बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की मां का निधन ,पंचतत्व में हुई विलीन

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की मां का निधन ,पंचतत्व में हुई विलीन

सागर। जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की मां श्रीमति उर्मिला कटारे का देवलोकगमन 27.01.2022 को गया है,उन्हे नरयावली नाका मुक्तिधाम में  पंचतत्व में हुई विलीन किया गया।
जिसमें समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी,सुनील जैन,अंकलेश्वर दुबे,अजय दुबे,पप्पू तिवारी,सुरेंद्र सुहाने,सुशील तिवारी,मुकुल पुरोहित, अमित दुबे रामजी, जितेंद्र रोहण,अजय तिवारी देवलचोरी ,वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह,नरेंद्र सिलाकारी,गोविंद सरवैया,पृथ्वी सिंह,राहुल सिलाकारी,अमित मिश्रा,बृजेश दुबे,गौतम जी आदि गणमान्य और वरिष्ठ लोगों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।
Share:

SAGAR : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षो की घोषणा


SAGAR : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षो की घोषणा

सागर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा  के जिला अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र अहिरवार ने जिले की मंडल अध्यक्ष की घोषणा वरिष्ठ नेताओं की सहमति से कर दी है।  
Share:

SAGAR । 73 वाँ गणतंत्र दिवस, 73 महिलाओ ने 73 तिरंगे झंडे लेकर बनाया भारत का नक्शा ★विचार संस्था का आयोजन

SAGAR । 73 वाँ गणतंत्र दिवस,  73 महिलाओ ने 73 तिरंगे झंडे लेकर बनाया भारत का  नक्शा
★विचार संस्था का आयोजन

सागर। 73वें गणतंत्र दिवस पर 1100 घरो में विचार समिति द्वारा झंडा वंदन का आयोजन किया गया |यह आयोजन विचार समिति से जुड़े मोहल्ला परिवारों के सदस्यों द्वारा घर-घर कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया |इसमे कोरोना नियमो का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस को परिवार सहित हर्ष और उल्लास के साथ मनाया ।इसमे ग्राम मोठी की टीम द्वारा किया गया झंडा वंदन मुख्य आकर्षण रहा है। इसमे 73 महिलाएँ 73 तिरंगे झंडे लेकर बड़े मैदान में भारत के नक़्शे के आकार में खड़ी हुई।यह बहुत मनोहारी दृश्य था ।




कार्यक्रम के पीछे का मुख्य उद्देश्य बताते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि विचार समिति का उद्देश्य था कि वे प्रत्येक सागरवासी झंडा वंदन करें जिससे उनके अंदर एक भारत आत्मनिर्भर भारत की भावना प्रबल हो । साथ ही देश की सम्रद्धि, खुशहाली व देश की सुरक्षा की हर सागरवासी कामना करे।
Share:

SAGAR : पत्नी और साले कर रहे थे परेशान, पति ने की आत्महत्या, तीनो गिरफ्तार

SAGAR : पत्नी और साले कर रहे थे परेशान, पति ने की आत्महत्या, तीनो गिरफ्तार

सागर।सागर जिले के खुरई के शहरी थाना पुलिस ने पत्नी और उसके दो भाईयो को गिरफ्तार किया है। पत्नी 
अपने दो भाइयों के साथ मिलकर अपने ही पति को 5 लाख रुपये देने और जमीन अपने नाम करने के लिए प्रताड़ित करती थी। शहरी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित पति ने आत्महत्या कर ली थी। ये तीनो फरार थे। 

पुलिस के मुताबिक सेमरा घाट निवासी
28 वर्षीय रामकुमार ठाकुर ने 19 जून 2021 को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान बीएमसी सागर में मौत हो गई थी। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाईड नोट छोड़ा था। जिसमें। नोट में  उसकी पत्नी रजनी ठाकुर, साले रुपेश और शाहिल 5 लाख रुपयों और जमीन पत्नी के नाम करने के लिये दबाब बना रहे हैं। पैसे न देने पर पत्नी और साले तीनों मारपीट करते और
प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने अपने नोट में आत्महत्या करने का यही कारणबताया है।
पुलिस ने रामकुमार की मौत के बाद तीनों पर धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज
किया था। तभी से तीनों फरार चल रहे थे। शहरी थाना पुलिस ने तीनों को
गिरफ्तार कर लिया है। शहरी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सेमरा
घाट गांव के एक युवक ने आत्महत्या
कर ली थी। मृतक सुसाइड नोट छोड़कर गया था। जांच के बाद पत्नी सहित उसके दो भाइयों पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Share:

SAGAR : गणतंत्र दिवस ★ कलेक्टर दीपक आर्य ने किया ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी ली

SAGAR : गणतंत्र दिवस
★ कलेक्टर दीपक आर्य ने किया ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी ली


सागर। सागर जिले में 73वां गणतंत्र दिवस  हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पीटीसी ग्राउण्ड पर भव्य एवं आकर्षक परेड एवं झाकियों के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, पूर्व सांसद श्री लक्ष्मी नारायण यादव,  गौरव सिरोठिया, यश अग्रवाल, संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला,  अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती शीतला पटले, अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस श्री विजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, सीईओ श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार, एडीएम श्री अखिलेश जैन, उत्तर, दक्षिण एवं नौरादेही के वन मंडल अधिकारी सहित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने ध्वजारोहण के तत्काल बाद ही पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। मुख्य अतिथि ने खुली जीप से परेड टुकडियों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होनें परेड कमाण्डरों का परिचय भी लिया।
झांकियों की प्रदर्षनी में शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, मत्स्योद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , कृषि विभाग, नगर पालिक निगम सागर, जेल विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। झाकियों में प्रथम स्थान पर नगर निगम की झांकी रही जबकि दूसरे स्थान पर जेल की एवं तीसरे स्थान पर जिला पंचायत द्वारा निर्मित झांकियां रही। समारोह में पुलिस द्वारा हर्ष फायर किये गए तथा पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने  शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। समारोह के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन एवं श्रीमती रचना तिवारी द्वारा किया गया।
     


उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
 इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
Share:

जैन विरासत पर सभी कर सकते है कोर्स : कुलपति प्रो0 आशा शुक्ला

जैन विरासत पर सभी कर सकते है कोर्स : कुलपति प्रो0 आशा शुक्ला

सागर। डाॅ0 बी0आर0अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू के अहिंसा, सौहार्द्र एवं जैन विरासत शोधपीठ द्वारा जैन विरासत में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया जायेगा। यह निर्णय अध्ययनमंडल की आनलाईन बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में विस्तार से पाठ्यक्रम की नियमावली, परीक्षा योजना एवं सिलेबस पर चर्चा हुई। सागर मूल के काशी हिन्दू विश्व्विद्यालय मे पदस्थ अध्ययनमंडल के सदस्य उपग्रंथालयी डा0 संजीव सराफ ने  कोर्स का व्यापक प्रचार करने का सुझाव दिया। 
सागर मूल के विश्वविद्यालय के शोधपीठ समन्वयक प्रो0 सुरेन्द्र पाठक ने बताया कि यह कोर्स 3 माह का होगा तथा इसका शुल्क मात्र एक हजार रूपए होगाा। अध्यक्षता करते हुए माननीय कुलपति प्रो0 आशा शुक्ला ने परामर्श दिया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण फिलहाल कक्षाएं आॅनलाईन ही रखी जाये तथा लिखित परीक्षा के स्थान पर आॅनलाईन सेमीनार या मौखिक परीक्षा की रीति अपनायें। आपने कहा कि यह कोर्स सभी के लिए खुला है ।शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं चैधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व संकायप्रमुख एवं अध्ययनमंडल के सदस्य प्रो0 सुरेशचंद्र अग्रवाल एवं मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राकृत विशेषज्ञ प्रो0 प्रेमसुमन जैन ने भी कोरोना काल में आॅनलाइन परीक्षा पद्धति का समर्थन किया। सभी सदस्यों ने इसकी अनुमोदना की तथा विश्वविद्यालय की संकायप्रमुख प्रो0 मनीषा सक्सेना ने इसके के्रडिट स्कोर पर विस्तार से प्रकाश डाला। शोधपीठ के मानद आचार्य एवं जैन धर्म के अध्येता कुंदकुंद ज्ञानपीठ के प्रो0 अनुपम ने बताया कि प्रारंभ में इस कोर्स में 50 छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा जिसमें निरंतर वृद्धि संभावित है। आपने कहा कि जैन विरासत में इस तरीके का यह पूरे विश्व में संचालित होने वाला एकमात्र कोर्स है जिसमें जैन धर्म एवं इतिहास एवं प्राकृत भाषा एवं साहित्य पर दो प्रश्नपत्र होगे। आपने कहा कि भारतीय संस्कृति श्रमण एवं वैदिक संस्कृतियों का समन्वित रूप है। इस कोर्स से सामाजिक सौहार्द्र विकसित होगा। बैठक मे तकनीकी सहयोग डा0 बिन्दिया तांतेर एवं डाॅ0 बोथरा दिया।
Share:

Archive