बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा गठबंधन के सांसद प्रत्याशी ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया, 2800 वीडियो सामने आए, क्या महिला सम्मान करेंगे: पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ▪️वे लड़ाने और तोड़ने की राजनीति करते हैं। मैं दिलों को जोड़ने आया हूं: गुड्डू राजा बुंदेला ▪️कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी श्रीमती सीमा बुंदेला और निधि सुनील जैन ने किया जनसंपर्क

भाजपा गठबंधन के सांसद प्रत्याशी ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया, 2800 वीडियो सामने आए, क्या महिला सम्मान करेंगे: पूर्व मंत्री बादशाह सिंह

▪️वे लड़ाने और तोड़ने की राजनीति करते हैं। मैं  दिलों को जोड़ने आया हूं: गुड्डू राजा बुंदेला

▪️कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी श्रीमती सीमा बुंदेला और निधि सुनील जैन ने किया जनसंपर्क


तीनबत्ती न्यूज : 04 मई,2024

सागर:  देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इधर प्रधानमंत्री और भाजपा नेता जो जनता के सेवक होते हैं वे स्वामी की भाषा बोलते हैं। निम्न और घटिया स्तर की भाषा बोलते हैं। भाजपा महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन भाजपा गठबंधन के सांसद प्रत्याशी 400 महिलाओं के साथ दुराचार करते हैं। 2800 वीडियो सामने आए हैं। ऐसे लोग हमारे देश की मां-बहनों का सम्मान कभी नहीं कर सकते। यह बात यूपी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 

सागर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के समर्थन में शनिवार को सुरखी विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया। वहीं राहतगढ़ में जनसभा आयोजित की गई, जिसमें हजारों की तादाद में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसमें उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि भाजपा इस चुनाव को हिन्दू मुस्लिम का चुनाव बना रही है। ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। ये चुनाव गरीब के हक और अधिकार बचाने की लड़ाई है। सभी वर्गों के आरक्षण को बचाने की लड़ाई है। आप कांग्रेस को वोट दीजिए और गुड्डू राजा को अपना समर्थन देकर अपने क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाइए। 


वे तोड़ने की राजनीति करते हैं, मैं सेवक बनकर दिलों को जोड़ने आया हूं: गुड्डू राजा

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग हिन्दू—मुस्लिम को लड़ाने और तोड़ने की राजनीति करते हैं। मैं यहां सेवक बनकर और दिलों को जोड़ने आया हूं। मैं आपके बीच में ही आपके साथ रहूंगा। सुना है भाजपा वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकाते—चमकाते हैं। मैं कहना चाहता हूं आपको डरने की जरूरत नहीं है। मैं बुंदेलखंड का बुंदेला हूं, जहां हमारे लोगों का पसीना बहेगा मैं वहां अपना खून बहाने के लिए तैयार रहूंगा। बुंदेला ने कहा कि वे लोग मुझे बाहरी बताते हैं। मैं कहना चाहता हूं, मैं तो बुंदेलखंड का रहने वाला ही हूं। आपको पता है बाहरी कौन हैं, भाजपा का प्रत्याशी कहा से आते हैं? क्या आपको पता है बानखेड़े स्टेडियम कहां पर है। मैं तो बुंदेलखंडी हूं और वे महाराष्ट्र से हैं। तो बाहरी कौन हुआ? कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मेरे सांसद बनने के बाद ये मानकर चलिए कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सांसद होगा, जनता सांसद होगी। जो काम बताए जाएंगे वो सारे विकास के काम पूरी सांसद निधि से करा दिए जाएंगे। 


सुरखी के दर्जनों गांवों में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला, जनसभा-नुक्कड सभा को संबोधित किया

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने शनिवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार प्रचार और जनसंपर्क किया। वे एक दिन में करीब डेढ़ दर्जन गांवों में पहुंचे, मंदिरों में दर्शन किए और ग्रामीण इलाकों में लोगों से कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगा। उन्होंने गांवों में हर घर की दहलीज पर दस्तक देने की कोशिश करते हुए लोगों को कांग्रेस की गारंटी और वायदों की जानकारी दी। जनसंपर्क के दौरान वे बिलहरा, पनारी, करैया, बम्होरी, शोभापुर, जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा, करहद, सेवन, ढकरई, मसरहाई, बेरखेड़ी, राहतगढ़ सहित अन्य इलाकों में जनसंपर्क करने पहुंचे। 

 यह शामिल हुए

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह , सागर लोकसभा प्रभारी व पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, नीरज शर्मा, कमलेश साहू, नपा अध्यक्ष गोलू राय, बुंदेल सिंह बुंदेला, मुकुल पुरोहित, भूपेंद्र मुहासा, प्रहलाद पटेल सहित कांग्रेस के सभी पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक, सेक्टर, बूथ प्रभारियों सहित पार्टी कार्यकर्ता और हजारों की तादाद में आमजन मौजूद थे।


 यह महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का चुनाव है: श्रीमती सीमा बुंदेला


नता के पास मैं आसानी से पहुंचने के लिए परिवहन के साधनों का उपयोग कर रहा हूं, इसमें भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। मैं बुंदेलखंड में जन्मा, सागर से मेरा तीन पीढ़ियों का संबंध हैं। मैं जनता की सेवा करने यहां आया हूं। सागर से पलायन रोकना, बंद पड़े उद्योगों का चालू कराना और रोजगार के साधन विकसित करना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है। यह बात लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कही। शनिवार को उन्होंने जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सागर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। 

भाजपा में हार का भय स्पष्ट दिख रहा है : राजकुमार पचौरी

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि यह आमचुनाव सागर सहित समूचे ​बुंदेलखंड के विकास और उन्नति के लिए लड़ा जा रहा है। भाजपा के चार-चार सांसद हैं, लेकिन वे कभी जनता के बीच नहीं रहते। कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला के रूप में सबसे सशक्त उम्मीदार उतारा है। भाजपा में हार का भय स्पष्ट देखा जा सकता है। वे चुनावी मुद्दों को डायवर्ट कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जनता इस बार किसी छलावे और झूठे वायदों में नहीं आएगी। कांग्रेस जीत रही है और हमें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। 

यह महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का चुनाव है: श्रीमती सीमा बुंदेला

जनसंपर्क के दौरान गुड्डू राजा बुंदेला की पत्नी सीमा बुंदेला ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्म निर्भरता, आर्थिक संपन्नता का चुनाव है। कांग्रेस ने नारी सम्मान के लिए महालक्ष्मी योजना को अपने घोषणा—पत्र में जगह दी है। हर पात्र परिवार की महिला को 8500 रुपए हर महीने मिलेगा। जो कामकाजी व मजदूर महिलाएं हैं उन्हें 12 हजार रुपए महीने निश्चित मजदूरी मिलेगी। कांग्रेस हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने की सोच रखती है। 

सागर में क्या विकास हुआ? हर गली चीख-चीख कर बता रही: निधि जैन



सागर विधानसभा की प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि सागर में 28 सालों से भाजपा के सांसद हैं। विधायक उनके हैं, नगर निगम पर भाजपा ही ​काबिज है! भाजपा वाले सिर्फ योजनाएं के नाम गिनाकर जनता को गुमराह करते रहते हैं। स्मार्ट सिटी में कितना भ्रष्टाचार हुआ कल्पना भी नहीं की जा सकती। टाटा-सीवर को वे उपलब्धि बताते हैं। सागर में विकास के नाम पर पैसों की बर्बादी की गई है। आज भी जनता बिजली, पानी, सड़क, रोजगार के लिए तरस रही है। सागर में भाजपा ने क्या विकास किया, शहर की हर गली चीख—चीख कर अपनी दुर्दशा बयां कर रही है। 


जनसंपर्क के दौरान यह लोग शामिल हुए

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को सागर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, जिला कांग्रेस प्रभारी राजभान सिंह, लोकसभा समन्वयक सुनील जैन, श्रीमती सीमा गुड्डूराजा बुंदेला, पुष्पा राजा, विधानसभा प्रत्याशी निधि जैन, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, डाँ संदीप सबलोक,गुड्डू यादव,तोता यादव, अनिल कोठारी,राकेश राय, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, ​सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,  दीनदयाल तिवारी, विनोद कोरी, लोकेंद्र विश्वकर्मा, महेश अहिरवार, वसीम खान, समीर खान, रजिया खान, रोशनी खान, रेखा सोनी, सविता जाटव, हरिओम शर्मा, आशाराम तिवारी, बलराम साहू, राहुल चौबे, राहुल खरे,  प्रभात जैन, पार्षद ताहिर खान,  विजय शर्मा, गोपालकृष्ण तिवारी, गीता कुशवाहा, विनोद कोरी, लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


____________

____________
___________
_____
_____


____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
ट्वीटर  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive