बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर को महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी:- संगीता तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी★ फ़िल्म कलाकार मुकेश तिवारी किया प्रचार शुरू★ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर पार्टी को विजयी बनाये: प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री

सागर को महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी:- संगीता तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी

★ फ़िल्म कलाकार मुकेश तिवारी किया प्रचार शुरू

★ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर पार्टी को विजयी बनाये: प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री

सागर। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से सागर को महानगर के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंनंे यह बात शनिवार 25 जून को तिलकगंज, बरियाघाट, लक्ष्मीपुरा और दयानंद वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही। 
भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं के घर-घर जाकर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि अपने सागर को स्वच्छ, सुन्दर और महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी। उन्होंनें कहा कि केन्द्र में एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हम सरकार से विकास कार्याें की सौगात लेकर सागर को महानगर बनाने के लिये संकल्पित हैं।
 श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान महिलाओं का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान बरियाघाट वार्ड प्रत्याशी वैदेही पुरोहित, लक्ष्मीपुरा वार्ड प्रत्याशी आशारानी जैन, राहुल साहू, प्रफुल तिवारी, ओमकार सोनी, कैलाश गुप्ता, विजय नामदेव, अक्षय बिलैया, मनोज शुक्ला, कंचन जैन, आनंद, दीप्ति एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सागर में म.प्र. का सबसे बड़ा एलीवेटेड कॉरिडोर भाजपा सरकार की देन:- सांसद राजबहादुर सिंह

सागर नगर के विकास को अवरूद्ध करने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया जबकि भाजपा सरकार ने सागर के विकास को प्राथमिकता देते हुये हजारों करोड़ की राशि स्वीकृत कर सागर के विकास के द्वार खोले। भाजपा सरकार ने ही सागर को स्मार्ट सिटी की सौगात दी।  आज सागर के तालाब में म.प्र. का सबसे लंबा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यह बात  महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील को विजयी बनाने के लिय वृंदावन वार्ड में आयोजित महिला हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। महिला हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क में प्रमुख रूप से मनीष चौबे जी, अर्पित पांडे जी, राकेश बक्शी, रविशंकर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी, यशवंत करोसिया, आशीष कमल, गोपी पंथी, प्रभात घोषी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

सागर को स्मार्ट सिटी की सौगात भाजपा सरकार ने दी:शैलेन्द्र जैन


सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने चन्द्रशेखर वार्ड में युवा सम्मेलन एवं जनसंपर्क किया
महापौर प्रत्याशी एवं चन्द्रशेखर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुश्री मेघा दुबे को विजयी बनाने के लिये भाजपा युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने सागर के विकास के लिये सागर के लोगों को स्मार्ट सिटी की सौगात देकर सागर का संपूर्ण विकास का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया। आज सागर में बड़े पैमाने पर विकास कार्याें को कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बड़े शहर के रूप में विकसित होकर महानगर बनेगा। 
युवा सम्मेलन एवं जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी मेघा दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा जिला महा मंत्री श्याम तिवारी, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, प्रतीक चौकसे, भानु राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।

सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने किया जनसंपर्क

चाइना गेट फिल्म से अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने शनिवार 25 जून को अपनी भाभी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता और पार्षद प्रत्याशी विनोद तिवारी को विजयश्री दिलाने भगत सिंह वार्ड में जन संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान विवेक तिवारी, अतुल नेमा, सुबोध आर्य, नीलम अहिरवार, सतीश जैन, अंशुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

कार्यकर्ता चुनावी मैदान में हुआ सक्रिय:- गौरव सिरोठया
 भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि सागर से महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और सागर के सभी पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने के लिये भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनावी मैदान में डटकर कार्य करने में लगे हुये हैं। संगठन की कार्ययोजना अनुसार भाजपा के समस्त मोर्चा, जिला युवा मोर्चा, जिला महिला मोर्चा, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला किसान मोर्चा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा वार्ड स्तर पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सागर जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिये कठोर परिश्रम के साथ कार्य कर रहें है जिससे निश्चित रूप से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी और पूरे जिले में कमल खिलेगा।

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर भाजपा को विजयी बनाये: प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री 


भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बण्डा में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल एवं पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बैठक को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में कठोर परिश्रम कर सरकार के जन हितेशी कार्याें को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा को जिताये।  जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी को विजय दिलाने के लिये कमर कस कर कार्य करें। जिससे निश्चित रूप से भाजपा को विजय हासिल होगी। बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर यादव, जाहर सिंह, महेन्द्र मूसा, वैभव कुकरेले, विवेक मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का  26 जून का जनसंपर्क

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 26 जून को सुबह 9 बजे से मधुकर शाह वार्ड  एवं शिवाजी नगर वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9  बजे तहसील स्थित बरिया तिगडडा के पास एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी गोपालगंज वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive