बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सिर्फ कोरे वायदे करती है, विकास नहींः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ बीना में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

कांग्रेस सिर्फ कोरे वायदे करती है, विकास नहींः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ बीना में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

 बीना।कांग्रेस के घोषणा-पत्र में सिर्फ कोरे वायदे होते हैं, उन पर काम नहीं होता। कांग्रेस के पास वोट मांगने का कोई ठोस मुद्दा नहीं है, न ही विकास का विजन है। इसलिए कांग्रेस को वोट देने का मतलब है अपने क्षेत्र का विकास बाधित करना। यह उद्गार मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बीना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।_

     नगर पालिका बीना के चुनाव पूर्व आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव में नीति, नियत और नेता काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीति है सबका साथ-सबका विश्वास। आज हमारे पास माननीय नरेन्द्र मोदी जी जैसा नेतृत्व है, जो कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए देश में भाजपा का विस्तार हुआ और अपनी विचारधारा और मूल्यों से सबसे बड़ी पार्टी बनी। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। गरीब परिवार में जन्में माननीय नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। भाजपा में ही कार्यकर्ता से नेता पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में परिवारवाद की पार्टियां सिमट गई हैं और जनता ने उन्हें नकार दिया है। परिवारवाद को भाजपा में कोई जगह नहीं है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिले। भाजपा में परिवारवाद को नकारने के कारण ही सामान्य कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर हैं। भाजपा की राजनैतिक विश्वसनीयता समाज में है और आगे-पीछे हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है। भाजपा में जो कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय को स्वीकार करता है, वही आगे बढ़ता है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में महापौर पद के जो भी प्रत्याशी बनाए हैं, वे सभी सामान्य कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ता एक बार तय कर ले कि हमें चुनाव जीतना है, तो कोई चुनाव हरा नहीं सकता। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र में सिर्फ कोरे वायदे होते हैं, उन पर काम नहीं होता। कांग्रेस ने 50 साल देश पर राज किया, मगर शहर में एक भी गरीब परिवार का मकान नहीं बनवाया। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए जितनी भी योजनाएं हैं, वे गरीबों के कल्याण के लिए हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन, संबल जैसी तमाम योजनाएं बंद कर दी थीं। जिन्हें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी ने फिर से प्रारंभ किया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी सरकार की एक भी योजना नहीं गिना सकते। क्योंकि कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है, विकास को बाधित कर देना। उन्होंने कहा कि बीना में भाजपा की नगर पालिका बनेगी तो बीना का विकास होगा। जैसा विकास खुरई में हो रहा है, वैैसा बीना में भी होगा। विकास होगा तो उसका लाभ भी सबको मिलेगा। बूथ स्तर पर तैनात भाजपा कार्यकर्ता यह बात मतदाताओं को समझायें। कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक महेश राय एवं जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 

     कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक श्रीमती विनोद पंथी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, डा. सुखदेव मिश्र, शशि केथोरिया, शिव साहू, शुभम, लोकेंद्र सिंह सहित स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, बूथ समिति सदस्य, पार्षद पद के प्रत्याशी उपस्थित थे। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive