बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः  मंत्री भूपेंद्र सिंह

★  48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक
★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर। सागर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कराना, लाखा बंजारा तालाब के लिए बड़ा  प्रोजेक्ट लाना ये भाजपा सरकार की वे सकारात्मक देन हैं जिनके चलते करोड़ों रुपए की लागत के काम सागर में चल रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो अपने घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है लेकिन यह नहीं बता पाती कि इन काल्पनिक योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से आएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऐसे कई मुद्दे रख कर आज सागर के 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों को भाजपा का चुनाव अभियान सकारात्मकता से आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया।


     सागर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों व सहप्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकारों ने सागर के लिए विकास की ऐसी सशक्त व ठोस योजनाएं दीं हैं जिसके लिए हमें दशकों तक संघर्ष करना पड़ सकता था। मध्यप्रदेश के सातवें शहर के रूप में सागर का नाम जुड़वाने का श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जाता है। कांग्रेस के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह भ्रष्टाचार की मनगढ़ंत आशंकाओं से भ्रम फैला कर विकास विरोधी बातें करती है। पुराने सागर का कायाकल्प हो कर नया शहर आकार ले रहा है इसलिए थोड़ी बहुत अव्यवस्था को प्रसव वेदना की तरह लेना चाहिए। नवनिर्माण और सृजन के लिए हो रही अल्पकालिक असुविधाओं की एकतरफा तस्वीर कांग्रेस दिखाना चाहती है लेकिन उसकी इस नकारात्मक और विकास विरोधी कार्यशैली को भी सागर की जनता देख रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मकता और नकारात्मकता के इस फर्क को जनता के बीच ले जाना है। 



मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भाजपा की तीसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं और आप चौथी पीढ़ी के हैं जिनके बीच से ही भविष्य के मंत्री, विधायक, सांसद आएंगे। यह संभावना सिर्फ भाजपा में ही है क्योंकि यहां सब कुछ पार्टी और उसके कार्यकर्ता ही हैं, कांग्रेस की तरह कुछ परिवार और व्यक्ति विशेष पार्टी को नहीं चलाते। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि अनावश्यक राष्ट्रीय मुद्दों की बहसों में उलझे बिना स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क की सूचनाओं पर सकारात्मक सक्रियता के साथ केंद्रित रहें। उन्होंने हाथ उठाकर सभी प्रभारियों  को भाजपा के विजय संकल्प हेतु प्रतिबद्ध कराया। सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 
बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अनुराग प्यासी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंशुल परिहार तथा 48 वार्डों के प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित थे।

महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन ने भाजपा महापौर प्रत्याशी के साथ में आज शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान शुक्रवारी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी किश्वर बबलू कमानी  एवं शनीचरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रशांत जैन मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर नगर का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। आप सभी भाजपा महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर सागर के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंनें मतदाताओं से कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर ही सागर का विकास संभव है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि जात-पात, ऊॅंच-नीच धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के लिये सर्व कल्याण का ध्येय वाक्य लेकर सागर को महानगर बनाने की दशा में कार्य करने के लिये दृण संकल्पित है। मतदाताओं का विश्वास खंडित नहीं होनें देगें। उन्होंने मतदाताओं से विजयी बनाने का आर्शीवाद लिया। शनीचरी वार्ड में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।  

जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम से उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मोकलपुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, संध्या भार्गव, आरिफ खान, फारूख खान, इकबाल खान, शकील खान, चांदनी, छोटीबाई, तुलसी बाई, मुन्ना साहू, नीरज यादव, प्रकाश पटैल, पुष्पेन्द्र तिवारी, उत्कर्ष नामदेव, नीरज साहू, कैलाश साहू, कैलाश सिंघई, मुन्नालाल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष सिरवैया, नवीन रैकवार, संदीप श्रीवास्तव, कपिल यादव, विकास यादव, अमन भारद्वाज, वीरेन्द्र चौबे, महेश व्यास, माया रैकवार, सुनीता साहू, अर्चना दुबे, भगत सिंह परमार, ओमकार यादव, डॉ. लक्ष्मण चौहान, अभिषेक नामदेव, राजेन्द्र मासाब, राकेश जैन, भोलाराम सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क में साथ में रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive