बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में साइन कलाकार रिशांक तिवारी बने नगर निगम की टीम के कैप्टन

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में  साइन कलाकार रिशांक तिवारी बने नगर निगम की टीम के कैप्टन

तीनबत्ती न्यूज:16 सितम्बर,2023
सागर : इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में नगर निगम सागर की टीम के लिए कैप्टन के रूप में राजनेता फिल्म अभिनेता सोशल वर्कर युवा लीडर को कैप्टन के रूप में चयनित किया गया है।
रिशांक नागरनिग्म सागर की मेयर संगीता सुशील तिवारी और फिप्म कलाकार मुकेश तिवारी के भतीजे है। 

 जिसके तारतम्य में नगर निगम सागर द्वारा श्री रिशांक तिवारी को कैप्टन नियुक्त किया गया।  श्री तिवारी एक अभिनेता एवं राजनेता दोनों क्षेत्रों में कार्यरत है। तथा उनके पास युवाओं की एक बहुत बड़ी टीम है जिनके माध्यम से यह नगर में लगातर सोशल वर्क के काम करते रहते हैं। इन्होंने विगत वर्ष में स्वच्छ सर्वेक्षण में भी नगर निगम सागर में कई जागरूकता गतिविधियों एवं अन्य कार्यों में विशेष सहयोग प्रदान किया है। वह इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में भी युवाओं को अधिक से अधिक जोड़कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और नगर को स्वच्छ बनाए रखने की इस मुहिम में योगदान निभाएंगे।
Share:

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर निगम प्रशासन सख्त ▪️247 दैनिक वेतन भोगी, स्थाईकर्मी एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी ▪️कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर निगम प्रशासन सख्त 
 
▪️247 दैनिक वेतन भोगी, स्थाईकर्मी एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी

▪️कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान

तीनबत्ती न्यूज :30 सितम्बर ,2023
सागर : प्रदेशव्यापी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह जगह कचरे के ढेर लगे है।  नगर निगम सागर के सफाई कामगारों द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने सहायक आयुक्त श्री राजेश सिंह राजपूत एवं  श्रीआनंदमंगल गुरु की उपस्थिति में समस्त जोन प्रभारी एवं सफाई दरोगाओं की बैठक ली। 
________
________

बैठक में निर्देश दिए कि जो सफाई कर्मचारी तुरंत अपने कार्य पर उपस्थित न हों उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके स्थान पर कलेक्टर रेट पर श्रमिकों को रख लिया जाए तथा हड़ताल पर गये दैनिक वेतनभोगी,अंशकालीन और स्थायीकर्मी कर्मचारियों के विरुद्ध  तत्काल कार्यवाही की जाए ।


 निगमायुक्त ने समस्त वार्ड दरोगाओं  और जोन प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह शाम तक अपने-अपने वार्डो में सफाई कर्मचारियों से बात कर लें और उनसे काम पर वापस आने को कहें इसके बाद जो कर्मचारी काम पर आना नहीं चाहते हैं तो ऐसे कर्मचारियों की सूची  बनाकर सहायक आयुक्त श्री राजेश सिह राजपूत और आनंद मंगल गुरु के पास जमा कर दें साथ ही उनके स्थान पर जितने श्रमिकों को रखना चाहते हैं उनकी भी सूची बनाकर जमा करें और रविवार से ही उनसे काम लेना शुरू किया जाए।
 उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि  नगर की सफाई व्यवस्था अतिआवश्यक सेवाओं में आती है इसलिए इसे अतिआवश्यक सेवा घोषित करने संबंधी  शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, इस स्थिति में जो सफाई कर्मचारी अपने कार्य से अनुपस्थित हैं उनका वेतन काटने के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन और स्थायीकर्मी सफाई कर्मचारियों के लगातार सात दिन तक अपने  कार्य से अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए।


सहायक आयुक्त श्री राजेश सिंह राजपूत ने बैठक के दौरान दूरभाष पर सफाई कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे काम पर लौटने की अपील की ।

जिले की 18 निकायों में से केवल पांच निकायों के कर्मचारी हैं हड़ताल पर

बैठक के दौरान जानकारी दी गई  कि जिले की 18 निकायों में से केवल पांच निकायों में ही सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जबकि नगर निगम  सीमा से लगे केंट क्षेत्र , मकरोनिया नगर पालिका के साहित 13 निकायों के सफाई कर्मचारी  अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं  क्योंकि सफाई कर्मचारियों की मांग पर शासन को निर्णय लेना है जो प्रदेश की प्रत्येक नगर पालिका, नगर निगम  के कर्मचारियों पर प्रभावशील होगा।


दुकानदार,और रहवासी कचरा डस्टबिन में ही रखें

नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने समस्त दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वह अपने घरों या दुकानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही रखें और कचरा गाड़ी आने पर उसमें ही डालें ताकि कचरा  सड़क पर या गलियों में न फैले। उन्होंने कहा कि सफाई दरोगा वार्डों में लगे कचरा के ढेरों को उठाने की व्यवस्था करें,  इस कार्य में अगर उन्हें कहीं कोई  परेशानी आये या कोई  रोके तो सूचित करें ताकि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।


हड़ताल में शामिल 247 दैनिक वेतन भोगी, स्थाईकर्मी एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी 
महापौर परिषद द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को अति आवश्यक सेवा घोषित होने के निर्णय के बाद जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम  श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश उपरांत सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता अधिकारी श्री राजेश सिंह राजपूत द्वारा नगर निगम नगर निगम के 247 दैनिक वेतन भोगी अंशकालिक एवं स्थाई कर्मी सफाई कर्मचारियों को शिव समाप्ति की नोटिस जारी कर दिए गए हैं।


सहायक आयुक्त एवं स्वच्छता अधिकारी श्री राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने की सूचना दी गई है इसके बाद भी अगर अंशकालिक दैनिक वेतन भोगी एवं स्थाई कर्मी सफाई कर्मचारी अपने काम पर नहीं लौटे तो उनके विरुद्ध सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी और शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उनके स्थान पर कलेक्टर दर पर श्रमिक रखे जाएंगे। हड़ताल में 169 स्थाई कर्मी, 44 अंशकालीन कर्मचारी, 28 दैनिक वेतन भोगी एवं 6 मास्टर कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा नियमित सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जावेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

अंशकालीन सफाई कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन


अजाक्स अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर खेल परिसर के पास अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री  के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर  के द्वारा नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी एवं अमित कछवाहा जिला महामंत्री भा.ज.पा. जिला सागर को ज्ञापन सौपा गया। 
जिसमें मांग की गई कि म.प्र. शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्रावासों में विगत 25 से 30 वर्षों से सफाई का कार्य कर रहे कर्मचारी जिनका मासिक वेतन 2500/- रूपया है। जो वर्ष में 10 माह दिया जाता है एवं मई-जून का वेतन नहीं दिया जाता है। इतने कम वेतन में एवं मंहगाई के दौर में इन कर्मचारियों के परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता जिसके कारण पूरे परिवार को भूखे मरने की समस्या से जूझना पड़ता है कई बार संगठन द्वारा इन कर्मचारियों की समस्या के संबंध में मांग की गई परन्तु शासन द्वारा इन अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के कर्मचारियों की मांगांे पर ध्यान नहीं दिया गया। देश को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष होने के बाद भी इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय है।

ज्ञापन में मांग की गई कि आदिम जाति कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के छात्रावासों में अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालीन कलेक्टर दर का वेतन दिया जावे एवं दस वर्ष पूर्ण कर चुके सफाई कर्मियों को अन्य पद जैसे रसोईया, वाटरमेन, चौकीदार के पद पर नियमित किया जावे एवं साप्ताहिक अवकाश दिया जावे। 12 माह का वेतन दिया जावे एवं सामूहिक जीवन बीमा का लाभ दिया जाए। 


ज्ञापन सौपने वालों में गजेन्द्र बोहत जिलाध्यक्ष अजाक्स, विजय कुमार बाल्मीकि, प्रांतीय अध्यक्ष अंशकालीन सफाई कर्मचारी प्रकोष्ट, मनीष पथरोल, सचिन करोसिया जिलाध्यक्ष अंशकालीन सफाई कर्मचारी प्रकोष्ट सागर, नरेश बाल्मीकि, अम्बर चौहान, सौरभ बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, चन्द्रेश गोहर, थान सिंह मण्डल, कमलेश डागोर, श्रीमति कृष्णाबाई बोहत, श्रीमति सुमन बाल्मीकि, संजय बाल्मीकि, श्रीमति कमलाबाई बाल्मीकि, श्रीमति अनीषा बाल्मीकि, नरेन्द्र बाल्मीकि, श्रीमति सपना बाल्मीकि, श्रीमति जमनाबाई बाल्मीकि, विजयरानी, द्रोपदी बाल्मीकि, ज्ञानबाई बाल्मकि, नीलम बाल्मीकि, सुमतरानी बाल्मीकि, शालिनी बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकी, अजय बाल्मीकि, अरूण बाल्मीकि, नरेन्द्र बाल्मीकि, शैलेन्द्र बाल्मीकि, शंकरलाल बाल्मीकि, श्रीमति सुमनबाई बाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि, लखनलाल बाल्मीकि, वकील बाल्मीकी, राहुल बाल्मीकि  एवं अनेक अजाक्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने चलाया सफाई अभियान


उधर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सफाई अभियान चलाया। कांग्रेसियों ने तीन बत्ती क्षेत्र में  सफाई अभियान चलाया तथा जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया।

सफाई अभियान में भोपाल प्रभारी सुरेन्द्र चौबे ,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अकरम खान, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन पचौरी, लल्ला यादव,भोला तिवारी अंकुर यादव उपस्थित थे


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

BJP सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा चाय पर चर्चा का आयोजन

BJP सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा चाय पर चर्चा का  आयोजन

सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर कांची रेस्टोरेंट में चाय पर चर्चा का आयोजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमे सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत   नगर के आम जन एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए,इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अर्पित पाण्डेय ने कहा की मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद जहाँ मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकलकर निरंतर विकसित राज्य की और अग्रसर हैं पहले प्रदेश की जनता मूलभूत सुबिधाओं की भी मोहताज थी लेकिन आज प्रदेश मूलभूत आवश्यक्ताओ की पूर्ति से आगे निकल कर विकसित प्रदेश की पंक्ति में हैं,वही देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा की सरकार आने के बाद भारत का चहुमुखी विकास के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ा हैं,इस अवधि में भारत में राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक,क़ृषि,सेना सशक्तिकरण, अंतरिक्ष कार्यक्रमों, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सुबिधाये, विदेश नीति सहित तमाम क्षेत्रो में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं जिससे भारत आज विश्व के अग्रिम पंक्ति के देशो में मजबूती के साथ खड़ा हैं,प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश पंडित ने कहा की भाजपा पुरे देश में एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जिसे अपने पारम्परिक मूल्यों एवं संस्कृति पर गर्व हैं आज बड़ी संख्या में सांस्कृतिक क्षेत्र में लोग कार्यरत हैं, चुंकि भाजपा हमेशा से ही सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर हमारी परम्पराओ एवं संस्कृति को परिपक्व करने में योगदान करती आई हैं इसलिए इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग बड़ी संख्या में भाजपा से देश व्यापी रूप में जुड़ रहे हैं, चर्चा में सम्मिलित अन्य व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे, जिनमे नलिन जैन, दीपक मिश्रा संदीप साहू,संजय गहोई,राहुल रजक,अमित आठिया,राहुल चौधरी, प्रतीक मिश्रा,धर्मेंद्र रजक,प्रिंस रजक,अभय खटाल, सहित अन्य बहने सम्मिलित हुई.।
Share:

कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दरी बीजेपी में शामिल▪️ मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष ली सदस्यता

कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दरी बीजेपी में शामिल

▪️ मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष ली सदस्यता 

तीनबत्ती न्यूज : 30 सितम्बर,2023
सागर : दरी, (बरोदिया कलां)। खुरई विधानसभा क्षेत्र के दरी ग्राम के कांग्रेस नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बुंदेला दरी ने आज परिवार व 400 ग्रामीणों सहित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष समारोहपूर्वक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह ने प्रांगण में विराजे राज मंदिर के ईष्टदेव और शक्तिमाता की सौगंध लेते हुए कहा कि वे मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास परक राजनीति से प्रेरणा लेकर भाजपा में आए हैं और अब कभी यहां से वहां नहीं होंगे। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने श्री राजेन्द्र सिंह बुंदेला के पिता श्री  राजा जू दरी के जनसंघ और भाजपा के प्रति निष्ठा, प्रेम और सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि आज राजेंद्र सिंह जी ने अपने पिता के विचारों और पदचिन्हों पर लौटने का फैसला किया है।


     नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के काफिले ने जैसे ही दरी वार्ड में प्रवेश किया तब कलश और फूल लिए सैकड़ों बहिनों ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। श्री बुंदेला के परिवार सहित भाजपा में प्रवेश के कार्यक्रम में भोपाल व अन्य क्षेत्रों से उनके रिश्तेदार और संबंधी भी शामिल हुए। सबसे पहले मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने श्री राजेन्द्र सिंह दरी को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में शामिल किया। इसके बाद उनके पुत्र संजय सिंह बुंदेला संजू राजा, सुजीत सिंह बुंदेला, ऋषि बुंदेला, नन्हेंराजा बुंदेला ने मंत्री श्री सिंह से भाजपा की सदस्यता ली। तब दरी, चुरारी, नीमखेड़ा ग्रामों के लगभग 400 लोगों ने सदस्यता ली। इनमें बुंदेला, यादव, लोधी, अहिरवार ,आदिवासी समाज, धानक समाज सहित सभी समाजों से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ली।


सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अपने स्वागत भाषण में कांग्रेस के दिग्विजयसिंह शासन काल की बदहाली को याद किया और कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह जी ने खुरई क्षेत्र का सर्वाधिक विकास किया है, उन्होंने बहुत काम कराए हैं। उन्होंने कहा कि दरी गांव में हमारी बाखर को छोड़ कर सभी के पीएम आवास बन गए हैं और गरीबों को पूरी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।


     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दरी परिवार का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि विकास की भावना से भाजपा में आए बुंदेला परिवार के इस विश्वास में कभी कमी नहीं आएगी। श्री सिंह ने बताया कि दरी में 455 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, दरी की 253 लाडली बहिनों को 3.16 लाख रु प्रतिमाह खातों में आ रहे हैं, 226 भूस्वामित्व अधिकार के पट्टे दिए गए हैं और 257 पीएम आवास दरी वार्ड में बनाए गए हैं। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि जातिवाद काम नहीं आता विकास ही जीवन में काम आता है।


     वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह दरी के मांगपत्र पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दरी गांव में गौशाला स्वीकृत की, राजसमंद दरी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख स्वीकृत किए धामोनी रोड पर नल लगाने के आदेश दिए और दरी ग्राम की विद्युत सप्लाई सेसई से हटा कर रजवांस फीडर से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने दिनेश प्रजापति के परिवार में आकास्मिक मृत्यु होने पर संबल योजना अंतर्गत 4 लाख को चैक प्रदान किया।


     सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से राजेन्द्र सिंह बुंदेला, वीरेन्द सिंह बुंदेला, कुलदीप सिंह, कैलाश यादव, राजेन्द्र सिंह अदावन, ऊदल सिंह यादव, भारत यादव, राकेश यादव, भगवत यादव, राजेन्द्र सिंह खटोरा, लक्ष्मन यादव, ऋषिप्रताप सिंह, अमरसींग यादव, मोहित राय, छोटेलाल यादव, सुजीत सिंह बुंदेला, तखत यादव, संजू राजा बुंदेला, शेरसींग यादव, ऋषिराज बुंदेला, वृन्दावन यादव, अनीस खान, रतिराम यादव, विकास सेन, पहलवान यादव, दयाराम चौरसिया, प्रेमनारायण यादव, रविन्द्र ठाकुर, जगत सींग यादव, भरत तिवारी, बलराम यादव, रामभरत चाचोंदिया, रामसींग टोड़ी वाले, रानू सिंघई, रामस्वरूप यादव, गजेन्द्र सिंह, कल्यान यादव, बंगेला, सुजान यादव, नारायण यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव, देवी सींग यादव, महेन्द्र यादव, बैजनाथ यादव, रामदयाल साहू, उत्तम साहू, ब्रजलाल साहू, डालचंद साहू, पप्पू साहू, हरीकिशन साहू, हरगोविन्द्र चढ़ार, हरीराम साहू, मनखुशी पटैल, चिन्खे चढ़ार, दामोदर आदिवासी, कोमल साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीना विधायक महेश राय, छोटे राजा डबडेरा सहित अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

Sagar: रिश्वत लेने वाले बाबू को चार साल की सजा : लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था रिश्वत लेते

Sagar: रिश्वत लेने वाले बाबू को चार साल की सजा : लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा था रिश्वत लेते

तीनबत्ती न्यूज :30 सितम्बर,2023
सागर
। वेतनवृद्धि के एरियर एवं सातवें वेतनमान के निर्धारण करने के ऐवज में रिष्वत लेने वाले आरोपी सहायक ग्रेड-तीन सुरेन्द्र सिंह को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सागर म.प्र श्री आलोक मिश्रा की अदालत ने दोषी करार देते हुये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की घारा-7, 12,13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2)  के अंतर्गत 04 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दस हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है।मामले की पैरवी प्रभारी उप-संचालक (अभियोजन) श्री धर्मेन्द्र सिंह तारन के मार्गदर्षन में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री लक्ष्मी प्रसाद कुर्मी ने की।

ये रहा घटनाक्रम

घटना संक्षिप्त में इस प्रकार है कि दिनांक 06.05.2019 को आवेदक सतीश गोलंदाज, छात्रावास अधीक्षक, बीना ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय सागर को सम्बोधित करते हुये एक लिखित  शिकायत/आवेदन इस आशय का दिया कि उसकी वार्षिक वेतनवृद्धि दिनांक 01.07.2018 को लगनी थी, जो कि 09 माह बाद मार्च, 2019 में लगाई गई। उक्त वेतनवृद्धि के एरियर और सातवें वेतनमान का निर्धारण करने हेतु अभियुक्त सुरेंद्र सिंह ने 10,000/-रु. की मांग की, वiह अभियक्ुत को रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है। अतः कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, वि.पु.स्था. सागर ने उक्त आवेदन पर अग्रिम कार्यवाही हेतु निरीक्षक मंजू सिंह को अधिकृत किया गया। आवेदन में वर्णित तथ्यों के सत्यापन हेतु एक डिजीटल वॉयस रिकॉर्डर दिया गया इसके संचालन का तरीका बताया गया, अभियुक्त से रिश्वत मांग वार्ता रिकॉर्ड करने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात् आवेदक द्वारा मॉग वार्ता रिकार्ड की गई एवं अन्य तकनीकि कार्यवाहियॉ की गई एवं टेªप कार्यवाही आयोजित की गई । नियत दिनॉक को आवेदक द्वारा अभियुक्त को राषि दी गई व आवेदक का इषारा मिलने पर टेªपदल के सदस्य मौके पर पहुॅचे और निरीक्षक मंजू सिंह ने अपना व टेªपदल का परिचय देकर अभियुक्त का परिचय प्राप्त करने के उपरांत, आवेदक से रिश्वत राशि के संबंध में पूछे जाने पर आवेदक ने बताया कि अभियुक्त सुरेंद्र सिंह ने 10,000/-रु. की रिश्वत राशि अपने हाथ में लेकर पहने हुये फुलपेंट की जेब में रख ली है, तब मौके पर कार्यवाही प्रारम्भ की गई। उक्त आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्षा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की घारा- 7, 12, 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेष किया।विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया, अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहॉ विचारण उपरांत न्यायालय-विषेष न्यायाधीष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सागर श्री आलोक मिश्रा की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपरोक्त सजा से दंडित किया है ।

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________
                                                                      
Share:

MP : डाक्टर और उसकी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: आरोपी ने खुद को भी मारी गोली▪️मृतक डाक्टर थे बसपा के जिलाध्यक्ष

MP : डाक्टर और उसकी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

▪️मृतक डाक्टर थे बसपा के जिलाध्यक्ष 

तीनबत्ती न्यूज : 30 सितम्बर,2023
छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में दिनदहाड़े एक डॉक्‍टर और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दंपति की इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई। वहीं, आरोपी गंभीर रूप से घायल है। मृतक डाक्टर बसपा के जिलाध्यक्ष भी थे। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


क्लीनिक में की फायरिंग

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में खमरा रोड में दोपहर में बीएचएमएस डॉक्टर  महेश डेहरिया उम्र 55 वर्ष और उनकी 50 वर्षीय पत्नी वंदना डेहरिया को आरोपी सोनू उर्फ प्रिंस ने गोली मारी । इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारी है। आरोपी की पहचान गुलाबारा निवासी के रूप में हुई है।

आरोपी ने खुद को मारी गोली
इस घटना को अंजाम देने के बाद
 आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी ने डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी थी। जबकि डॉक्टर को बचाने के चक्कर में पत्नी भी सामने आ गईं, ऐसे में उनके पीठ में गोली लगी है। 


सिविल सर्जन डॉ. सोनिया के मुताबिक डॉक्टर और उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दंपती पर हमला किया था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दंपती को गोली मारने की असली वजह जांच उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगी।

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________





Share:

Sagar; जुआ फड़ पर दबिश :11 जुआरियों से एक लाख 70 हजार जब्त

Sagar; जुआ फड़ पर दबिश :11 जुआरियों से एक लाख 70 हजार जब्त

तीनबत्ती न्यूज :30 सितम्बर,2023
सागर : कोतवाली थाना पुलिस ने  शहर के एक बगीचे में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकद, मोबाइल कीमती 1.70 लाख रुपए बरामद किए गए। मामले में जुआरियों को पुलिस थाने लेकर आई। जहां सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

बगीचे में पकड़ा जुआ

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एमएस गार्डन के पास स्थित बगीचे में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस आते देख जुआरी भागे। लेकिन पुलिस इनको पकड़ लिया। 



ये पलड़े गय जुआरी

कोतवाली थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि कार्रवाई में जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा है। 

01. दिनेश जैन पिता राजेन्द्र जैन उम्र 46 साल निवासी बरा चौराहा थाना बण्डा जिला सागर
02. अजय गौतम पिता इन्दु प्रसाद गौतम उम्र 36 साल निवासी बरायठा तिराहा थाना बण्डा जिला सागर,
03. मोहन पिता पूरन सिंह लोधी उम्र 45 साल निवासी कचहरी के पास बण्डा जिला सागर
04. विकास सोनी पिता मुरारी लाल सोनी उम्र 33 साल निवासी बालाजी मंदिर थाना मोतीनगर जिला सागर,
05. मुस्ताख खान पिता गुलफाम खान उम्र 34 साल निवासी 11 मुहाल सदर जिला सागर,
 06. दिनेश कुमार छक्कानी पिता बसरमल छक्कानी उम्र 43 साल निवासी बी. एम. सी के सामने थाना गोपालगंज सागर, 
07. मनोज जैन पिता प्रेमचन्द जैन उम्र 48 साल निवासी सुभाष नगर यादव होटल के पास थाना मोतीनगर जिला सागर
 08. मोहम्मद सोहेल पिता अब्दुल रसीद उम्र 45 साल निवासी दयानंद वार्ड आलम मिठ्या के पास थाना कोतवाली सागर 
09. योगेन्द्र पिता राजू अहिरवार उम्र 34 साल निवासी विश्व भारती स्कूल के पास सुभाष नगर जिला सागर 
10. नदीम पिता अब्दुल रशीद उम्र 38 साल निवासी 08 मुहाल सदर जिला सागर, 11. कपिल जाटव पिता होतीलाल जाटव उम्र 27 साल निवासी 15 मुहाल सदर थाना केन्ट जिला साग

सराहनीय भूमिका:-  जुआ फड़ पकड़ने में निरी. नवीन कुमार जैन थाना प्रभारी थाना कोतवाली,, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, प्र. आर. , सिकंदर, प्र. आर. दिनेश, प्र.आर अमित, एवं आर. अखिलेश, आर.  नीलेश, आर. अजय शंकर, आर. अभिषेक, सैनिक  राजेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक
______________________________



 
Share:

सुविधा युक्त शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए सी एम राइज स्कूल मील का पत्थर ; मंत्री गोपाल भार्गव

 सुविधा युक्त शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए सी एम राइज स्कूल मील का पत्थर ; मंत्री गोपाल भार्गव



सागर  29 सितंबर 2023 : 
अशिक्षा जीवन का सबसे बड़ा श्राप है ,शिक्षा अवश्य प्राप्त करें। मसूरी ,देहरादून, दिल्ली ,भोपाल से अच्छी शिक्षा गढ़ाकोटा के  सी एम राइज स्कूल में प्राप्त होगी। सर्व सुविधा युक्त शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए सी एम राइज स्कूल मील का पत्थर साबित होगा। उक्त विचार लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने  विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में  23.52 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये ।

इस अवसर पर विद्यालय को 7 एकड़ जमीन दान करने वाले लक्ष्मी नारायण  मंदिर के महंत श्री नरसिंह दास जी, श्री सुरेश कपासिया श्री राजू यादव, श्री बसंत यादव, अभय श्रीवास्तव ,श्री हिंदू नाथ तिवारी, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. ममता तिमोरे, अनु. अधिकारी श्री गोविंद दुबे, श्री सुनील दगदी, बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं  छात्र छात्राएं मौजूद थे। श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अशिक्षा जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है। सभी अपने-अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य प्रदान  करें।इसके लिए मध्य प्रदेश शासन लगातार प्रयास कर रही है और अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए हर संभव कोशिश भी कर रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीएम राइज स्कूल और अब पीएम श्री स्कूल प्रारंभ हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि मैं अपने धर्म तथा एवं धर्म पिता होने का कर्तव्य निभा रहा हूं ।आप सभी अपना कर्तव्य निभाते हुए बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करें ।उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा का सीएम  राइज स्कूल में  मसूरी, देहरादून, भोपाल से अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी ।उन्होंने कहा कि मेरा सपना था कि पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर गढ़ाकोटा रहली में विद्यालय शुरू हो। आज मेरा संकल्प एवं सपना पूरा हो रहा है।
      
मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि यह विद्यालय  15 माह  में  तैयार होकर शिक्षा प्रदान करने का कार्य करने लगेगा। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि इस विद्यालय में दो  दर्जन से ज्यादा ग्रामों के 5000 से अधिक बच्चों को निशुल्क  शिक्षा प्रदान की जाएगी। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि विधायक, सांसद ,मंत्री का पद अस्थाई एवं चलायमान होता है, किंतु जब मुझे 10 साल से लेकर 100 साल तक व्यक्ति भैया कहते हैं तब मेरा सीन 56 इंच का हो जाता है। उन्होंने कहा कि भैया शब्द स्थाई होता है जो की जिंदगी की आखिरी सांस के बाद भी जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सभी का भैया बना रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने पशुओं को बांधने वाली कांजी हाउस में जमीन पर बैठकर शिक्षा प्राप्त की है, किंतु आपके लिए अत्याधिक सर्व सुविधा युक्त शिक्षा का मंदिर का भूमि पूजन कर रहा हूं। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि आज मध्य प्रदेश की सरकार स्कूटी, लैपटॉप ,निशुल्क शिक्षा ,पाठ पुस्तक, भोजन ,खेल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हिंदू नाथ तिवारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया ,जबकि श्री सुनील दगदी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉक्टर ज्योति चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया। इस अवसर पर श्रीमती अरुणा शास्त्री ,श्री बाबूलाल पटेल, श्रीपुरुषोत्तम  यादव, श्री देशराज लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share:

Archive