बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप , मालथौन में चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है

SAGAR : कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप , मालथौन में चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है


सागर। सागर जिले के मालथौन नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रताड़ित किये जाने का आरोप वार्ड प्रत्याशी रक्षा राजपूत और उसकी माँ श्री मति सुनीता कप्तान सिंह राजपूत , कांग्रेस  पदाधिकारियों स्वदेश जैन, रेखा चौधरी , अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे, राहुल चोबे, आशीष ज्योतिषी ने मीडिया से चर्चा के दौरान लगाए। सभी ने क्षेत्रीय विधायक और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनके समर्थकों पर आरोप लगाए। 

पत्रकारों से चर्चा में प्रत्याशी रक्षा राजपूत ने कहा कि चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है। लेकिन मालथौन में उसको और उसके परिवार और प्रस्तावक आदि को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनको प्रचार प्रसार तक नही करने दिया जा रहा है। प्रस्तावक पर दवाब डालकर झूठा मुकदमा 420 का दर्ज कराया गया। मालथौन पुलिस ने भी घर मे घुसकर शराब और पैसे बांटने के नामपर बुरी तरीके से घर मे छानबीन की । लेकिन अदालत ने न्याय करते हुए अग्रिम जमानत दी। उन्होंने कहा कि यदि मेरे और मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए मंत्री जिम्मेदार होंगे।



जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि  अन्याय और भाजपा की दबंगई के खिलाफ कनग्रेस लड़ाई लड़ रही है। भाजपा की दबिश खुलकर सामने  आ रही है। चूनाब लड़ना सभी का अधिकार है।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष स्वदेश जैन ने कहा कि मालथौन, बांदरी और बरोदिया आदि नगर परिषदों में भाजपा ने षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव नही लड़ने दिया है। प्रारूप नम्बर 5 के तहत मेंडेट जमा नही करने दिए। राहतगढ़ में भी पार्टी प्रत्याशी को जबरन भाजपा की सदस्यता दिला दी। वह प्रत्याशी आज भी कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में है। 
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे  ने बताया कि रक्षा राजपूत को पर झूठा मामला पुलिस ने दर्ज किया है। अदालत ने जमानत के समय विवेचना अधिकारी को फटकार भी लगाई है। 
Share:

भक्ति प्राप्त करने की प्रथम शीड़ी है भाव- महाराज किशोरदास जी महाराज★ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया आशीर्वाद

भक्ति प्राप्त करने की प्रथम शीड़ी है भाव- महाराज किशोरदास जी महाराज
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया आशीर्वाद


सागर। मकरोनिया दीनदयाल नगर स्थित एस.वी.एन कॉलेज परिसर में चल रही श्री भक्तमाल कथा संत समागम के छटवें दिवस पर कथा के शुभारंभ के पूर्व व्यास पीठ पर कथा की आरती पूजन पाठ किया गया। श्री 1008 स्वामी श्री किषोरदास जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से कहा कि भगवान भाव को ही स्वीकार करते हैं तुम्हारे पास संसार की पूरी सम्पत्ति हि क्यों न हो और उस सम्पत्ति को परमात्मा को देने पर उस से कुछ होने वाला नहीं जब आप के मन मंदिर में भाव उत्पन्न नहीं होगा तब तक भगवान कुछ भी स्वीकार नहीं करते भाव से ही इस भव से बेड़ा पार हो पाएगा। महाराज जी ने कहा जब जीव को परमात्मा को प्राप्त करने के लिए अतिउतकण्ठा, उत्पन्न होती तभी भाव जाग्रत होता है भक्ति प्राप्त करने की प्रथम शीड़ी है भाव हमारे ठाकुर जी भाव के ही भूखे होते हैं उन्होंने कहा कि भक्ति कहां विराजमान है ऐसे हृदय में जहां-जहां भक्ति है वहां भगवान हैं ऐसा भी कहा जाएं कि भक्ति कौन है भक्ति साक्षात् हमारी राधाजु की चरणों में है नरसिंह बैठे प्रति खम्ब में पहलाद जैसा भक्त आ जाए तो खम्ब-खम्ब नहीं रहेगा उसमें ठाकुर जी दर्षन देने निकल आयगें। बुंदेलखण्ड से प्रियता क्यों है सागर नगरी में ठाकुर जी से आस्था है प्रेम बड़ा अटुट है सागर की तहसील गढ़ाकोटा का नाम सब जानते हैं वहां कि पावन धरा को पवित्र करने वाले स्वामी अपनी भावनाओं और आराधना के कारण अपने हृदय में धारण कर लिया। गढ़कोटा छोड़कर जब आप छतरपुर रहे आप अपनी करूणा से छतरपुर के लोगों को सिंगारी नदी के द्वारा यमुना जी के स्वामी श्री हरिदास जी की परम्परा में स्वामी भगवतदास जी महाराज जिन्होंने अपनी साध्या से भक्ति के द्वारा साक्षात् दर्षन करा दिए। गढ़ाकोटा धाम 5 से 12 दिसम्बर तक यह विषाल कार्य होने जा रहा है। इस आनावरण कार्य में मलूक पीठाधीष्वर जगत गुरू डॉ. राजेन्द्रदास जी महाराज उपस्थित रहेगें। ओरछा धाम जी महाराज जो साक्षात् विषाखा जी के अवतार हैं जिनकी परम साध्ना से प्रसन्न होकर ठाकुर जी की कृपा से पन्ना में जुगल सरकार विराजमान है। हिम्मतलाल जी जो पन्ना के पास गावं है उनके जुगल सरकार ने स्वयं प्रकृट होकर दर्षन दिए ऐसे अनेक-अनेक परम पूज्य गुरूदेव बुंदेलखण्ड में हुए हैं जिन्होंने साक्षात् ठाकुर जी के दर्षन हुए हैं।
        जगतगुरू द्वाराचार्य मलूक पीठाधीष्वर डॉ. श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज कथा में कहा कि भारत वर्ष की पवित्र भूमि पर जन्म लेने वाले ऐसा कैसा पुण्य किया कि हम सबकों भारतवर्ष में जन्म मिला। हरि ने स्वयं कृपा करके भारतवर्ष में जन्म दे दिया। भारतवर्ष में जन्म देने से ही संत सेवा का भाव पैदा होता है हम तो कहें गर्व में ही जब हम रहते हैं तभी भक्ति का भाव आ जाता है। बुंदेलखण्ड वासी इतने परम सौभाग्यषाली हैं उन्हें गुरूपुर्णिमा का महामहोत्सव सागर में मिल रहा है। गुरूपुर्णिमा पर स्वामी श्री के दर्षन वृंदावन में हों और आप धन्य धन्य है कि आपको गुरूपुर्णिमा महोत्सव यहां मिला है। सत्य को छिपा नहीं जा सकता संतों की वाणी में जिन अल्कतों का दर्षन हमकों हो रहा है वह आसामान्य बात है जिनके हृदय में युगल सरकार हरदम वाष करते हैं तब यह वाणी से हमें कथा सुनने मिलती है। 
गुरूपुर्णिमा महोत्सव 13 जुलाई को मनाया जा रहा है अभी तक हजारों की संख्या में षिष्य जन अनेक राज्यों से पधार चुके हैं। कथा में संत सेवा, आवास सेवा, भोजन प्रसादी, मंच व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, कथा पंडाल में सेवा व्यवस्था में लगभग 300 धर्मप्रेमीबन्धु सुबह से रात्रि तक अपनी सेवा दे रहें है। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भजन संध्या निरन्तर चल रही है और पूज्य स्वामी जी के भी दर्षन हो रहें है। राधे-राधे मंडली द्वारा सकीर्तन भजन संध्या की गई।
कैबीनेट मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी, पं. श्री अभिषेक भार्गव(दीपू), डॉ. सुषील तिवारी ने श्री 1008 किषोरदास महाराज जी को साल श्रीफल पुष्प माला पहनाकर गुरूवर से आषीर्वाद लिया।


कथा की आरति महंत श्री हरिदास जी गढ़ाकोटा, महंत श्री रामआश्रयदास जी केरवना, पं. श्री अभिषेक भार्गव, लता वानखेड़े, आशा अषोक तिवारी, रेनु अजय तिवारी, प्रतिभा अनिल तिवारी, सुनीता प्रमोद उपाध्याय, प्रमिला अनुराग प्यासी, राखी भरत नेमा, पूजा अंकुर नायक, गीतेष अग्रवाल, राजीव हजारी, भरत पंडा, अनिल दुबे, रामकुमार प्यासी, प्रभात सिंह, राजेष ठाकुर, गजानन कटारे, मानवेन्द्र सिंह छतरपुर, विनय मिश्रा, आदित्य पाण्डेय, वीरू दुबे, हिमांषु कटारे।
कथा में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे बसंत बाबा चौरसिया, इंद्रजीत सिंह ठाकुर, जय नारायण तिवारी बंडा, अभि कटारे बंडा, एम.डी. त्रिपाठी, राहुल खरे, सचिन शुक्ला, आषुतोष नेमा, मनीष दुबे, आर.एन. शुक्ला, ठा. शैलेन्द्र सिंह गंभीरिया, विशाल मिश्रा, पवन गौतम, मुकेश नायक, गिरीषकान्त तिवारी।
प्रतिदिन गुरू दीक्षा एवं स्वामी जी के दर्शन सुबह 10 से 12 बजे तक होगें। आप सभी सादर आमत्रिंत हैं। बृजवासी ब्रॉडकास्ट चैनल द्वारा सीधा प्रसारण आप यूट्यूब के माध्यम से भी देख सकते हैं।



Share:

श्री परमहंस आश्रम अमृत झिरिया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव★ आध्यात्मिक और यौगिक क्रियाओं का कराया जायेगा अभ्यास


श्री परमहंस आश्रम अमृत झिरिया में गुरुपूॢणमा महोत्सव
★ आध्यात्मिक और यौगिक क्रियाओं का कराया जायेगा अभ्यास


सागर। सागर जिले  में देवरी कला के समीप स्थित श्री परमहंस आश्रम में श्री गुरु पूॢणमा महोत्सव का वृहद आयोजन 13 जुलाई को किया गया है। इसमें परमहंस स्वामी श्री मुक्तानंद जी महाराज का दर्शन-आर्शीवचन  पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन सेवा समिति द्वारा किया गया है। गुरु पूॢणमा महामहोत्सव मनाने के लिये सेवा समिति द्वारा करीब एक पखवाड़े पूर्व से विभिन्न तैयारियां की जा रही है। आयोजन में हजारों श्रृद्धालु प्रतिवर्ष शामिल होते है।


श्री परमहंस आश्रम अमृत झिरिया में गुरु पूॢणमा महोत्सव अर्थात गुरु शिष्य परंपरा का द्योतक महापर्व का शुभारंभ आगामी 13 जुलाई को सुबह 7:00 बजे गुरु पूजन से होगा। परमहंस आश्रम में आयोजन की दृष्टि से आश्रम की व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है, भक्तों की सुविधा हेतु रहली से आने वाले वाहनों को पिछले गेट के यहां तथा देवरी तरफ से पहुंचने वाले वाहनों को मुख्य गेट के सामने पार्क करने की व्यवस्था की गई है।  व्यवस्था के लिये तथा भंडारा परोसने के लिये स्वयंसेवकों की टीमें बनाई गई है। जो सेवाभाव से विभिन्न जिम्मेदारियां संभाले हुये है। आश्रम में धर्ममंच से दोपहर में श्री परमहंस स्वामी श्री मुक्तानंद जी महाराज का दिव्य संबोधन तथा आध्यात्मिक-यौगिक क्रियाओं का अभ्यास-अनुभव भाविक भक्तों को कराया जायेगा।
गुरु-दर्शन के लालायित भक्तों को इस महान पावन पर्व का इंतजार बडी बेसब्री से रहता है, सागर जिले का यह पहला ऐसा आश्रम है जहां गुरु पूॢणमा महोत्सव मनाने हजारों श्रृद्धालुओं की भीड़ जुटती है। सागर जिले और जिले के बाहर अन्य स्थानों से भी श्रृद्धालु भक्तिभाव के साथ पहुंचते है। 

Share:

कांग्रेस सिर्फ कोरे वायदे करती है, विकास नहींः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ बीना में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

कांग्रेस सिर्फ कोरे वायदे करती है, विकास नहींः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ बीना में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

 बीना।कांग्रेस के घोषणा-पत्र में सिर्फ कोरे वायदे होते हैं, उन पर काम नहीं होता। कांग्रेस के पास वोट मांगने का कोई ठोस मुद्दा नहीं है, न ही विकास का विजन है। इसलिए कांग्रेस को वोट देने का मतलब है अपने क्षेत्र का विकास बाधित करना। यह उद्गार मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बीना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।_

     नगर पालिका बीना के चुनाव पूर्व आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव में नीति, नियत और नेता काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीति है सबका साथ-सबका विश्वास। आज हमारे पास माननीय नरेन्द्र मोदी जी जैसा नेतृत्व है, जो कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए देश में भाजपा का विस्तार हुआ और अपनी विचारधारा और मूल्यों से सबसे बड़ी पार्टी बनी। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। गरीब परिवार में जन्में माननीय नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। भाजपा में ही कार्यकर्ता से नेता पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में परिवारवाद की पार्टियां सिमट गई हैं और जनता ने उन्हें नकार दिया है। परिवारवाद को भाजपा में कोई जगह नहीं है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिले। भाजपा में परिवारवाद को नकारने के कारण ही सामान्य कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर हैं। भाजपा की राजनैतिक विश्वसनीयता समाज में है और आगे-पीछे हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है। भाजपा में जो कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय को स्वीकार करता है, वही आगे बढ़ता है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में महापौर पद के जो भी प्रत्याशी बनाए हैं, वे सभी सामान्य कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ता एक बार तय कर ले कि हमें चुनाव जीतना है, तो कोई चुनाव हरा नहीं सकता। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र में सिर्फ कोरे वायदे होते हैं, उन पर काम नहीं होता। कांग्रेस ने 50 साल देश पर राज किया, मगर शहर में एक भी गरीब परिवार का मकान नहीं बनवाया। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए जितनी भी योजनाएं हैं, वे गरीबों के कल्याण के लिए हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन, संबल जैसी तमाम योजनाएं बंद कर दी थीं। जिन्हें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी ने फिर से प्रारंभ किया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी सरकार की एक भी योजना नहीं गिना सकते। क्योंकि कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है, विकास को बाधित कर देना। उन्होंने कहा कि बीना में भाजपा की नगर पालिका बनेगी तो बीना का विकास होगा। जैसा विकास खुरई में हो रहा है, वैैसा बीना में भी होगा। विकास होगा तो उसका लाभ भी सबको मिलेगा। बूथ स्तर पर तैनात भाजपा कार्यकर्ता यह बात मतदाताओं को समझायें। कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक महेश राय एवं जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 

     कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक श्रीमती विनोद पंथी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, डा. सुखदेव मिश्र, शशि केथोरिया, शिव साहू, शुभम, लोकेंद्र सिंह सहित स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, बूथ समिति सदस्य, पार्षद पद के प्रत्याशी उपस्थित थे। 


Share:

दूषित पानी दे रहे हैंडपंप को कराया बंद ,स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची मौके पर

दूषित पानी दे रहे हैंडपंप को कराया बंद  ,स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची मौके पर


सागर 11 जुलाई 2022। जिले के विकासखंड बंडा के पिड़रुआ गांव में दूषित पानी पीने की वजह से डायरिया फैल गया है। यहां तीन दिन से लोगों को उल्टी दस्त हो रहा है। रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां करीब साठ लोग ऐसे मिले, जिन्हें उल्टी-दस्त हो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने लोगों को बंडा स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से करीब दो दर्जन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उपचार चल रहा है।   यह हैंडपंप ऐसी जगह लगे हैं, जहां आसपास बरसात का पानी जमा होता है। हैंडपंप के आसपास पानी जमा होने के बाद इसका पानी उपयोग करने की वजह से ही उल्टी-दस्त हो रहे हैं।  पहले दिन तो उल्टी-दस्त कम हो रहे थे, लेकिन रविवार को परेशानी बढ़ गई तो स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर दी गई। कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर पीएचई विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर रवाना किए गए एवं दूषित पानी दे रहे हैंड पंपों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया एवं आसपास क्लोरीन का छिड़काव कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि संबंधित ग्राम के अतिरिक्त अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए तत्काल प्रभाव से क्लोरीन एवं पानी को साफ करने के लिए दवाओं का छिड़काव किया जाए एवं ग्रामों में स्थापित कुएं में भी क्लोरीन पाउडर डाला जाए।

पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित ग्राम में पहुंचकर तत्काल हैंडपंप को बंद कराया गया है एवं दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके गोस्वामी ने बताया कि जानकारी प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह ग्राम में पहुंचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जहां जांच के बाद दवाइयां दी जा रही हैं। पानी में डालने के लिए गोलियां भी दी जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक गांव के बाबू यादव, आसाराम यादव, मूरत यादव, लक्ष्मण यादव, दीनदयाल पटेल, रामकली चौबे आदि को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाकर उनका इलाज किया गया।  

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर लगाया स्वास्थ्य शिविर

पिड़रुआ गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप होने के बाद बंडा बीएमओ डा. अमित आनंद असाटी सहित डा. आरएस चौधरी, राहुल जैन, किरण धुर्वे, सोनाली विश्वकर्मा आशा कार्यकर्ता भारती जैन, विमलेश पटेल, मेवा लोधी गांव में ही उपचार कर रही हैं। गांव में जांच कैंप लगाया जा रहा है, जहां लोगों को उपचार के साथ उल्टी-दस्त के बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। बीएमओ डा. असाटी के मुताबिक उल्टी-दस्त की वजह दूषित पानी है। उन्होंने बताया कि पंचायत के दो वार्डों में मरीज सामने आए हैं। बरसात के बाद वहां के हैंडपंप से पानी दूषित आ रहा है। गांववालों को क्लोरीन की गोलियां दी हैं। साथ ही उपचार के लिए बंडा भेजा है। कुछ को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया था जहां उनका उपचार किया गया



Share:

लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये आज भी मैदान मे रहा सेवादल परिवार

लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये आज भी मैदान मे रहा सेवादल परिवार



सागर/11.07.2022। नगरीय निकाय के मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब सागर नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों और 48 वार्ड पार्षदों प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
17 जुलाई को मतगणना के जरिये प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आएगा व किसके सिर पर ताज सजेगा यह ईवीएम मशीनें का परिणाम ही तय करेगा।
कांग्रेस सेवादल के सदस्य लगातार इंजीनियरिंग कालेज मे लगातार 24 घंटे ईव्हीएम की सुरक्षा पर पैनी नजर बनाये है।
आज चौथे दिन भी शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में सेवादल परिवार स्ट्रांग रूम के बाहर लोकतंत्र की रक्षा करते अपना कर्तव्य निभाते नजर आया।
सिंटू कटारे के साथ अंकुर यादव,दीपक ठाकुर,दीपक पटेल लोकेश कुर्मी,अर्जुन पटेल, अरविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Share:

नियोजित परिवार ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय : निधि जैन

नियोजित परिवार ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय  : निधि जैन
सागर महापौर पद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं श्रीमति इंदिरा गांधी जी के चित्रो पर पुष्पहार पहनाते हुए कहा कि नियोजित परिवार ही जनसंख्या नियंत्रण का सबसे उत्तम उपाय है।
  भारत विश्व का पहला राष्ट्र है जिसने 1952 में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में परिवार नियोजन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
 विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निधि जैन ने बताया कि 1971 में भारत की जनसंख्या 54.81 करोड़ थी 1961 से 1971 के दशक में लगभग 24% जनसंख्या वृद्धि आंकी गई थी। 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने परिवार नियोजन कार्यक्रम 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत लागू किया किए थे इसमें *हम दो हमारे दो* का नारा भी बुलंद किया गया था 1971 के बाद के दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर 22% तक पहुंची और आगे के दशकों में भी यही दर बनी भी रही।
परंतु 2011 से 2021 के मध्य  भारत सरकार द्वारा जनगणना नहीं कराई गई जो कि विकास के नए आयामों को स्थापित करने में बहुत बड़ी बाधक सिद्ध हो रही है।
 वर्तमान में देश की जनसंख्या 135 करोड़ के लगभग आंकी जा रही है बढ़ती हुई जनसंख्या पर अनियंत्रण विकास में तथा योजनाओं को लागू करके उनके सफल क्रियान्वयन में बहुत बड़ी बाधा है।
 हमें देश की समस्त जनता सभी धर्म जाति वर्गों और संप्रदायों पर समान जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रम लागू करने होगे। सभी वर्गो को समान रूप से परिवार नियोजन के कार्यक्रमो को अपनाना होगा तभी देश प्रदेश एवं शहरों का विकास संभव हो पाएगा।
मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, जमील गब्बर पठान प्रशांत जैन विशाल यादव ,विनीत जैन एवं अन्य मौजूद थे
Share:

SAGAR :नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 13 जुलाई को★ मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले थम गया चुनाव प्रचार

SAGAR :नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 13 जुलाई को
★ मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले थम गया चुनाव प्रचार


सागर 11 जुलाई 2022।  सागर जिले में नगरीय निकाय के दूसरे चरण में देवरी, बीना, बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन और बांदरी नगरीय निकाय के लिए 13 जुलाई को होने वाले मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा किये जाना वाला प्रचार भी 48 घंटे पहले बंद हो गया। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर ही संपर्क कर सकेंगे। 

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 13 जुलाई को 178 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में 13 जुलाई को होने जा रहे मतदान में देवरी, बीना, बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन और बांदरी नगरीय निकाय के 88 वार्डो के 369 जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा । इन 88 वार्डो में 178 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से बरोदिया कला नगर परिषद सहित 32 वार्डों में पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिसके बाद अब 178 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।
सागर जिले में बरोदिया कला  नगर परिषद ही एकमात्र निकाय है, जहां सभी 15 वार्डों में पार्षदों का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है। निर्वाचन वाले नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाष घोषित किया गया है। दूसरे चरण के 7 नगरीय निकायों में मतदान को संपन्न कराने के लि 178 मतदान दल गठित कर इनमें 712 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि 71 रिजर्व में रहेंगे।

नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम के द्वारा होंगे। ईवीएम में नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। वोटर को वोट डालने के लिए आयोग द्वारा तय किए गए 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्रों में बारिष से बचाव के इंतजाम सहित पीने के पानी आदि के इंतजाम रहेंगे। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने मतदान केन्द्रों पर इमरजेंसी लाईट की व्यवस्था रखने के निर्देष भी दिए हैं।
दूसरे चरण के नगरीय निकाय के चुनाव में देवरी एवं बीना नगर पालिका परिषद के अलावा बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन और बांदरी नगर परिषद के लिए 178 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान होगा। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। संवेदनषील मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतदान केन्द्र में प्रवेष की अनुमति नहीं होगी तथा गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मतदान केन्द्रों पर पुलिस व होमगार्ड के अलावा स्पेषल पुलिस ऑफीसर की भी तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों में गष्त के साथ ही कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी 19 सेक्टर अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों का लगातार दौरा करने के निर्देष दिए गए हैं।
इस प्रकार नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में 13 जुलाई को एक लाख 80 हजार 370 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 93 हजार 528 पुरुष,  86 हजार 831 महिला एवं 11 अन्य मतदाता शामिल है, जो अपने मताधिकार का उपयोग कर 369 उम्मीदवारों में से 88 पार्षदों को चुनेंगे।  जबकि 32 वार्ड पार्षद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

संवेदनशील मतदान केंद्र

दूसरे चरण में 88 वार्डों के 178 मतदान केन्द्र जहां मतदान होना है, में 37 संवेदनशील, 6 अति संवेदनषील और 181 सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें बण्डा में 22 सामान्य, 5 संवेदनषील, 2 अति संवेदनषील, शाहगढ़ में 13 सामान्य, 4 अति संवेदनषील, राहतगढ़ में 24 सामान्य, 6 संवेदनषील, बीना में 56 सामान्य, 11 संवेदनषील, देवरी में 24 सामान्य, 6 संवेदनषील, बांदरी में 23 सामान्य, 5 संवेदनषील, मालथौन में 19 सामान्य और 5 संवेदनषील मतदान केन्द्र है।  

देवरी

देवरी नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड में से 13 वार्ड में पार्षद के लिए चुनाव होगा। 2 वार्ड में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। यहां शेष 13 वार्ड पार्षदों के लिए 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। देवरी में कुल 18,597 मतदाता है, जिनमें 9731 पुरूष और 8866 महिला मतदाता है।

बीना

बीना नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में से 23 वार्ड में पार्षद के लिए चुनाव होगा। 2 वार्ड में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। यहां शेष 23 वार्ड पार्षदों के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। बीना में कुल 53,616 मतदाताओं में से 27,345 पुरूष, 26,267 महिला और 4 अन्य मतदाता वोट डालेंगे।

बण्डा

बण्डा नगर परिषद के 15 वार्ड पार्षदों के लिए 78 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यहां  29 मतदान केन्द्रों पर 21,729 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 11,123 पुरूष, 10605 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल है।

शाहगढ़

शाहगढ़ नगर परिषद 15 वार्डों में 15 पार्षदों के चुनाव के लिए 17 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। शाहगढ़ में 77 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे है। क्षेत्र में 12,108 मतदाताओं में से 6,399 पुरूष, 5708 महिला एवं एक अन्य मतदाता है।

राहतगढ़

राहतगढ़ नगर परिषद के 15 वार्डों में 15 पार्षद के चुनाव के लिए 68 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 30 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। कुल 21,162 मतदाताओं में से 11,255 पुरूष, 9,904 महिला एवं 3 अन्य मतदाता मतदान करेंगे।  

मालथौन

मालथौन नगर परिषद में 15 वार्ड में से 3 वार्ड में मतदान होना है। यहां 12 पार्षद पूर्व में ही निर्विरोध चुन लिए गए है। इस प्रकार 24 में से मात्र 3 मतदान केन्द्रों पर ही मतदान होगा। यहां 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष है।

बांदरी

बांदरी नगर परिषद 15 वार्ड में 11 वार्ड में पार्षद का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद 4 वार्ड पार्षदों का निर्वाचन होगा, जिसके लिए 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। यहां 8 मतदान केन्द्रों पर ही वोट डाले जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि बरोदियाकलां में पूर्व में ही सभी 15 वार्डों में 15 पार्षदों का चुनाव निर्वारोध हो चुका है। इसीलिए वहां मतदान नहीं होगा।

नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस
13 जुलाई को अवकाश घोषित


राज्य शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु दूसरे चरण के मतदान दिवस 13 जुलाई का सामान्य अवकाष घोषित किया है।  ये अवकाष केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होगा।
नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदाताओं की पहचान स्थापित करने दस्तावेज निर्धारित
सागर 11 जुलाई 2022/
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन- 2022 के लिए मतदाताओं की पहचान स्थापित करने के लिए दस्तावेजों की सूची जारी कर दी गयी है। इसमें से कोई एक दस्तावेज साथ लाएं और मतदान करें।  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया मतदाता पहचान- पत्र, राशन कार्ड (सभी सफेद, नीला, पीला एवं गुलाबी), बैंक/किसान/डाकघर पासबुक, शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त सम्पत्ति दस्तावेज़ जैसे पट्टा, रजिस्ट्रीकृत विलेख आदि, विकलांगता प्रमाण-पत्र, निराश्रित प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान-पत्र (पीएएन कार्ड), राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी आद्यौगिक घरानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सेवा पहचान-पत्र, छात्र पहचान-पत्र, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी अजा/ अजजा/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अधिवासी प्रमाण-पत्र, पेंशन दस्तावेज़ जैसे- भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक/पेंशन अदायगी आदेश/भूतपूर्व सैनिक, विधवा/आश्रित प्रमाण-पत्र, रेलवे पहचान-पत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान-पत्र, फोटोयुक्त आधार कार्ड, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची, राज्य निर्वाचन आयोग के “चुनाव“ एप जनित ई- फोटो मतदाता पर्ची और बायोमैट्रिक डिवाइस पर आधार नम्बर से पहचान स्थापित करने के लिए उक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज साथ में लाकर नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान किया जा सकेगा।
      इस सूची में दर्शाए गए अभिलेखों के अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी ऐसा कोई अन्य अभिलेख भी स्वीकार कर सकेगा, जिससे वह मतदाता की पहचान के संबंध में संतुष्ट हो सके।
      यह स्पष्ट किया गया है कि ऊपर दर्शाए गए कोई दस्तावेज, जो परिवार के मुखिया के पास ही उपलब्ध होता है, उससे परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए अनुमति दी जायेगी। इसी प्रकार से परिवार के किसी दूसरे सदस्य के नाम से कोई दस्तावेज अन्य सदस्यों की पहचान के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है, बशर्ते ऐसे दस्तावेज़ के आधार पर दूसरे सदस्यों की पहचान की जा सकती हो।       

Share:

SAGAR :;नगरीय निकाय के प्रथम चरण की मतगणना 17 को★ नगर निगम महापौर व पार्षद की चार कमरों में होगी गिनती ,होंगे 3 से लेकर 11 राउंड ★ कलेक्टर-एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

SAGAR :;नगरीय निकाय के प्रथम चरण की मतगणना 17 को

★ नगर निगम महापौर व पार्षद की चार कमरों में होगी गिनती ,होंगे 3 से लेकर 11 राउंड 
★ कलेक्टर-एसपी  ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण


सागर 11 जुलाई 2022।
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई को प्रातः 9 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में प्रारंभ होगी। मतगणना को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, तहसीलदार श्री रोहित वर्मा, स्थानीय निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री बेनीबाबू प्रजापति सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना कक्षों की आवश्यक सफाई सुनिश्चित की जाए। अभिकर्ताओं को आने-जाने के लिए सूचना पटल जगह-जगह लगाए जाएं। जिससे कि अभिकर्ताओं को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने बताया कि नगर निगम सागर की महापौर एवं पार्षदों की मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के भू-तल पर चार कक्षों में कराई जाएगी। जबकि नगर पालिका परिषद सुरखी, बिलहरा, मकरोनिया, शाहपुर की मतगणना मैकेनिकल विभाग के प्रथम तल पर अलग-अलग एक-एक कक्षों में कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षों में प्रत्याषी एवं प्रत्याषी अभिकर्ताओं को आने-जाने के लिए अलग-अलग द्वार भी तैयार किए गए है। जो कि बगैर मोबाईल, फोन के प्रवेष करेंगे।
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के अंतर्गत प्रथम चरण में संपन्न हुए नगर निगम सागर एवं नगर पालिका परिषद सुरखी, बिलहरा, मकरोनिया, शाहपुर की मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में संपन्न होगी, जबकि रहली नगर पालिका परिषद की मतगणना रहली की आईटीआई में बने स्ट्रांग रूम में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अभिकर्ताओं के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

तीन से लेकर 11 राउंड तक होंगे

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर्य ने बताया कि सागर नगर निगम की मतगणना में कम से कम तीन अधिकतम 11 राउंड की मतगणना होगी जो कि वार्ड के मतदाताओं के हिसाब से होगी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक राउंड वार्ड क्रमांक-22 में 11 राउंड होंगे। जबकि वार्ड क्रमांक 5 में 9 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 46 में 8 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 4, 67, 17, 20, 23, 25, 39 एवं 47 में 7-7 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।  इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 12, 14, 18, 19, 35, 45 एवं वार्ड क्रमांक 48 में 6-6 राउंड में मतगणना संपन्न की जाएगी। सबसे कम वार्ड क्रमांक-2, 10, 28 एवं 41 में 3-3 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।

मोबाइल फोन रहेंगे प्रतिबंधित

पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने बताया कि मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखी जाएगी। जिसमें प्रत्याशी, प्रत्याशी अभिकर्ता, अधिकारी कर्मचारियों एवं जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए पहचान पत्र के अलावा किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश प्रतिबंधित होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सागर-छतरपुर रोड पर स्थापित शासकीय इंजरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर भी उक्त व्यक्तियों के अलावा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश एवं रुकना प्रतिबंधित होगा।
पुलिस अधीक्षक श्री नायक ने बताया कि समस्त प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं के लिए कक्ष के हिसाब से परिचय पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो कि अलग-अलग रंगों के होंगे। पुलिस अधीक्षक श्री नायक ने बताया कि इसी प्रकार मतगणना स्थल पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जारी किए गए
पहचान पत्र के साथ मीडिया सेंटर तक पहुंचेंगे। ताकि उनको जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना स्थल तक प्रत्याशी एवं अभिकर्ताओं के प्रवेश द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने बताया किया समस्त व्यक्तियों के लिए मोबाईल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
Share:

SAGAR : बलात्कार के प्रयास एवं हत्या के आरोपी को आजीवन करावास

SAGAR : बलात्कार के प्रयास एवं हत्या के आरोपी को आजीवन करावास

सागर। न्यायालय-श्रीमान् आर. प्रजापति, पंचम अपर सत्र न्यायाधीश सागर के न्यायालय ने आरोपी शोभाराम कोरी पिता राकेष कोरी उम्र 20 साल निवासी थाना अंतर्गत गोपालगंज सागर को बलात्कार के प्रयास एवं हत्या का दोषी पाते हुए धारा 376(क)/511 भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रूपये का अर्थदण्ड तथा धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास व 500 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। राज्य शासन की ओर से पैरवी उप-संचालक (अभियोजन) अनिल कटारे एवं वरिष्ठ सहा. जिला अभियोजन अधिकारी सौरभ डिम्हा ने की।
लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ए.डी.पी.ओ. ने बताया कि दिनांक-29.01.2020 को बी.एम.सी. अस्पताल सागर के डॉक्टर के द्वारा एक महिला की मृत्यु की सूचना पुलिस चौकी गोपालगंज में दी गई। चौकी द्वारा थाने पर सूचना दी गई। जहॉं थाना पर असल मर्ग कायम कर जॉंच में लिया गया। मर्ग जॉंच के दौरान चक्षुदर्षी साक्षीगण के कथन लेख किए गए। साक्षियों द्वारा अपने कथनों में बताया कि दिनांक-29.01.2020 को शाम करीब 05.30 बजे आरोपी शोभाराम कोरी ने मृतिका के साथ आर्मी क्षेत्र के नाले में जबरन बलपूर्वक बलात्कार किया एवं गला दबाकर हत्या कर दी। मर्ग जॉंच के बाद आरोपी शोभाराम के विरूद्ध थाना गोपालगंज में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। विवचेना के दौरान मृतिका के शव पंचनामा की कार्यवाही कराई गई पोस्टमार्टम कराया गया। साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये घटना का नक्षा मौका तैयार किया गया। घटनास्थल से जब्त वस्तुओं को परीक्षण हेतु एफएसएल भेजा गया। चक्षुदर्षी साक्षियों के धारा 164 दप्रसं के कथन लेख किए गए। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के समक्ष अभियोजन की ओर से मृतिका की आरोपी शोभाराम द्वारा हत्या कारित करने एवं बलात्कार करने के ठोस सबूत प्रस्तुत किये गये। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा साक्षियों को परीक्षित कराया गया। न्यायदृष्टांत प्रस्तुत किये गये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत सबूतों और दलीलों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी शोभाराम कोरी को बलात्कार का प्रयास व हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा व 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित करने का निर्णय पारित किया ।
Share:

Archive