बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

★मुख्यमंत्री का रोड शो 27 जून को , दलित के घर भोजन करेंगे ★कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी

मुख्यमंत्री का रोड शो 27 जून को , दलित के घर भोजन करेंगे                                     
★कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी


सागर।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय सागर के विकास के लिए एक पैसा नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सागर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया। जिसके तहत 1600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य सागर में चल रहे हैं। सागर में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुभाषनगर वार्ड की भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में कही।
श्री सिंह ने कहा कि सागर में 6 जुलाई को महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं सुभाषनगर वार्ड के पार्षद पद के लिए वृन्दावन अहिरवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सागर के चहुमुखी विकास का चुनाव है। वायदा करता हूं कि आपके वार्ड में कोई कमी नहीं आने देंगे। आप सब इस बात को जानते हैं कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार जिसका ऐजेंडा है गरीबों का कल्याण, सुशासन और चहुंमुखी विकास। कांग्रेस से पूछे कि विकास को लेकर उनका एजेंडा क्या है? 


 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया मगर शहरों में कहीं गरीबों के मकान नहीं बने। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की जिसके तहत इस वार्ड में 350 आवास बने हैं। यह काम देश-प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। कोरोना काल से प्रभावित गरीबों को स्ट्रीय वेंडर योजना के तहत दस-दस हजार रूपए बिना ब्याज के दिये हैं। ताकि गरीबों का रोजगार प्रभावित न हो। कोरोना काल में गरीबों को फ्री में अनाज देने का काम भाजपा सरकार ने किया। सरकार ने लोगों के दो साल के बिजली बिल माफ कर दिये। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सवा साल कमलनाथ की सरकार थी। जिसने चुनाव के समय बेरोजगारों को 4 हजार रूपए महीना देने का वायदा किया था। यहां बैठे युवाओं में से कोई बताये कि किसी को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? कांग्रेस सरकार ने संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं बंद कर दी। जिन्हें अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने पुनः प्रारंभ किया हैं। गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए 5 लाख रूप्ए तक दिये जा रहे हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में सारे विकास कार्य भाजपा सरकार ने किये हैं। कांग्रेस के लोगों से पूछे कि सवा साल में कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिये क्या किया। स्मार्ट सिटी योजना केन्द्र की भाजपा सरकार ने शुरू की। सवा साल कांग्रेस की सरकार रही तो 400 करोड़ के ठेके अपने लोगों को दे दिये। जिन पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महू और दिल्ली में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में बहुत काम किया है। संत रविदास कुंभ सागर में भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने सागर के विकास में कुछ नहीं किया इसलिए यहां के मतदाताओं से वोट मांगने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है इसलिए वोट लेने के लिए नोट बांट रहे हैं। जो आज पैसा बांट रहे हैं क्या वे कल लूटने का काम नहीं करेंगे? मंत्री श्री सिंह ने सुभाषनगर वार्ड को गोद लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के नेता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह कल 27 जून को सागर आ रहे हैं। 

सागर में अजा वर्ग के बीच एक घण्टा बिताएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पहले की तरह वे कल भी सागर में अनुसूचित जाति परिवार के साथ भोजन करेंगे तथा समाज के मुखिया माते का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री अपने सागर दौरे में एक घण्टा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के बीच बिताएंगे। मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, नेवी जैन, जगन्नाथ गुरैया, सुखदेव मिश्रा, यश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, भानू सिंह राजपूत, जिला महामंत्री एवं वार्ड प्रत्याशी वृंदावन अहिरवार, राहुल वैद्य, कमलेश राय, श्रीकांत कौशिक सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीन इंजन की सरकार करेगी सागर का विकास:- संगीता तिवारी

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने आज मधुकर शाह वार्ड शिवाजी नगर, गोपालगंज, सिविल लाइन वार्ड के मतदाताओं के बीच पहुंचकर विजयश्री का आशीर्वाद लिया। श्रीमती संगीता तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि जात, पात, ऊँच, नीच, धर्म से परे जाकर सागर का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंनें कहा कि तीन इंजन की सरकार बनाकर सागर के संपूर्ण विकास के द्वार खोलने भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान लोगों को जगह-जगह आत्मीयता भाव से स्वागत कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्याें की प्रशंसा कर सागर के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर अपना जनसमर्थन दे रहें हैं। 

जनसंपर्क के दौरान फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, भाजपा के पार्षद प्रत्याशीगण रविन्द्र शर्मा, हेमंत यादव, रूपेश यादव, गीता गौरीशंकर दक्ष, वीरेन्द्र वर्मा लारा, शिवाजी वार्ड के प्रत्यासी हेमन्त यादव, कमलेश बघेल, नेवी जैन, श्याम तिवारी, बंटी शर्मा,सुमित तोमर, ट्विंकल सैनी, कैलाश यादव, शरद मोहन दुबे, वीरू सोनी, अतुल सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कमलनाथ की सरकार ने सागर की उपेक्षा की:- राजबहादुर सिंह

2003 के पूर्व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट दिग्विजय सिंह सरकार और 2019 में रही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में सागर के विकास को रोककर सागर को उपेक्षित शहर बनाकर रख दिया था। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सागर को पूर्ण विकसित बनाने के लिये स्मार्ट सिटी की सौगात दी। भाजपा सरकार द्वारा सागर में लगभग सोलह हजार करोड़ की राशि से विकास कार्याें को कराया जा रहा है। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं नरयावली नाका वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया को विजयी बनाने के लिये सांसद राजबहादुर सिंह ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर उन्होंनंे कहा कि सागर के विकास को लेकर कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार के कार्याें का तुलनात्मक अध्ययन कर भाजपा को वोट कर सागर के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करें। नरयावली नाका वार्ड में सांसद राजबहादुर सिंह और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया का वार्ड के लोगों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान श्याम नेमा, शरद जड़िया, राकेश साहू, अवधेश बिलैया, शरद व्यास, मधु गुप्ता, सुनील महेश्वरी, संजय रावत, राजेश्वर नेमा, सुशील आठिया, रामदास गोलनदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

विकास कार्य एक दिन में संभव नहीं जब पूर्ण होगें तब सागर महानगर बनेगा:- शैलेन्द्र जैन

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये आज सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा के संभाग के प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने विट्ठलनगर वार्ड में एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड में अनुसूचित जाति का सम्मेलन में शामिल होकर एवं जनसंपर्क कर भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन। इस अवसर पर मतदाताओं को संबोधित करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सागर के संपूर्ण विकास के लिये वचनबद्ध है। ऐसे में सागर का विकास एक दिन में संभव नहीं है। विकास कार्याें को पूर्ण होने में समय लगना स्वभाविक है, लेकिन जब सागर में चल रहे विकास कार्य पूर्ण होंगें तो सागर निश्चित रूप से महानगर के रूप में दिखेगा। 

उन्होेंनें कहा कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में पूर्ण में रही कमलनाथ सरकार ने सागर में एक रूपये का विकास कार्य नहीं कराया बल्कि कांग्रेस सरकार ने सागर में चल रहे विकास कार्याें को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान विट्ठल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, भगवती जाटव, नरेन्द्र अहिरवार, भोला छन्ना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

कमलनाथ के रोड शो को जनता ने सिरे से नकारा:- गौरव सीरोठिया

सागर से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सागर में किये गये रोड शो को सागर की जनता ने सिरे से नकार दिया है। उक्त बयान भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने प्रेस को जारी किया। गौरव सीरोठिया ने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश में थी, उस समय मध्यप्रदेश सहित सागर की जनता के साथ धोखा, छल, कपट कर सागर का विकास अवरूद्ध कर दिया गया था। सागर की जनता ने आज कमलनाथ के रोड शो को सिरे से नकार कर यह बता दिया कि सागर की जनता सागर के विकास के साथ है। श्री सीरोठिया ने कहा कि महापौर चुनाव में सागर की जनता कांग्रेस को मकूल जवाब देकर भाजपा के विकास की पूरक नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद देगी।
       
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद रैली का आज बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत


27 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद रैली (रोड शो) के द्वारा जनता का अभिवादन कर आशीर्वाद लेगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा भी रैली में साथ रहेगें। इस संबंध में आज पार्टी कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा के संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, पार्टी जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने बैठक कर कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये चर्चा की। पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का सागर आगमन आज 27 जून को दोपहर 3 बजे सागर आयेंगें। तत्पश्चात् सिविल लाइन, पुलिस लाइन के गेट से जन आशीर्वाद रैली के रूप में रथ पर सवार होकर जिले के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के साथ जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुये जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुये तीनबत्ती पर डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगें। रैली के अंतिम पड़ाव पर श्री चौहान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगें। 
इन स्थानों पर होगा स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के साथ जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर के प्रमुख निम्न मार्गों से आशीर्वाद रैली पुलिस लाइन गेट के सामने (युवा मोर्चा यश अग्रवाल द्वारा), जिला पंचायत ऑफिस के सामने डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड, चर्च के सामने इंदिरा नगर वार्ड, स्वीडिश मिशन स्कूल के सामने मधुकरशाह वार्ड, गायत्री मंदिर के सामने गायत्री परिवार द्वारा, लाल स्कूल शिवाजी वार्ड, शैलेष वर्मा जी के सामने गोपालगंज वार्ड, स्टेट बैंक के सामने शांति लॉज के सामने सिविल लाइन वार्ड, झंडा चौक गोपालगंज वार्ड, बंगाली काली तिराहा, दीनदयाल चौक तिली वार्ड, बस स्टेण्ड के सामने बाघराज वार्ड, एम.पी.ई.बी. ऑफिस के सामने कृष्णगंज वार्ड, तीन मढ़िया शुक्रवारी वार्ड, तीन मढ़िया शनीचरी वार्ड, झील वोट क्लब के सामने लाजपतपुरा वार्ड, एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने संतोष तिवारी, अर्पित पाण्डे, शैलेन्द्र ठाकुर, सुश्री श्वेता यादव गौर टॉवर के सामने, तीनबत्ती संतोष दुबे, राहुल नामदेव, कोतवाली पुरव्याउ टौरी, बरियाघाट, लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने चकराघाट वार्ड, पारस टॉकीज के सामने विवेकानंद वार्ड, लक्ष्मीपुरा वार्ड, केशवगंज वार्ड, श्रीराम चौक, गांधी चौक वार्ड, मोहननगर वार्ड, सूबेदार वार्ड, बिहारी जी मंदिर के सामने, रामबाग मंदिर नरयावली नाका वार्ड, श्री तिगड्डा महाकाली मंदिर के सामने रविश्ंाकर वार्ड, मोतीनगर चौराहा, संत रविदास वार्ड, संत कबीर वार्ड, राजीवनगर वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, गुरू की कुटिया के सामने भगत सिंह वार्ड, महेश साहू के निवास के सामने, ब्रिज के नीचे, शास्त्री वार्ड, संत कवरराम वार्ड, राहतगढ़ बस स्टेण्ड, बड़ी माता के सामने, वल्लभ नगर वार्ड, लक्ष्मी फैक्टरी के सामने चंद्रशेखर वार्ड, माता मंदिर मोतीनगर वार्ड, विजय टाकीज, इतवारी वार्ड, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्री इक्कू पाण्डे, देना बैंक के सामने रामपुरा वार्ड, मस्जिद के सामने जवाहरगंज वार्ड, दयानंद वार्ड, अजमेरी राइन, सुशील साहू की दुकान के सामने, संजय लाट साहब की दुकान से सामने मनोहर टाकीज रसवंती जूस सेंटर के सामने, राधा टाकीज वंदना होटल के पास तिलकगंज वार्ड, अफसरा टॉकीज के पास तुलसीनगर वार्ड, भगवानगंज, गुरूगोविंद सिंह, विट्ठलनगर, सुभाषनगर वार्ड प्रमुख मार्गाें से  निकलेंगें।

गरीब के मकान का सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया:- महिला मोर्चा

सागर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनने के आज सागर के विभिन्न वार्डाें में सागर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती अनु शैलेन्द्र ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला हितग्राही सम्मेलनों में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को एवं समस्त वार्डाें से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने कहा कि गरीब के (आशियाना) मकान का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा किया। उन्होेंनें मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, जिलाअध्यक्ष संध्या भार्गव, प्रतिभा चौबे, सरिता विशाल खटीक, रूबी कृष्णकुमार पटैल, नीरज गोलू कोरी, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने भाजपा के पक्ष में वोट मांगे

सागर महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये आज फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने सागर के विभिन्न वार्डो में पहुंचकर भाजपा को विजयी बनाने मतदाताओं का आशीर्वाद लेकर वोट मांगे। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी के जनसंपर्क के दौरान उनका जगह-जगह मतदाताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान युवा वर्ग में मुकेश तिवारी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive