बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

शहर में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम जिम्मेदार : निधि जैन★ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेसजनों ने किया मंथन

शहर में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम जिम्मेदार : निधि जैन

★ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेसजनों ने किया मंथन


सागर। कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन ने शहर औऱ वार्डों में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बताया है।
मंगलवार को श्रीमती जैन ने कृष्ण गंज, शनिचरी और लाजपुतपुरा वार्ड में लोगों से सम्पर्क कर  चुनाव में सहयोग करने का आव्हान किया।जनसंपर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन का जगह जगह लोगों ने श्रीफल, माला पहनाकर स्वागत किया।
कृष्णगंज वार्ड में नाली के पास पाइप लाइन के वाल्व खराब मिलने और पानी नाली में  बहता देखकर उन्होंने नगर निगम के जल विभाग के इंजीनियर को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा आप लोग चुनाव में कांग्रेस का महापौर औऱ पार्षद जीता कर दें। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं, आने वाले समय मे यह समस्या नही रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुनील जैन ने कहा  लोगों की वोट से शहर को नई सरकार मिलने वाली है,यह सरकार आपकी उम्मीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी, बदलाव लाना आपका काम है, उन्होंने 26 जून को पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के रोड शो में शामिल होने की जनता से अपील की।

 तीनों वार्डो में बैंडबाजों के साथ जनसंपर्क किया गया, उनके साथ कृष्ण गंज वार्ड के उम्मीदवार जमील गब्बर, शनिचरी वार्ड से ताहिर खान और लाजपुतपुरा वार्ड से साबिर खान थे। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन। ने राम मंदिर,देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, सह प्रभरी रफीक गनी, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, अनिमेष शाह, रंजीता राणा,रजिया खान, ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, प्रशांत समैया, बंटी जैन,अरुण यादव,फारुख  भाई, श्रीमती रामरती यादव,सिलतां क़ुरैशी, गफूर खान सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजुद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 26 जून को सागर आगमन पर चुनावी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसजनों ने किया मंथन



 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री  श्री कमलनाथ जी आगामी 26 जून को महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन व सभी 48 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने सागर आएंगे। उनके सागर आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता व महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन की विशेष उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास पुरुष और हमारे राष्ट्रीय नेता माननीय श्री कमलनाथ जी के सागर चुनावी कार्यक्रम को संदेश मूलक भव्य और अनुशासित में रूप से आयोजित किया जाएगा जिसका संदेश शहर के हर वार्ड और गली मुहल्ले से लेकर पूरे जिले में जाएगा।। 
                          महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने कहा कि उनके आगमन को लेकर प्रस्तावित रोड शो को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में साथियों के साथ मिलकर ऐतिहासिक बनाएं। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने संपूर्ण रैली मार्ग में जगह जगह उनके भव्य स्वागत की अपील की। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि कमलनाथ जी ने सागर के कांग्रेसजनों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे सभी कांग्रेसजनों को मिलजुलकर निभाना है और उनके कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाना है। चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने ने माननीय श्री कमलनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यूह रचना और तैयारी के संबंध में जानकारी दी।बैठक का संचालन रामकुमार पचौरी तथा आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।
                         बैठक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे मुकुल पुरोहित रमाकांत यादव अशोक श्रीवास्तव सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे राजकुमार पचौरी प्रशांत समैया प्रभात जैन नरेंद्र सोनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे आशीष ज्योतिषी आदि ने भी संबोधित कर माननीय श्री कमलनाथ जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। 
कमलनाथ महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन व सभी 48 पार्षदों के समर्थन में शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसमर्थन मांगेगे। 
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार साहू व शरद पुरोहित राजाराम सरबैया राकेश राय महेश जाटव रंजीता राणा प्रियंका तिवारी अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर कल्लू पटेल सुनील पावा संजय कटारे द्वारका चौधरी प्रदीप जैन हरिश्चंद्र सोनवार मनोज सोनी नरेश वाल्मीकि मन्नूलाल कोरी नरेंद्र अहिरवार समेत बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।                       

                                    
Share:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मंत्रियों सहित हर वर्ग के लोगॉ ने किया योगाभ्यास★ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे योग को दी नई पहचान : योगाचार्य विष्णु आर्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मंत्रियों सहित  हर वर्ग के लोगॉ ने किया योगाभ्यास

★ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे योग को दी नई पहचान : योगाचार्य विष्णु आर्य


सागर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में अनेक आयोजन हुये
योग करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत  ने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं के साथ और विश्व एवं प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव भी है। मंत्री श्री राजपूत ने 8वें ’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आइए, हम सभी लोग ’योग करें और निरोग रहें।


 इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना होगा। इससे  हमारा सम्पूर्ण समाज स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन एवं स्वस्थ दिमाग निवास करता है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि योग करने से शरीर एवं मस्तिस्क स्वस्थ रहता है और योग से हमें एक नई ऊर्जा मिलती है। फलस्वरूप हमारे भीतर एक नई स्फूर्ति पैदा होती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की योगाचार्या श्रीमती अर्चना दुबे एवं श्री संतोष सोनी द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम कराया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र छात्राओं, शिक्षकों ने भी योग किया।
कार्यक्रम में सागर एसपी श्री तरुण नायक, जिला पंचायत के सीईओ श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आरके वैद्य, श्री गिरीश मिश्रा,  श्री अरविंद जैन ,खेल अधिकारी श्री संजय दादर , श्री मनीष नेमा और अधिकारीगण भी मौजूद रहे।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने योग अभ्यास किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को योग की सार्थकता एवं प्रमाणिकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का श्रेय जाता है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने हेतु प्रस्ताव रखा था। जिसका लगभग 177 देशों ने समर्थन किया। तदोपरान्त 193 सदस्यों ने सर्वसम्मति से 21 जून को इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दी थी।

श्रीरावतपुरा फार्मेसी कालेज में हुआ योग शिविर आयोजित

सागर ।  विश्व योग दिवस  पर योगाचार्य  विष्णु आर्य के  मार्गदर्शन में श्रीरावतपुरा फार्मेसी कालेज सागर में  कार्यक्रम आयोजित हुआ।  इस मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे योग को नई पहचान दी है। योग हमारे शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक विकास करता है। योग करे और स्वस्थ्य रहे। 

इस मौके पर कालेज के सीईओ डॉ जितेन्द्र पांडेय, प्रीसिपल डॉ आशीष जैन
एडमिन इंचार्ज अखिलेश भार्गव
अनुराग पांडेय, दीपक शर्मा, श्रीमति रूचिता जैन, और समस्त कैम्पस स्टॉफ
रावतपुरा सरकार शिष्य मंडल के श्री पुष्पराज नामदेव, मनोज सोनी, अरविन्द तिवारी, भरत उपाध्याय भारती कोरी सहित अनेक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। 





पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः  मंत्री भूपेंद्र सिंह

★  48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक
★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर। सागर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कराना, लाखा बंजारा तालाब के लिए बड़ा  प्रोजेक्ट लाना ये भाजपा सरकार की वे सकारात्मक देन हैं जिनके चलते करोड़ों रुपए की लागत के काम सागर में चल रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो अपने घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है लेकिन यह नहीं बता पाती कि इन काल्पनिक योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से आएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऐसे कई मुद्दे रख कर आज सागर के 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों को भाजपा का चुनाव अभियान सकारात्मकता से आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया।


     सागर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों व सहप्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकारों ने सागर के लिए विकास की ऐसी सशक्त व ठोस योजनाएं दीं हैं जिसके लिए हमें दशकों तक संघर्ष करना पड़ सकता था। मध्यप्रदेश के सातवें शहर के रूप में सागर का नाम जुड़वाने का श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जाता है। कांग्रेस के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह भ्रष्टाचार की मनगढ़ंत आशंकाओं से भ्रम फैला कर विकास विरोधी बातें करती है। पुराने सागर का कायाकल्प हो कर नया शहर आकार ले रहा है इसलिए थोड़ी बहुत अव्यवस्था को प्रसव वेदना की तरह लेना चाहिए। नवनिर्माण और सृजन के लिए हो रही अल्पकालिक असुविधाओं की एकतरफा तस्वीर कांग्रेस दिखाना चाहती है लेकिन उसकी इस नकारात्मक और विकास विरोधी कार्यशैली को भी सागर की जनता देख रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मकता और नकारात्मकता के इस फर्क को जनता के बीच ले जाना है। 



मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भाजपा की तीसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं और आप चौथी पीढ़ी के हैं जिनके बीच से ही भविष्य के मंत्री, विधायक, सांसद आएंगे। यह संभावना सिर्फ भाजपा में ही है क्योंकि यहां सब कुछ पार्टी और उसके कार्यकर्ता ही हैं, कांग्रेस की तरह कुछ परिवार और व्यक्ति विशेष पार्टी को नहीं चलाते। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि अनावश्यक राष्ट्रीय मुद्दों की बहसों में उलझे बिना स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क की सूचनाओं पर सकारात्मक सक्रियता के साथ केंद्रित रहें। उन्होंने हाथ उठाकर सभी प्रभारियों  को भाजपा के विजय संकल्प हेतु प्रतिबद्ध कराया। सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 
बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अनुराग प्यासी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंशुल परिहार तथा 48 वार्डों के प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित थे।

महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन ने भाजपा महापौर प्रत्याशी के साथ में आज शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान शुक्रवारी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी किश्वर बबलू कमानी  एवं शनीचरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रशांत जैन मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर नगर का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। आप सभी भाजपा महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर सागर के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंनें मतदाताओं से कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर ही सागर का विकास संभव है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि जात-पात, ऊॅंच-नीच धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के लिये सर्व कल्याण का ध्येय वाक्य लेकर सागर को महानगर बनाने की दशा में कार्य करने के लिये दृण संकल्पित है। मतदाताओं का विश्वास खंडित नहीं होनें देगें। उन्होंने मतदाताओं से विजयी बनाने का आर्शीवाद लिया। शनीचरी वार्ड में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।  

जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम से उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मोकलपुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, संध्या भार्गव, आरिफ खान, फारूख खान, इकबाल खान, शकील खान, चांदनी, छोटीबाई, तुलसी बाई, मुन्ना साहू, नीरज यादव, प्रकाश पटैल, पुष्पेन्द्र तिवारी, उत्कर्ष नामदेव, नीरज साहू, कैलाश साहू, कैलाश सिंघई, मुन्नालाल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष सिरवैया, नवीन रैकवार, संदीप श्रीवास्तव, कपिल यादव, विकास यादव, अमन भारद्वाज, वीरेन्द्र चौबे, महेश व्यास, माया रैकवार, सुनीता साहू, अर्चना दुबे, भगत सिंह परमार, ओमकार यादव, डॉ. लक्ष्मण चौहान, अभिषेक नामदेव, राजेन्द्र मासाब, राकेश जैन, भोलाराम सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क में साथ में रहे।

Share:

SAGAR: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद पठान पार्टी से निष्कासित, आपराधिक मामले में हुई सजा के चलते


SAGAR: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद पठान पार्टी से निष्कासित, आपराधिक मामले में हुई सजा के चलते


सागर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री आबिद पठान को जिलान्यायालय सागर द्वारा एक अपराधिक प्रकरण में दोषी पाये जाने और  सजा होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री . श्री हितानंद शर्मा जी की सहमति से आबिद पठान को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाता है। 








पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

उमा भारती के दखल से बदला पार्षद प्रत्याशी का टिकिट★ भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कटा टिकिट ,रिंकू नामदेव होंगे उम्मीदवार

उमा भारती के दखल से बदला पार्षद प्रत्याशी का टिकिट
★ भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कटा टिकिट ,रिंकू नामदेव होंगे उम्मीदवार


सागर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा - कांग्रेस में टिकिटों की सूची जारी होने के बाद अभी घमासान जारी है। नगरनिगम सागर के पार्षद प्रत्याशी का टिकिट पूर्व सीएम उमा भारती के दखल से बदलना पड़ा। इसमें नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के  कट्टर समर्थक और जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का इतवारी टोरी वार्ड  से कट गया। अब उमा समर्थक राजेश उर्फ रिंकू नामदेव को टिकिट मिला है। प्रदेश भाजपा ने  सागर के जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया को इस आशय का पत्र भी जारी किया है। 


भाजपा ने तीन दिन पहले 48  वार्ड पार्षदों की सूची जारी की थी। जिसमे  इतवारी टोरी वार्ड से जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह का नाम था। इसी वार्ड से रिंकू नामदेवने भी दावेदारी करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया था।



 सूची जारी होने के बाद रिंकू ने उमा भारती से इसकी चर्चा की। उमा भारती ने  प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की और टिकिट देने की बात कही। उमा के हस्तक्षेप की बात आते ही सागर भाजपा में हड़कम्प मच गया।नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का समर्थक होने और संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सकते में आ गए। लक्ष्मण सिंह नगरनिगम में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भी थे। भाजपा हाईकमान ने रिंकू नामदेव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 









पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR: नगरीय निकाय चुनाव:12 नगरीय निकायों में 27 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त

SAGAR: नगरीय निकाय चुनाव:12 नगरीय निकायों में 27 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त

सागर 20 जून 2022। सागर जिले में नगर निगम सागर और नगर पालिका बीना को छोड़कर शेष 12 नगरीय निकायों की संवीक्षा की प्राप्त जानकरी के अनुसार 12 नगरीय निकायों में कुल प्राप्त 817 नामांकन पत्रों में से संवीक्षा के बाद 27 नाम निर्देषन पत्र निरस्त किये गए। अब इन नगरीय निकायों में अभ्यार्थियों की संख्या 790 हो गई है।
सवीक्षा में नगर पालिका रहली में 15 वार्डों के लिये 80 नामांकन प्राप्त हुये थे, सभी विधिमान्य पाये गए और कोई भी निरस्त नही हुआ। नगर पालिका मकरोनिया बुजुर्ग में 18 वार्डों के लिये 122 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 2 निरस्त किये गए हैं। नगर परिषद शाहपुर में 15 वार्डो के लिये 63 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिसमें से 2 निरस्त किये। नगर परिषद बिलहरा में 15 वार्डों के लिये 57 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिसमें से 3 निरस्त किये। नगर परिषद सुरखी में 15 वार्डो के लिये 62 नामांकन में से 3 निरस्त किये। नगर पालिका देवरी में 15 वार्डो के लिये 64 नामांकन पत्र में से 7 निरस्त किये गए। नगर परिषद बण्डा में 15 वार्डो के लिये 96 नामांकन पत्रों में से 2 निरस्त किये गए। नगर परिषद राहतगढ़ में 15 वार्डो के लिये 94 नामांकन पत्र में सभी विधिमान्य पाये गए और कोई भी निरस्त नही हुआ। नगर परिषद शाहगढ़ में 15 वार्डो के लिये 97 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 4 निरस्त किये। नगर परिषद मालथौन में 15 वार्डो के लिये 23 नामांकन प्राप्त हुये थे जो विधिमान्य पाए गए और कोई भी निरस्त नही हुआ। नगर परिषद बांदरी में 15 वार्डो के लिये 39 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 3 निरस्त किये और नगर परिषद बरोदिया कॅला में 15 वार्डो के लिये प्राप्त 20 नामांकन पत्र में से एक निरस्त किया गया।
                                   

Share:

Archive