बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई के पार्कों में लगेंगी क्षेत्र के सेनानी और शहीदों की प्रतिमाः मंत्री भूपेंद्र सिंहविवेक हरिहरण के देशभक्ति गीतों पर झूमा खुरई नगर

खुरई के पार्कों में लगेंगी क्षेत्र के सेनानी और शहीदों की प्रतिमाः मंत्री भूपेंद्र सिंह

विवेक हरिहरण के देशभक्ति गीतों पर झूमा खुरई नगर


 खुरई। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने घोषणा की है कि खुरई क्षेत्र के सभी सत्रह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा बड़े पार्क में स्थापित की जायेगी। इसके साथ ही 1971 के युद्ध और कारगिल युद्ध में शहीद हुए खुरई के वीर सपूतों के नाम पर दो पार्कों का नामकरण करते हुए वहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।_
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत खुरई के महाकाली शेड में आयोजित देशभक्ति गीत कार्यक्रम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उक्त घोषणा की। अपने संबोधन में मंत्री श्री सिंह ने खुरई के सभी सत्रह स्वतंत्रता सेनानियों के नाम, सहित 1971 के युद्ध में शहीद हुए टीकाराम दांगी तथा कारगिल में शहीद हुए अरूण चौबे का उल्लेख करते हुए उनके चरणों में नमन किया। उन्होंने बुंदेलखण्ड क्षेत्र के महानायक मधुकर शाह बुंदेला, रानी लक्ष्मी बाई, वीरांगना झलकारी बाई, रानी अवंती बाई का पुण्य स्मरण करते हुए आजादी की लड़ाई में उनकी श्रेष्ठ भूमिका को रेखांकित किया। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के लाखों सेनानियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम में जिनका योगदान रहा, लेकिन इतिहास में उनका नाम नहीं आ पाया, उनका पुण्य स्मरण भी अमृत महोत्सव वर्ष में किया गया है। देश की आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया। पूरे साल भर इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जो देश अपने आजादी के इतिहास को याद नहीं रखता, वह गुलामी की राह पर चला जाता है। इसलिये युवा पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि कितनी बड़ी शहादत और संघर्ष से भारत को आजादी मिली है। तब उन्हें पता चलेगा कि आजादी का मूल्य क्या है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के पुण्य स्मरण में क्या हम तीन दिन अपने घर पर तिरंगा नहीं लगा सकते। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने देश-प्रदेश से यह आव्हान किया है और खुरई क्षेत्र की जनता से मैं आव्हान करता हूं कि आप भी अपने घर पर तिरंगा लगायें। क्योंकि यह तिरंगा आजादी के संग्राम के साथ ही हमारी शान का भी प्रतीक है। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपना देश सशक्त भारत के रूप में उभर रहा है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को सबसे ताकतवर नेता के रूप में मानती है। आज हर क्षेत्र में भारत की अलग पहचान है। 

अपने संबोधन से पहले मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई क्षेत्र के ग्यारह मेधावी छात्र-छात्राओं को 5 हजार रूपए नगद और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री सिंह के खुरई में प्रवेश करते हुए आचार्य श्री विद्यासागर तिराहे से दो पहिया वाहनों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाकाली टीन शेड में आयोजित देश भक्ति गीत कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में गायक विवेक हरिहरण ने वंदे मातरम, मेरा रंग दे बसंती चोला की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 

ये छात्र हुए सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं में एमपी बोर्ड से अभिषेक राजपूत, रश्मि कुर्मी, निहारिका चौबे, श्रीकांत पटेल, नैतिक केशरवानी और सीबीएसई बोर्ड से प्रियल बजाज, आयुष ओमरे, हर्षित जैन, परी कुर्मी, राहुल राठौर एवं पार्थ जैन को 5 हजार रूपए नगद, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


Share:

भगवान लव-कुश जयंती शोभायात्रा और साइकिल तिरंगा यात्रा का स्वागत किया सेवादल ने

भगवान लव-कुश जयंती शोभायात्रा और साइकिल तिरंगा यात्रा का स्वागत किया सेवादल ने

सागर/14.08.2022। भगवान लव-कुश जी की जयंती पर कुशवाहा समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये शहर के हदय स्थल तीनबत्ती पहुंची,जहां कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गयी, शोभायात्रा में शामिल समाज के वरिष्ठ जनों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
स्वागतकर्ता ओ में प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत यादव,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,प्रदीप गुप्ता,महेश जाटव,पकंज सिंघई,आनंद हैला,अंकुर यादव,लल्ला यादव,अकरम खान,संदीप पटैल, बृजेश पटैल आदि सम्मिलित रहे।

 साइकिल तिरंगा यात्रा का सेवादल ने किया जोरदार स्वागत



छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सागर जिले के बंडा से तिरंगा साईकिल यात्रा शुरू की थी। जो धामोनी से होती हुई सागर के गढ़पहरा फिर सदर,अंबेडकर मूर्ति होते हुये  शहर के तीन बत्ती स्थित गौर मूर्ति पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह समेत उनके साथ चल रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
बताया गया कि लोगों में देश भक्ति का भाव पैदा करने के मकसद से यह यात्रा शुरू की गई है और इसको लेकर डीआईजी ने बताया की इसका उद्देश्य यही है की लोग जागरूक हों साथ ही घर-घर तिरंगा लगाने की अपील भी की जा रही है।
तीनबत्ती पर यात्रा के समापन के पूर्व यात्रा का शहर सेवादल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


डीआईजी साहब को पुष्पमाला पहनाकर,तिरंगा प्रदान कर और ताली बजाकर उनके इस प्रयास और संदेश का उत्साहवर्धन किया गया।स्वागतकर्ताओ मे प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत यादव,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रदीप गुप्ता,महेश जाटव,पकंज सिंघई, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर,आनंद हैला,अकरम खान,संदीप पटैल, लल्ला यादव,बृजेश पटैल,अंकुर यादव आदि सम्मिलित रहे।


Share:

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या हुई आयोजित


आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या हुई आयोजित

सागर ,14 अगस्त 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन नगर निगम एवं डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में संपन्न हुआ।




 इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोटिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, सहित समस्त वार्ड पार्षद अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित भजन सांस्कृतिक संध्या पर स्कूली छात्र-छात्राओं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति से भरपूर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिनको जन समुदाय द्वारा सराहा गया ।

कार्यक्रम की पूर्व में सरस्वती की प्रतिमा एवं डॉ. हरिसिंह गौर एवं पंडित रविशंकर शुक्ला, की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन ने किया।

अतिथियों द्वारा द्वारा डॉ. गौर एवं पंडित शुक्ल की समाधि पर पहुंच कर दी। पुष्पांजलि 

सांसद श्री राजबहादुर सिंह, कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता, नगर निगम की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री संतोष सहगोरा, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर गौर प्रांगण में बनी डॉ हरिसिंह गौर एवं पंडित रविशंकर शुक्ल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Share:

विचार समिति ने मंगलगिरी में 9000 पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर मनाया वृक्षाबंधन

विचार समिति ने मंगलगिरी में 9000 पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर मनाया वृक्षाबंधन


सागर। विचार समिति ने मंगलगिरी में चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ए‌वं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 9000 पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर वृक्षाबंधन किया।  समिति ने वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 18 अगस्त 2018 को पहाड़ी क्षेत्र मंगलगिरी में 5000 पेड़ लगाकर की थी जिसमें वृक्षारोपण करने वाले वृक्ष मित्रोंपरिवार के सदस्य एवं स्मृति स्वरूप स्वर्गवासी लोगों के नाम की स्मृति में पौधे रोपित किए गए थेजिनके नाम की पटि्टका भी लगाई गई थी। प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 18 अगस्त 2019 को 2500 पौधे लगाए गए थे। 26 जून 2021 को स्व. श्रीमति आशारानी मलैया की स्मृति में मियाबाकी पद्धति द्वारा 1500 पौधे लगाए थे। जहां अब 9000 से अधिक वृक्ष लहलहा रहे हैं जिनकी देखरेख समिति स्वयं करती है।

 

हम जो भी पौधा लगाएं उसकी परवरिश करना बहुत जरूरी है : कपिल मलैया

समिति के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा किपर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर रहता हैलेकिन लगाए गए पौधों की देखभाल बेहद जरूरी है। हर साल बड़ी संख्या में पौधे देखभाल के अभाव में दम तोड़ देते हैं। पर्यावरण के प्रति चिंतित लोगों का मानना है कि हमें पेड़-पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अगर हम पांच पौधे लगाने जा रहे हैं तो भले ही दो लगा लेंलेकिन उनकी पूरी देखभाल की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं। उन्होंने एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि हरियाली कम होने से ग्लोबल वार्मिग की समस्या बढ़ रही है। भूगर्भीय जल स्तर कम हो रहा हैहवा भी दूषित हो रही है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। अपने भविष्य के बारे में कोई चिंता नहीं है। पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन खतरे की घंटी है। जागरूकता के लिए काफी अभियान चलाए जाते रहे हैं और चल भी रहे हैं। जागरूकता बढ़ी भी हैलेकिन अधिक पौधे लगाने के स्थान पर ये जरूरी है कि हम जो भी पौधा लगाएं उसकी परवरिश करें।

 

इस अवसर पर विनय मलैया ने कहा कि जैसा 4 पहले हम लोगों ने जो जंगल कि परिकल्पना की थी वह साकार हो रही है ।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने बताया कि धर्मशास्त्रों में पौधारोपण को पुण्य का कार्य कहा गया है। क्योंकि वृक्षों का हमारे जीवन में विशेष स्थान है। यह हमें अनाज जड़ी-बूटीफल-फूल और ईधन उपलब्ध करवाते है. सबसे बड़ी बात पेड़ प्राणियों को शुध्द वायु प्रदान करते हैप्रदूषण को रोक पर्यावरण के संतुलन को बनाने में सहायक होते है। इसीलिए भारत में आदि काल से लोग तुलसीपीपलकेलाबरगद आदि की पूजा करते चले रहे है। आज विज्ञान भी सिद्ध कर चुका है की पेड़ पौधे हमारे लिए उपयोगी है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए

 

उपाध्यक्ष सौरभ रांधेलिया ने बताया कि विश्व में प्रत्येक वर्ष लगभग 1500 करोड़ पेड़ नष्ट हो रहे हैं क्योंकि हमने आधुनिक जीवन और विलासिता हेतु पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। अत: आओ हम सब मिलकर पौधे लगाएं।

कोरोनाकाल ने पूरे विश्व को ऑक्सीजन का महत्व सिखाया – नितिन पटैरिया

मुख्य संगठक नितिन पटैरिया ने कहा कि कोरोनाकाल ने पूरे विश्व को ऑक्सीजन का महत्व सिखाया। अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे।

 

मार्ग दर्शक श्रेयांश जैन ने वृक्ष का महत्व बहाते हुए कहा कि एक पेड़ की मदद से सालाना 3500 लीटर पानी की बरसात होती है एवं 3700 लीटर पानी सोखकर जमीन के अंदर पहुंचाता हैशहरों में एक पेड़ 521 लीटर पानी रोककर शहर को बाढ़ से बचाता है।

 

मार्गदर्शक अंशुल भार्गव ने बताया कि जनसहयोग से कई ऐसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य संपन्न होते हैं। विचार समिति पर्यावरण के क्षेत्र में कई कार्य कर रही है।

भारतीय शैली कुश्ती संघ के कौशल सोनी (पहलवान) ने कहा कि विचार समिति द्वारा सामाजिक हित में कार्य अनुकरणीय होते हैं जो जमीन से जुड़े हुए होते हैं। मैंने अभी तक पाया है कि समिति ने जो भी कार्य समाज के लिए लिया है वह पूर्ण किया है।

इस अवसर पर विनय मलैयामार्गदर्शक राजेश सिंघईमीडिया प्रभारी अखलेश समैयामनोज रायरजनी जैन विचार सहायकजय कुमार जैनमनीष मलैयाविनोद विश्वकर्माआकाश जैन हार्डवेयरआशीष पाठकरामकृष्ण मिश्राविनीता केशरवानीआदेश जैनविचार सहायक राहुल अहिरवार,   माधव यादवपूजा प्रजापति,  पूजा लोधीविनय चौरसियाअरविंद अहिरवारजवाहर दाऊश्रीकांतभाग्यश्री राय आदि उपस्थित थीं । इसके अलावा भारतीय शैली कुश्ती संघअपराजिता मददगार योद्धा ग्रुपधर्म रक्षा संगठनवैश्य महासम्मेलन महिला इकाईसागर जैन संस्थाविचार मोहल्ला विकास योजना के सदस्यविचार स्व सहायता समूहपार्श्वनाथ शाखाज्ञान ज्योति शाखाजैन मिलन आदि शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


Share:

11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने★ देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी

11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने
★ देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी

सागर 14 अगस्त 2022।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने 11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकालकर संपूर्ण सागर शहर को तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की। तिरंगा वाहन रैली को कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय परिसर से रवाना की गई जो कि विश्वविद्यालय से सिविल लाइन पीली कोठी बस स्टैंड तीन बत्ती गौर मूर्ति, जामा मस्जिद, राधा टॉकीज, भगवान गंज, अंबेडकर चौराहा, कबूला पुल, परेड मंदिर, कलेक्टर बंगला, सिविल लाइन, पीली कोठी, होती हुई पीटीसी ग्राउंड पर संपन्न हुई।


महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की वाहन रैली का प्रतिनिधित्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, श्रीमती उपमा सिंह सुश्री नेहा गुर्जर, श्रीमती संगीता सिंह ने किया। 



★देशभक्ति गीतों पर डांस किया महिला पुलिस ने


रैली में सैकड़ों पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने दो पहिया वाहन पर सवार होकर तिरंगा ध्वज लेकर 11 किलोमीटर की यात्रा कर पूरे शहर को तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की निर्देशानुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के निर्देश पर यह वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुई।


तिरंगा रैली के समापन अवसर पर समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ग्राउंड पर डीजे की धुन पर राष्ट्र भक्त गीतों पर झुमकर डांस भी किया।              
Share:

पं.रविशंकर शुक्ल विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान सम्पन्न

पं.रविशंकर शुक्ल विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान  सम्पन्न



सागर ,13 अगस्त 2022 । कलेक्टर जिला सागर के निर्देशानुसार पं.रविशंकर शुक्ल, शास.क.उ.मा.वि. सागर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.रविशंकर शुक्ल जी को केन्द्र में रखकर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन, दीपप्रज्वलन एवं पं.रविशंकर शुक्ल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी जी ने, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने उनका स्वतंत्रता संग्राम में योगदान व समाज सेवा के फलस्वरूप वंदन किया। तद् उपरांत 900 विद्यार्थियों ने एक साथ झण्डा लेकर ‘‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘‘ गीत पर तिरंगा लहराकर उत्साही माहौल की शरूआत की ।तदउपरांत विद्यार्थियों ने इस अवसर पर तिरंगा लेकर बड़ी संख्या मे भारत का नक्शा, भारत माता, महात्मा गांधी आदि के रूप में कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया।


 कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आजादी से अंत्योदय की थीम पर एक लघुनाटिका, एकल एवं सामूहिक देशभक्ति गीत, एकल एवं सामूहिक देशभक्ति नृत्य, राष्ट्रीयता से ओतप्रोत मेंहदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, तिरंगा मेकिंग, चित्रकला प्रतियोगिता, राखी प्रतियोगिता आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर रंगोली द्वारा मोमवत्ती प्रज्जवलन के साथ भारत के मानचित्र का निर्माण एवं मानव श्रंखला द्वारा भारत के मानचित्र पर तिरंगा लहराते हुए मनमोहक निर्माण किया ।


इस अवसर हर घर तिरंगा एवं आजादी से अंत्योदय विषय पर आधारित गतिविधियों में रंगोली प्रतियोगिता में कॉजल यादव, पिंकी कुशवाहा, तुलसी चढ़ार ने एवं चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान साहू, रूचि चंदेल, नंदनी सोनी एवं मेंहदी प्रतियोगिता में महक यादव, जया कोरी, प्रियंका नामदेव एवं झण्डा मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान साहू, खुशी राय, सुरभी जाटव एवं निबंध प्रतियोगिता में माही प्रजापति, अनुराधा कोरी, भावना कुशवाहा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।


मंच का संचालन श्रीमति रिंकी राठौर एवं श्री राकेश श्रीवास्तव ने किया। श्री जयंत विश्वकर्मा, श्री धनीराम लड़िया एवं रामगोपाल ठाकुर ने कार्यक्रम में वाद्ययंत्रो द्वारा माहौल संगीतमय बनाया। एवं संपूर्ण कार्यक्रम में निम्नलिखित शिक्षकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।     
           

Share:

तीन दिनों तक क्षेत्र के हर घर को तिरंगामय कर देंः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ नितिन कुमार के देशभक्ति गीतों से गूंजा बांदरी नगर

तीन दिनों तक क्षेत्र के हर घर को तिरंगामय कर देंः मंत्री भूपेंद्र सिंह

★ नितिन कुमार के देशभक्ति गीतों से गूंजा बांदरी नगर

बांदरी। तिरंगा भारत की स्वतंत्रता और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश को आजाद कराने में लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर घर पर तिरंगा लगा दिखना चाहिए। यह आह्वान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता से किया है।_
 बांदरी में आयोजित देशभक्ति गीतों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज श्री मोदी जी के आह्वान पर ही पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश में पूरे साल भर अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में भी आजादी के लिए सैकड़ों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। 1842 के बुंदेला विद्रोह के नायक मधुकर शाह बुंदेला जो मालथौन क्षेत्र में नाराहट के थे उन्होंने लगान वसूली के लिए अत्याचारों के खिलाफ अंग्रेजी सरकार से बगावत की थी। 
उन्होंने कहा कि शहीद मधुकर शाह जी ने कैप्टन राल्फ के नेतृत्व में आई पूरी पलटन को किले में घेर कर मार डाला था। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि युवा क्रांतिकारी मधुकर शाह को अंग्रेज सरकार ने गिरफ्तार कर सागर सेंट्रल जेल के पीछे मैदान में सार्वजनिक रूप से फांसी पर चढ़ाया था। उन्होंने हंसते हंसते फांसी का फंदा पहना लेकिन अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की। मंत्री श्री सिंह ने घोषणा की कि मालथौन में शहीद मधुकरशाह बुंदेला की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। 
     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। भारत के युवा हर क्षेत्र में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनने की ओर बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अफगानिस्तान का उदाहरण देते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिन देशों में आजादी नहीं है वहां की जनता का बुरा हाल हम सभी लेख रहे हैं। गुलामी की दास्ता हमारे पूर्वजों ने देखी और भोगी है। इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि जो देश अपने आजादी के इतिहास और संघर्ष को ध्यान नहीं रखता वह गुलामी की राह पर चला जाता है। इसलिए हर नागरिक को आजादी का मूल्य समझना होगा। हर नागरिक में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान का जज्बा होना चाहिए। मंत्री श्री सिंह ने आह्वान किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर घर में आज से तीन दिवस तक तिरंगा लगाएंगे। 

     इस अवसर पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का पांच पांच हजार रुपए नगद, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बांदरी नगर परिषद के क्षेत्र में 44.40 करोड़ की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि बांदरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए अब तक 121 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं और बांदरी के समुचित विकास हेतु अब तक 176 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। मंत्री श्री सिंह ने घोषणा की कि बांदरी नगर परिषद में जो सबसे आदर्श वार्ड होगा उसे साल में 25 लाख रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
     उन्होंने कहा कि कि बांदरी परिषद के जनप्रतिनिधि अपने वार्ड के विकास, स्वच्छता और जन समस्याएं हल करने की चिंता करें। सप्ताह में एक दिन पार्षद अपने वार्ड में झाड़ू लगाएं। अभी बरसात के मौसम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। बांदरी नगर परिषद के पदाधिकारी और पार्षदों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश का ऐसा पहला क्षेत्र है जहां तीनों नगर परिषद निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। क्षेत्र में यह अच्छी परंपरा की शुरुआत है। तीनों परिषदों के सभी 45 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव पर बांदरी में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन आईडल-10 के सिंगर परफार्मर नितिन कुमार ने हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए, यहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। 


कार्यक्रम में सागर सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह लोधी पप्पू मुकद्दम, नगर पंचायत बांदरी अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, नगर परिषद बांदरी के उपाध्यक्ष महेश यादव, मालथौन नगर परिषद के अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य राजेश राय, रोशन सिंह लम्बरदार, लक्ष्मण सिंह, पूर्व पार्षद नरेश यादव सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 


Share:

सरस्वती वाचनालय के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण


सरस्वती वाचनालय के इतिहास पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण 


सागर -तीनबत्ती स्थित श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के लगभग 120 साल  के इतिहास और गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण षनिवार 13 अगस्त को किया गया। वाचनालय के स्वराज सभागार में आयोजित एक समारोह में इस लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। इस फिल्म का निर्माण फिल्मेनिया लाईट कैमरा एक्शन फिल्म प्रोडेक्षन ने किया इसके  निर्देषक राहुल पान्डेय है। दौरान पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, डाॅ सुरेष आचार्य, ट्रस्ट के सचिव षुकदेव प्रसाद तिवारी, डीएन चैबे, उमाकांत मिश्र, डाॅ लक्ष्मी पाण्डेय, जेपी पाण्डेय, देवेन्द्र फुसकेले, पत्रकार विनोद आर्य, सुदेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लघु फिल्म में डाॅ लक्ष्मी पाण्डेय, षुकदेव प्रसाद तिवारी अधिवक्ता के के सिलाकारी, डाॅ सुरेश आचार्य अधिवक्ता चतुर्भुज सिंह राजपूत, समाजवादी चिंतक रघुठाकुर,डॉ मीना पिम्पलापुरे, आदि के माध्यम से वाचनालय के इतिहास उसकी गतिविधियां और संस्था में आने वाले देष के विषिश्टजनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तैयार कराई गयी इस लघु फिल्म के लोकार्पण के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर आधारित प्रदर्षनी का भी आयोजन किया गया। उपस्थित जन समूह ने इस प्रदर्षनी का अवलोकन किया।



उल्लेखनीय है कि देष की आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गतिविधियों का बड़ा केन्द्र सरस्वती पुस्तकालय एव वाचनालय था। अंग्रेजो ने भी इस वाचनालय को आजादी की गतिविधियों संबंधी बडे केन्द्र के रूप में चिन्हित किया था। देष की आजादी के बाद सागर की जनता को साहित्य और समाचार जगत से जुड़ने के लिए वाचनालय ने अवसर प्रदान किया। वर्तमान में सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों के बडे केन्द्र के रूप में यह वाचनालय संचालित हो रहा है प्रतिमाह बड़ी संख्या में यहा आयोजन होते हैं

Share:

हर-घर तिरंगा अभियान का महापौर ने किया शुभारंभ

हर-घर तिरंगा अभियान का महापौर ने किया शुभारंभ



सागर ,13 अगस्त 2022’
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा, अभियान का शुभारंभ नगर निगम सागर की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा अटल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया ।
 इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष श्री वृंदावन  अहिरवार, श्री सुशील तिवारी ,नगर निगम के  पार्षद गण, संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला डिप्टी कलेक्टर सुश्री शशि मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, सहायक संचालक डॉ आशुतोष गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश पाठक, डॉक्टर अरविंद जैन ,डॉक्टर अशफाक खान ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीकेह गोस्वामी, सिविल सर्जन डॉ ज्योति चौहान, खेल अधिकारी श्री अविन्द्रा, श्री संजय तिवारी श्री बृजेश तिवारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे ।




आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अभियान तहत मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा अटल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर जिले में कार्यक्रम की शुरुआत की । इसके पश्चात राष्ट्रगान का  सामूहिक रूप से गायन किया गया।
  कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि यह आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि जब आज पूरे देश, प्रदेश एवं जिले में हर घर में तिरंगा लहरा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम का प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर में ध्वज लहराने के लिए समस्त वार्ड पार्षदों से कहा है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई है।




संभाग आयुक्त श्री मुकेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि सागर जिले के अटल पार्क में हर घर तिरंगा  अभियान की शुरुआत की गई है। संभाग के समस्त जिलों में भी हर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत समस्त कलेक्टरों द्वारा की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि संभाग के प्रत्येक जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत के प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लहराने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई थी । जिसके तहत आज संपूर्ण संभाग के समस्त घरों में तिरंगा ध्वज लहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक समस्त जिलों में स्वतंत्रता दिवससे जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।


कलेक्टर श्री दीपक आर्य कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा  अभियान के तहत जिले में 5 लाख 87 हजार  से अधिक तिरंगा ध्वज घरों  पर लहराया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर पालिका, नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के माध्यम से समस्त ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर पर एवं नगर निगम के 48 वार्डों में प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लहराने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है।




 उन्होंने समस्त जिले वासियों से अपील की कि राष्ट्रीय ध्वज को अभियान के बाद पूरे सम्मान के साथ उतार कर रखें ।
नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नगर निगम के 48 वार्डों में वार्ड पार्षदों एवं कर्मचारियों की मदद से समस्त घर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया गया है और फहराने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।    
Share:

Archive