बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वर्ग रथ यानी शव वाहन से हजारों लोगों को मुक्तिधाम पहुचाने वाले अलाउददीन खान हुए अलविदा उसी वाहन से★ शव वाहन चालक अलाउददीन बने थे साम्प्रदायिक समरसता के प्रतीक ,कोरोना काल मे बने थे मददगार

स्वर्ग रथ यानी शव वाहन से हजारों लोगों को  मुक्तिधाम पहुचाने वाले  अलाउददीन खान  हुए अलविदा उसी वाहन से


★ शव वाहन चालक अलाउददीन बने थे साम्प्रदायिक समरसता के प्रतीक ,कोरोना काल मे बने थे मददगार

सागर। बदलते परिवेश में अब किसी के निधन होने पर  मुक्ति रथ या स्वर्ग रथ आदि नामो से शव वाहन  का प्रचलन तेजी से बढा है।सरकार और सामाजिक संगठनों ने इसकी उपयोगिता को समझा आज शहरों में ये वाहन दिख जाएंगे। सागर में अपनत्त्व सेवा समिति ने कुछ साल पहले  शव वाहन  उपलब्ध कराया था। यह स्वर्ग रथ  बड़ा व्यवस्थित बना था। पिछले चार साल से इसे अलाउद्दीन खान(मद्दे ड्राइवर) चला रहे थे। अपने व्यवहार और सजगता से लोगो के बीच लोकप्रिय थे। कल सोमवार की शाम को उनका निधन हो गया। शहर में शोक की लहर फेल गई। लोगो को उनके द्वारा की मदद याद आयी। खासकर कोरोना काल के दौरान मुक्तिधाम तक अंतिम यात्रा पूरी करने को लेकर। अलाउद्दीन खान को आज उसी शव वाहन से कब्रिस्तान ले गए । जिसको वे चलाते थे। सेकड़ो लोगो ने  नम आंखों से  याद किया। 




       * स्वर्ग रथ में कब्रिस्तान ले जाते हुए

अवनत्व सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सन्तोष सोनी मारुति बताते है कि अलाउददीन मुस्लिम समुदाय से होते हुए भी कभी भेदभाव नही किया। ज्यादातर हिन्दू समुदाय से जुड़े लोगों को इसकी जरूरत पड़ी। अलाउददीन  हिन्दू रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार करने में मदद तक करते थे । वाहन में राम नाम सत्य है...का भजन लगाना आदि । पूरी ततपरता से करते थे। 


कोरोना काल  में याद किये गए अलाउददीन खान

अलाउद्दीन खान ने कोरोना काल के दौरान शव यात्रा वाहन में अपनी निरंतर सेवायें दी। जिस दौर में परिजन अपनो को हाथ भी नही लगाते थे। अंतिम संस्कार तक मे नही गए। उस त्रासदी भरे समय मे अलाउददीन खान ने सैकड़ो लोगो के निधन पर मुक्तिधाम तक पहुचाया। आज उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोगो ने कोरोना काल मे किये गए काम को याद किया।

"ऐसे ही एक व्यक्ति ने  लिखा कि मेरे पिताजी की कोरोना काल में ही मृत्यु हुई थी उस समय मेरे साथ  केवल भाईजान ही शवयात्रा के साथी बनें । वे हमारी अपनत्व सेवा समिति के एक अत्यंत महत्वपूर्ण सदस्य थे; जिन्होंने कोरोना काल में अपनी सेवाएं पूरी गम्भीरता से व जिम्मेदारी से समाज को दीं । ""




अपनत्व सेवा समिति के अध्यक्ष राम शर्मा ने बताया कि समिति अंतिम संस्कार को लेकर हर तरह की मदद करती है। कई दफा निशुल्क भी यह वाहन भेजते है। अलाउददीन खान हमारे सबसे मेहनती सदस्य थे। कभी भी उन्होंन काम के लिए मना नही किया। पिछले चार साल में दो हजार से अधिक लोगो को मुक्तिधाम तक पहुचाया।  



Share:

MP : नगरपालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों का हुआ आरक्षणदेखे : पूरी सूची

MP : नगरपालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पदों का हुआ आरक्षण

देखे : पूरी सूची

भोपाल. मध्यप्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में से 28 नगर पालिकाएं ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं। भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में चुनावों के लिए नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रिजर्वेशन किया जा रहा है। प्रदेश में कुल 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषदें हैं.

नगर पालिका, नगर परिषद, के आरक्षण की लिस्ट 
नगर पालिका आरक्षण की स्थिति

1. नर्मदापुरम (होशंगाबाद) OBC महिला
2.      छतरपुर -  OBC महिला
3.      शहडोल -  OBC
4.      दमुआ  - SC महिला
5.      डबरा -  SC
6.      खुरई -  SC महिला
7.      मकरोनिया बुजुर्ग -  SC
8.      गोहद -  SC महिला
9.      सारणी  - SC
10.  आमला  - SC
11.  चंदेरी  - SC
12.  बीना इटावा  - SC महिला
13.  लहार  - SC महिला
14.  गोटेगांव  - SC महिला
15.  महाराजपुर  - SC
16.  नागदा -  SC महिला
17.  भिंड - SC महिला
18.  मलाजखंड  - ST
19.  झाबुआ -  ST
20.  अलीराजपुर   - ST महिला


21.  पाली   - ST
22.  बड़वानी   - ST महिला
23.  बिजूरी  -  ST महिला
24.  सबलगढ़   - OBC
25.  धार  -  OBC महिला
26.  आष्टा  -  OBC महिला
27.  रायसेन   - OBC महिला
28.  सिरोंज  -  OBC
29.  सनावद   - OBC महिला
30.  नेपानगर  - OBC महिला
31.  पनागर -- OBC
32.  श्योपुरकलां -  OBC महिला
33.  राघौगढ़  - OBC
34.  मनावर -  OBC
35.  खाचरौद  -  OBC
36.  शुजालपुर -  OBC महिला
37.  जावरा  - OBC महिला
38.  मंदसौर  - OBC महिला
39.  इटारसी OBC
40.  हरदा  - OBC महिला
41.  ब्यावरा  - OBC महिला
42.  रहली  - OBC
43.  दमोह  - OBC
44.  मैहर  - OBC महिला
45.  पांडुरना  - OBC
46.  जुन्नारदेव जामई  - OBC
47.  सिवनी  - OBC
48.  मंडला -  OBC
49.  बैतूल  - अनारक्षित महिला
50.  विदिशा  - अनारक्षित महिला
51.  राजगढ़  - अनारक्षित महिला
52.  पिपरिया  - अनारक्षित महिला
53.  गढ़ाकोटा  - अनारक्षित महिला
54.  पन्ना  - अनारक्षित महिला
55.  खरगोन - अनारक्षित महिला
56.  बालाघाट  - अनारक्षित महिला
57.  नैनपुर - अनारक्षित महिला
58.  धनपुरी  - अनारक्षित महिला
59.  महिदपुर  - अनारक्षित महिला
60.  शिवपुरी  - अनारक्षित महिला
61.  बैरसिया अनारक्षित महिला
62.  मुलताई  - अनारक्षित महिला
63.  देवरी  - अनारक्षित महिला
64.  दतिया  - अनारक्षित महिला
65.  गुना  - अनारक्षित महिला
66.  बारासिवनी -  अनारक्षित महिला
67.  चौरई  - अनारक्षित महिला
68.  सौसर  - अनारक्षित महिला
69.  अमरवाड़ा  - अनारक्षित महिला
70.  करेली  - अनारक्षित महिला
71.  नीमच  - अनारक्षित महिला
72.  अंबा  - अनारक्षित महिला
73.  मंडीदीप  - अनारक्षित महिला
 

नगर पालिका में महिला अनारक्षित सीटें-

 बैतूल,विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गढ़ाकोटा,पन्ना, खरगोन, बालाघाट, नैनपुर, धर्मपुरी, मुलताई, देवरी,दतिया, गुना, चोरई, मंडीदीप, महिदपुर, बैरसिया, मुलताई,देवरी, दतिया, गुना,वारासिवनी,अमरवाड़ा, नीमच, अंबाह हैं।

99 नगर पालिका के  पदों में 15 अनुसूचित जाति के लिए, 6 अनुसूचित जनजाति के लिए
- 28 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे
- महिलाओं के अनारक्षित 25 पद होंगे-  प्रदेश में कुल 99 नगर पालिका हैं




नगर परिषद के लिए आरक्षण की स्थिति

SC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति
मालनपुर  - SC
मधुसुदनगढ़ -  SC
पिपरई  - SC महिला
कर्रापुर -  SC
बरगवां -  SC महिला
बिलहरा - SC महिला
तरीकरकलां  - SC महिला
निवाड़ी -  SC महिला
पवई -  SC महिला
बांधमोर - SC महिला
पेतिया  - SC महिला
पीपलरावां  - SC महिला
बड़ौनी  - SC महिला
साली चौका  - SC महिला
पटेरा  - SC महिला
उचेंरा ​​​​​​​- SC महिला

ST के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति

निवाली बुजुर्ग  - ST महिला
बिस्टान -  ST
सर्रई ST महिला
डोला  -  ST
पुनासा -  ST
घोड़ा डोंगरी -  ST महिला
मांडवा -  ST
ढही  - ST महिला
आजाद नगर  - ST
अमरकंटक  - ST
मेघनगर -  ST
निवास  - ST महिला
पलसूद  - ST महिला
धमनोद  - ST
सरदारपुर -  ST महिला
ओंकारेश्वर -  ST महिला
गोहाबिछा   - ST महिला
थांदला ​​​​​​​-  ST महिला
बैयर -  ST महिला
जोबट -  ST
कांटा फोड़ा -  ST
नरोजाबाद -  ST
कुक्षी  - ST महिला
डिंडौरी -  ​​​​​​​ ST महिला
पेटलावद -  ​​​​​​​ ST महिला


OBC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति

छपारा -  OBC महिला
ठिकरी  - OBC महिला
बड़ोदियाकलां -  OBC
रन्नौद  - OBC महिला
रोंद -  OBC

नगर परिषद आरक्षण की स्थिति

भैंसोदा मंडी​​​​​​​  - अनारक्षित
डबोरा ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
देवरी  - अनारक्षित
केवलारी - अनारक्षित महिला
मानपुर - अनारक्षित महिला
पोहरी  - अनारक्षित
मरकोन  - अनारक्षित
शाहपुर बैतूल - अनारक्षित
मोहना - अनारक्षित
बंगवां राजनगर - अनारक्षित
डूमरकछा - अनारक्षित
बरगंवा अमलाई ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
मालथोन - अनारक्षित
बांद्री ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
सुरखी - अनारक्षित महिला
गुन्नौर ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
बदोहो ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला
सिराली  - अनारक्षित महिला




महापौर का आरक्षण(जो कि 10 दिसंबर 2020 को हो चुका है)। 
प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा।
नगर निगम/महापौर आरक्षित सीट

1.भोपाल  - ओबीसी(महिला)
2.मुरैना - एस सी (महिला)
3. उज्जैन - एस सी
4.छिंदवाड़ा - एस सी
5-सतना - ओबीसी
6-रतलाम  - ओबीसी
7-खंडवा  - ओबीसी(महिला)
8-सागर  - सामान्य(महिला)
9-बुरहानपुर -  सामान्य(महिला)
10-ग्वालियर  - सामान्य(महिला)
11-देवास - सामान्य(महिला)
12-कटनी - सामान्य(महिला)
13-इंदौर  - अनारक्षित(सामान्य)
14-जबलपुर -  अनारक्षित(सामान्य)
15-रीवा - अनारक्षित(सामान्य)
16-सिंगरौली  -अनारक्षित (सामान्य)
Share:

नगर निगम के किरायादारों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में निगमायुक्त ने व्यापारियों से चर्चा की

नगर निगम के किरायादारों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में निगमायुक्त ने व्यापारियों से चर्चा की


सागर ।  समाचार पत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल से  निगम कार्यालय में उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध उनका पक्ष सुना , जिनमें व्यापारियों द्वारा दुकान किराया निर्धारण के संबंध में बताया गया।
इस संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई  कि म.प्र.अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016 म.प्र.राजपत्र प्रकाशन दिनांक 24 फरवरी 2016 की कंडिका 6 के तहत् किराया निर्धारण वर्ष 2016 में किया गया था जिसको आज दिनांक तक राज्य शासन द्वारा निरस्त करने के आदेश प्रसारित नहीं किये गये है, ना ही किसी सक्षम मान.न्यायालय द्वारा अचल संम्पत्ति अंतरण नियम 2016 के प्रावधान के तहत् निर्धारित किराया को अपास्त नहीं किया गया है। निगम द्वारा शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत् ही किराया निर्धारण किया गया है । साथ ही बैठक के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विधि प्रक्रिया के तहत् निराकरण कर दिया जायेगा। व्यापारियों को इस तथ्य से भी अवगत कराया गया।  
यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम के 2300 किरायादारों में से लगभग 2200 से अधिक निगम दुकान किरायेदारों द्वारा विगत 5 वर्षो से निर्धारित दर अनुसार लगातार किराया जमा किया जा रहा है तथा वर्तमान में भी दुकान किरायेदारों द्वारा वर्ष 2022-23 का किराया जमा कर रहे है। अनुबंध में हेतु किरायेदारों द्वारा आवेदन भी प्रस्तुत नहीं किये गये है।
बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री शुक्ला ने निगम मार्केटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ करने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये है ताकि व्यापारियों को कोई परेशानी ना हों।
Share:

जैन संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सागर समाज ने दिया ज्ञापन

जैन संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सागर समाज ने दिया ज्ञापन


सागर। सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा,सागर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन संतों पर की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में, कड़ी कार्रवाई एवं अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।



सारे विश्व में अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आपसी प्रेम सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ाने वाले जियो और जीने दो का संदेश देने वाले और जगत की सभी प्राणी मात्र के प्रति करुणा का भाव धारण करने वाले जैन मुनियों के बारे में खुले मंच से घटिया भाषा का प्रयोग कर वातावरण में जहर घोलने का कृत्य किया है सरकार इस प्रकार के कृत्य पर संज्ञान लेकर शीघ्र ही कार्रवाई करें नहीं तो बहुत समय देश का माहौल बिगड़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में पंचायत सभा के महामंत्री सुभाष जैन, सुनील जैन पाइप, पूर्व विधायक सुनील जैन मनोज जैन लालो, प्रदीप समैया, राजा भैया, , देवेंद्र जैना, आनंद स्टील, प्रकाश जैन पारस ग्लास, अनिल जैन नैनधरा ,सुदीप जैन चक्रेश पटना, चक्रेश सिंघई, अशोक जैन पटवारी ,प्रशांत समैया, संजय जैन लाट साहब, संदीप बहेरिया, टोनू जैन, विकास मानवतावादी, अशोक फुसकेले, सपन जैन, सुनील जैन कार्ड पैलेस, कमलेश चौधरी सुनील जैन शाहगढ़, महेश बाबा, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।

Share:

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से उल्लंघन के दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की उठाई मांगगरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुआ पर आचार सहिंता का खुला उल्लंघन : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से उल्लंघन के दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की उठाई मांग

गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुआ पर आचार सहिंता का खुला  उल्लंघन : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी


सागर । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर पंचायत चुनाव की प्रभावशील आचार सहिंता का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुये कहा कि मंगलवार को सागर  जिला मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, केबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन,कलेक्टर श्री दीपक आर्य सहित प्रशानिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मोजुदगी में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सम्मेलन में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की गरज से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के तहत  करोड़ो रूपये की राशि का हस्तांतरण किया गया हैं जो पंचायत चुनाव की प्रभावशील अचार सहिंता का खुला उल्लंघन हैं। 
श्री चौधरी ने मांग करते हुये कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग स्वतः संग्राम लेते हुये गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुये पंचायत चुनाव की आचार सहिंता के उल्लंघन के दोषीयों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे। 
Share:

SAGAR : गरीब कल्याण सम्मेलन में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

SAGAR : गरीब कल्याण सम्मेलन में हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

सागर 31 मई 2022 ।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में जिले के सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ  ही उनको लाभान्वित योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अलग-अलग लाभान्वित करते हुए चेक, प्रमाण-पत्र एवं ऑटो रिक्शा की चाबी, ट्राईसाईकिल सहित अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिमला से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से सीधे हितग्राहियों को संबोधित किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शिमला में लाभान्वित योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद  कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार एवं राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री राज बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, जनपद पंचायत सागर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय की प्रभारी अधिकारी डॉ मनीषा चतुर्वेदी सहित समस्त जिलाधिकारी एवं हितग्राही मौजूद थे।


आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज उत्तराखंड की शिमला से देश के नागरिकों को संबोधित किया एवं 15 विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज7 सिंह चैहान भोपाल से उपस्थित होकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एल.ई.डी.के माध्यम से देखने हेतु नगर निगम सागर द्वारा महाकवि पद्माकर सभागार में व्यवस्था की गई थी।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्र सरकार के मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार एवं मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद  राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में
जिले की 292371 किसानों को 58 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल से हस्तांतरित की गई। इसी प्रकार शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

जिसमें प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना प्रथम चरण के हितग्राही 5, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना द्वितीय चरण के हितग्राही 5, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के हितग्राही 3, स्व-सहायता समूह की आवर्ती निधि के हितग्राही 3, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राही 2, संबल अनुग्रह सहायता राषि के 2, परिवार सहायता राषि के एक तथा म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल योजना के 2 हितग्राही तथा तीन हितग्राहियों को ट्राईसाईकिल और दो हितग्राहियों को कान की मषीन उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविंद जैन द्वारा किया गया।  आभार श्री सचिन मसीह ने माना।

Share:

MP : जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का हुआ आरक्षण★ देखे पूरी सूची

MP : जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का हुआ आरक्षण

★ देखे पूरी सूची

भोपाल। मध्यप्रदेश के 52 जिलों के जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है। मध्यप्रदेश के 300 से ज्यादा नगरीय निकाय और 52 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण हो गया। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14, ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं, 26 जिला पंचायत अनारक्षित वर्ग के खाते में गई है।
इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। 8 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इंदौर में दूसरी बार सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है।पिछली बार की तुलना में आधी ओबीसी वर्ग को आरक्षित हुई है।


एसटी सीट– सिंगरौली, हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर, बुरहानपुर, रीवा, नरसिंहपुर, श्योपुर, सतना, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर।
एसटी ओपन-हरदा, जबलपुर, मंडला, सतना, बड़वानी, डिंडोरी, बुरहानपुर।
एसटी महिला की 7 सीटों में नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, नर्मदापुरम जिला शामिल है।
26 अनारक्षित महिला सीट है, जिसमें से 13 महिलाओं के खाते में गई हैं जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है।13 अनारक्षित महिला सीट में शामिल जिले हैं- भिंड, निवाडी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, पन्ना, मुरैना, छतरपुर, सीधी, उज्जैन, अनूपपुर, टीकमगढ़, भोपाल।


 देखे पूरी सूची : 
Share:

स्वर्णकार समाज नारी शक्ति मंच के सात दिवसीय निशुल्क समर केम्प का हुआ समापन

स्वर्णकार समाज नारी शक्ति मंच के सात दिवसीय  निशुल्क समर केम्प का हुआ समापन


सागर। 
अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के स्वर्णकार समाज नारी शक्ति मंच के सात दिवसीय  निशुल्क समर केम्प का आज समापन हो गया। केम्प में समाज की महिलाओं और लड़कियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न तरह के उपयोगी प्रशिक्षण लिए ।यह  समर केम्प 24 मई से 30 मई तक आयोजित किया गया । धनुष धारी मंदिर ,चकराघाट  पर नारी शक्ति मंच और समाज के पदाधिकारियों ने इसका दीप प्रज्ववलन कर शुरुआत की थी।




निशुल्क समर  केम्प में स्केचिंग, ड्राईंग, मेहदी ,साड़ी स्टाईल,ब्यूटी पार्लर सम्बन्धी निशुल्क ट्रेनिग समाज की युवतियों को दिया गया। समापन अवसर समर केम्प में हिस्सा लेने वालो  को पुरस्कृत किया गया।  समर केम्प में स्कैचिंग, ड्राईंग, दिया बनाना एवं पूजा थाली  सजाना आदि को नैनसी सोनी द्वारा , मेंहदी, साड़ी स्टाईल, हेयर स्टाईल को वर्षा सोनी द्वारा और ब्यूटी पार्लर कोर्स को आरती सोनी द्वारा सिखाया गया।
केम्प के प्रतिभागियों ने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण में काफी उपयोगी रहा है। ऐसे समर केम्प समय समय पर लगते रहना चाहिए। स्वर्णकार समाज नारी शक्ति मंच द्वारा आयोजित इस पहले कार्यक्रम की समाज के  पदाधिकारियों और लोगो ने सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्मो से समाज मे जागरूकता बढ़ती है और सामाजिक सम्बन्ध मजबूत होते है। 
Share:

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संपन्न

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संपन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आज सागर में धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक प्रारंभ के पहले भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदनलाल राठौर भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नारायण प्रसाद कबीरपंथी प्रदेश सह संयोजक एवं सागर संभाग के प्रभारी श्री देवी दीन दुबे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरेंद्र पाठक जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया विनोद गुर्जर महेश कोरी आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मदनलाल राठौर ने कहा कि लोगों को एकत्र करने की एक सूत्र में बांधने की सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं भाजपा कार्यकर्ता सहकारिता के क्षेत्र में कठोर परिश्रम के साथ जुड़कर कार्य करें निश्चित रूप से सहकारिता के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को सफलता हासिल होगी उन्होंने भाजपा सहकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को  पार्टी संगठन से जोड़कर जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का अति शीघ्र गठन करने का आह्वान किया तत्पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र बड़ा क्षेत्र है इसमें पार्टी कार्यकर्ता अध्ययन करने के बाद लोगों को जोड़ने के लिए परिश्रम के साथ कार्य करें जिससे पार्टी को सहकारिता के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी ।

स्वागत भाषण देते हुए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ वीरेंद्र पाठक ने कहां की सहकारिता के  क्षेत्र में हम सभी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा संगठन एवं सरकार की मंशा  अनुसार जुड़कर कार्य करने के लिए संकल्पित है सहकारिता के क्षेत्र में लोगों को एकजुट कर जमीनी स्तर पर काम उतारने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे बैठक का संचालन श्याम तिवारी ने एवं आभार भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश रावत ने व्यक्त किया बैठक में प्रमुख रूप से संतोष दिक्षित प्रमोद तिवारी मदन गुर्जर राहुल राजेश नायक रामपाल पटेल अरविंद तोमर बिंद्रावन अहिरवार जगन्नाथ गोरैया प्रदीप राजोरिया राजकुमार सिंह धनोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सागर संभाग के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Share:

SAGAR : प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत नौ बच्चे हुए शामिल


SAGAR : प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत नौ बच्चे हुए शामिल

सागर 30 मई 2022. 
आपके सपनों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन आपके साथ हमेशा खड़ा है । उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी में आयोजित प्रधानमंत्री  केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री बीएल प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती  रचना बुधोलिया सहित अन्य अधिकारी एवं योजना के तहत लाभान्वित नौ बच्चे हुए शामिल हुए।


  इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि कोविड काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चे निराश न हो न ही हताश हो उनके साथ जिला प्रशासन हमेशा खड़ा है। उनकी जो भी समस्या होगी उसको हर संभव दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार
इनके लिए अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार इन बच्चों के को आयुष्मान कार्ड का भी लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप पूरे साहस से अपना जीवन जियें आपके साथ जिला प्रशासन के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार खड़ी है।

  उन्होंने समस्त बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत 18 वर्ष की आयु सीमा से मासिक वित्तीय एवं 23 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान करने के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत बोर्डिंग एंड लॉजिंग की सहायता भी प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी शासन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत प्री स्कूली ,स्कूली शिक्षा के लिए भी सहायता दी जा रही है।

Share:

Archive