बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा मय हुआ सागर ★देखे : फोटो फीचर

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा मय हुआ सागर
★ देखे : फोटो फीचर


सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत में पूरा शहर भाजपा मय हो उठा। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चोहान का जिस उत्साह और उमंग के साथ आत्मीय स्वागत किया है, उसे देखकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के इस कथन को बल मिलता है कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित सभी 48 वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीत रहे हैं।
तीनो मंत्रियों के साथ किया रोड शो

 रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ तीनो मंत्री मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्द राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया और महेश राय, डाॅ. सुशील तिवारी, अभिनेता मुकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया रथ पर सवार हुए। 
     ★बुलडोजर के पंजे पर बैठकर स्वागत
 भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने स्वागत किया। मोर्चा के मंच से पुष्पवर्षा की गई। डाॅ. हरीसिंह गौर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने जिला पंचायत भवन के सामने स्वागत किया। सिविल लाइन वार्ड, मधुकरशाह वार्ड के प्रत्याशी ने स्वीडिश मिशन चैराहे पर पंडाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात् अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला सदस्याओं ने कतारवद्ध होकर काफिले पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद गोपालगंज वार्ड के पार्षद और महापौर प्रत्याशी के आधा दर्जन स्वागत द्वार पर तथा मकान की छतों से फूल वर्षाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
तदोपरांत महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निवास के पास भारी संख्या में नागरिकों सहित महापौर प्रत्याशी के परिजनों ने भव्य स्वातगत किया। बंगाली काली तिराहे पर सांसद राजबहादुर सिंह के निवास पर तथा वृन्दावन वार्ड में महिलाओं और युवाओं ने हाथों में स्वागत की तख्तिया हिलाई। वृन्दावन वार्ड के भवनों से भी पुष्पवर्षा की गई।



 बस स्टैण्ड पर तिली वार्ड के प्रत्याशी मनोज चैरसिया एवं समर्थकों ने तथा मुख्य बस स्टैण्ड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने धन्यवाद की तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में स्वागत किया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल साहू ने अपने सथियों के साथ तथा सागर जिला बस आपरेटर एसोसिएशन ने पंडाल लगाकर एवं शुक्रवारी वार्ड की प्रत्याशी किश्वर बी के साथ अल्पसंख्यकों ने भव्य स्वागत किया।



     इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का रथ तीन मढ़िया के समीप पहुंचा जहां शनीचरी वार्ड प्रत्याशी प्रशांत जैन के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा की इसके बाद नाव मंदिर तिराहे पर लाजपतपुरा वार्ड के प्रत्याशी नईम खान के नेतृत्व में लगभग 400 अल्पसंख्यक महिला पुरूषों ने पुष्पवर्षा की। बड़ा जीना परकोटा के सामने कृष्णवीर सिंह, सुधीर यादव, प्रत्याशी शैलेन्द्र ठाकुर, विनय चैबे के साथ भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पुष्पवर्षा की।


     मुख्यमंत्री के स्वागत में नैसर्गिक उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है। परकोटा गौर टावर के पास श्वेता यादव, सुषमा यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के तीनबत्ती पहुॅचने पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहाँ श्रीमती संध्या भार्गव, लता वानखेड़े, प्रतिभा चैबे, सहित भाजपा की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा के साथ मध्यप्रदेश का गौरब गान बज रहा है। तीनबत्ती पर ब्लोवर मशीन से भी पुष्पवर्षा की गई।



कोतवाली के सामने प्रत्याशी श्रीमती डाली जयकुमार सोनी के नेतृत्व में स्वागत किया। स्वागत में अधिकांश लोग भाजपा की कैप पहने है। इस क्षेत्र में स्वागत द्वारों की लम्बी कतार देखी गई। बड़ा बाजार क्षेत्र में उज्ज्वला गैस, मुफ्त राशन के लिए धन्यवाद की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। बरियाघाट की प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के नेतृत्व में तथा पारस टाकीज के सामने स्वर्णकार समाज के साथ विक्रम सोनी ने भव्य स्वागत किया।



     गाँधी चैक वार्ड की प्रत्याशी श्रीमती पूजा राधेश्याम सोनी, मोहन नगर वार्ड प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू के साथ सैकड़ों जनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जहाँ लोगों ने हितग्राही योजनाओं की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद अर्पित किया। चमेली चैक पर नरयावली नाका वार्ड प्रत्याशी कंचन सोमेश जड़िया, सूबेदार वार्ड प्रत्याशी श्रीमती रूबी कृष्णकुमार पटेल, विवेकानंद वार्ड प्रत्याशी याकृति जड़िया के साथ क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। काकागंज वार्ड प्रत्याशी सूरज घोषी ने रामबाग मंदिर के पास अपने समर्थकों सहित स्वागत किया।

     इसी क्षेत्र में महाकाली तिराहे पर पार्षद प्रत्याशी सूरज घोषी, यशवंत करौसिया के साथ सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा की। जन आशीर्वाद यात्रा का रथ केशवगंज वार्ड पहुॅचा जहाँ पंडाल में दो जेसीबी मशीनों में बैठे कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। तदोपरांत मोतीनगर चैराहे पर लगभग एक हजार लोगों के साथ नेवी जैन सहित दीप प्रज्जवलित कर सैकड़ों महिलाओं ने स्वागत किया। महाकवि पद्माकर सभागर के सामने भगतसिंह वार्ड प्रत्याशी विनोद तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ब्लोवर मशीन से पंखुड़ियों की वर्षा की गई। यहाँ आतिशबाजी भी की गई। स्वागत पंडाल में एक हजार से अधिक नागरिक मौजूद थे। प्रत्याशी धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक के साथ भी जोरदार स्वागत किया गया। राहतगढ़ बस स्टैण्ड के पहले वरिष्ठ भाजपा नेता महेश साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर पुष्पवर्षा की

संतकवंर राम वार्ड में सिंधी समाज ने तथा राहतगढ़ क्षेत्र के नेता अतुल नेमा के साथ दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राहतगढ़ बस स्टैण्ड तिराहा पर योजनाओं के हितग्राहियों ने तख्तियां लेकर स्वागत किया। वल्लभनगर वार्ड प्रत्याशी रश्मि नरेश धानक ने स्वागत किया। माता मढ़िया के पास प्रत्याशी मेघा दुबे के नेतृत्व में महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी अपने मामा शिवराज सिंह का स्वागत किया। इसी क्षेत्र में प्रत्याशी नरेश यादव, डक्कू पाण्डे सहित सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत कर पुष्पवर्षा की। विजय टाकीज चैराहे पर इतवारी वार्ड प्रत्याशी रिंकू नामदेव सहित स्वसहायता समूह की करीब 200 महिलाओं और पन्द्रह सौ से ज्यादा नागरिकों ने, जवाहरगंज वार्ड प्रत्याशी श्रीमती सुमन राम राकेश साहू ने भीतर बाजार के लोगों के साथ जोरदार स्वागत किया। कटरा जामा मस्जिद के पास दयानंद वार्ड प्रत्याशी सविता जिनेश साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मनोहर टाकीज से राधा टाकीज के बीच तिलकगंज वार्ड प्रत्याशी शैलेष केशरवानी, शैलेन्द्र जैन फेंस क्लब सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। रेल्वे ओव्हर ब्रिज क्षेत्र में प्रत्याशी सविता विशाल खटीक, प्रत्याशी सुनील जैन ठेकेदार के समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पार्षद प्रत्याशी अनीता रामू ठेकेदार के साथ अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जहाँ पन्द्रह सौ से अधिक लोग उपस्थित थे। सिख समाज ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का समापन किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive