तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने★ देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी

11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने
★ देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी

सागर 14 अगस्त 2022।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने 11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकालकर संपूर्ण सागर शहर को तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की। तिरंगा वाहन रैली को कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय परिसर से रवाना की गई जो कि विश्वविद्यालय से सिविल लाइन पीली कोठी बस स्टैंड तीन बत्ती गौर मूर्ति, जामा मस्जिद, राधा टॉकीज, भगवान गंज, अंबेडकर चौराहा, कबूला पुल, परेड मंदिर, कलेक्टर बंगला, सिविल लाइन, पीली कोठी, होती हुई पीटीसी ग्राउंड पर संपन्न हुई।


महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की वाहन रैली का प्रतिनिधित्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, श्रीमती उपमा सिंह सुश्री नेहा गुर्जर, श्रीमती संगीता सिंह ने किया। 



★देशभक्ति गीतों पर डांस किया महिला पुलिस ने


रैली में सैकड़ों पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने दो पहिया वाहन पर सवार होकर तिरंगा ध्वज लेकर 11 किलोमीटर की यात्रा कर पूरे शहर को तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की निर्देशानुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के निर्देश पर यह वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुई।


तिरंगा रैली के समापन अवसर पर समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ग्राउंड पर डीजे की धुन पर राष्ट्र भक्त गीतों पर झुमकर डांस भी किया।              
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive