तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

MP : पंचायत चुनाव की तारीखो का एलान, तीन चरणों मे होंगे चुनाव, नगरीय निकायों की घोषणा बाद में, आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू★देखे पूरी सूची

MP : पंचायत चुनाव की तारीखो का एलान, तीन चरणों मे होंगे चुनाव,  नगरीय निकायों की घोषणा बाद में, आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू

★देखे पूरी सूची

भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनावों की तारीखों का राज्य चुनाव आयेग ने एलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त  बसंत प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि 25 तारीख तक राज्य शासन ने हमें रिजर्वेशन करके दे दिया था। 26 तारीख से हमारा हफता शुरू हुआ। 26 से 1 जून के बीच पंचायत और नगरनिगम के चुनाव डिक्लेयर करने ही हैं।



चार लाख चुने जाएंगे
 
प्रदेश में लगभग चार लाख लोगों का इस पंचायत चुनाव में हम करने जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य 875,52 जिलों के जनपद पंचायत सदस्य 313 जनपदों के। सरपंच 22 हजार 921, पंच 3 लाख 63 हजार। 
91 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनका कार्यकाल नवंबर 2022 तक पूरा होगा। इसके बाद की पंचायतों को हम चुनाव में नहीं लेंगे। इन पंचायतों का बाद मे अलग से होगा। मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में मतदाता 3 करोड़ 93 लाख 78 हजार 5 सौ 2 हैं। 71 हजार 643 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां भी मतदाताओं की संख्या 750 से अधिक होगी वहां हम अतिरिक्त मतदान कर्मी देंगे। 


तीन चरणों मे होंगे चुनाव

पेटी के माध्यम से इलेक्शन होगा, मतदान का समय प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। पहचान पत्र लाना जरूरी है। 
निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न होंगे। 30 तारीख को सभी कलेक्टर एक साथ निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन करेंगे। समस्त चरणों के नाम निर्देशन पत्र भी दिनांक 30 से ही लिए जाएंगे। 


देखे सूची कब कहा होंगे चुनाव

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive