बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

एलीवेटेड कारीडोर बनने से सागर के सराफा बाजार तक पहुंच आसान होगीः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ सराफा एसोसिएशन व स्वर्णकार समाज ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया★ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

एलीवेटेड कारीडोर बनने से सागर के सराफा बाजार तक पहुंच आसान होगीः मंत्री भूपेंद्र सिंह

★ सराफा एसोसिएशन व स्वर्णकार समाज ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया

★ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सागर। हमारी सरकार बनने के बाद और नगरीय विकास विभाग का मंत्री बनने के बाद हम सबने बैठकर सागर में ऐलिवेटेड कारिडोर बनाने का निर्णय लिया। आज ऐलिवेटेड कारिडोर का काम तेजी से चल रहा है। कुल 48 पिलर उसमें बनना हैं जिसमें से 30 पिलर बनकर तैयार हैं, इसका आधा कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले साल फरवरी-मार्च तक ऐलिवेटेड कारिडोर बनकर तैयार हो जाएगा। तब हम चकराघाट से सीधे बस स्टेण्ड चैराहे तक पांच मिनट में आसानी से पहुंच पाएंगे। एलीवेटेड कारीडोर का एक फायदा यह भी होगा कि सागर के सराफा बाजार तक लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी। यह तथ्य नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सराफा एसोसिएशन और स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित परिचर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए रखे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने 2017 में सागर का स्मार्ट सिटी में चयन किया। मध्यप्रदेश के कुल 7 शहरों का चयन किया गया उसमें से एक शहर हमारा सागर चयनित किया। उसका ही परिणाम है कि आज सागर शहर में अनेक विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आने वाले समय के लिए भी हमने सागर के विकास के और भी प्रोजेक्ट बनाए हैं। आप सब पढ़े लिखे बुद्धिजीवी वर्ग यह आसानी से समझ सकते हैं कि भाजपा का महापौर और परिषद बनाने पर ही सागर के विकास की निरंतरता बनी रह सकती है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि समाज ये चाहता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हमेशा हो। अपराधी हमारे समाज में न हों ये सरकार की पहली प्राथमिकता होती है। आज मुझे इस बात को कहते हुए गौरव है कि मध्यप्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले और अब दोबारा बनी है। हम लोगों ने गुंडों के खिलाफ जो कार्यवाही की है वो कार्यवाही पहले कभी नहीं हुई। पहले तो केस बनता था और कुछ दिनों बाद उनकी जमानत हो जाती थी। अब मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इनको पूरी तरह से ध्वस्त कर दो। तो अब केस तो बनता ही है साथ में जेसीबी भी पहुंच जाति है और उसके मकान को लेबिल में कर देती है। इन आदतन अपराधियों में ये डर होना चाहिए कि अकेले सजा ही नहीं, अपराध करने से और भी कितना नुकसान है।

सराफा बड़ी मंडी है व्यापार की

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चांदी के मामले में जो हमारी सागर की सराफा मंडी है प्रदेश भर में जानी जाती है। बाजार के दिन स्वर्णकार समाज के लोग बाहर आते जाते हैं। इसलिए उनका पहचान-पत्र बने। यह बात जब मैं सांसद था तब गोविंद जड़िया जी ने मुझसे कही थी। जितने लोगों की लिस्ट श्री जड़िया ने दी थी सारे लोगों के कार्ड मैंने उसी समय बनवा दिए थे। चुनाव के बाद आप सूची बनाके देदो हम और विधायक शैलेन्द्र जैन मिलकर सारे लोगों के पहचान-पत्र जारी करा देगें ये मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।

सम्मेलन में सराफा व्यवसायी गौरव सोनी सहित प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी भाजपा में शामिल हुए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

सराफा एसोसिएशन सागर और स्वर्णकार समाज सागर ने यह सम्मेलन व परिचर्चा आयोजित करके स्वर्ण व रजत व्यवसायियों, कारीगरों, मजदूरों की समस्याएं मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन व डा सुशील तिवारी के समक्ष रखीं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन के दौरान उनकी सभी मुख्य मांगों को उचित मानते हुए इन्हें चुनाव के बाद प्राथमिकता से हल करने का वायदा एसोसिएशन एवं समाज से किया। इनमें तीनबत्ती से मोतीनगर वाला वनवे मार्ग रिवर्स मोड़ में करने, शस्त्र सहित अन्य आवश्यक लायसेंस सुगमता से दिलाए जाने, धारा 411,412 व 413 को सराफा व्यवसायियों के प्रति न्यायोचित बनाने, सराफा व्यवसायियों को अधिकृत पहचान पत्र जारी करने जैसी मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिया। सम्मेलन के समापन पर एसोसिएशन की ओर से आभार प्रकट करते समय पदाधिकारी प्रकाशचंद्र सोनी ने साफ तौर पर कहा कि हमारी सराफा एसोसिएशन व समाज विगत कई वर्षों से देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा क साथ देते आए हैं और भविष्य में भी देते रहेंगे।
सम्मेलन को विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व महापौर अभय दरे, डा सुशील तिवारी, एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी बरिया, ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से योगाचार्य विष्णु आर्य, रामनारायण सोनी बिछुआ, हरीशंकर बखरी वाले, गणेश पलोटन वाले, महेश सोनी पीपल वाले, माखनलाल बिछुआ, दिनेश सोनी, शंकरलाल सोनी, भैयालाल सोनी तामोट वाले, नारायण सोनी, द्वारका रीछई वाले, प्रकाशचंद्र सोनी गोटेगांव वाले, सुदामा प्रसाद सोनी खुरई वाले, गोपाल सोनी गणपति, पूर्व अध्यक्ष गोविंद जड़िया, सुरेश सोनी एडव्होकेट, सोमेश एड़ियां, नितिन सोनी, राजू सोनी, पंकज सोनी, कमलेश सदर, विनीत नेपाली, अनुराग प्यासी, नवीन भट्ट, यश अग्रवाल सहित अनेक प्रबुद्धजनों वह सराफा व्यवसायियों ने भाग लिया।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न,
 म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमेन आशुतोष तिवारी ने संभाला मोर्चा

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक  नगरीय विकास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह एवं म.प्र. के हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमेन भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने बैठक ली। बैठक में मार्गदर्शन देते हुये मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर वर्षों से भाजपा अपराजेय है और अपराजेय रहेगी। सागर के भाजपामय होने से भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि सागर के इतिहास में भाजपा सरकार द्वारा जो विकास कार्य कराये जा रहें हैं, वह आज तक किसी पार्टी ने नहीं कराये। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिये एक कील भी नहीं लगायी बल्कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास कार्याें को रोकने का प्रयास किया। बैठक में चुनाव के प्रबंधन के संबंध में भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुये आशुतोष तिवारी ने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गयी है।

 उस व्यवस्था को जिम्मेदारी के साथ निभाकर चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिये जुटकर कार्य करें। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुखदेव मिश्रा, श्याम तिवारी, कमलेश बघेल, जगन्नाथ गुरैया, अनुराग प्यासी, प्रदीप राजौरिया, नवीन भट्ट, राजेश पंडित, अर्पित पांडे, यश अग्रवाल, श्रीकांत जैन, अंशुल सिंह परिहार, प्रासुक जैन, देवेन्द्र कटारे, हेमंत पचौरी, वीरेन्द्र सिंह, राजेश सैनी, निकेश गुप्ता, अंशुल हर्षे, विक्रम केशरवानी, राहुल नामदेव, प्रासुक जैन सहित अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में उपस्थित रहे। 

केन्द्र और राज्य के सहयोग से चल रहे विकास के सारे काम:- संगीता तिवारी

पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा है कि सागर में विकास के काम चौतरफा चल रहे हैं। क्योंकि देश और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। सागर नगर निगम में भी भाजपा का बहुमत रहेगा तो ट्रिपल इंजन से विकास की सुनिश्चित गारंटी होगी। यह बात उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कही। 
 भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आज लाजपतपुरा, तुलसीनगर, भगवानगंज एवं परकोटा वार्ड के मतदाताओं से विजयी होने का आशीर्वाद लिया। मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर आत्मीयता से स्वागत कर भाजपा को अपना जनसमर्थन देने की बात कही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधायें पानी, बिजली, सड़क, स्वच्छ, सुन्दर, प्राकृतिक वातावरण दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सागर में चल रहे विकास कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर लोगों को बेहतरीन सुविधायें मिलें। इसके लिये प्राथमिकता के साथ काम करूँगी। 
सुनहरे भविष्य के लिये भाजपा को चुनें:- शैलेन्द्र जैन

जनसंपर्क के दौरान चर्चा करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास को रोकने का प्रयास कर भ्रष्टाचार के सभी मानक तोड़कर जनता को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य किया। वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की सौगात देकर सागर को स्वच्छ, सुन्दर और पूर्ण विकसित बनाने की दिशा में ले जाने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। सागर के विकास को सही दिशा मिले और सागर महानगर का आकार ले, इसके लिये सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा सागर विधायक होने के नाते सागर के विकास की जिम्मेदारी मेरी है। सागर के संपूर्ण विकास के लिये मैं वचनबद्ध हूँ। 

भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं में उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। लोगों ने नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान के साथ ही भाजपा की विकास पूर्ण नीतियों को स्वीकार कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का मन बना लिया है। जिसके चलते भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को जनसंपर्क के दौरान आम मतदाताओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशी वृंदावन अहिरवार, अनीता रामू ठेकेदार, नईम खान, शैलेन्द्र ठाकुर, श्याम सुंदर मिश्रा, आलोक अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह होरा, अजमेरी राईन, राजेश केशरवानी, जावेद खान, अवधेश तिवारी, श्यामजी दुबे उपस्थित रहे।

महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का आज 29 जून का जनसंपर्क


भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 29 जून को सुबह 9 बजे से मोहननगर वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे कालेखां ब्रांच के पास पार्षद कार्यालय के यहां पर एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी मोतीनगर वार्ड एवं भगतसिंह वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। मोतीनगर वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे विजय टाकीज चौराहे पर एवं भगतसिंह वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिये शाम 5 मोतीनगर चौराह स्थित ऑडोटोरियम के पास एकत्रित होगें। 

 तिलकगंज वार्ड में पार्षद प्रत्याशी शैलेष केशरवानी का जनसम्पर्क जारी

 महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री लता बानखेड़े के नेतृत्व में  महिला  मोर्चा की अध्यक्ष संध्या भार्गव के साथ तिलकगंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी शैलेष केशरवानी के समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए वार्ड के मतदाताओं से कहा आप किसी के झांसे में न आये विकास केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है देश और प्रदेश में हमारी सरकार है हमारे जिले से तीन तीन मंत्री है जिनका लाभ हमें मिलेगा सागर महानगर की श्रेणी में आएगा तिलकगंज वार्ड में सांसद और विधायक निधि से इस वार्ड में अतिरिक्त विकास कराने का मै आपको विश्वास दिलाती हूँ।

भाजपा प्रत्याशी शैलेश केशरवानी ने कहा  कि जिस घर  में भी हम पहुंच रहे हैं। हमे जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।  हम बिना भेदभाव के लोगों की मदद करेंगे। और वार्ड का विकाश करने में कोई भी कमी नहीं रहने देंगे।  उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से भाजपा के पार्षद महापौर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील  की।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में विनीता केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष गीता केसरवानी ,नीलू केसरवानी सुनीता रैकवार सहारे माया साहू रेखा चौरसिया पार्वती पटेल पूनम मेवाती कमलेश चौरसिया पिंकी यादव राखी नामदेव, लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति रैकवार  सहित अन्य महिलाये उपस्थित रही।




                           
                                             
Share:

मतदाताओं का स्नेह,आशीष कांग्रेस के लिए शुभ संकेत: निधि★नगर निगम द्वारा जलकर की पूरी वसूली,नलों में पानी नही आता हफ़्तों: रेखा चौधरी★ बाघराज, तिली , अंबेडकर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क★कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर आयेगें 29 जून को

मतदाताओं का स्नेह,आशीष कांग्रेस के लिए शुभ संकेत: निधि

★नगर निगम  द्वारा जलकर की पूरी   वसूली,नलों में पानी नही आता हफ़्तों: रेखा चौधरी

★ बाघराज, तिली , अंबेडकर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

★कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर  आयेगें 29 जून को


सागर। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने आज धर्म श्री, तिली वार्ड, बाघराज वार्ड में मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया एवं विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। बारिश के बीच मतदाताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी को  मतदाताओ ने वार्डों में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीमती निधि जैन ने कहा कि जिस तरह मतदाताओं का स्नेह एवं आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है उससे निश्चित है शहर की सरकार कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने बारिश के बीच भी संपर्क जारी रखा और बाघराज वार्ड में  जब भीगती हुई कार्यकर्ताओं के साथ घर घर पहुंची तो मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
जो काम निगम को करना चाहिए वह नागरिक कर रहे,यह दु:खद : निधि

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने मंगलवार को जनसंपर्क की शुरुआत गाय को रोटी खिलाकर की। बैंड बाजों एवं महिलाओं की टीम के साथ जनसंपर्क किया। धर्म श्री वार्ड में बालाजी कॉलोनी, श्रीनिवास कॉलोनी में घर घर जाकर श्रीमती निधि सुनील जैन ने जनसंपर्क किया एवं शहर के विकास के लिए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा शहर में विकास की बहुत संभावनाएं हैं, बस काम में ईमानदारी होना चाहिए। धर्म श्री तिराहे पर एक महिला को खुदाई करते  देख श्रीमती निधि जैन ने कारण पूछा तो नीरज नामदेव ने बताया कि निगम पाइपलाइन सुधारने की सुध नहीं ले रहा है। श्रीमती जैन ने कहा कि जो काम निगम को करना चाहिए वह महिलाएं कर रही है , यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

तिली वार्ड  मे भीषण गर्मी में जनसंपर्क


भीषण गर्मी के बीच कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने तिली वार्ड में बालक काम्प्लेक्स, अशोक विहार में मतदाताओं से जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में आशीर्वाद मांगा। तिली वार्ड में लोगों ने उनका स्वागत भी किया एवं वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीमती निधि जैन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि शहर की पानी, बिजली, साफ सफाई की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साथ दें, विकास की बात मुझ पर छोड़ें।

बारिश में भीगते हुए किया जनसंपर्क

तिली वार्ड में जनसंपर्क के दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी थी, तो बाघराज वार्ड पहुंचते ही बारिश का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मतदाताओं का स्नेह एवं स्वागत सत्कार देखकर श्रीमती निधि सुनील जैन ने बारिश में भी मतदाताओं से संपर्क करना जारी रखा। मतदाताओं ने पुष्प मालाओं से एवं तिलक लगा कर स्वागत किया। बारिश में भी श्रीमती जैन छोटी गलियों तक में पहुंची और  समस्याएं भी सुनी। तिली वार्ड में जनसंपर्क के दौरान वार्ड प्रत्याशी मीना पवन पटेल एवं वार्ड प्रभारी ने भी जनसंपर्क किया एवं श्रीमती निधि जैन को वार्ड की  खराब सड़क, चोक हुई नालियों को दिखाया। महापौर प्रत्याशी ने कहा कि शहIर में कांग्रेस लाए  विकास करने का वादा मेरा है।

कांग्रेस महापौर प्रय्याशी निधि सुनील जैन के जनसंपर्क अभियान में चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचोरी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार,प्रशांत समैया, रमाकांत यादव,रंजीता राणा, बाघराज वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी मीना, पवन पटेल, तिली वार्ड से प्रत्याशी अमित चौरसिया, रवि सोनी, चंदन सुहाने,अभिषेक गौर, ऋषि सिंघई ,रजिया खान, कपिल पचौरी, कमलेश रजक, तुलसी रजक, अम्मा बाई, द्रोपती बाई, फूलरानी, कल्लो राजक, के के पटेल,  लखन पटेल, विकास ठाकुर, राम मिलन पटेल, संतोष चौरसिया, बसंती पटेल, रामवती पटेल, कमलरानी पटेल, पार्वती चौरसिया के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

भाई से भाई का मिलन
जनसंपर्क के दौरान अंततः भाई से भाई का मिलन हो गया। शुरुआत में पूर्व विधायक सुनील जैन अपने बड़े भाई विधायक शैलेंद्र जैन से आशीर्वाद लेने उनके बंगले पर गए लेकिन वह नहीं मिले। बाद में जनसंपर्क करते हुए तुलसी रजक के निवास के सामने दोनों भाइयों की भेंट हो गई। छोटे भाई सुनील जैन ने आशीर्वाद लिया। बाद में विधायक श्री जैन कार से चले गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर आज आयेगें


 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर 29 जून को सागर आ रहे है। वे यहां महापौर निधि सुनील जैन व पार्षद उम्मीदवारों की चुनाव गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, संचालक रामकुमार पचौरी ने बताया श्री कपूर बुधवार शाम  को भोपाल से रवाना होकर रात क़रीब 8 बजे सागर आयेगें। रात मे ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, स्वदेश जैन,महापौर पड़ की उम्मीदवार श्रीमती निधि जैन,पूर्व विधायक सुनील जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर चुनाव तैयारी पर चर्चा करेंगे। दूसरे दिन 30 जून को बूथ कमेटियों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे।


भाजपा की निगम परिषद द्वारा जलकर की पूरी राशि लेने के बावजूद भी 8- 8 दिन तक नलों से पानी की सप्लाई नहीं


जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन तथा तुलसी नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सरोज भैयन पटेल के समर्थन में तुलसीनगर वार्ड के गली मोहल्ले के अंतिम छोर तक पहुंच कर जनसंपर्क किया। यहां जल कर की पूरी राशि देने के बाद भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान यहां के लोगों ने बताया कि उनके द्वारा जल कर की पूरी राशि देने के बावजूद भी 8- 8 दिन तक नलों से पानी की सप्लाई नहीं होती है। राशन माफिया उनके हिस्से का राशन चट कर कालाबाजारी कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि निगम में कांग्रेस की नगर सरकार बनते ही पूरे 30 दिन पानी देने का प्रबंध किया। गरीबी रेखा सूची को दुरस्त कर हर गरीब को उसका हक दिया जाएगा। 
यहां पहुंचने पर पार्षद प्रत्याशी सरोज पटेल पूर्व पार्षद भैयन पटेल रसीद राईन कल्लू पटेल साजिद राइन पूर्व पार्षद महारानी पटेल राजकुमार कोरी वीरेंद्र राजे संजू अहिरवार प्रदीप पटेल लीलाधर सूर्यवंशी पप्पू चौधरी आदि ने उनका स्वागत किया। 
                 
कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता की शिकायत की
 सोमवार  को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर में रोड शो के दौरान बीजेपी के नेताओं ने सार्वजनिक स्थलों व बिजली के खंभों पर बैनर, पोस्टर लगाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन लिया।
इस आशय की शिकायत महापौर निधीसुनील जैन के चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार  पचौरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य से की है। शिकायत में उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर बीजेपी के नेताओं ने सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग किया। नगर  के सार्वजनिक स्थानों व बिजली के खंभों पर बैनर, पोस्टर लगाये थे। ऐसे समय मे प्रशासन को उनके खिलाफ सम्पति विरूपण की कारवाई करनी थी,जो नहीं की गई।तीनबत्ती पर बीच सड़क पर मंच बनाकर स्वागत किया गया और प्रशासन के अधिकारी देखते रहे। अतः जनहित में उचित करवाई की जाये। शिकायत के साथ फोटो भी संग्लन किए गए है।

जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक 

नगर निगम चुनाव में महापौर समेत वार्ड पार्षदों की जीत हासिल करने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय राजीव गांधी भवन में संपन्न हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने व संचालक रामकुमार पचौरी समेत वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के भविष्य का नहीं बल्कि सागर के भविष्य का है। उन्होंने कहा यही वह समय है जब हम सागर नगर निगम में 25 सालों से काबिज भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर जन्मभूमि के रूप में सागर का कर्ज चुका कर पुण्य हासिल कर सकेंगे।
               पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा अपने खोए हुए जनाधार और जमीन को हासिल करने के लिए अनैतिक हथकंडे अपना रही है। ऐसे में पार्टी का एक एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी निडर होकर महापौर और पार्षदों को जिताने में पूरी ताकत से जुट जाए। 
  प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कर्मो से स्वयं ही हार रही है। सभी कांग्रेसजन जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी ताकत से काम करें। चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि सभी पदाधिकारी सौंपे गए दायित्व के साथ ही अपने वार्डों में पूरी मुस्तैदी से काम करें। संचालक रामकुमार पचौरी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी सामग्री की कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे अमित रामजी दुबे वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई  विजय साहू सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारका चौधरी प्रदीप जैन कुल्फी श्रीदास रैकवार हेमराज रजक रोहित मांडले आदि ने  भी संबोधित कर चुनावी चुनौतियों से निपटने के सुझाव दिए।        
बैठक में प्रमुख रूप से चक्रेश सिंघई पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे पप्पू गुप्ता एडवोकेट अनिल कोठारी पंकज सिंघई सुरेंद्र चौबे विमल जैन आशीष ज्योतिषी प्रमिला सिंह राजपूत दिनेश पटेरिया सुधा रजक रंजीता राणा गोवर्धन रैकवार जितेंद्र सिंह चावला महजबीन अली ओंकार साहू शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी वीरेंद्र राजे लीलाधर सूर्यवंशी राजाराम सरवैया दीनदयाल तिवारी अभिषेक पाठक प्रीतम यादव जमना सोनी नरेंद्र सोनी सुधीर जैन पवन जाटव कुंदन जाट सौरभ खटीक मीनाक्षी राजपूत रानी विश्वकर्मा संजू चौधरी सफीक भाई नरेश बाल्मीकि अंकित जैन बिल्ली रजक किरणलता सोनी सुधा रजक रंजीता राणा कमलेश तिवारी अनिल दक्ष अलीम खान तज्जू सुल्तान कुरेशी सुनील पावा मनोज सोनी योगराज कोरी दुलीचंद सकवार आनंद हैला अच्छेलाल कल्लू पटेल नरेंद्र मिश्रा इम्तियाज हुसैन वीरेंद्र महावते सन्ना भाईजान नरेश बाल्मीकि राजेश चौधरी संदीप चौधरी अशरफ खान रामचंद्र सचदेव सुरेश सोनी बंटी कोरी तरुण कोरी लालचंद सेन पप्पू गोस्वामी मुरलीधर चौधरी जगदीश बेरवा अखिल बाल्मीकि समेत वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा जिला ब्लॉक मंडलम व सेक्टर कमेटियों सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई विभिन्न विभाग प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

कांग्रेस उम्मीदवार का प्रशासनिक काम कपिल पचौरी को मिला

 कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन का चुनाव प्रचार के दौरान प्रशसनिक काम पार्टी के अनुभवी नेता श्री कपिल पचौरी को दिया गया है। मंगलवार को चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, संचालक रामकुमार पचौरी ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया है।

युवा कांग्रेस का जनसंपर्क जारी

सागर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन एवं कांग्रेस वार्ड पार्षदों के समर्थन में सागर युवक कांग्रेस का लगातार जनसंपर्क जारी है ।मंगलवार को सागर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के साथ युवक कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता भगत सिंह वार्ड में सागर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन एवं कांग्रेस वार्ड पार्षद प्रत्याशी शौकत कुरैशी के समर्थन मे वार्ड मे जनसंपर्क करने पहुंचे। इस दौरान विशेष रूप से भगत सिंह वार्ड कॉन्ग्रेस प्रत्याशी शौकत कुरेशी एवं वार्ड के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रूप से युवक कांग्रेस के इस जनसंपर्क में शामिल रहे। सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि युवक कांग्रेस का सागर कॉन्ग्रेस महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन एवं वार्ड पार्षदों के समर्थन में लगातार जनसंपर्क जारी है जनसंपर्क के दौरान सागर शहर की जनता में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है यह जनता आगामी 6 जुलाई को होने वाले मतदान में अपनी वोट की चोट से भाजपा को करारा जवाब देने वाली है जनता परिवर्तन चाहती है।

 इस दौरान युवा कांग्रेस के जनसंपर्क  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालों में अरविंद बंटी पंथी, रोहित मंडले,तरुण कोरी, जगदीश रोहित रोहित,गौरव घोषि, उमेश अहिरवार, अंकुर ठाकुर, भानु प्रताप, प्रियांश, सुमित, अंकित, धीरज चंदेलिया, राजीव गौतम, राहुल तिवारी, आशीष चौरसिया, आसिफ खान, अजय राज, सम्मिलित हुए।


Share:

विकास का एजेंडा मुखिया-माते बनायें, पूरा मैं करूंगाः सीएम शिवराजवरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय परमार भाजपा में शामिल

विकास का एजेंडा मुखिया-माते बनायें, पूरा मैं करूंगाः सीएम शिवराज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय परमार भाजपा में शामिल

सागर।आप सभी अनुसूचित जाति के माथे मुखिया बैठ कर तय करिए कि आपको विकास के कौन से काम किस तरह से कराने हैं। हमारी ओर से वे काम ज्यों के त्यों स्वीकृत कर दिए जाएंगे। आपसे कांग्रेस ने लगातार छल किया और अब कमलनाथ धोखा देने में लगे हुए हैं। अगर नगर निगम में कांग्रेस आ गई तो हमारी एक भी योजना लागू नहीं होने देगी। फिर सागर के सपनों का क्या होगा? विकास के लिए हमने जो एक हजार करोड़ रूपए दिए है उनका क्या होगा।  लेकिन मैं आपके लिए विकास के सारे दरवाजे खोल दूंगा। हरेक को घर बनाने पैसा दिया जाएगा। जिनके पास जमीन नहीं उन्हें पट्टे दिए जाएंगे। दबंगों से मुक्त कराई 21 हजार एकड़ जमीन गरीबों में बांटी जाएगी। जहां शासकीय जमीन नहीं मिलेगी वहां जमीन खरीद कर पट्टे बांटे जाएंगे। ये उद्गार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां अनुसूचित जाति समाज के माथे मुखियाओं के सम्मान समारोह में कही।

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संगीता तिवारी सागर को विकास के पथ पर ले जाने के लिए महापौर का चुनाव लड़ रहीं हैं। उन्होंने अनुसूचित समाज के संतो के चरणों में प्रणाम करते हुए संत रविदास को नमन किया। उन्होंने कहा कि सागर के चहुमुखी विकास के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं। सागर में अभी जितने विकास के कार्य चल रहे हैं, उतने पहले कभी कांग्रेस के राज में हुए हैं क्या? कांग्रेस को विकास से कुछ लेना देना नहीं है। जब पनद्रह महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही तब कमलनाथ रोते रहते थे कि पैसा ही नहीं है। मैं आज आपके सामने कह रहा हूं कि सागर के विकास के लिए मामा के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सागर के विकास का एक संकल्प-पत्र भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। यहां मंच पर बैठ जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर संकल्प-पत्र बनाएं, उसे मैं पूरा करूंगा। 


 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यहां उपस्थित मुखिया माते बतायें कि कैसा विकास करना है। शिवराज सिंह ऐसे ही विकास करेगा। उन्होंने कहा कि यहां के धनीराम अहिरवार को जिंदा जला दिया गया था, तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री उसके परिवार के पास नहीं पहुंचे। तब भाजपा ने आंदोलन किया था और मैं पीड़ित परिवार से मिला था तथा मांग की थी कि परिवार को आर्थिक मदद दी जावे। लेकिन कोई मदद नहीं दी गई। जब मैं मुख्यमंत्री बना तब उस परिवार की बिटिया को आर्थिक मदद मिली। 


 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही कोरोनाकाल में प्रभावित लोगों की मदद की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को आज भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आप बताएं कि कांग्रेस ने कभी फ्री में राशन दिया था क्या। मैं आज आपसे कह रहा हूं कि अगर किसी का नाम छूट गया है तो उसे भी निःशुल्क राशन दिया जाएगा। एक भी गरीब की थाली खाली नहीं रहने देंगे। उन्होंने कमलनाथ सरकार के समय बंद कर दी गई योजनाओं का ब्यौरा देते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद यह योजनाएं फिर से शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफियाओं से 21 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई है, जिस पर गरीबों के मकान बनाये जाएंगे। अगर जमीन कम पड़ी तो सरकार जमीन दूंगा। और इसके बाद भी कम पड़ी तो खरीदकर दूंगा। कोई भाई बहिन बगैर मकान के नहीं रहेगा, यह सामाजिक क्रांति है। 

     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से सरकार पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज प्राइवेट अस्पतालों में करा रही है। उज्जवला योजना से गरीबों के घर में गैस के चूल्हे जल रहे हैं। स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत रोजगार खड़ा करने बगैर ब्याज के दस हजार रूपए दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि दो साल के भीतर सवा लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। यह भी तय किया है कि एक लाख से पचास लाख तक का लोन नौजवानों को देंगे ताकि वे अपना काम धंधा जारी कर सकें। 

     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आपकी जिन्दगी बदलने की सरकार है। सागर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब यह कार्य पूरे हो जाएंगे तो शहर की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आ गई तो नगर का विकास अवरूद्ध हो जाएगा। आज मैं आपसे निवेदन करने आया हूं कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिले। महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी और 48 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों को मिले। अपने संबोधन के अंत में उनहोंने उपस्थित जन समुदाय को संकल्प दिलाया कि नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे। 

     अनुसूचित समाज के मुखिया माते के सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय परमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजूपत, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, सांसद राजबहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, श्याम तिवारी, श्रीमती लता वानखेड़े, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप राजौरिया, वृन्दावन अहिरवार, शैलेष केशरवानी सहित भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


कार्यक्रम के पश्चात श्री चौहान ने सुभाषनगर वार्ड में धर्म अहिरवार के निवास पर भोजन किया। जो कि आज ही बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेता रहे और आज ही वे भाजपा में शामिल हुए।  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय परमार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। 

Share:

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा मय हुआ सागर ★देखे : फोटो फीचर

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा मय हुआ सागर
★ देखे : फोटो फीचर


सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत में पूरा शहर भाजपा मय हो उठा। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चोहान का जिस उत्साह और उमंग के साथ आत्मीय स्वागत किया है, उसे देखकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के इस कथन को बल मिलता है कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित सभी 48 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीत रहे हैं।
तीनो मंत्रियों के साथ किया रोड शो

 रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ तीनो मंत्री मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्द राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया और महेश राय, डाॅ. सुशील तिवारी, अभिनेता मुकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया रथ पर सवार हुए। 
     ★बुलडोजर के पंजे पर बैठकर स्वागत
 भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने स्वागत किया। मोर्चा के मंच से पुष्पवर्षा की गई। डाॅ. हरीसिंह गौर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने जिला पंचायत भवन के सामने स्वागत किया। सिविल लाइन वार्ड, मधुकरशाह वार्ड के प्रत्याशी ने स्वीडिश मिशन चैराहे पर पंडाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात् अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला सदस्याओं ने कतारवद्ध होकर काफिले पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद गोपालगंज वार्ड के पार्षद और महापौर प्रत्याशी के आधा दर्जन स्वागत द्वार पर तथा मकान की छतों से फूल वर्षाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
तदोपरांत महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निवास के पास भारी संख्या में नागरिकों सहित महापौर प्रत्याशी के परिजनों ने भव्य स्वातगत किया। बंगाली काली तिराहे पर सांसद राजबहादुर सिंह के निवास पर तथा वृन्दावन वार्ड में महिलाओं और युवाओं ने हाथों में स्वागत की तख्तिया हिलाई। वृन्दावन वार्ड के भवनों से भी पुष्पवर्षा की गई।



 बस स्टैण्ड पर तिली वार्ड के प्रत्याशी मनोज चैरसिया एवं समर्थकों ने तथा मुख्य बस स्टैण्ड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने धन्यवाद की तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में स्वागत किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल साहू ने अपने सथियों के साथ तथा सागर जिला बस आपरेटर एसोसिएशन ने पंडाल लगाकर एवं शुक्रवारी वार्ड की प्रत्याशी किश्वर बी के साथ अल्पसंख्यकों ने भव्य स्वागत किया।



     इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का रथ तीन मढ़िया के समीप पहुंचा जहां शनीचरी वार्ड प्रत्याशी प्रशांत जैन के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा की इसके बाद नाव मंदिर तिराहे पर लाजपतपुरा वार्ड के प्रत्याशी नईम खान के नेतृत्व में लगभग 400 अल्पसंख्यक महिला पुरूषों ने पुष्पवर्षा की। बड़ा जीना परकोटा के सामने कृष्णवीर सिंह, सुधीर यादव, प्रत्याशी शैलेन्द्र ठाकुर, विनय चैबे के साथ भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पुष्पवर्षा की।


     मुख्यमंत्री के स्वागत में नैसर्गिक उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है। परकोटा गौर टावर के पास श्वेता यादव, सुषमा यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के तीनबत्ती पहुॅचने पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहाँ श्रीमती संध्या भार्गव, लता वानखेड़े, प्रतिभा चैबे, सहित भाजपा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा के साथ मध्यप्रदेश का गौरब गान बज रहा है। तीनबत्ती पर ब्लोवर मशीन से भी पुष्पवर्षा की गई।



कोतवाली के सामने प्रत्याशी श्रीमती डाली जयकुमार सोनी के नेतृत्व में स्वागत किया। स्वागत में अधिकांश लोग भाजपा की कैप पहने है। इस क्षेत्र में स्वागत द्वारों की लम्बी कतार देखी गई। बड़ा बाजार क्षेत्र में उज्ज्वला गैस, मुफ्त राशन के लिए धन्यवाद की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। बरियाघाट की प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के नेतृत्व में तथा पारस टाकीज के सामने स्वर्णकार समाज के साथ विक्रम सोनी ने भव्य स्वागत किया।



     गाँधी चैक वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती पूजा राधेश्याम सोनी, मोहन नगर वार्ड प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू के साथ सैकड़ों जनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जहाँ लोगों ने हितग्राही योजनाओं की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। चमेली चैक पर नरयावली नाका वार्ड प्रत्याशी कंचन सोमेश जड़िया, सूबेदार वार्ड प्रत्याशी श्रीमती रूबी कृष्णकुमार पटेल, विवेकानंद वार्ड प्रत्याशी याकृति जड़िया के साथ क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। काकागंज वार्ड प्रत्याशी सूरज घोषी ने रामबाग मंदिर के पास अपने समर्थकों सहित स्वागत किया।

     इसी क्षेत्र में महाकाली तिराहे पर पार्षद प्रत्याशी सूरज घोषी, यशवंत करौसिया के साथ सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा की। जन आशीर्वाद यात्रा का रथ केशवगंज वार्ड पहुॅचा जहाँ पंडाल में दो जेसीबी मशीनों में बैठे कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। तदोपरांत मोतीनगर चैराहे पर लगभग एक हजार लोगों के साथ नेवी जैन सहित दीप प्रज्जवलित कर सैकड़ों महिलाओं ने स्वागत किया। महाकवि पद्माकर सभागर के सामने भगतसिंह वार्ड प्रत्याशी विनोद तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ब्लोवर मशीन से पंखुड़ियों की वर्षा की गई। यहाँ आतिशबाजी भी की गई। स्वागत पंडाल में एक हजार से अधिक नागरिक मौजूद थे। प्रत्याशी धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक के साथ भी जोरदार स्वागत किया गया। राहतगढ़ बस स्टैण्ड के पहले वरिष्ठ भाजपा नेता महेश साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर पुष्पवर्षा की

संतकवंर राम वार्ड में सिंधी समाज ने तथा राहतगढ़ क्षेत्र के नेता अतुल नेमा के साथ दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राहतगढ़ बस स्टैण्ड तिराहा पर योजनाओं के हितग्राहियों ने तख्तियां लेकर स्वागत किया। वल्लभनगर वार्ड प्रत्याशी रश्मि नरेश धानक ने स्वागत किया। माता मढ़िया के पास प्रत्याशी मेघा दुबे के नेतृत्व में महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी अपने मामा शिवराज सिंह का स्वागत किया। इसी क्षेत्र में प्रत्याशी नरेश यादव, डक्कू पाण्डे सहित सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत कर पुष्पवर्षा की। विजय टाकीज चैराहे पर इतवारी वार्ड प्रत्याशी रिंकू नामदेव सहित स्वसहायता समूह की करीब 200 महिलाओं और पन्द्रह सौ से ज्यादा नागरिकों ने, जवाहरगंज वार्ड प्रत्याशी श्रीमती सुमन राम राकेश साहू ने भीतर बाजार के लोगों के साथ जोरदार स्वागत किया। कटरा जामा मस्जिद के पास दयानंद वार्ड प्रत्याशी सविता जिनेश साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मनोहर टाकीज से राधा टाकीज के बीच तिलकगंज वार्ड प्रत्याशी शैलेष केशरवानी, शैलेन्द्र जैन फेंस क्लब सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। रेल्वे ओव्हर ब्रिज क्षेत्र में प्रत्याशी सविता विशाल खटीक, प्रत्याशी सुनील जैन ठेकेदार के समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पार्षद प्रत्याशी अनीता रामू ठेकेदार के साथ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जहाँ पन्द्रह सौ से अधिक लोग उपस्थित थे। सिख समाज ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का समापन किया गया।

Share:

कांग्रेस ही वार्डो की समस्या हल करने में सक्षम:निधि जैन★ ट्रिपल इंजन की सरकार होने के वावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज : रेखा चौधरी★ गांधी चौक वार्ड ,इतवारी टौरी ,रामपुरा,सुभाष नगर वार्ड में किया जनसम्पर्क

कांग्रेस ही वार्डो की समस्या हल करने में सक्षम:निधि जैन

★ ट्रिपल इंजन की सरकार होने के वावजूद जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज : रेखा चौधरी

★ गांधी चौक वार्ड  ,इतवारी टौरी ,रामपुरा,सुभाष नगर वार्ड में किया जनसम्पर्क


सागर।। कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के ताबड़तोड़ जनसंपर्क से कांग्रेस  कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मतदाताओं का रुझान भी कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। आज गांधी चौक वार्ड, रामपुरा एवं इतवारी वार्ड में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने निधि जैन का जोरदार स्वागत किया।फूल मालाएं पहनाई,  तिलक लगाया एवं वार्ड की समस्याओं से अवगत भी कराया। उन्होंने कहा कि आप महापौर और पार्षद के लिए कांग्रेस को चुने। समस्याओं का हल करना मेरी जिम्मेदारी है।

गांधी चौक वार्ड  में जगह-जगह स्वागत


कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने गांधी चौक वार्ड में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती रेखा कमलेश सोनी एवं वार्ड प्रभारी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। मतदाताओं ने भी निधि जैन का जगह-जगह पुष्प माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया  एवं आशीर्वाद दिया। वार्ड के लोगों  ने बताया कि  वार्ड में सार्वजनिक शौचालय का अभाव एवं महिलाओं के लिए सुविधा  घर न होना बड़ी समस्या है। श्रीमती जैन ने कहा कि हर वार्ड में एक महिला सुविधा घर  का निर्माण कराया जाएगा। गांधी चौक वार्ड में जनसंपर्क की शुरुआत चौपाटी से हुई, फिर मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया गया।

रामपुरा वार्ड में ढोल नगाडो के साथ स्वागत 
महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने रामपुरा वार्ड में घर-घर जाकर संपर्क किया।वार्ड की जनता की समस्या जानने के बाद उन्होंने कहा कि झूठे विकास के वादों से परेशान जनता अब कांग्रेस की ओर रुख कर रही है। कांग्रेस की वजह से ही सागर के विकास  की शुरुआत होगी।वार्ड जनसंपर्क के दौरान रामपुरा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी बलराम घोषी व वार्ड प्रभारी चैतन्य पांडे भी साथ थे। वार्ड मे ढोल नगाडो एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  

इतवारी वार्ड में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया 


महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील का इतवारी टौरी वार्ड में गाजे-बाजे के साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।  इस दौरान पार्षद उम्मीदवार बाबूसिंह यादव भी साथ थे। श्रीमती निधि जैन का इतवारी वार्ड की पूर्व पार्षद एवं वार्ड प्रभारी श्रीमती किरण रमेश मिश्रा, संतोष पांडे, राजेश पांडे, चतुर्भुज सिंह राजपूत, जगदीश दुबे, श्री राम दुबे आदि के निवास पर स्वागत किया। वार्ड में महापौर प्रत्याशी के प्रति  महिला महिलाओ मे अधिक लगाव देखा गया और कई घरों में महिलाओं ने निधि जैन की आरती भी उतारी। श्रीमती निधि जैन ने महापौर एवं पार्षद पद के लिए बाबू सिंह यादव को विजयी बनाने की अपील की ।

तीनो वार्डों के जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, प्रशांत समैया, चंदन सुहाने, मयंक सिंघई, अभिषेक गौर, दिग्विजय सिंह राजपूत, प्रशांत समैया, संजू, शरद मिश्रा, भूपेंद्र मोहासा, नरेंद्र सोनी, रजिया खान,साधना सोनी, रजनी सोनी, अंजली नामदेव, दीपक देवरलिया, अनुराग तिवारी, मालती सोनी, संतोष नामदेव  महेश तिवारी, रमेश पाठक, मुकेश पटेल, रुपेश चौरसिया, मोहन रावत, सुधीर गुप्ता, हेमंत सोनी आदि उपस्थित थे।

जीत कांग्रेस की होगी:नंदलाल
 पूर्व सांसद श्री नंदलाल चौधरी ने नगर चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,पहली बार पार्टी ने योग्य उम्मीदवार दिया है। कार्यकर्ता में उत्साह है,इनकी दम पर कांग्रेस का महापौर और पार्षद जीतेंगे।

सागर में जीत का इतिहास बनेगा: सिंघई
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई का कहना है,इस बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत का इतिहास बनायेगी।उनका कहना है निधी जैन नहीं पूरी पार्टी चुनाव लड़ रही है।

विकास का एजेंडा मुखिया-माते बनायें, पूरा मैं करूंगाः सीएम शिवराजवरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय परमार भाजपा में शामिल


हर बूथ जीतेंगे: सिंटू कटारे

 कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सिंटू कटारे ने चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हर बूथ पर सेवादल के सिपाही तैनात रहेंगे। इस बार कांग्रेस की जीत होगी।

प्रशासन, पुलिस का सहयोग रहासुरेंद्र सुहाने
रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के रोड शो के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग रहा। चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी ने रोड शो की सफलता पर प्रशासन और पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी सागर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज : रेखा चौधरी

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन व पार्षद के लिए जितेंद्र चौधरी को हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने की अपील के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सुभाष नगर वार्ड में दल बल के साथ पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया। यहां अनुसूचित जाति बस्तियों में पानी और गंदगी की किल्लत से परेशान लोगों ने भाजपा को जमकर कोसा।
 सुभाष नगर वार्ड पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी का पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी पूर्व पार्षद गंगाराम चौधरी कल्लू पटेल रामरानी अहिरवार हरिश्चंद्र सोनवार संजय सोनवार समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
 चुनावी जनसंपर्क के लिए यहां पहुंची रेखा चौधरी को लोगों ने बताया कि पूरे वार्ड में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। पानी की किल्लत है। खंभों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। आवास योजना का लाभ केवल चहेतों को दिया गया है। 

जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी ने भाजपा की कारगुजारीयों पर ठीक है हमले करते हुए कहा कि केंद्र प्रदेश और नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को सबक सिखाने व नगर निगम में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने के लिए महापौर पद की कांग्रेस की सुयोग्य सुशिक्षित सक्षम प्रत्याशी निधि सुनील जैन और वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए जितेंद्र चौधरी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

 डाॅ. संदीप सबलोक, रवि सोनी, अभिषेक गौर  कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रवक्ता नियुक्त

नगरीय निकाय चुनाव में  प्रचार- प्रसार के व्यवस्थित संचालन के लिए सागर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने एवं चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी ने  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संदीप सबलोक, रवि सोनी एवं अभिषेक गौर को कांग्रेस से प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन एवं वार्ड के कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशियों के प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है।
सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि नियुक्त किए गए प्रवक्ता कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस की विचारधारा अनुरूप प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपर्क में रहकर उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएंगे ।   

नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कारगुजारीयों से आहत सागर की जनता ने नहीं दिया शिवराज सिंह को आशीर्वाद : फ्लॉप शो साबित हुई जन आशीर्वाद यात्रा

सागर। भारी प्रचार प्रसार और इंतजामों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सागर में जन आशीर्वाद यात्रा फ्लॉप शो साबित हुई है। स्वागत के लिए प्रायोजित तैयारियों के बावजूद नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कारगुजारी यों से आहत सागर की जनता ने उनके जन आशीर्वाद को नकार दिया है।
                 यह दावा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने नगर निगम चुनाव में जन समर्थन हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी आचार संहिता के चलते प्रशासनिक मशीनरी के सहयोग के बिना निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की कलई खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पेमेंट बेस पर झंडा लेकर चल रही करीब 40 महिलाओं और 53 कार्यकर्ताओं के अलावा सड़क पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर नहीं आए। जन आशीर्वाद यात्रा में काफिले के रूप में भीड़ बढ़ाने के लिए सिर्फ प्रशासनिक तंत्र के अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की उंगलियों पर गिनी जाने वाली संख्या में चार पहिया गाड़ियां ही सांय सांय की आवाज के साथ चल रही थी। पार्टी की ओर से मुख्य बाजार की दुकानों पर भेजे गए फूल और मालाएं भी जनता की नाराजगी और उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को इस फ्लॉप शो से समझ लेना चाहिए की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है और सागर में कांग्रेस की नगर सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

                            
   
Share:

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया नगरपालिका में किया कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया नगरपालिका में किया कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क 


सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेसजनो के साथ नगर पालिका मकरोनिया के शंकर नगर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी इंजी. निशान्त आठया के पक्ष में मतदान कर विजय श्री दिलाने अपील की। 
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, जतिन चौकसे,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अम्बुज चौहान, मोनू राजपूत, निहाल पांडे, अंगूरी बाई,इंजी. पुष्पेन्द्र आठया, सुदीप पटेरिया, अभिषेक पांडे, आनंद यादव, राहुल विश्वकर्मा, मोनू चौरसिया, ओमकार,राहुल आठया, अनिल आठिया, सीताबाई, देवी अहिरवार, राधा बाई, नीलम बाई, पूनम बाई, कृष्णा बाई आदि कांग्रेस जन एवं वार्डवासी मौजूद थे।

शिवाजी वार्ड में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन।

 पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने नगर पालिका मकरोनिया के शिवाजी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मुल्ला उर्फ मुल्ले चौधरी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने उपस्थित वार्ड वासियों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मूल्य और अमूल्य चौधरी को प्रचंड मतों स विजय बनाने की अपील की।इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, मुन्ना भाईजान, टीकाराम ठेकेदार, दुलीराम, गजराज बाबु, मनोहर भैया, मिठु लाल, नन्हे लाल, गोकल दाऊ, अमित अहिरवार, बलराम अहिरवार, दीपक कुमार,अभिनाश चौधरी आदि कांग्रेसजन व वार्ड वासी मौजूद थे। 

Share:

Archive