप्त कर हम सभी कार्यकर्ता गौरांवित हुए है व अपनी पूर्ण शक्ति के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर जन कल्याणकारी एवं जनसेवा को समर्पित भाजपा पार्टी की विजय प्राप्ति के लिए तैयार है। 

विधायक शैलेंद्र जैन पुराने मित्र

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश  कहा कि, कार्यकर्ताओं के श्रम से ही पार्टी चलती है। भाजपा कार्यकर्ता देश के लिये समाज के लिये कार्य करते है इसलिये इन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि  सागर विधायक शैलेन्द्र जैन मेरे पुराने मित्र है, कोतकाता चुनाव के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। तभी से हमारी मित्रता है। मुझे बड़ी खुशी है आज इस कार्यकर्ता सम्मेलन में वृहद संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुये है, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी शामिल है। उन्होंने रक्षा बंधन का महत्व बताते हुये कहा कि, केवल बहिन ही भाई को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प नहीं लेते बल्कि पंडित जी यजमान को राखी बांधते हैं। मित्र, मित्र को भी राखी बांधते हैं और समाज के दबे पिछड़े गरीब वर्ग ऐसे सब लोगों को भी एक दूसरे को राखी बांधकर संपूर्ण समाज की रक्षा का संकल्प लेते हैं। आज यहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी और देश की सुरक्षा का संकल्प भी ले। हमारे मन के अंदर गौरव का भाव होना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी है। उन्हांेने देश के प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी जनकल्याण कारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री है, जो खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक मनाते है। आज उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुये से मुक्ति दिलाते हुये निःशुल्क गैस कनेक्शन दिलाये। गरीब परिवार के मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना। कच्चें मकानों से पक्के मकान में परिवर्तन एवं वेघर को अपने सपनों का घर उपलब्ध कराना। इस प्रकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओें को सुचारू रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साकार किया गया है। 

जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया  ने  कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है जो कि अपने कार्यकर्त्ताओं को सर्वोपरि मानती है। उन्होने कहा कि वर्तमान में अनेको राजनैतिक दल है जो केवल व्यक्ति आधारित दल होकर रह गये है उनकी राजनैतिक व्यवस्था व्यक्ति विषेष के आस-पास सिमट कर रह गयी है परन्तु भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें एक आम कार्यकर्त्ता मण्डल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुॅचकर पार्टी का नेतृत्व कर सकता हैं। 

कार्यक्रम का संचालन  भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने एवं आभार श्री रामकुमार साहू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात् सहभोज भी आयोजित किया गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive