बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

शहर में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम जिम्मेदार : निधि जैन★ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेसजनों ने किया मंथन

शहर में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम जिम्मेदार : निधि जैन

★ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेसजनों ने किया मंथन


सागर। कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन ने शहर औऱ वार्डों में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बताया है।
मंगलवार को श्रीमती जैन ने कृष्ण गंज, शनिचरी और लाजपुतपुरा वार्ड में लोगों से सम्पर्क कर  चुनाव में सहयोग करने का आव्हान किया।जनसंपर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन का जगह जगह लोगों ने श्रीफल, माला पहनाकर स्वागत किया।
कृष्णगंज वार्ड में नाली के पास पाइप लाइन के वाल्व खराब मिलने और पानी नाली में  बहता देखकर उन्होंने नगर निगम के जल विभाग के इंजीनियर को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा आप लोग चुनाव में कांग्रेस का महापौर औऱ पार्षद जीता कर दें। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं, आने वाले समय मे यह समस्या नही रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुनील जैन ने कहा  लोगों की वोट से शहर को नई सरकार मिलने वाली है,यह सरकार आपकी उम्मीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी, बदलाव लाना आपका काम है, उन्होंने 26 जून को पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के रोड शो में शामिल होने की जनता से अपील की।

 तीनों वार्डो में बैंडबाजों के साथ जनसंपर्क किया गया, उनके साथ कृष्ण गंज वार्ड के उम्मीदवार जमील गब्बर, शनिचरी वार्ड से ताहिर खान और लाजपुतपुरा वार्ड से साबिर खान थे। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती निधि सुनील जैन। ने राम मंदिर,देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, सह प्रभरी रफीक गनी, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, अनिमेष शाह, रंजीता राणा,रजिया खान, ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, रमाकांत यादव, प्रशांत समैया, बंटी जैन,अरुण यादव,फारुख  भाई, श्रीमती रामरती यादव,सिलतां क़ुरैशी, गफूर खान सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजुद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 26 जून को सागर आगमन पर चुनावी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसजनों ने किया मंथन



 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री  श्री कमलनाथ जी आगामी 26 जून को महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन व सभी 48 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने सागर आएंगे। उनके सागर आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता व महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन की विशेष उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास पुरुष और हमारे राष्ट्रीय नेता माननीय श्री कमलनाथ जी के सागर चुनावी कार्यक्रम को संदेश मूलक भव्य और अनुशासित में रूप से आयोजित किया जाएगा जिसका संदेश शहर के हर वार्ड और गली मुहल्ले से लेकर पूरे जिले में जाएगा।। 
                          महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने कहा कि उनके आगमन को लेकर प्रस्तावित रोड शो को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में साथियों के साथ मिलकर ऐतिहासिक बनाएं। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने संपूर्ण रैली मार्ग में जगह जगह उनके भव्य स्वागत की अपील की। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि कमलनाथ जी ने सागर के कांग्रेसजनों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे सभी कांग्रेसजनों को मिलजुलकर निभाना है और उनके कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाना है। चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने ने माननीय श्री कमलनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यूह रचना और तैयारी के संबंध में जानकारी दी।बैठक का संचालन रामकुमार पचौरी तथा आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।
                         बैठक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे मुकुल पुरोहित रमाकांत यादव अशोक श्रीवास्तव सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे राजकुमार पचौरी प्रशांत समैया प्रभात जैन नरेंद्र सोनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे आशीष ज्योतिषी आदि ने भी संबोधित कर माननीय श्री कमलनाथ जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। 
कमलनाथ महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन व सभी 48 पार्षदों के समर्थन में शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसमर्थन मांगेगे। 
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार साहू व शरद पुरोहित राजाराम सरबैया राकेश राय महेश जाटव रंजीता राणा प्रियंका तिवारी अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर कल्लू पटेल सुनील पावा संजय कटारे द्वारका चौधरी प्रदीप जैन हरिश्चंद्र सोनवार मनोज सोनी नरेश वाल्मीकि मन्नूलाल कोरी नरेंद्र अहिरवार समेत बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।                       

                                    
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive