बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : भाजपा की जीत तय, हमें बस लीड बढ़ाना है: मंत्री भूपेन्द्र सिंह ★ मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली की तैयारी बैठक संपन्न★ महापौर उम्मीदवार संगीता तिवारी का प्रचार में उतरे सांसद - विधायक★ विकास के मामले शहर के 48 से अलग होगा तिलकगंज वार्ड: शैलेन्द्र जैन

SAGAR : भाजपा की जीत तय, हमें बस लीड बढ़ाना है: मंत्री भूपेन्द्र सिंह 

★ मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली की तैयारी बैठक संपन्न

★ महापौर उम्मीदवार संगीता तिवारी का प्रचार में उतरे सांसद - विधायक

★ विकास के मामले शहर के 48 से अलग होगा तिलकगंज वार्ड: शैलेन्द्र जैन


सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सागर में महापौर सहित सभी 48 वार्डाें में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी जीत रहें हैं। हमें तो अब बस जीत का अंतर बढ़ाना है। सागर पहले की तरह आगे भी भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहेगा। उन्होंनें कहा कि आगामी 27 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद रैली सागर में ऐतिहासिक रहेगी। 

★भाजपा की महापोर प्रत्याशी संगीता तिवारी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसम्पर्क करती हुई

               भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री की जन-अशीर्वाद रैली की तैयारी बैठक में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोशिश यही हो कि मुख्यमंत्री जी के रोड शो में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिले। रोड शो के मार्ग में जो वार्ड छूट रहें हैं, वहां के पार्षद प्रत्याशी और वार्ड प्रभारी रैली के रूप में रोड शो के निकटतम प्वाइंट पर पहँुचे। जन अशीर्वाद रैली की तैयारियों पर अनेक टिप्स देते हुये मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अब तक के इतिहास में 27 जून को भाजपा का सबसे अच्छा रोड शो होगा। 
  मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर सहित मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के चुनावों में हमसे मुकाबले में कांग्रेस कहीं पर नहीं है। ऐसी कोई ताकत नहीं, जो हमें हरा सके। सागर में कांग्रेस को मेंडेड जारी करने के अंतिम समय तक प्रत्याशी नहीं मिले। भाजपा की सूची जारी होने के बाद 8-10 वार्डों में कांग्रेस ने भाजपा के लोगों को टिकिट दे दिये। 



इसके पहले अपने संबोधन में सांसद राजबहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली के संबंध में अनेक टिप्स दिये। उन्होंनंे भाजपा के पार्षद प्रत्याशी, वार्ड प्रभारी और पार्टी के मोर्चा पदाधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी पर चर्चा की।
 भाजपा नगर विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की जन आशीर्वाद रैली सागर में महापौर और पार्षदों की जीत की नई इबारत लिखेगी, अतः चुनाव को ऊँचाई पर ले जाने का यह एक अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वार्डाें में घर-घर जाकर पीले चावल देकर जन आशीर्वाद रैली में आने का आमंत्रण दे। महापौर और पार्षदों के चुनाव में भाजपा एक बड़ी लीड की तरफ बढ़ रही है इसलिये हमें जीत का एक कीर्तिमान बनाना है।

              भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि सागर में बुंदेली परंपरा से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया जायेगा। उन्होंनें भाजपा नेता श्याम तिवारी, यश अग्रवाल, नवीन भट्ट, संतोष दुबे, लक्ष्मण सिंह, अजय देवलचैरी सहित उन सभी वार्ड प्रभारियों की जानकारी दी, जिन्हें जन आशीर्वाद रैली में विभिन्न दायित्व सौंपे गये। बैठक का संचालन श्याम तिवारी ने किया।
 जन आशीर्वाद रैली की तैयारी बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी, श्रीमती लता वानखेडे़, पूर्व महापौर अभय दरे, डाॅ सुखदेव मिश्रा, हीरा सिंह राजपूत, नेवी जैन, सुधीर यादव, डाॅ. सुशील तिवारी, अनिल तिवारी, अनुराग प्यासी, प्रदीप पाठक, रामेश्वर नामदेव, श्वेता यादव, यश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह सिलारपुर आदि मंचासीन थे।

कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग हुआ लाभान्वित- सांसद  राजबहादुर सिंह

सांसद राजबहादुर सिंह ने भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती गीता द्विवेदी एवं सुभाष नगर वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी वृंदावन अहिरवार के साथ वार्डों में रोड शो कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को भाजपा की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अनुरोध किया ।



सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा विकास के लिए कृत संकल्पित है । प्रदेश एवं देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे है । भाजपा सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास लेकर ही कार्य कर रही है । भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है । हम मतदाताओं से विकास कार्यों में और वृद्धि करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हैं ।
इस अवसर पर सुशील तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, संजय द्विवेदी, भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रितेश मिश्रा, देवाशीष दुबे,प्रेमचंद बड़कुल, सोनू जैन, लखन ठाकुर, छुट्टू मासाब, बलराम राय, डॉक्टर संतोष जैन, विजय साहू, राम सींग अहिरवार, गजराज पटेल, उमेश रैकवार सहित वार्डों के नागरिक, मातृशक्ति एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।


 विकास के मामले शहर के 48 से अलग होगा तिलकगंज वार्ड- शैलेन्द्र जैन

तिलकगंज वार्ड में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ और त्रिदेव (अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए) पदाधिकारी और वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता, की बैठक में चुनाव की रणनीति बनी । 
 विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह वार्ड भाजपा का अजेयगढ़ है। जो जनसमर्थन यहां मिल रहा है उससे अभिभूत हूं और आशान्वित भी कि इस बार भी यह वार्ड भाजपा का अजेयगढ़ ही रहेगा। तिलकगंज वार्ड के लोगों का भाजपा के प्रति जो स्नेह और समर्थन है वह अभिभूत करने वाला है। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा भी फर्ज बनता है कि इस क्षेत्र को विकास के मामले में माडल बनाया जाएगा। पहले भी यहां पर अनेकों प्रकार के विकास काम किए गए हैं। हर वार्ड में पार्क और सामुदायिक भवन भी बनाया जाना है, लेकिन 48 वार्डाे से अलग होगा तिलकगंज वार्ड क्योंकि वह काम यहां भी प्रमुखता से कराये जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी मेरी हैं। 
भाजपा प्रत्याशी शैलेष केसरवानी ने कहा विधायकजी ने सागर शहर में विकास के अनेकों कार्य कराए हैं, कई अभी चल रहे हैं। भाजपा सरकार में सागर अब महानगर बनने की ओर चल पड़ा है। हमारा वार्ड रोल मॉडल बने इसका मैं सबको वचन देता हूं। मेरी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई कमी वार्ड और वार्डवासियों के लिए नहीं रहने दी जाएगी।

भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने कहा पार्षद और महापौर दोनों ही पद के लिए आप सबका आशीर्वाद और वोट रूपी समर्थन इसके लिए बेहद आवश्यक है। 
भाजपा नेता श्याम तिवारी ने कहा मैं आपके वार्ड के प्रत्याषी के बारें में बहुत पहले से जानता हूं इन्होने हमेषा ही गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की हैं।
कार्यक्रम में उपस्थ्ति अनिल तिवारी और रामअवतार पांडे ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर वीरेन्द्र जैन, मुरारी साहू प्रकाष पटैल मनोहर साहू, समीर सिंह ठाकुर, अंषु यादव सुरेन्द्र तिवारी अमित नामदेव, राजू यादव, संजय सेन, मनोज साहू, अमृत लाल पटैल, रामसेवक पटैल, रिंकू यादव, रामवती पटैल, गोपी पटेल, रामचरण तिवारी, रेखा चैरसिया, गोलू पटैल, रामवती पटैल, माया पटैल, सुरभी शर्मा, काजल आठिया, ज्योति पटैल, अन्नू चैरसिया, बसंत केषरवानी, विनोद साहू, मूरत सींग पटेल, महेष श्रीवास्तव,, महराजा सिंह ठाकुर, दिनेष आठया, कपिल पटैल, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive