बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व सीएम कमलनाथ का रोड शो,कांग्रेस ने दिखाई ताकत★देखे: फोटो फीचर

पूर्व सीएम कमलनाथ का रोड शो,कांग्रेस ने दिखाई ताकत

★देखे:  फोटो फीचर

सागर । पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने सागर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा वार्ड पार्षदों के समर्थन में विशाल रोड से निकालकर उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने बालाजी  मंदिर में हनुमान जी सरकार की पूजा अर्चना की तथा गुरुद्वारे पहुंच कर माथा टेका व अरदास की। रास्ते में डॉ हरीसिंह गौर तथा डॉ अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने सेवादल के ध्वजवंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर तिरंगा ध्वज फहराया व सलामी दी। श्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर तीखे हमले भी किए।



हेलीपैड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी विधायक तरवर सिंह लोधी पूर्व विधायक सुनील जैन चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने संचालक रामकुमार पचौरी प उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे कार्यक्रम समन्वयक व प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता , प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मोहसा ,राजकुमार पचौरी, अमित राम जी दुबे समेत कई वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने उनका पुष्पहार गुलदस्तों व सूत की माला से आत्मीय और गरिमामय स्वागत कर उनकी आगवानी की। उनके साथ पूर्व मंत्री व सागर जिले के प्रभारी पीसी शर्मा भी सागर पहुंचे।
सेवादल ने किया झंडावंदन



श्री कमलनाथ ने यहां आकर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में पहुंचकर तिरंगा ध्वज फहराया तथा सलामी दी। ध्वज परेड में पहुंचने पर सिंटू कटारे व सेवादल के प्रादेशिक मीडिया समन्वयक डॉ संदीप सबलोक ने सूत की माला से उनका स्वागत किया। इस दौरान राजाराम सरवैया प्रीतम यादव कल्लू पटेल आनंद हैला आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। ध्वज परेड का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

बालाजी के किये दर्शन

श्री कमलनाथ ने बालाजी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी सरकार के दर्शन किए व पूजा अर्चना कर सागर समेत पूरे प्रदेश व देश में सुख शांति व विकास करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ यहां से खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन , अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक सुनील जैन , पूर्व विधायक पारुल साहू भी सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों पर भव्य रोड शो निकला जो भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे के पास समाप्त हुआ।



6 किलोमीटर लम्बा जुलूस
धर्मश्री से शुरू हुआ करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो पंत नगर गोलाकुआ इतवारा बाजार सराफा पारस टाकीज कोतवाली होकर तीनबत्ती पहुंचा। यहां श्री कमलनाथ ने जीप से उतरकर विवि के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और पुनः खुली जीप में सवार हुए।यहां से कटरा बाजार जामा मस्जिद गुजराती बाजार राधा तिराहा अप्सरा टाकीज होकर भगवानगंज पहुंचे।
अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया,गुरुद्वारा में टेका मत्था

यहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। श्री कमलनाथ यहां से भगवानगंज गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर अरदास की। सिंगसभा के प्रधान जी तथा गुरजीत सिंह अहलूवालिया जितेंद्र सिंह चावला आदि ने उन्हें सरोपा तथा कृपाण भेंट कर लोकतंत्र की लड़ाई जीतने की शुभकामनाएं दीं।
जगह जगह स्वागत हुआ कमलनाथ का

रोड शो के सम्पूर्ण मार्ग में जगह जगह स्वागत द्वार व मंच लगाकर फूलमाला पुष्पवर्षा व आतिशबाजी चला कर नगरवासियों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों व विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया।
 इनमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के राहुल चौबे स्वर्णकार समाज नगर निगम व्यापारी संघ , मनोज सबलोक लकी सोनी आदि के अलावा पार्षद प्रत्याशी भावना रोहण,  रिचा सिंह नीलोफर चमन अंसारी रेखा सोनी बब्बू यादव बलराम घोषी ताहिर खान अर्चना सिलाकारी माया हेमराज रजक कविता विजय साहू सुलेखा राकेश राय ओंकार साहू सरोज साहू सुनील सिंह दीवान सिंह नीलू चढ़ार आदि ने अलग अलग जगहों पर फूलमाला व पुष्पवर्षा से स्वागत किया।


जोश बनाये रखें: कमलनाथ


रोड शो के समापन पर खुली की जीप से ही  जनता को  संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने कहा कि सागर के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, इसे नगर निगम और आने वाले विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना है, जिससे आने वाले समय में आप लोगों और जनता को उत्पीड़न औऱ जुल्म से  छुटकारा मिल सके।

जनता कांग्रेस के पक्ष में: निधि जैन

महापौर उम्मीदवार श्रीमति निधी सुनील जैन ने इस मौके पर  कहा इस बार नगर निगम चुनाव में जनता का रूख कांग्रेस की ओर है। वार्ड में जनसंपर्क के दौरान लोग कहने लगे है, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में दिखावा अधिक औऱ काम कम हो रहे है, शहर की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने शास्त्री वार्ड, संत रविदास वार्ड में किया जनसंपर्क

कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने रविवार को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं संत रविदास वार्ड में  घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्षद उम्मीदवार उनके साथ थे। वार्ड के लोगों  ने उन्हें वार्ड की तमाम समस्याओं से भी अवगत कराया। श्रीमती निधि जैन ने कहा कि भाजपा  के शासनकाल में शहर के सभी वार्ड दुर्दशा का शिकार है।  लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वार्ड वासियों की समस्याओं को हल कराना प्रथम प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन को वार्ड वासियों ने बताया कि सड़कें पूरी तरह से उखड़ गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है । जर्जर सड़कों के कारण लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हें।  श्रीमती निधि जैन ने स्वयं देखा कि संत रविदास वार्ड एवं शास्त्री वार्ड में नालियां काफी सकरी है।सड़कें उबड़ खाबड़ हैं और हालात यह है कि लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है।उन्होंने वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कहा कि आप सभी का आशीर्वाद रहा तो पांच साल में किसी भी वार्ड में कोई समस्या नहीं रहेगी।नालियों का चौड़ीकरण एवं सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान दोनों वार्डों के लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उत्साहजनक माहौल रहा।मतदाताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर एवं टीका लगाकर  जगह जगह स्वागत किया।
 जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन के साथ पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, शास्त्री वार्ड से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती देवका विश्वकर्मा, संत रविदास वार्ड  से प्रत्याशी श्रीमती माला भीष्म राजपूत के अलावा वार्ड प्रभारी कल्लू पटेल, शैलेंद्र तोमर, प्रदीप धामेचा, रक्षा विश्वकर्मा, राशिद खान, ज्योति यादव, कोमल यादव,  सुरेश सोनी, संजू अहिरवार, नारायण बाबा, रामरानी बाई, नारायण अहिरवार, प्रताप अहिरवार,  शौकत खान, रवि चौधरी, गोविंद अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, नीरज, तुलसी, वंशी बाबा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

सुधासागर महाराज से लिया आशीर्वाद:

कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने शास्त्री वार्ड में विराजमान मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अंकित जैन हिन्नौद, रोहित जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

    
Share:

★मुख्यमंत्री का रोड शो 27 जून को , दलित के घर भोजन करेंगे ★कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी

मुख्यमंत्री का रोड शो 27 जून को , दलित के घर भोजन करेंगे                                     
★कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी


सागर।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय सागर के विकास के लिए एक पैसा नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सागर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया। जिसके तहत 1600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य सागर में चल रहे हैं। सागर में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुभाषनगर वार्ड की भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में कही।
श्री सिंह ने कहा कि सागर में 6 जुलाई को महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं सुभाषनगर वार्ड के पार्षद पद के लिए वृन्दावन अहिरवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सागर के चहुमुखी विकास का चुनाव है। वायदा करता हूं कि आपके वार्ड में कोई कमी नहीं आने देंगे। आप सब इस बात को जानते हैं कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार जिसका ऐजेंडा है गरीबों का कल्याण, सुशासन और चहुंमुखी विकास। कांग्रेस से पूछे कि विकास को लेकर उनका एजेंडा क्या है? 


 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया मगर शहरों में कहीं गरीबों के मकान नहीं बने। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की जिसके तहत इस वार्ड में 350 आवास बने हैं। यह काम देश-प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। कोरोना काल से प्रभावित गरीबों को स्ट्रीय वेंडर योजना के तहत दस-दस हजार रूपए बिना ब्याज के दिये हैं। ताकि गरीबों का रोजगार प्रभावित न हो। कोरोना काल में गरीबों को फ्री में अनाज देने का काम भाजपा सरकार ने किया। सरकार ने लोगों के दो साल के बिजली बिल माफ कर दिये। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सवा साल कमलनाथ की सरकार थी। जिसने चुनाव के समय बेरोजगारों को 4 हजार रूपए महीना देने का वायदा किया था। यहां बैठे युवाओं में से कोई बताये कि किसी को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? कांग्रेस सरकार ने संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं बंद कर दी। जिन्हें अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने पुनः प्रारंभ किया हैं। गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए 5 लाख रूप्ए तक दिये जा रहे हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में सारे विकास कार्य भाजपा सरकार ने किये हैं। कांग्रेस के लोगों से पूछे कि सवा साल में कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिये क्या किया। स्मार्ट सिटी योजना केन्द्र की भाजपा सरकार ने शुरू की। सवा साल कांग्रेस की सरकार रही तो 400 करोड़ के ठेके अपने लोगों को दे दिये। जिन पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महू और दिल्ली में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में बहुत काम किया है। संत रविदास कुंभ सागर में भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने सागर के विकास में कुछ नहीं किया इसलिए यहां के मतदाताओं से वोट मांगने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है इसलिए वोट लेने के लिए नोट बांट रहे हैं। जो आज पैसा बांट रहे हैं क्या वे कल लूटने का काम नहीं करेंगे? मंत्री श्री सिंह ने सुभाषनगर वार्ड को गोद लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के नेता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह कल 27 जून को सागर आ रहे हैं। 

सागर में अजा वर्ग के बीच एक घण्टा बिताएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पहले की तरह वे कल भी सागर में अनुसूचित जाति परिवार के साथ भोजन करेंगे तथा समाज के मुखिया माते का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री अपने सागर दौरे में एक घण्टा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के बीच बिताएंगे। मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, नेवी जैन, जगन्नाथ गुरैया, सुखदेव मिश्रा, यश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, भानू सिंह राजपूत, जिला महामंत्री एवं वार्ड प्रत्याशी वृंदावन अहिरवार, राहुल वैद्य, कमलेश राय, श्रीकांत कौशिक सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने आज मधुकर शाह वार्ड शिवाजी नगर, गोपालगंज, सिविल लाइन वार्ड के मतदाताओं के बीच पहुंचकर विजयश्री का आशीर्वाद लिया। श्रीमती संगीता तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि जात, पात, ऊँच, नीच, धर्म से परे जाकर सागर का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंनें कहा कि तीन इंजन की सरकार बनाकर सागर के संपूर्ण विकास के द्वार खोलने भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान लोगों को जगह-जगह आत्मीयता भाव से स्वागत कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्याें की प्रशंसा कर सागर के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर अपना जनसमर्थन दे रहें हैं। 

जनसंपर्क के दौरान फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, भाजपा के पार्षद प्रत्याशीगण रविन्द्र शर्मा, हेमंत यादव, रूपेश यादव, गीता गौरीशंकर दक्ष, वीरेन्द्र वर्मा लारा, शिवाजी वार्ड के प्रत्यासी हेमन्त यादव, कमलेश बघेल, नेवी जैन, श्याम तिवारी, बंटी शर्मा,सुमित तोमर, ट्विंकल सैनी, कैलाश यादव, शरद मोहन दुबे, वीरू सोनी, अतुल सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कमलनाथ की सरकार ने सागर की उपेक्षा की:- राजबहादुर सिंह

2003 के पूर्व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट दिग्विजय सिंह सरकार और 2019 में रही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में सागर के विकास को रोककर सागर को उपेक्षित शहर बनाकर रख दिया था। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सागर को पूर्ण विकसित बनाने के लिये स्मार्ट सिटी की सौगात दी। भाजपा सरकार द्वारा सागर में लगभग सोलह हजार करोड़ की राशि से विकास कार्याें को कराया जा रहा है। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं नरयावली नाका वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया को विजयी बनाने के लिये सांसद राजबहादुर सिंह ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर उन्होंनंे कहा कि सागर के विकास को लेकर कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्याें का तुलनात्मक अध्ययन कर भाजपा को वोट कर सागर के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करें। नरयावली नाका वार्ड में सांसद राजबहादुर सिंह और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया का वार्ड के लोगों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान श्याम नेमा, शरद जड़िया, राकेश साहू, अवधेश बिलैया, शरद व्यास, मधु गुप्ता, सुनील महेश्वरी, संजय रावत, राजेश्वर नेमा, सुशील आठिया, रामदास गोलनदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

विकास कार्य एक दिन में संभव नहीं जब पूर्ण होगें तब सागर महानगर बनेगा:- शैलेन्द्र जैन

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये आज सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा के संभाग के प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने विट्ठलनगर वार्ड में एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड में अनुसूचित जाति का सम्मेलन में शामिल होकर एवं जनसंपर्क कर भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन। इस अवसर पर मतदाताओं को संबोधित करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सागर के संपूर्ण विकास के लिये वचनबद्ध है। ऐसे में सागर का विकास एक दिन में संभव नहीं है। विकास कार्याें को पूर्ण होने में समय लगना स्वभाविक है, लेकिन जब सागर में चल रहे विकास कार्य पूर्ण होंगें तो सागर निश्चित रूप से महानगर के रूप में दिखेगा। 

उन्होेंनें कहा कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में पूर्ण में रही कमलनाथ सरकार ने सागर में एक रूपये का विकास कार्य नहीं कराया बल्कि कांग्रेस सरकार ने सागर में चल रहे विकास कार्याें को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान विट्ठल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, भगवती जाटव, नरेन्द्र अहिरवार, भोला छन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

कमलनाथ के रोड शो को जनता ने सिरे से नकारा:- गौरव सीरोठिया

सागर से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सागर में किये गये रोड शो को सागर की जनता ने सिरे से नकार दिया है। उक्त बयान भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने प्रेस को जारी किया। गौरव सीरोठिया ने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में थी, उस समय मध्यप्रदेश सहित सागर की जनता के साथ धोखा, छल, कपट कर सागर का विकास अवरूद्ध कर दिया गया था। सागर की जनता ने आज कमलनाथ के रोड शो को सिरे से नकार कर यह बता दिया कि सागर की जनता सागर के विकास के साथ है। श्री सीरोठिया ने कहा कि महापौर चुनाव में सागर की जनता कांग्रेस को मकूल जवाब देकर भाजपा के विकास की पूरक नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद देगी।
       
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद रैली का आज बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत


27 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद रैली (रोड शो) के द्वारा जनता का अभिवादन कर आशीर्वाद लेगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा भी रैली में साथ रहेगें। इस संबंध में आज पार्टी कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा के संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, पार्टी जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने बैठक कर कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये चर्चा की। पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का सागर आगमन आज 27 जून को दोपहर 3 बजे सागर आयेंगें। तत्पश्चात् सिविल लाइन, पुलिस लाइन के गेट से जन आशीर्वाद रैली के रूप में रथ पर सवार होकर जिले के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के साथ जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुये जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुये तीनबत्ती पर डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगें। रैली के अंतिम पड़ाव पर श्री चौहान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगें। 
इन स्थानों पर होगा स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के साथ जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर के प्रमुख निम्न मार्गों से आशीर्वाद रैली पुलिस लाइन गेट के सामने (युवा मोर्चा यश अग्रवाल द्वारा), जिला पंचायत ऑफिस के सामने डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड, चर्च के सामने इंदिरा नगर वार्ड, स्वीडिश मिशन स्कूल के सामने मधुकरशाह वार्ड, गायत्री मंदिर के सामने गायत्री परिवार द्वारा, लाल स्कूल शिवाजी वार्ड, शैलेष वर्मा जी के सामने गोपालगंज वार्ड, स्टेट बैंक के सामने शांति लॉज के सामने सिविल लाइन वार्ड, झंडा चौक गोपालगंज वार्ड, बंगाली काली तिराहा, दीनदयाल चौक तिली वार्ड, बस स्टेण्ड के सामने बाघराज वार्ड, एम.पी.ई.बी. ऑफिस के सामने कृष्णगंज वार्ड, तीन मढ़िया शुक्रवारी वार्ड, तीन मढ़िया शनीचरी वार्ड, झील वोट क्लब के सामने लाजपतपुरा वार्ड, एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने संतोष तिवारी, अर्पित पाण्डे, शैलेन्द्र ठाकुर, सुश्री श्वेता यादव गौर टॉवर के सामने, तीनबत्ती संतोष दुबे, राहुल नामदेव, कोतवाली पुरव्याउ टौरी, बरियाघाट, लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने चकराघाट वार्ड, पारस टॉकीज के सामने विवेकानंद वार्ड, लक्ष्मीपुरा वार्ड, केशवगंज वार्ड, श्रीराम चौक, गांधी चौक वार्ड, मोहननगर वार्ड, सूबेदार वार्ड, बिहारी जी मंदिर के सामने, रामबाग मंदिर नरयावली नाका वार्ड, श्री तिगड्डा महाकाली मंदिर के सामने रविश्ंाकर वार्ड, मोतीनगर चौराहा, संत रविदास वार्ड, संत कबीर वार्ड, राजीवनगर वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, गुरू की कुटिया के सामने भगत सिंह वार्ड, महेश साहू के निवास के सामने, ब्रिज के नीचे, शास्त्री वार्ड, संत कवरराम वार्ड, राहतगढ़ बस स्टेण्ड, बड़ी माता के सामने, वल्लभ नगर वार्ड, लक्ष्मी फैक्टरी के सामने चंद्रशेखर वार्ड, माता मंदिर मोतीनगर वार्ड, विजय टाकीज, इतवारी वार्ड, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्री इक्कू पाण्डे, देना बैंक के सामने रामपुरा वार्ड, मस्जिद के सामने जवाहरगंज वार्ड, दयानंद वार्ड, अजमेरी राइन, सुशील साहू की दुकान के सामने, संजय लाट साहब की दुकान से सामने मनोहर टाकीज रसवंती जूस सेंटर के सामने, राधा टाकीज वंदना होटल के पास तिलकगंज वार्ड, अफसरा टॉकीज के पास तुलसीनगर वार्ड, भगवानगंज, गुरूगोविंद सिंह, विट्ठलनगर, सुभाषनगर वार्ड प्रमुख मार्गाें से  निकलेंगें।

गरीब के मकान का सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया:- महिला मोर्चा

सागर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनने के आज सागर के विभिन्न वार्डाें में सागर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती अनु शैलेन्द्र ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला हितग्राही सम्मेलनों में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को एवं समस्त वार्डाें से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने कहा कि गरीब के (आशियाना) मकान का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा किया। उन्होेंनें मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, जिलाअध्यक्ष संध्या भार्गव, प्रतिभा चौबे, सरिता विशाल खटीक, रूबी कृष्णकुमार पटैल, नीरज गोलू कोरी, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने भाजपा के पक्ष में वोट मांगे

सागर महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये आज फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने सागर के विभिन्न वार्डो में पहुंचकर भाजपा को विजयी बनाने मतदाताओं का आशीर्वाद लेकर वोट मांगे। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी के जनसंपर्क के दौरान उनका जगह-जगह मतदाताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान युवा वर्ग में मुकेश तिवारी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
Share:

स्मार्ट सिटी यानी भ्र्ष्टाचार , स्मार्ट सिटी को लेकर शिवराज के पास विजन नही वे टेलीविजन का सोचते है: कमलनाथ

स्मार्ट सिटी यानी भ्र्ष्टाचार , स्मार्ट सिटी को लेकर शिवराज के पास विजन नही वे टेलीविजन का सोचते है: कमलनाथ

★ महाराष्ट्र का फैसला असम या गुजरात में बैठकर तय नही होगा,  विधायक मुंबई आये अपना नेता चुने: पूर्व  सीएम कमलनाथ


सागर। पूर्व सीएम कमलनाथ ने महारष्ट्र  में चल रहे घटनाक्रम पर कहा है कि  महाराष्ट्र का फैसला आसम और गुजरात मे बैठकर कैसे तय होगा। विधायक मुंबई आये और  विधायक दल का नेता तय करे। असम में बैठकर थोड़ी विधायक दल की बैठक होगी। हमे शिवसेना से मतलब नही है। वे मुंबई आई अपना नेता चुन लें। 
सागर में नगरनिगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी निधि सुनील जैन के रोड शो में आये पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि  कांग्रेस महाराष्ट्र विकास अगाडी के साथ है। मेरी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार से बात हुई है। काँग्रेस के विधायकों से चर्चा हुई है।सभी MVA के साथ है। कोई mla कांग्रेस का बिकाऊ नही है। 

सीएम शिवराज के पास विजन नही टेलीवीजन का सोचते है...

पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्य्प्रदेश की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कहा कि स्मार्ट सिटी यानि भ्र्ष्टाचार। ठेकेदार और नेताओं की मिलीजुली कहानियां है । हरवर्ग का आदमी परेशान है। शिवराज के पास कोई विजन नही है। स्मार्ट सिटी तब बनेगी जब कोई विजन होगा। भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिलाओं मे अत्याचार पर नंबर 1 यह शिवराज सिंह का रिकॉर्ड है। शिवराज सिंह टेलीविजन का सोचते हैं, विजन का नहीं । प्रदेश में नोटंकी, कलाकारी, झूठ फरेब की सरकार चंल रही है। 


अबकी बार बदल दीजिए नगर सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  नारा दिया कि अबकी बार बदल दीजिए शहर सरकार। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में फैसला देश का नहीं, प्रदेश का नहीं, सागर के भविष्य का होना है। सागर स्मार्ट सिटी नही बन पाई।।यहां से कोचिंग करने के लिएलोग कोटा जाते हैं। कोचिंग सेंटर नहीं बन पाया। 


निर्विरोध नहीं जीत रहे, बल्कि प्रशासन व पुलिस का दुरुपयोग कर रहे

 प्रदेश में जो निर्विरोध चुनाव जीते जा रहे है वह दबाब में जीते जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पैसा , पुलिस और प्रशासन की दम पर ऐसा कर रही है। जब जनसमर्थन नही होता है तब सरकारें ऐसा करती है। वर्तमान में कई  संस्थाए चौपट हो गई है।लेकिन अब सुन ले 16 महीने बाद काँग्रेस की सरकार आ रही है। सबका जवाब देंगे। पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के भाजपा पर जाने की अफवाह पर उन्होंने कहा की मेरी उनसे कभी कभी बात होती रहती है ऐसा कुछ नहीं है आप उन्हीं से पूछना।


सीएम नहीं जो हर कदम पर झूठ बोलूं

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ झूठ बोलते हैं लेकर मैं शिवराज नही जो झूठ बोलूं। शिवराज सिंह कैसे हैं कौन से स्थान ने किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ जब कि हम लोगों ने 27 लाख किसानों का का जामा किया नंबर और बैंक अकाउंट जानकारी भी हमारे पास है। शिवराज पुरानी घोषणा पर जवाब नहीं देंगे पर नई घोषणा कर जाएंगे। सागर का विकास हो इसलिए जरूरी है यह निवेश हो, लेकिन निवेशक केरल, कोलकाता जा रहे है, एमपी में नही आ रहे हैं।
इस मौके पर प्रत्याशी निधि सुनील जैन, जिलाध्यक्ष स्वदेश जैन, रेखा चौधरी , सुरेंद्र सुहाने सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
Share:

कमलनाथ का रोड शो 26 जून को, कांग्रेस की जोरदार तैयारी★बूथ अभिकर्ता कांग्रेस की जीत का आधार बनेंगे :निधि जैन★ कुआं से पानी भरकर पिलाया कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने

कमलनाथ का रोड शो 26 जून को, कांग्रेस की जोरदार तैयारी
★बूथ अभिकर्ता कांग्रेस की जीत का आधार बनेंगे :निधि जैन
★ कुआं से पानी भरकर पिलाया कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने


सागर। कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधि जैन ने जनसंपर्क की शुरुआत भगवान गंज वार्ड की घनी बस्ती से की। इसे पूर्व उन्होंने भगवान गंज तिराहा पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
उनके साथ जनसंपर्क में तीनों वार्ड के पार्षद उम्मीदवार भी थे। बैंडबाजों के साथ शुरू हुए जंसम्प में वार्ड के नागरिक अपने आप शामिल होते गये। भगवान गंज वार्ड की अनुसूचित जाति बस्ती में लोगों ने बताया पाइप लाइन तो है,लेकिन नलों से पानी हर दिन नही आता, बस्ती का एक मात्र कुआ से पानी भरना पड़ता है। लोगों की तकलीफ सुनते ही श्रीमती निधि सुनील जैन कुआ पर गई ,उन्होंने ने रस्सी बाल्टी से कुआ से पानी भरकर लोगों को दिया, उन्होंने बस्ती के लोगों को भरोसा दिलाया। 

आने वाले समय में नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का महापौर और परिषद बनने पर आप लोगों को हर दिन नलों से पानी मिलेगा। बस्ती की गलियों को सीमेंट कंक्रीट से बनाया जायेगा। वार्ड में सप्ताह में एक दिन स्वास्थ शिविर भी लगाया जायेगा। उन्होंने लकड़ी टाल रोड़ पर दुकानों पर जाकर लोगों से सम्पर्क कर वोट देने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान उनका  काफिला पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू के निवास पर रुका। वहाँ से रवाना होकर विटठल नगर वार्ड से शारदा मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों के घर घर जाकर संपर्क कर लोगों से कांग्रेस को वोट देने का आव्हान किया।
मोती नगर वार्ड में बाहुबली कॉलोनी से जनसंपर्क किया। वार्ड में जैन समाज सहित अन्य समाज के लोगो ने श्रीफल देकर स्वागत किया।
जनसंपर्क में उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, माधवी चौधरी, पूर्व विधायक पारुल साहू, प्रभात जैन, चुनाव प्रभरी सुरेन्द सुहाने, प्रशांत समैया, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह चावला, धर्मेंद्र चौधरी, गोल्डी केशरवानी, अंकित जैन हिंनोद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


बूथ अभिकर्ता कांग्रेस की जीत का आधार बनेंगे:निधि

कांग्रेस की बूथ प्रबंधन की बैठक आयोजित



नगर पालिक निगम चुनाव में बूथ प्रबंधन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सागर आगमन की तैयारियों हेतु बूथ कार्यकर्ताओं,मंडलम पदाधिकारियों एवं वार्ड के कांग्रेस से पार्षद पद के  प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी एवं मतदान में गड़बड़ी रोकने पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने कहा कि बीस साल के भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के कार्यकाल को जनता समझ चुकी है। निगम में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार है। सागर शहर की जनता के साथ भाजपा ने जो छल किया है ,इस चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी ।उन्होंने कहा कि बूथ अभिकर्ता ही कांग्रेस की विजय का आधार बनेंगे। बूथ अभिकर्ताओं एवं मंडलम प्रभारियों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि वार्ड का कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्तैदी से तैयार है। भाजपा जनमत चुराने वाली पार्टी है और इनसे हमें सतर्क रहना होगा। बूथ  अभिकर्ता सक्रीय रहेंगे,तो कांग्रेस की विजय निश्चित है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा की छल, कपट एवं झूठे वादों की राजनीति को जनता समझ चुकी है ।विकास के नाम पर भ्रष्टाचार पनप रहा है। बूथ अभिकर्ताओं एवं वार्ड कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य कर भाजपा की कारगुजारीओं को जनता तक पहुंचाना है । श्री जैन ने कहा कि जनता विकास के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि  हर बूथ पर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और विरोधियों के मंसूबों को पूरा नहींहोने देंगे।
बूथ कार्यकर्ता निधि जैन को महापौर बनाने में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता चुनाव जिताने का आधार है। बूथ कार्यकर्ताओं की हर समस्या का हल किया जाएगा।इस अवसर पर चुनाव सह प्रभारी अब्दुल रफीक गनी,नरेन्द्र सोनी,बलराम घोषी, बुंदेल सिंह बुंदेला,प्रशांत जैन,सुनील सिंहा,गीता सोनी,देवका विश्वकर्मा, चंद्रप्रभा दुबे, प्रशांत समैया, मीना पटेल, भोला रजक, रामनाथ यादव, वसीम खान , साधना सचेंद्र वाल्मीकि, द्वारका चौधरी, नरेंद्र मिश्रा, कल्लू पटेल,प्रदीप जैन, संजयरैकवार,रेखा,जगदीश अहिरवार, मुरलीधर अहिरवार, गुलाब पटेल,कुंजीलाल,रोहित मांडले,पवन जाटव,शानू पठान,पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,कमलेश चौधरी,कुंदन विश्वकर्मा,हरि सोनकर,धननु जैन,संजय, कुंदन विश्वकर्मा, हेमराज रजक,योगराज कोरी आदि उपस्थित थे।
 
कमलनाथ का रोड शो आज, कांग्रेस की जोरदार तैयारी मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे कमलनाथ

नगर पालिक निगम की महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन एवं कांग्रेस के पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ 26 जून को सागर में दो पहिया वाहन रैली के रूप में  रोड शो कर जनता से आशीर्वाद लेंगे।  रैली में लगभग डेढ़ हजार दो पहिया वाहन शामिल होंगे । रैली में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 26 जून रविवार को सुबह 10:00 बजे बालाजी मंदिर परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे । जहां सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में सलामी दी जाएगी । इसके बाद श्री कमलनाथ बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे। तत्पश्चात स्वतंत्रा सेनानी  एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा मकरोनिया नगर पालिका एवं सागर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे इसके बाद श्रीनाथ महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के निवास पर जाएंगे। तत्पश्चात श्रीमती निधि सुनील जैन  के निवास से दो पहिया वाहन रैली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में निकाली जाएगी। रैली में सिर्फ दो पहिया वाहन ही शामिल होंगे।



दो पहिया वाहन रैली धर्म श्री, गोला कुआं, काकागंज, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली, कटरा, गुजराती बाजार, राधा तिराहा होते हुए भगवान गंज चौराहा पर  डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संपन्न होगी। कमलनाथ  डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे । इसके बाद कमलनाथ गुरुद्वारा भी जाएंगे ।  रैली के दौरान कमलनाथ का जगह-जगह जोरदार स्वागत भी किया जाएगा। रैली के सफल आयोजन के लिए कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की है।
दो पहिया वाहन  रैली को सफल बनाने की अपील शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन,  पूर्वविधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, सिंटू कटारे, त्रिलोकीनाथ कटारे, अशोक श्रीवास्तव, विनोद पहलवान, मुकुल पुरोहित, संजू मिश्रा, नरेंद्र सिलाकारी, अमित दुबे,राम जी, रफीक गनी, मुन्ना चौबे, रामकुमार पचोरी, मोनी केसरवानी, राहुल चौबे, अरविंद तोमर, बृजेंद्र नगरिया, आनंद जैन, प्रशांत समैया, देवका  विश्वकर्मा, नरेंद्र सोनी, राकेश राय ,सुनील भदौरिया, बलराम घोषी, राम नाथ यादव, सचेन्द वाल्मीकि, मीना पटेल,अरविंद सोनी, गोपाल तिवारी, जैद खान के अलावा वार्ड के कांग्रेस के पार्षद पद के प्रत्याशी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की है।

योजनाओं का लाभ सिर्फ भाजपा से जुड़े बिचौलियों और रसूखदारों को मिला
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन के साथ ही वादों में पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी लगातार दस्तक दे रही है। उन्होंने अपने दल बल के साथ भगवान गंज तथा संत कबीर वार्ड के गली कूचे में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
गरीब मजदूर पिछड़ी और अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में जन समर्थन मांगने पहुंची रेखा चौधरी के सामने क्षेत्रीय जनता ने बीएलसी आवास योजना बीपीएल कार्ड और राशन वितरण व्यवस्था में पक्षपात और भ्रष्टाचार की बात उठाई। क्षेत्रीय जनता का यह कहना है कि इन योजनाओं का लाभ सिर्फ भाजपा से जुड़े बिचौलियों और रसूखदारों को मिला है।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने जनता से आह्वान किया की महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा वार्ड नो में कांग्रेस पार्षदों को जीता कर कांग्रेस की नगर सरकार बनाएं ताकि 25 सालों के भ्रष्टाचार और मनमानी से मुक्ति मिल सके। इस दौरान संत कबीर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी विनोद कोरी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।




                                    
Share:

सागर को महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी:- संगीता तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी★ फ़िल्म कलाकार मुकेश तिवारी किया प्रचार शुरू★ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर पार्टी को विजयी बनाये: प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री

सागर को महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी:- संगीता तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी

★ फ़िल्म कलाकार मुकेश तिवारी किया प्रचार शुरू

★ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर पार्टी को विजयी बनाये: प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री

सागर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से सागर को महानगर के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंनंे यह बात शनिवार 25 जून को तिलकगंज, बरियाघाट, लक्ष्मीपुरा और दयानंद वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही। 
भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं के घर-घर जाकर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि अपने सागर को स्वच्छ, सुन्दर और महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी। उन्होंनें कहा कि केन्द्र में एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हम सरकार से विकास कार्याें की सौगात लेकर सागर को महानगर बनाने के लिये संकल्पित हैं।
 श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान महिलाओं का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान बरियाघाट वार्ड प्रत्याशी वैदेही पुरोहित, लक्ष्मीपुरा वार्ड प्रत्याशी आशारानी जैन, राहुल साहू, प्रफुल तिवारी, ओमकार सोनी, कैलाश गुप्ता, विजय नामदेव, अक्षय बिलैया, मनोज शुक्ला, कंचन जैन, आनंद, दीप्ति एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सागर में म.प्र. का सबसे बड़ा एलीवेटेड कॉरिडोर भाजपा सरकार की देन:- सांसद राजबहादुर सिंह

सागर नगर के विकास को अवरूद्ध करने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया जबकि भाजपा सरकार ने सागर के विकास को प्राथमिकता देते हुये हजारों करोड़ की राशि स्वीकृत कर सागर के विकास के द्वार खोले। भाजपा सरकार ने ही सागर को स्मार्ट सिटी की सौगात दी।  आज सागर के तालाब में म.प्र. का सबसे लंबा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यह बात  महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील को विजयी बनाने के लिय वृंदावन वार्ड में आयोजित महिला हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। महिला हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क में प्रमुख रूप से मनीष चौबे जी, अर्पित पांडे जी, राकेश बक्शी, रविशंकर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी, यशवंत करोसिया, आशीष कमल, गोपी पंथी, प्रभात घोषी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

सागर को स्मार्ट सिटी की सौगात भाजपा सरकार ने दी:शैलेन्द्र जैन


सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने चन्द्रशेखर वार्ड में युवा सम्मेलन एवं जनसंपर्क किया
महापौर प्रत्याशी एवं चन्द्रशेखर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुश्री मेघा दुबे को विजयी बनाने के लिये भाजपा युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने सागर के विकास के लिये सागर के लोगों को स्मार्ट सिटी की सौगात देकर सागर का संपूर्ण विकास का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया। आज सागर में बड़े पैमाने पर विकास कार्याें को कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बड़े शहर के रूप में विकसित होकर महानगर बनेगा। 
युवा सम्मेलन एवं जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी मेघा दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा जिला महा मंत्री श्याम तिवारी, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, प्रतीक चौकसे, भानु राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।

सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने किया जनसंपर्क

चाइना गेट फिल्म से अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने शनिवार 25 जून को अपनी भाभी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता और पार्षद प्रत्याशी विनोद तिवारी को विजयश्री दिलाने भगत सिंह वार्ड में जन संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान विवेक तिवारी, अतुल नेमा, सुबोध आर्य, नीलम अहिरवार, सतीश जैन, अंशुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

कार्यकर्ता चुनावी मैदान में हुआ सक्रिय:- गौरव सिरोठया
 भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि सागर से महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और सागर के सभी पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने के लिये भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनावी मैदान में डटकर कार्य करने में लगे हुये हैं। संगठन की कार्ययोजना अनुसार भाजपा के समस्त मोर्चा, जिला युवा मोर्चा, जिला महिला मोर्चा, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला किसान मोर्चा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा वार्ड स्तर पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सागर जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिये कठोर परिश्रम के साथ कार्य कर रहें है जिससे निश्चित रूप से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी और पूरे जिले में कमल खिलेगा।

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर भाजपा को विजयी बनाये: प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री 


भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बण्डा में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल एवं पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बैठक को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में कठोर परिश्रम कर सरकार के जन हितेशी कार्याें को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा को जिताये।  जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी को विजय दिलाने के लिये कमर कस कर कार्य करें। जिससे निश्चित रूप से भाजपा को विजय हासिल होगी। बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर यादव, जाहर सिंह, महेन्द्र मूसा, वैभव कुकरेले, विवेक मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का  26 जून का जनसंपर्क

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 26 जून को सुबह 9 बजे से मधुकर शाह वार्ड  एवं शिवाजी नगर वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9  बजे तहसील स्थित बरिया तिगडडा के पास एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी गोपालगंज वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। 
Share:

डॉ गौर विवि के कुलसचिव संतोष सोहगौरा के पिता का निधन


डॉ गौर विवि के कुलसचिव संतोष सोहगौरा के पिता का निधन



सागर। डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के प्रभारी कुलसचिव संतोष सोहगौरा के पिताजी श्री राजीवलोचन शर्माजी का स्वर्गवास दिनाँक 25 जून 2022 को सुबह 9: 00 बजे हो गया। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। विश्वविद्यालय के शिक्षको, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। विश्वविद्यालय परिवार श्री सोहगौरा के पूजनीय पिता के निधन पर शोक संतप्त है और दुःख की इस घड़ी में उनके व उनके परिवार के साथ है। श्री शर्मा की शव यात्रा निवास यूटीडी बी3 कैंपस से गोपालगंज मुक्तिधाम में शाम 05:30 बजे पहुंची जहां ।उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय श्री सोहगौरा के पारिवारिक सदस्य, विवि के शिक्षक प्रो एस के जैन, प्रो गुरु, प्रो जे के जैन, प्रो एस पी व्यास, प्रो आर के त्रिवेदी, प्रो जी एम दुबे, प्रो उमेश पाटिल, डॉ एस पी उपाध्याय, विवेक विसारिया, पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रो बद्री प्रसाद, डॉ पंकज तिवारी, डॉ राकेश सोनी, डॉ आशुतोष, डॉ सुभाष कंडया, डॉ जी एस रोहित, सेवानिवृत्त विवि यंत्री आनंद तिवारी, डॉ राजेन्द्र यादव, सागर शहर के प्रबुद्ध पत्रकारगण, एवं बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

Archive