बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राज्य स्तरीय अधिमान्यता और पत्रकार संचार कल्याण समिति गठित


नौ संभाग स्तरीय समिति भी गठित
भोपाल । राज्य शासन ने पत्रकारों को अधिमान्यता तथा आर्थिक सहायता देने के लिये राज्य स्तरीय अधिमान्यता और मध्यप्रदेश पत्रकार संचार कल्याण समिति का गठन किया है। राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति में 29 एवं पत्रकार संचार कल्याण समिति 30 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। दोनों समितियों में आयुक्त जनसम्पर्क या उनके द्वारा मनोनीत अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। शासन ने पत्रकारों की कठिनाइयों के अध्ययन और निराकरण के लिये सुझाव देने तथा पत्रकारिता प्रोत्साहन एवं नवाचार के लिये भी राज्य स्तरीय समितियों का गठन किया है। जिलों में पत्रकारों को अधिमान्यता देने के लिये 9 संभाग में संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का भी गठन किया गया है। 
राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति
राज्य स्तरीय अधिमान्यता समिति में पत्रकार  अरूण पटेल अमृत संदेश, शिव अनुराग पटैरिया लोकमत समाचार, मनोहर लिंबोदिया फ्री प्रेस, सुश्री सुचांदना गुप्ता टाइम्स ऑफ इंडिया, ऋषि पाण्डे नवदुनिया, राजीव अग्निहोत्री पीपुल्स समाचार, दिनेश निगम त्यागी हरिभूमि, हरीश दिवेकर पत्रिका, संजय दुबे दैनिक भास्कर, रविन्द्र जैन अग्निबाण, सुदेश तिवारी आचारण, कीर्ति राणा प्रजातंत्र, नीरज श्रीवास्तव दैनिक भास्कर (डिजीटल), अनुराग अमिताभ इंडिया टीवी, जाकिर खान देशबंधु, सुनील शर्मा प्रदेश टुडे, संजय शर्मा दैनिक भास्कर (जबलपुर), गुरेन्द्र अग्निहोत्री दैनिक जागरण, अरविंद तिवारी अध्यक्ष प्रेस क्लब इंदौर, संदीप सिंह एएनआई, तपेन्द्र सौगंधी प्रभात किरण, संदीप भम्मरकर जी-न्यूज, वत्सल श्रीवास्तव आईबीसी 24, अनुराग श्रीवास्तव न्यूज-18, कौशल किशोर चतुर्वेदी स्वराज एक्सप्रेस नेशनल, सरमन नगेले स्वतंत्र पत्रकार, विपिन श्रीवास्तव आर-9 टीवी, कपिल तिवारी ईटीवी भारत, अनिल सिरवैया सच एक्सप्रेस और को शामिल किया गया है।  
पत्रकार संचार कल्याण समिति

मध्यप्रदेश पत्रकार संचार कल्याण समिति में पत्रकार सर्वश्री गणेश साकल्ले डीबी स्टार, सुश्री श्रावणी सरकार द वीक, अनिल श्रीवास्तव भास्कर जबलपुर, गणेश पांडे स्वतंत्र पत्रकार, देवेश कल्याणी प्रदेश टुडे,  महेश दीक्षित 6 पीएम, हरीश फतेहचंदानी हेथवे बीटीवी, नवीन पुरोहित आईएनडी 24, प्रदीप जायसवाल जयहिन्द न्यूज, गौरव शर्मा न्यूज 24, देवदत्त दुबे नया इंडिया, रविन्द्र कैलासिया नवदुनिया, नवनीत शुक्ला दैनिक दोपहर, राजेश ज्वेल अग्निबाण, राजेश राठौर प्रभात किरण, सहरोज अफरीदी स्वतंत्र पत्रकार, ललित उपमन्यु दबंग दुनिया, दीपेश अवस्थी पत्रिका, सुधीर निगम दैनिक भास्कर, प्रवीण शर्मा सच एक्सप्रेस, आशीष दुबे दोपहर मेट्रो, विजय शुक्ल विजय मत, राजेश ठाकुर फ्री प्रेस, अनुराग मालवीय बंसल न्यूज, राजेन्द्र आगल स्वतंत्र पत्रकार, हरप्रीत कौर रीन सहारा समय, सुधीर दण्डोतिया आईबीसी 24, अजय शर्मा जी न्यूज, सौरभ जैन (अंकित) ईएमएस और कुलभूषण सक्सेना इंडिया न्यूज को सदस्य मनोनीत किया गया है। 
पत्रकारों की कठिनाइयों के अध्ययन और निराकरण के लिये समिति
समिति में वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री श्रवण गर्ग स्वतंत्र पत्रकार, विजय तिवारी स्वतंत्र पत्रकार, उमेश त्रिवेदी सुबह सबेरे, अवनीश जैन दैनिक भास्कर, अरूण दीक्षित नवभारत टाईम्स, सोमदत्त शास्त्री स्वतंत्र पत्रकार, ललित शास्त्री स्वतंत्र पत्रकार, विजय दास राष्ट्रीय हिन्दी मेल, जिनेश जैन पत्रिका, सुश्री रूचि विजयवर्गीय पीपुल्स समाचार, आशीष  व्यास नवदुनिया, मृगेन्द्र सिंह दैनिक जागरण, ह्रदयेश  दीक्षित प्रदेश टुडे, प्रमोद भारद्वाज हरिभूमि, प्रवीण दुबे न्यूज-18, शरद द्विवेदी बंसल न्यूज, शिरीष चन्द्र मिश्रा आईबीसी-24, मनीष श्रीवास्तव पीटीआई, प्रशांत जैन यूएनआई, भरत पटेल सांध्य प्रकाश, जगदीश सिहं बैस नया इंडिया, मनोज शर्मा न्यूज-18, बृजेश राजपूत एबीपी न्यूज, अनुराग द्वारी एनडी टी.वी., एस.पी.त्रिपाठी स्वराज एक्सप्रेस, पलाश सुरजन देशबन्धु, सनत जैन ईएमएस, हेमन्त शर्मा प्रजातंत्र, मिलिंद घटवई इंडियन एक्सप्रेस, दिनेश गुप्ता पॉवर गैलरी, गिरीश उपाध्याय सुबह सबेरे, बाबू विश्वमोहन स्वतंत्र पत्रकार, सुनील जैन दैनिक आचरण, राजेश चेलावत अग्निबाण, राजेन्द्र शर्मा टाईम्स ऑफ इंडिया, रिजवान अहमद सिद्दीकी डिजियाना न्यूज, राहुल नरोन्हा इंडिया टुडे, नितेन्द्र शर्मा फ्री प्रेस, श्रीमती दीप्ति चौरासिया न्यूज नेशन, प्रभात सोजतिया प्रभात किरण, शैलेन्द्र तिवारी पत्रिका टीवी और गोपाल जोशी स्वतंत्र पत्रकार को शामिल किया गया है।
पत्रकारिता प्रोत्साहन एवं नवाचार समिति
पत्रकारों को पत्रकारिता में प्रोत्साहन एवं नवाचार के लिये गठित समिति
में सर्वश्री मलय श्रीवास्त्व भास्कर न्यूज चैनल, पंकज पाठक स्वतंत्र पत्रकार, दिनेश जोशी स्वतंत्र पत्रकार, वीरेन्द्र शर्मा सहारा समय, सुश्री जयश्री पिंगले न्यूज 18, आशुतोष शुक्ला टाईम्स ऑफ इंडिया, सुदेश तिवारी डिजियाना, राकेश दीक्षित स्वतंत्र पत्रकार, मनोज सैनी डिजियाना न्यूज, राकेश पाठक स्वतंत्र पत्रकार, कन्हैया लोधी राज एक्सप्रेस, राजेश भाटिया स्वतंत्र पत्रकार, संजय रायजादा स्वतंत्र पत्रकार, गिरिश शर्मा पायोनियर, राजन रायकवार हितवाद, निर्मल सिंह बैस स्वराज एक्सप्रेस, वैभव श्रीधर नवदुनिया, सुनील श्रीवास्तव आईएनडी 24, अरूण तिवारी पत्रिका, विनोद खुजनेरी मालव समाचार, केके सक्सेना क्षितिज किरण, खिलावन चंद्राकर नवभारत, मुनव्वर कौसर दैनिक कौसर, आलोक पण्डया पत्रिका, जितेन्द्र चौरसिया पत्रिका, साजिद खान स्वतंत्र पत्रकार, राजीव सोनी नवदुनिया, गुरशरण सिंह सिटी टुडे ग्वालियर, सतीश एलिया हरिभूमि, अनिल दुबे पीटीआई, देशदीप सक्सेना टाईम्स ऑफ इंडिया, नासिर हुसैन आचरण, संजीव श्रीवास्तव डिजियाना न्यूज, जितेन्द्र व्यास नईदुनिया, हरिनारायण शर्मा दैनिक भास्कर, अभिषेक चेंडके नई दुनिया, नितेश पाल पत्रिका, आनंद शुक्ला दैनिक भास्कर, रामेश्वर धाकड़ अग्निबाण, सचिन नाथ स्वतंत्र पत्रकार, मनीष जैन आईएनएच, महेन्द्र सोनगरा एमपी न्यूज, शरद व्यास बंसल न्यूज, हरिनारायण नवजीवन, संजय सोनी समय जगत, प्रतीक श्रीवास्तव डिजियाना न्यूज, जय श्रीवास्तव भास्कर न्यूज, प्रभु मिश्रा प्रदेश टुडे, मुक्तेश रावत दैनिक जागरण, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा द स्टेटसमेन ग्वालियर, आशीष चौहान दैनिक भास्कर, आशुतोष पुरोहित न्यूज 18, दिनेश शुक्ल एमपी हेडलाईन डॉट कॉम, मुश्ताक हुसैन स्वतंत्र पत्रकार, अनुराग शर्मा दैनिक भास्कर, सुश्री पुष्पा शर्मा सच की परछाई धार, नवीन सिंह आईबीसी 24, शशांक त्रिवेदी स्वतंत्र पत्रकार, राम पंवार ईएमएस, अमित मंडलोई पत्रिका, ब्रजेश पाण्डे स्वतंत्र पत्रकार, दिनेश साहू रोजगार के पल, सुश्री रोमा अग्रवाल दैनिक माय टवीट, राजेश माली दैनिक भास्कर, मजहर जाफरी एएनआई, आलोक शर्मा नई दुनिया, विश्वतारा दुसारे दैनिक भास्कर, हैदर मुर्तुजा स्वतंत्र पत्रकार, नवीन जोशी प्रभात किरण, मनोज चौरसिया पीपुल्स समाचार, पवन वर्मा प्रदेश टुडे और संदीप पौराणिक आईएनएस को सदस्य बनाया गया है। 
संभागीय अधिमान्यता समिति
सागर संभाग - सर्वश्री पृथ्वी सिंह दैनिक भास्कर, सिद्धगोपाल तिवारी सागर सरोज, शशिकांत ढिमोले पत्रिका, मनीष मिश्रा दैनिक भास्कर, धीरज चतुर्वेदी जनसत्ता छतरपुर, विनोद आर्य एबीपी न्यूज, योगेश दत्त तिवारी देशबंधु, राजीव रंजन श्रीवास्तव भास्कर टीकमगढ़, बसंत सेन नवदुनिया और नरेन्द्र बजाज हरिभूमि दमोह। 
उज्जैन संभाग - सर्वश्री क्रांतिकुमार वैद्य एवं नरेश सोनी स्वतंत्र पत्रकार, अनिल सिकरवार दैनिक जागरण देवास, नरेन्द्र जोशी पत्रकार रतलाम, गोपाल वाजपेई पत्रिका, सूरज मिश्रा नवदुनिया, सौरभ सचान देवास लाइव, उमेश जोशी मालवा टुडे नीमच और नासिर बेलिम आईबीसी 24 शामिल हैं। 
भोपाल संभाग - सर्वश्री प्रभात किरण जोशी विदिशा, अनिल गुप्ता दैनिक भास्कर, रघुवर दयाल गोहिया सीहोर, आशीष पाराशर राज एक्सप्रेस, राकेश चतुर्वेदी आईबीसी 24, राजकुमार पाठक दैनिक भास्कर रायसेन, सुश्री भावना शुक्ला पीपुल्स समाचार और विनीत पाठक एफएम न्यूज। 
जबलपुर संभाग - सर्वश्री आशीष शुक्ला यशभारत, विजेन्द्र पाण्डे आईबीसी 24, देवशंकर अवस्थी नईदुनिया, मनीष गुप्ता दैनिक भास्कर, आर.एस. वर्मा देशबंधु छिंदवाड़ा, नरेन्द्र जैसवाल राज एक्सप्रेस, धीरज शाह आज तक, हिमाचल झारिया जबलपुर एक्सप्रेस, रहीम खान बालाघाट और जहीर अंसारी ईएमएस। 
इंदौर संभाग - सर्वश्री प्रदीप जोशी गुड ईवनिंग, संजय त्रिपाठी प्रजातंत्र, सूरज उपाध्याय प्रभात किरण, संजय राठी ईएमएस, संजय बैरागी पत्रिका झाबुआ, मो. अतीक पटेल एएनआई, संजय गुप्ता दैनिक भास्कर और नाज पटेल इंडिया टीवी। 
ग्वालियर संभाग - सर्वश्री नासिर गौरी आईबीसी 24, राजेश शर्मा ईएमएस, रवीन्द्र झारखरिया भास्कर, महेश झा न्यूज मेल, नीरज शुक्ला अशोक नगर, प्रमोद भार्गव शिवपुरी, रवि ठाकुर दतिया, एच. कुरैशी आचरण ग्वालियर, अशोक शर्मा ईटीवी और राजेन्द्र तेलगाँवकर पत्रिका।
रीवा संभाग - सर्वश्री अनिल त्रिपाठी विंध्य भारत, विजय विश्वकर्मा आज तक, नियाज जी देशबंधु, मुकुंद प्रसाद मिश्रा बांधवीय वार्ता, उमेश कुमार दीक्षित कीर्ति क्रांति, रामलखन गुप्ता स्वतंत्र पत्रकार, पदमधर पति त्रिपाठी दैनिक समय, मृदुल पांडे आईबीसी 24, डल्लू सोनी फतवा समाचार अनूपपुर और चंद्रशेखर अग्रवाल दैनिक भारती शहडोल। 
नर्मदापुरम संभाग - सर्वश्री अभिषेक गौर आईबीसी 24, बृजेश चौकसे पत्रिका, नवीन उपाध्याय यूएनआई हरदा, सुरेन्द्र सिंह फ्री प्रेस, संजीव डे राय सुबह सवेरे, जम्मू सिंह उप्पल नगर कथा, अनिल सिंह ठाकुर लोकमत समाचार बैतूल, आशीष दीक्षित नवदुनिया, अनिल मिहानी दैनिक जागरण और कृष्णा राजपूत पत्रिका इटारसी। 
चंबल-मुरैना संभाग - सर्वश्री सत्येन्द्र तोमर आईबीसी 24, अजय दीक्षित अजय भारत, रविन्द्र सिंह सिकरवार श्योपुर एक्सप्रेस, रविन्द्र सिंह कुशवाह पत्रिका, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया जी न्यूज, राकेश शर्मा दैनिक आचरण, अब्बास अहमद दैनिक नई दुनिया, अतुल चौहान यूएनआई, जावेद आलम दैनिक भास्कर, हाकिम सिंह नंदा चम्बल सुर्खी मुरैना और दुष्यंत सिंह सिकरवार न्यूज 18 मुरैना संभाग स्तरीय समिति में शामिल किये गये हैं। 
Share:

बुन्देलखण्ड में पुरातत्व की धरोहरों को सूचीबद्ध किया जाएगा:केंद्रीय सँस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल



सागर । केंद्रीय सँस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल का कहना है कि बुन्देलखण्ड में पुरातत्व और संस्कृति से जुड़ी धरोहर भरपूर है । विभाग इनको नए सिरे से सूचीबद्ध कर सरक्षण और संवर्धन का काम करेगा । विभाग एमपी में बड़े स्तर पर जबलपुर,सागर और रीवा में महोत्सव का आयोजन करेगा।
       केंद्रीय राज्य  मन्त्री पटेल आज सागर में पार्टी की बैठक लेने आये थे ।उन्होंने मिडीया से चर्चा में कहा कि बुन्देलखण्ड में कला सँस्कृति  और धरोहर की कमी नही है। सागर को केंद्र बिंदु बनाकर संग्राहलय बनेगा। सरकार कई स्तर पर काम कर रही है ।उन्होंने बताया कि इस अंचल के लोकनृत्य और गायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी काम चल रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली दफा आये पटेल का स्वागत
 केन्द्रीय राज्य मंत्री  प्रहलाद पटेल के मंत्री बनने के  आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने स्वागत किया। स्वागत करने वालो में  सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन,  प्रभुदयाल पटैल, महापौर अभय दरे ,जाहर सिंह, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी, सुधीर यादव, लक्ष्मण सिंह, वैभवराज कुकरेले, प्रदीप राजौरिया, राजेश सैनी, तृप्ति बाबू सिंह, रामेश्वर नामदेव, श्याम तिवारी, नवीन भट्ट, गौरव सिरोठिया, उमेश हरदया, इंदू चैधरी, रामकुुमार साहू, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, बंटी शर्मा, संदीप जैन, सोनू उपाध्याय, बालकिशन सोनी, धर्मेन्द्र खटीक, याकृति जड़िया, कल्पना पटेल, शारदा कोरी, विनय मिश्रा, श्याम नेमा, राजेश ठाकुर, दीपक दुबे, यश अग्रवाल, रवि ठाकुर, कपिल उपाध्याय, शालीन सिंह, मनीष चैबे, रविन्द्र अवस्थी, कुलदीप खटीक, संतोष रोहित, रीतेश मिश्रा, अनिल जैन नैनधरा, मुकेश हरयानी, सौरभ केशरवानी, चंद्रिका पाराशर, उमेश सिंह, मोंटी रैकवार, रामेश्वर नेमा, भोले सोनी, राकेश लारिया, गोपी पंथी, जुगल प्रजापति, चेतराम अहिरवार, विकास केशरवानी, राजेश पंडित, प्रशांत जैन, मनीष नेमा, रत्नेश सिंह, सोमेश जड़िया, राजकुमार टोटे, सीताराम पचकोड़ी, राजेश सिंह, हीरालाल खटीक, महेन्द्र राय, वैभव यादव शामिल है।
Share:

अजूबा : गाय ने दिया सात पैर दो पूंछ वाले बछड़े को जन्म,देखने लगी भीड़

गाय ने दिया सात पैर  दो पूंछ वाले बछड़े को जन्म,देखने लगी भीड़

सागर । सागर जिले में एक गाय ने  विचित्र बछड़े को जन्म दिया है । जिसके सात पैर और दो पूंछ है । इसको देखने गांव वालों की भीड़ लगी है । सागर के ढाना क्षेत्र के हिलग्न ग्राम में राजकुमार ठाकुर की गाय  7 पाँव, 2 पूंछ की बछड़ी को जन्म दिया है । फिलहाल  बछड़ी स्वस्थ्य है । गाँव और आस पास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ है ।यह अनोखी बछड़ी  चर्चा का विषय बनी है।.
 .
Share:

हनी ट्रैप। तीन महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार,एक युवती सागर की

हनी ट्रैप।  तीन महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार,एक युवती सागर की 

भोपाल।। मध्यप्रदेश में इंटेलिजेंस पुलिस ने  हाईप्रोफाइल हनीट्रैप के मामले से जुड़ी तीन युवतियों सहित कुछ लोगो को हिरासत में लिया है ।इन महिलाओं द्वारा इंदौर के हाईप्रोफाइल अधिकारी और व्यापारी को हनीट्रैपिंग के जरिए ब्लैकमेल करने की सूचना है। इंदौर ,भोपाल और सागर से इसके तार जुड़े है । यह हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट गिरोह कई नेता,अफसरों और व्यापारियों से करोड़ो रूपये वसूल चुका है और शाही जिंदगी गुजार रहे है ।
       जानकारी के अनुसार इंदौर के चर्चित अफसर और बड़े व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर युवतियों ने उनसे संबंध बनाए। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए अवैध काम कराए। बताया जा रहा है कि युवतियां तीन करोड़ रुपए की और मांग कर रही थीं। कुछ महीने पहले एक सीनियर आईएएस को ब्लैकमेल किया गया था । जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था ।
इस मामले में अफसर ने पलासिया थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार एटीएस टीम ने भोपाल पुलिस के सहयोग से रिवेयरा टाउन और मीनाल रेजीडेंसी स्थित दो घरों में छापामार कार्रवाई कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। यहां यह एक पूर्व मंत्री के घर मे किराए से रह रही थी। चारों महिलाओं के परिजन भी साथ हैं । उनके सामने उनसे पूछताछ की जा रही है। चारों महिलाओं का हनीट्रैपिंग के हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
पूछताछ में एटीएस को महिलाओं के मोबाइल से आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं, जो उनके द्वारा की गई हनीट्रैपिंग की पुष्टि कर रहे हैं। पूछताछ में महिलाओं ने ऐसे किसी मामले में लिप्त होने से साफ इंकार कर रही हैं। देर रात तक महिलाओं से पूछताछ जारी थी।इनके पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वीडियो और डाटा मिला है ।सूत्रों के मुताबिक एटीएस के पास रकम के ट्रांजेक्शन सहित कई साक्ष्य मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम में चर्चित इंजीनियर ने पुलिस को बताया था कि उन्हें दो महिलाएं ब्लैकमेल कर रही थीं और वीडियो वायरल करने की धमकियां लगातार दे रही थीं। इस आधार पर पुलिस ने मंगलवार को विजय नगर क्षेत्र से ड्रायवर सहित एक महिला को पकड़ा था। वे कार एमपी-16 सीबी 4441 में सवार थे। यह कार छतरपुर निवासी आरती के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने अपने गिरोह की दूसरी महिलाओं के नाम भी बताए। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि पलासिया थाने में मामला दर्ज है। उन्होंने केवल दो महिलाओं को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
हिरासत में युवतियों में एक सागर की जैन बताई जा रही है ।पिछले दिनों पुलिस महकमे ने सागर में कुछ साल पहले  वायरल हुई वीडियो और सम्पर्को की इस मामले के चलते  नए सिरे छानबीन भी की थी।इस मामले से नेता ,अफसर और कुछ व्यापारी तबकों में  हड़कम्प मचा है ।
Share:

आदरांजलि। कविता मंच के धाकड़ कवि-माणिक वर्मा

आदरांजलि। कविता मंच के धाकड़   कवि-माणिक वर्मा

।अशोक मनवानी ।
कल समाचार मिला कि वरिष्ठ गीतकार , कवि सम्मेलनों की जान और शान रहे श्री माणिक वर्मा जी का  अवसान हो गया है। कुछ साल पहले अमेरिका गए थे, धूम मचा दी थी।उसके किस्से उत्साह से सुनाते थे।जो भी उनसे एक बार भी मिला उनसे आजीवन स्नेह पूर्ण  संबंध   रहे। आत्मीय व्यवहार था,वर्मा जी  का। उनके बड़े बेटे नीरज की कुछ बरस पहले लीवर कैंसर से मृत्यु हो गई थी।नीरज मेरा अभिन्न मित्र है।माणिक जी की कविता भारत बंद.. की अक्सर मैं मिमिक्री कर सुनाता तो माणिक जी बहुत प्रसन्न होते थे।25 दिसंबर 1939 को जन्मे माणिक जी की रचना आदमी और बिजली का खंभा काफी चर्चित कविता थी।हर मंच पर सुनाते।उनसेआखिरी भेंट में भोपाल के अशोक गार्डन के उनके घर मिलने गया तब एक  ऑडियो कैसेट भेंट की थी ,साल 2016 की बात है।माणिक जी बोले इसे रखो,अमेरिका वाला कवि सम्मेलन सुनना..फिर बेटे राजकुमार के पास इंदौर चले गए।फोन पर भी बतियाए थे साल भर पहले.तब उनका स्वर तल्ख था।आज के काव्य सृजन पर बात चली तो मंच के गिरते स्तर से दुखी दिखे।फिर चुटकुलेबाजी से उनको खास ऐतराज था ही,जिन सालों में मंच के शहंशाह थे,तब भी इस प्रवृत्ति का विरोध करते थे,ग़ज़ल लेखन में भी उनकी महारत थी।हालांकि मंच पर उनसे सिर्फ हास्य व्यंग्य  सुनाने की ही मांग की जाती थी।सरकार संस्कृति विभाग ने माणिक जी की साहित्य सेवा को देखते हुए उन्हें वर्ष 2012 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान प्रदान किया  था।

       "मांगीलाल और मैंने"शीर्षक से उनकी बहुत चर्चित कविता भी है।जब वर्मा साहब शिक्षा विभाग  से रिटायर हुए तो उनके मन में ये भाव आया कि कवि समाज के लिए कुछ करूं।इसमें गीतकार भी शामिल हों,बाद में सहानुभूति की लहर खिलाड़ियों के लिए भी चली। उन्होंने प्रोविडेंट फंड की राशि से एक सम्मान स्थापित किया।माणिक वर्मा सम्मान।
              ये साल 2002,2003 और 2004 तक चला,पहले मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान,फिर संगीतकार नौशाद और आखिरी में हॉकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै। बिस्मिल्लाह खान साहब के बेटे भोपाल आए थे सम्मान ग्रहण करने।नौशाद साहब भी अस्वस्थ थे,उन्हें मुंबई जाकर सम्मान दिया गया।धनराज पिल्लै जरूर भोपाल आकर सम्मान समारोह में शामिल हुए थे।उस साल हॉकी के एक मैच में भारत की हार से मायूस थे पिल्लै और अपमानजनक स्थिति में थे,ऐसे  में उनको सम्मान देने का निर्णय लिया गया।ये माणिक जी की दृष्टि थी।उन्होंने कस्तूरी नामक वार्षिक स्मारिका भी निकाली।ये श्रीमती वर्मा के नाम से थी।बात जुनून कि हो तो माणिक जी का नाम लिया जा सकता है।एक बार  अनूप जलोटा को बुलवा लिया।संस्था में कार्यकर्ता कम थे या बड़े गायकों की रुचि से वाकिफ न थे,कार्यक्रम के बाद सत्कार की वैसी व्यवस्था न थी।तब भोपाल के वरिष्ठ कवि महेंद्र गगन जी को उन्होंने आवश्यक व्यवस्था करने का संकेत किया। माणिक जी मित्रों से वार्तालाप बहुत पसंद करते थे।
 दुनिया के बहुत से व्यसनों से दूर माणिक जी बेटे नीरज के असामयिक निधन से बेहद दुखी हो गए थे। कोई मिलने आया,बिना चाय- नाश्ते के  वापस नहीं आता। रचना  सुनाने का अनुरोध भी टाल जाते थे।उनके उदासी में ही दिन कटते थे।मंच के कार्यक्रम तो छोड़ ही दिए थे।उनके समकालीन भी  सक्रिय नहीं रहे।ऐसे में स्वास्थ्य का बिगड़ना उन्हें हरदा के बाद भोपाल  रहना भी उतना नहीं भाया।अन्य नगरों का प्रवास भी कम होता।खंडवा में बेटे की पोस्टिंग थी,फिर इंदौर में इलाज कराते रहने के बाद वे टूट चुके थे।आखिर काव्य मंच के शिखर पुरुष ने    जीवन त्याग दिया।मध्यप्रदेश का नाम भी उन्होंने अपनी प्रतिभा से रोशन किया।सादर नमन दिवंगत विभूति माणिक जी को।
Share:

राईफल शूटर अभिनव देशमुख ने किया नेशनल क्वालीफाई

राईफल शूटर अभिनव देशमुख ने किया नेशनल क्वालीफाई

भोपाल ।राजधानी भोपाल के  राइफल शूटर अभिनव देशमुख ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर ट्राफी के सब जूनियर इवेंट्स में सटीक निशाना साधकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है । ऑल इंडिया जीवी मावलंकर प्रतियोगिता गुजरात अहमदाबाद में दिनांक 13 सितंबर से 2019 से चल रही है जिसका समापन 26 सितंबर  2019 को होगा ।
              अभिनव देशमुख ने पिछले माह हुई इंटर स्कूल राइफल शूटिंग कंपटीशन एसजीएफआई में जिला और संभाग में  मेडल अर्जित किया था और अगले सप्ताह भोपाल में राज्यस्तरीय स्कूल शूटिंग टूर्नामेंट में भाग लेंगे । अभिनव , शफीक खान राइफल शूटिंग रेंज में कोच      श्री इदरीस व मो बिलाल के निर्देशन में प्रैक्टिस करते हैं वहीं  पे एंड प्ले के तहत टीटी नगर स्टेडियम में भी प्रैक्टिस करते हैं ।
Share:

मंत्री हर्ष यादव निकले सड़को पर ,सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 मंत्री हर्ष यादव निकले सड़को पर ,सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सागर । प्रदेष के कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री  हर्ष यादव नेअपने विधानसभा क्षेत्र  देवरी नगर का भ्रमण राजस्व, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर मंे साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़क मार्ग की स्थिति का मुआयना किया। बारिष के कारण बस्तियों में जल-भराव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने समुचित जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देष मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। नगर के ऐसे क्षेत्र जहां पानी भराव से नागरिकांे की समस्याएं हो रही है उन्हें यथाषीघ्र ठीक करने निर्देषित किया। मंत्री श्री यादव ने देवरी नगर में जल निकासी प्रबंधन की जानकारी ली। मुआयने के दौरान मंत्री श्री यादव स्थानीय बस स्टेण्ड के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को बसांे को मुख्य मार्गों से निकालने के बजाय पुराने बायपास से निकालने के लिए रोडमैप एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देष दिए। इस अवसर पर तहसीलदार  कुलदीप पाराषर,  एके चौरसिया सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Share:

क्रमोन्नति : सागर जिले के शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी

सागर जिले के 12, 24 एवं 30 वर्ष की सेवा करने वाले षिक्षकों के क्रमोन्नति  आदेश जारी  सागर ।सागर जिले में  सहायक शिक्षको के 12 साल पूर्ण करने पर वरिष्ठ 24 साल पूर्ण करने पर क्रमोन्नति एवं 30 साल पूर्ण करने पर तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान प्राप्त करने वाले लोकसेवकों की सूची जारी कर दी गई है। डीईओ  महेन्द्र प्रताप तिवारी ने बताया कि 12 साल पूर्ण करने पर वरिष्ठ वेतनमान वाले सहायक षिक्षक 6, षिक्षक 8, 24 साल पूर्ण करने वाले द्वितीय क्रमोन्नति वाले सहायक षिक्षक 122 एवं षिक्षक 22 एवं 30 साल पूर्ण करने पर तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान प्राप्त करने वाले सहायक षिक्षक 83 एवं षिक्षक 30 को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि उक्त लाभ 273 षिक्षक व सहायक षिक्षकों को प्राप्त होगा।












Share:

गरबा नाईट के माध्यम से पॉलिथिन मुक्त सागर की पहल

गरबा नाईट के माध्यम से पॉलिथिन मुक्त सागर की पहल
सागर। ड्रीम्स इवेंटस, दैनिक भास्कर, रामसरोज पैलेस, के संयुक्त तत्वधान में गरबा नाईट 2019 के प्रशिक्षणकार्यशाला में युवाओं ने सुर-ताल के साथ कदम थिरकाते एवं स्वच्छता गीत गाकर पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने कासंकल्प लिया।
कार्यक्रम में निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष  अखिलेश मोनी केशरवानी अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
निगमायुक्त ने द्वारा स्वच्छ भारत मिशन पॉलिथिन मुक्त अभियान में हिस्सा लेने और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में ड्रीम्स इवेंटस, दैनिक भास्कर, रामसरोज पैलेस के योगदान देने के लिए किए जाने वाले प्रयत्नों की सराहना
करते हुए कहा आज के दौर में धरती को सबसे बड़ा खतरा इसके बाशिंदों से ही है, और अगर हम समय रहतेनहीं चेते, तो वह दिन दूर नहीं कि इन्सानी सभ्यता तबाही के कगार पर पहुंच जाएगी. स्वच्छ भारत संगठन अपने
गठन के समय से ही समाज के बेहतर निर्माण की दिशा में अग्रसर है।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष  अखिलेश मोनी केशरवानी ने कहा लोगों में जागरूकता लाना, लोगों को अपने से
जोड़ना और बुनियादी स्तर पर ही शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ऐसा माहौल बनाना हमारा मकसद है,जिससे एक नए भारत और अंततः समूची दुनिया का भला हो सके। पॉलिथीन जहां हमारे पर्यावरण के लिए घातक
हैं, वहीं हमारे स्वास्थ्य पर भी इनका बुरा असर पड़ता है. आलम यह है कि कम पढ़े-लिखे लोगों को तो छोड़िए,आज का पढ़ा-लिखा इनसान भी सब कुछ जानते हुए भी पॉलिथीन की थैलियों के प्रयोग से गुरेज नहीं करता है।
रामसरोज समूह के संचालक शैलेष केशरवानी ने बताया कि पॉलिथीन पेट्रो-केमिकल से बना होता है, जो पर्यावरणसे लेकर हम इन्सान और मवेशियों सभी के लिए बहुत नुकसानदायक है. पॉलिथीन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी
बहुत खतरनाक है. पॉलिथीन का प्रयोग सांस और स्किन संबंधी रोगों तथा कैंसर का खतरा बढ़ाता है.
महेशकांत शर्मा ने बताया की पॉलिथीन की थैलियां जहां हमारी मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को नष्ट कर इसेजहरीला बना रही हैं, वहीं मिट्टी में इनके दबे रहने के कारण मिट्टी की पानी सोखने की क्षमता भी कम होती जा
रही है, जिससे भूजल के स्तर पर असर पड़ा है।
शैलेष नामदेव ने तर्क देते हुये कहा कि पॉलिथीन की थैलियों की जगह कपड़े या जूट की थैलियां इस्तेमाल मेंलाएं. स्थानीय प्रशासन भी पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाएं और इसका कड़ाई से पालन करें. पॉलिथीन देने
वालों और लेने वालों दोनों पर जुर्माना किया जाए, जैसा कि कुछ राज्यों में किया भी जा रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक चौबे (डिविजनल हेड स्वच्छ भारत मिशन) अतिथि मीना केशरवानी, नीलूकेशरवानी, प्रीति केशरवानी, श्रीकांत त्रिपाठी, उदय गौतम, योगेश नामदेव, गरबा ट्रेनर अनुराग सोनी, भूमि
विश्वकर्मा, क्रू मेम्बर अमित सोनी, राहुल चौबे, रोहित चौबे, सुभाष जैन, श्रेयांश जैन, संदर्भ चौरसिया, रोहित शुक्ला ,अंकित गुप्ता, अर्पित पटेल, शुभम जैन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Share:

Sit-In : ड्रेजिंग मशीन से तालाब सफाई की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना




सागर।. पिछले करीब 1 माह से सागर शहर के सामने एक बड़ा सवाल है कि सागर का तालाब किस विधि से साफ हो I क्या वह ड्राई डिसिल्टिंग पोकलेन ,जेसीबी डंपर इत्यादि के द्वारा हो या फिर ड्रेजिंग मशीनों के द्वारा हो। शहर के ज्यादातर लोगों का मानना है कि इतने  बड़े तालाब की सफाई ड्रैजिंग मशीन के बिना संभव नहीं है । ड्रैजिंग मशीन से तालाब सफाई की मांग को लेकर   सागर तालाब के ही सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया गया।  धरने को सागर के सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। वही सोशल मीडिया पर भी लगातार उन्हें सागर के लोगों का समर्थन मिलता रहा। धरना स्थल पर आए लोगों ने कहा की तालाब  सागर की जन भावनाओं का केंद्र है और स्मार्ट सिटी के लोग  सागर के लोगों को को अंधेरे में रखकर मनमानी कर रहे हैं ।पिछले 20 सालों में शहर ने देखा है कि पोकलेन जेसीबी और डंपर से सागर का तालाब साफ नहीं हुआ वही नई विधि के लिए अधिकारी स्वस्थ चर्चा नहीं करना चाहते । ऐसे में पूरा शहर आंदोलित है और ड्रेजिंग मशीन से सागर तालाब की सफाई की मांग कर रहा है। धरना स्थल पर  नायब तहसीलदार  ने  पहुंचकर  अनशन कर रहे  राघवेंद्र खरे से  ज्ञापन भी लिया । 
             आंदोलन को समर्थन देने वालों में अभिषेक गौतम ,सुनील केशरवानी, अतुल मिश्रा, निखिल चौकसे, जतिन चौकसे, पप्पू तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, मोहम्मद तारिक ,अनिल राय ,बृजेंद्र रजक, अशोक रजक, ऋषि रावत, जितेंद्र पुजारी, उमेश चौबे, प्रियंक तिवारी, गौरी शंकर चढ़ार, संतोष शुक्ला, प्रियंक तिवारी, अभिषेक साहू, अरमान खान, मनीष सोनी, पंकज आठया,  अभिषेक यादव, अनिल तिवारी ,दीपक स्वामी, राहुल समेले ,अब्दुल जावेद कुलदीप बाथरी, राजनाथ कटारे, योगेंद्र ठाकुर, रत्नेश मिश्रा ,रमेश मिश्रा ,कार्तिकेय रोहन ,रोहित तिवारी, धनंजय, धर्णेद्र जैन , आशुतोष, मोहसिन खान डॉक्टर कमलदीप बाथरे विश्वनाथ सोनी अखिल राय  बृजेंद्र  रजक संतोष शुक्ला गौरीशंकर चढ़ार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया वही कुछ  युवाओं ने जल्दी ही बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की है
Share:

Archive