बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

एलीवेटेड कारीडोर बनने से सागर के सराफा बाजार तक पहुंच आसान होगीः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ सराफा एसोसिएशन व स्वर्णकार समाज ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया★ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

एलीवेटेड कारीडोर बनने से सागर के सराफा बाजार तक पहुंच आसान होगीः मंत्री भूपेंद्र सिंह

★ सराफा एसोसिएशन व स्वर्णकार समाज ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया

★ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सागर। हमारी सरकार बनने के बाद और नगरीय विकास विभाग का मंत्री बनने के बाद हम सबने बैठकर सागर में ऐलिवेटेड कारिडोर बनाने का निर्णय लिया। आज ऐलिवेटेड कारिडोर का काम तेजी से चल रहा है। कुल 48 पिलर उसमें बनना हैं जिसमें से 30 पिलर बनकर तैयार हैं, इसका आधा कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले साल फरवरी-मार्च तक ऐलिवेटेड कारिडोर बनकर तैयार हो जाएगा। तब हम चकराघाट से सीधे बस स्टेण्ड चैराहे तक पांच मिनट में आसानी से पहुंच पाएंगे। एलीवेटेड कारीडोर का एक फायदा यह भी होगा कि सागर के सराफा बाजार तक लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी। यह तथ्य नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सराफा एसोसिएशन और स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित परिचर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए रखे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने 2017 में सागर का स्मार्ट सिटी में चयन किया। मध्यप्रदेश के कुल 7 शहरों का चयन किया गया उसमें से एक शहर हमारा सागर चयनित किया। उसका ही परिणाम है कि आज सागर शहर में अनेक विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आने वाले समय के लिए भी हमने सागर के विकास के और भी प्रोजेक्ट बनाए हैं। आप सब पढ़े लिखे बुद्धिजीवी वर्ग यह आसानी से समझ सकते हैं कि भाजपा का महापौर और परिषद बनाने पर ही सागर के विकास की निरंतरता बनी रह सकती है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि समाज ये चाहता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हमेशा हो। अपराधी हमारे समाज में न हों ये सरकार की पहली प्राथमिकता होती है। आज मुझे इस बात को कहते हुए गौरव है कि मध्यप्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले और अब दोबारा बनी है। हम लोगों ने गुंडों के खिलाफ जो कार्यवाही की है वो कार्यवाही पहले कभी नहीं हुई। पहले तो केस बनता था और कुछ दिनों बाद उनकी जमानत हो जाती थी। अब मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इनको पूरी तरह से ध्वस्त कर दो। तो अब केस तो बनता ही है साथ में जेसीबी भी पहुंच जाति है और उसके मकान को लेबिल में कर देती है। इन आदतन अपराधियों में ये डर होना चाहिए कि अकेले सजा ही नहीं, अपराध करने से और भी कितना नुकसान है।

सराफा बड़ी मंडी है व्यापार की

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चांदी के मामले में जो हमारी सागर की सराफा मंडी है प्रदेश भर में जानी जाती है। बाजार के दिन स्वर्णकार समाज के लोग बाहर आते जाते हैं। इसलिए उनका पहचान-पत्र बने। यह बात जब मैं सांसद था तब गोविंद जड़िया जी ने मुझसे कही थी। जितने लोगों की लिस्ट श्री जड़िया ने दी थी सारे लोगों के कार्ड मैंने उसी समय बनवा दिए थे। चुनाव के बाद आप सूची बनाके देदो हम और विधायक शैलेन्द्र जैन मिलकर सारे लोगों के पहचान-पत्र जारी करा देगें ये मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।

सम्मेलन में सराफा व्यवसायी गौरव सोनी सहित प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी भाजपा में शामिल हुए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

सराफा एसोसिएशन सागर और स्वर्णकार समाज सागर ने यह सम्मेलन व परिचर्चा आयोजित करके स्वर्ण व रजत व्यवसायियों, कारीगरों, मजदूरों की समस्याएं मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन व डा सुशील तिवारी के समक्ष रखीं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन के दौरान उनकी सभी मुख्य मांगों को उचित मानते हुए इन्हें चुनाव के बाद प्राथमिकता से हल करने का वायदा एसोसिएशन एवं समाज से किया। इनमें तीनबत्ती से मोतीनगर वाला वनवे मार्ग रिवर्स मोड़ में करने, शस्त्र सहित अन्य आवश्यक लायसेंस सुगमता से दिलाए जाने, धारा 411,412 व 413 को सराफा व्यवसायियों के प्रति न्यायोचित बनाने, सराफा व्यवसायियों को अधिकृत पहचान पत्र जारी करने जैसी मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिया। सम्मेलन के समापन पर एसोसिएशन की ओर से आभार प्रकट करते समय पदाधिकारी प्रकाशचंद्र सोनी ने साफ तौर पर कहा कि हमारी सराफा एसोसिएशन व समाज विगत कई वर्षों से देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा क साथ देते आए हैं और भविष्य में भी देते रहेंगे।
सम्मेलन को विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व महापौर अभय दरे, डा सुशील तिवारी, एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी बरिया, ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से योगाचार्य विष्णु आर्य, रामनारायण सोनी बिछुआ, हरीशंकर बखरी वाले, गणेश पलोटन वाले, महेश सोनी पीपल वाले, माखनलाल बिछुआ, दिनेश सोनी, शंकरलाल सोनी, भैयालाल सोनी तामोट वाले, नारायण सोनी, द्वारका रीछई वाले, प्रकाशचंद्र सोनी गोटेगांव वाले, सुदामा प्रसाद सोनी खुरई वाले, गोपाल सोनी गणपति, पूर्व अध्यक्ष गोविंद जड़िया, सुरेश सोनी एडव्होकेट, सोमेश एड़ियां, नितिन सोनी, राजू सोनी, पंकज सोनी, कमलेश सदर, विनीत नेपाली, अनुराग प्यासी, नवीन भट्ट, यश अग्रवाल सहित अनेक प्रबुद्धजनों वह सराफा व्यवसायियों ने भाग लिया।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न,
 म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमेन आशुतोष तिवारी ने संभाला मोर्चा

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक  नगरीय विकास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह एवं म.प्र. के हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमेन भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने बैठक ली। बैठक में मार्गदर्शन देते हुये मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर वर्षों से भाजपा अपराजेय है और अपराजेय रहेगी। सागर के भाजपामय होने से भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि सागर के इतिहास में भाजपा सरकार द्वारा जो विकास कार्य कराये जा रहें हैं, वह आज तक किसी पार्टी ने नहीं कराये। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिये एक कील भी नहीं लगायी बल्कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास कार्याें को रोकने का प्रयास किया। बैठक में चुनाव के प्रबंधन के संबंध में भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुये आशुतोष तिवारी ने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गयी है।

 उस व्यवस्था को जिम्मेदारी के साथ निभाकर चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिये जुटकर कार्य करें। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुखदेव मिश्रा, श्याम तिवारी, कमलेश बघेल, जगन्नाथ गुरैया, अनुराग प्यासी, प्रदीप राजौरिया, नवीन भट्ट, राजेश पंडित, अर्पित पांडे, यश अग्रवाल, श्रीकांत जैन, अंशुल सिंह परिहार, प्रासुक जैन, देवेन्द्र कटारे, हेमंत पचौरी, वीरेन्द्र सिंह, राजेश सैनी, निकेश गुप्ता, अंशुल हर्षे, विक्रम केशरवानी, राहुल नामदेव, प्रासुक जैन सहित अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में उपस्थित रहे। 

केन्द्र और राज्य के सहयोग से चल रहे विकास के सारे काम:- संगीता तिवारी

पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा है कि सागर में विकास के काम चौतरफा चल रहे हैं। क्योंकि देश और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। सागर नगर निगम में भी भाजपा का बहुमत रहेगा तो ट्रिपल इंजन से विकास की सुनिश्चित गारंटी होगी। यह बात उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कही। 
 भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आज लाजपतपुरा, तुलसीनगर, भगवानगंज एवं परकोटा वार्ड के मतदाताओं से विजयी होने का आशीर्वाद लिया। मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर आत्मीयता से स्वागत कर भाजपा को अपना जनसमर्थन देने की बात कही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधायें पानी, बिजली, सड़क, स्वच्छ, सुन्दर, प्राकृतिक वातावरण दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सागर में चल रहे विकास कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर लोगों को बेहतरीन सुविधायें मिलें। इसके लिये प्राथमिकता के साथ काम करूँगी। 
सुनहरे भविष्य के लिये भाजपा को चुनें:- शैलेन्द्र जैन

जनसंपर्क के दौरान चर्चा करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास को रोकने का प्रयास कर भ्रष्टाचार के सभी मानक तोड़कर जनता को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य किया। वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की सौगात देकर सागर को स्वच्छ, सुन्दर और पूर्ण विकसित बनाने की दिशा में ले जाने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। सागर के विकास को सही दिशा मिले और सागर महानगर का आकार ले, इसके लिये सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान करें। उन्होंने कहा सागर विधायक होने के नाते सागर के विकास की जिम्मेदारी मेरी है। सागर के संपूर्ण विकास के लिये मैं वचनबद्ध हूँ। 

भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं में उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। लोगों ने नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान के साथ ही भाजपा की विकास पूर्ण नीतियों को स्वीकार कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का मन बना लिया है। जिसके चलते भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को जनसंपर्क के दौरान आम मतदाताओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशी वृंदावन अहिरवार, अनीता रामू ठेकेदार, नईम खान, शैलेन्द्र ठाकुर, श्याम सुंदर मिश्रा, आलोक अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह होरा, अजमेरी राईन, राजेश केशरवानी, जावेद खान, अवधेश तिवारी, श्यामजी दुबे उपस्थित रहे।

महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का आज 29 जून का जनसंपर्क


भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 29 जून को सुबह 9 बजे से मोहननगर वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे कालेखां ब्रांच के पास पार्षद कार्यालय के यहां पर एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी मोतीनगर वार्ड एवं भगतसिंह वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। मोतीनगर वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे विजय टाकीज चौराहे पर एवं भगतसिंह वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिये शाम 5 मोतीनगर चौराह स्थित ऑडोटोरियम के पास एकत्रित होगें। 

 तिलकगंज वार्ड में पार्षद प्रत्याशी शैलेष केशरवानी का जनसम्पर्क जारी

 महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री लता बानखेड़े के नेतृत्व में  महिला  मोर्चा की अध्यक्ष संध्या भार्गव के साथ तिलकगंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी शैलेष केशरवानी के समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए वार्ड के मतदाताओं से कहा आप किसी के झांसे में न आये विकास केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है देश और प्रदेश में हमारी सरकार है हमारे जिले से तीन तीन मंत्री है जिनका लाभ हमें मिलेगा सागर महानगर की श्रेणी में आएगा तिलकगंज वार्ड में सांसद और विधायक निधि से इस वार्ड में अतिरिक्त विकास कराने का मै आपको विश्वास दिलाती हूँ।

भाजपा प्रत्याशी शैलेश केशरवानी ने कहा  कि जिस घर  में भी हम पहुंच रहे हैं। हमे जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।  हम बिना भेदभाव के लोगों की मदद करेंगे। और वार्ड का विकाश करने में कोई भी कमी नहीं रहने देंगे।  उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से भाजपा के पार्षद महापौर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील  की।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में विनीता केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष गीता केसरवानी ,नीलू केसरवानी सुनीता रैकवार सहारे माया साहू रेखा चौरसिया पार्वती पटेल पूनम मेवाती कमलेश चौरसिया पिंकी यादव राखी नामदेव, लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति रैकवार  सहित अन्य महिलाये उपस्थित रही।




                           
                                             
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive