बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कार्यकर्ता देश और समाज के लिये समर्पित है, इसलिये देवतुल्य है- कैलाश विजयवर्गीय◾ सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

कार्यकर्ता देश और समाज के लिये समर्पित है, इसलिये देवतुल्य है- कैलाश विजयवर्गीय
◾ सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सागर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 02 अक्टूबर 2022 (दिन रविवार) को मोतीनगर चौराहा स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी सागर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मान. कैलाश विजयवर्गीय जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुये। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में केबिनेट मंत्री . भूपेन्द्र सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया , जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह , महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार एवं कार्यक्रम के आयोजक नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन  उपस्थित रहे। 

इस आयोजन में सागर विधानसभा क्षेत्रे के हजारों कार्यकर्ताओ ने सिरकत कर इसे सफल बनाया। उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा 25 सितम्बर को कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, किसान पुत्र लाल बहादुर शास्त्री जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। चूँकि आज महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती थी। 
कार्यक्रम के आयोजक सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि, सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, जनसंघ के जनक परम श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी आजाद भारत के दूसरे शहीद है। प्रथम शहीद पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ को कभी झुकने नहीं दिया। आज हम ऐसे महान शहीद जनसंघी परम श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सागर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है। मैं यहाँ उपस्थित सभी देवतुल्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा माननीय कैलाश विजयवर्गीय जी मेरे बड़े भाई मेरे अनुरोध पर आज यहाँ हम सभी का मार्गदर्शन करने के लिये उपस्थित हुये है हम सभी उनका हृदय से स्वागत करते है।  कैलाश जी मेरे बड़े भाई एवं राजनैतिक गुरू है, जो पूरे देश भर के अनेकों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रौत है।

 उन्होने कहा कि हम गौरवान्वित है कि हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ षक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि जिस देष में मातृ षक्ति जागृत होगी उस देष का कभी कोई अहित नहीं कर सकता तथा उस देष की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। उन्होने बताया कि हम यह कार्यक्रम मूलतः पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मनाते है, जिसका उद्देष्य हमारे पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करना है और पार्टी के छोटे कार्यकर्त्ताओं को एक मंच प्रदान करना है। आज हम इस कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं का जन समूह देख रहे है वह सागर विधान सभा क्षेत्र के उन कर्मठ कार्यकर्त्ताओं को प्रदर्षित करता है जो निरन्तर पार्टी की सेवा में लगे रहते है और इस संख्या को देखकर हमारा मनोबलल और ऊॅंचा हो गया है। उन्होने कहा हम इस तरह के कार्यक्रम से अपने नींव के पत्थरों को सम्मानित कर उनका पूजन करने का अवसर प्राप्त होता है। जिन्होने अपने खून और पसीने से पार्टी को सींचकर एक वट वृक्ष का रूप दिया है।

जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबांधित करते हुए कहा कि हम सभी राजनैतिक दल के कार्यकर्त्ता है और हम सभी के दिमाग में यह विचार आता है कि हमें आखिर कार्यकर्त्ता दिवस मनाने की आवष्यकता क्यों पड़ी, क्योंकि समान्यतः इस तरह के कार्यक्रम चुनाव के दौरान ही आयोजित किये जाते है परन्तु भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है जो कि अपने कार्यकर्त्ताओं को सर्वोपरि मानती है। उन्होने कहा कि वर्तमान में अनेको राजनैतिक दल है जो केवल व्यक्ति आधारित दल होकर रह गये है उनकी राजनैतिक व्यवस्था व्यक्ति विषेष के आस-पास सिमट कर रह गयी है परन्तु भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें एक आम कार्यकर्त्ता मण्डल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुॅचकर पार्टी का नेतृत्व कर सकता हैं। 

हमारे पार्टी के नेता माननीय कैलाश विजयवर्गीय जी उदाहरण है जो आधीरात तक कार्यकर्ताओं के कार्य करते है। वे कब सोते है, कब जागते है।
पता ही नहीं चलता। दिन रात पार्टी एवं पार्टी के लोगों के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की चिंता करते है। उन्होंने कहा कि बड़े गर्भ की बात है कि, श्री शैलेन्द्र जैन जी विधायक के रूप में सागर नगर के जनता की सेवा कर रहे है, जो दिन रात निरंतर लोगों की सेवा में रहते है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर में में घर से निकलकर कर लोगों की चिंता की उनके स्वास्थ्य की चिंता की। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत माता की जय एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जयकारा लगाते हुये अपने संबोधन में कहा कि, आज शैलेन्द्र जैन जी के आग्रह पर में इस कार्यक्रम में उपस्थित हुआ। उन्होंने कहा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं किसान पुत्र लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर दोनों महापुरूषों को नमन। नवरात्रि के इस पावन पुनित अवसर पर मुझे आज यहाँ बड़ी संख्या में मातृशक्ति के दर्शन हुये। यह किसी पुण्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं के श्रम से ही पार्टी चलती है। भाजपा कार्यकर्ता देश के लिये समाज के लिये कार्य करते है इसलिये इन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। मुझे बड़ी खुशी है सागर नगर को शैलेन्द्र जैन जी जैसा विधायक मिला, जो हर वर्ग की चिंता करते हुये कार्य करते है। कोरोना काल में भी दिनरात लोगों को यथासंवभ स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराई। उन्होनें कहा सागर नगर निगम सागर शहर को स्वच्छ बनाने में मेहनत कर इन्दौर को हराकर सागर शहर को स्वच्छता में नम्बर पर लाये तो बहुत खुशी होगी। सागर अभी स्वच्छता में 13 वें नम्बर पर है।

       *राहतगढ़ में हुआ स्वागत

 उन्हांेने देश के प्रधानमंत्री. नरेन्द्र मोदी जी जनकल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, हमारे देश में कोरोना महामारी से लड़ने के लिये सबसे पहले वैक्सीन बनाना एवं सबसे बड़ी बात इतने बड़े राष्ट्र के 130 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री है, जो खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक मनाते है। आज उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुये से मुक्ति दिलाते हुये निःशुल्क गैस कनेक्शन दिलाये। गरीब परिवार के प्रति सदस्य को 5 किलो अनाज उपलब्ध कराना। कच्चें मकानों से पक्के मकान में परिवर्तन एवं वेघर को अपने सपनों का घर उपलब्ध कराना। इस प्रकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओें को सुचारू रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साकार किया गया है। 
मुझे याद है जब मैं आर.एस.एस. की शाखा जाता था तक हम नारे लगाते थे एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं चलेगे, जहाँ हुये बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। जबकि हमे इसके बारे में कुछ पता भी नहीं थे बस नारे लगाते थे। नेहरू जी ने धारा 370 लगाकर इसे लागू किया। मुखर्जी ने इसका विरोध किया। जेल भरो आंदोलन हुआ। कश्मीर की सारी जेले भी दी गई। इस दौरान जेल में ही मुखर्जी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। फिर जब भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में धारा 370 हटाई गई। तब उसकी घोषणा के समय मैं लोकसभा में मौजूद था। उस पल को मेहसूस किया जो खुशी हुई उसको में शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। आज जम्मू कश्मीर की प्रत्येक पंचायत में तिरंगा फहराया गया।

मंच से की पार्टीजनों की तारीफ

महासचिव श्री विजयवर्गीय ने मंच से पार्टीजनों की तारीफ करते हुए कहा कि योगाचार्य विष्णु आर्य जी को पिछले 25 सालो से जानता हू। एक समर्पित वक्तितिव है। उनके शरीर का वजन ज्यों का त्यों है। कभी पद की चाहत नही की।
उन्होनें भाजपा सागर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया की हेण्डपंप से तुलना करते हुये कहा कि जगन्नाथ जी जितने उपर दिखाई देते है, उससे अधिक इनका व्यक्तित्व इनके अंदर है। 
कार्यक्रम का संचालन सागर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के पश्चात् सहभोज भी आयोजित किया गया।

ये रहे मोजूद

 कार्यक्रम में लता वानखेडे, विष्णु आर्य, सुधीर यादव, हरिराम ंिसंह, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, संध्या भार्गव, रामेश्वर नामदेव, रामकुमार साहू, देवेन्द्र कटारे, जगन्नाथ गुरैया, सविता जिनेश साहू, निकेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह जी, कृष्णवीर सिंह ठाकुर, विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, मनीष चौबे, राकेश लारिया, गोपी पंथी, शरद मोहन दुबे, रामेश्वर नेमा, विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, शैलेष नामदेव, नरेश यादव, धर्मेन्द्र खटीक, डब्बू साहू, अनीता अहिरवार, रानी चौधरी, रूबी पटैल, देवेन्द्र अहिरवार, भरत माते, कनई पटैल, बृजेश त्रिवेदी, महेन्द्र राय, अमित बैसाखिया, राजकुमार पटैल, सोमेश जड़िया, सुरज घोषी, नीरज गोलू जैन, पराग बजाज, पूजा सोनी, प्रहलाद पटैल, अमन चौरसिया, राहुल नामदेव, कमल चौरसिया, अर्पित पाण्डेय, सुमित यादव, यश अग्रवाल, कपिल नाहर, विनीत भट्ट, शालीन सिंह, आकाश ठाकुर, विशाल खटीक, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, उषा कुशवाहा, रश्मि कुशवाहा, मनोरमा उपाध्याय, प्रभु साहू, नीलेश जैन, नर्मदा पटैल, सतीश जैन, राहुल वैघ, विकास केशरवानी, निखिल अहिरवार, कुलदीप खटीक, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

SAGAR: महात्मा गांधी के अपमान से गुस्साए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन◾अस्पृश्यता निवारण शिविर को बिना किसी सूचना के किया निरस्त

SAGAR: महात्मा गांधी के अपमान से गुस्साए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

◾अस्पृश्यता निवारण शिविर को बिना किसी सूचना के किया निरस्त


सागर।राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी की जयंती 02 अक्टूबर के दिन सागर जिले में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों का आयोजन न कर मकरोनिया के संत रविदास मंगल भवन में आयोजित अस्पृश्यता निवारण शिविर को बिना किसी सूचना के निरस्त कर पूज्य महात्मा गांधी जी के किये गए अपमान से गुस्साए कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के अपमान के दोषियों तथा महामहिम राज्पाल महोदय के जारी आदेश / निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही की पुरजोर मांग उठाई।

 ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदय के स्पष्ट आदेश / निर्देशानुसार 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश के जिलों में आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से प्रशासन को जिला स्तर पर अस्पृश्यता निवारण शिविरों का आयोजन करने के स्पष्ट निर्देश है। जिला कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला सागर ने 02 अक्टूबर को संत रविदास मंगल भवन मकरोनिया सागर में अस्पृश्यता निवारण शिविर का आयोजन विधायक नरयावली के आतिथ्य में रखा था किंतु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे गांधी उपासको आदि को जब पता चला कि आज का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम निरस्त होने का कारण बताया गया है कि संत रविदास मंगल भवन मकरोनिया जिला सागर के भवन को प्रशासनिक अधिकारियों ने सत्तारूढ़ दल के लोगों के कहने पर अन्य कार्यक्रम हेतु पहले ही दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त मंगल भवन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा निर्मित है जिसके संचालन हेतु शासन द्वारा बनाई समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सागर सदस्य सचिव है जिनके द्वारा उक्त भवन का आवंटन किया जाता है किंतु नियम निर्देशों के विपरीत मंगल भवन का आवंटन किया जा रहा है जो जांच का विषय हैं। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रति वर्ष शासन के निर्देशानुसार सागर जिले में होने वाले कार्यक्रम को शासन द्वारा धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है किंतु जिला प्रशासन ने पूर्व से ही कार्यक्रम की तैयारी नहीं की गई और एक सोची समझी साजिश के तहत कार्यक्रम निरस्त किये जाने भाजपा सरकार का राष्ट्र विरोधी चहरा उजागर हुआ है। जिसे काँग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश राय, मुकुल पुरोहित, शरद पुरोहित,सिंटू कटारे, देवेन्द्र कुर्मी, अशरफ खान,मुन्ना विश्वकर्मा,राहुल चौबे,रवि उमाहिया, ब्रजेन्द्र नगरिया, कमल जैन, आर.आर पारासर, शरद राजा सेन, मुकेश खटीक, बलराम साहू, अबरार सौदागर,राजा बुन्देला, एड. वीरेन्द्र चौधरी,जैद खान,शिवा ठाकुर, अंकुर यादव, गोपाल तिवारी, जयदीप तिवारी, रोहित वर्मा, धीरज खरे, एड. अम्बुज चौहान,आंनद अहिरवार, कमलेश नायक, सन्ना भाईजान, ए. के. दुबे, कमल रैकवार,मोतीलाल पटेल,गुड्डू रैकवार, एड कमलेश नायक,सुदीप पटेरिया,देवराज तिवारी,अजीत सिंह, समीर मकरानी, संदीप चौधरी,अक्षत कोठारी, आसिफ खान, एहतिशाम अंसारी, अफजल खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

पार्षद वार्डों में हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटें- मंत्री भूपेंद्र सिंह

 पार्षद वार्डों में हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटें- मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर। खुरई नगरपालिका के सभी नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद अपने वार्डों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के सर्वे को सूक्ष्मता से संपन्न कराएं। किसी भी वार्ड में एक भी हितग्राही ऐसा नहीं होना चाहिए जो मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं की पात्रता होते हुए योजनाओं से वंचित रह गया हो। यह निर्देश नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर कार्यालय में आयोजित सभी 32 नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक में दिए हैं।

मंत्री श्री सिंह ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुरई की जनता ने आप सभी को अपार जनसमर्थन दिया है इसलिए आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-22 में खुरई को मध्यप्रदेश में नंबर वन और देश के पश्चिमी जोन में चौथा स्थान मिला है जिसके लिए खुरई की जनता बधाई की पात्र है। 21 पार्षदों का निर्विरोध चुना जाना और शेष वार्डों में से अधिकांश में विरोधी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने के परिणाम से स्पष्ट है कि खुरई की जनता सिर्फ विकास चाहती है और इसके लिए सिर्फ भाजपा पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सफलता का आधार विकास और भाजपा की सरकार है। सरकार है तो विकास है, विकास हुआ तो आप सभी सहजता से जीत गए हैं। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए जो भी धैर्य और विश्वास से काम करता है उसे कभी न कभी अवसर मिलता ही है। एल्डरमैन की संख्या भी बढ़ाई जा रही है तो कई लोगों को मौके मिलेंगे।
आप सभी किसी भी प्रकार के अहंकार और भ्रम से दूर रहते हुए विनम्रता से वार्डवासियों के बीच लगातार संपर्क में रहें, समस्याओं और विकास कार्यों की स्थानीय आवश्यकताओं को चिन्हित करके बताएं ताकि उन्हें पूर्ण किया जा सके।


कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुशील तिवारी, नेवी जैन, खुरई नगर मंडल प्रवीण जैन और सभी 32 भाजपा पार्षद शामिल हुए।
Share:

SAGAR:भीषण सड़क हादसा: अष्टमी की पूजा करने जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, एक घायल

SAGAR:भीषण सड़क हादसा: अष्टमी की पूजा करने जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, एक घायल

सागर। नवरात्रि पर्व पर  अष्टमी पूजा के लिए हरदा से यूपी के कानपुर उन्नाव जा रहे एक परिवार के 4 लोगों की सागर में सड़क हादसे में मौत हो गई। सागर –राहतगढ़ मार्ग पर बरखेड़ी के पास एक आयशर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमे पति–पत्नी और उनकी दोनो बेटियो की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।  पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

हरदा के मोहितशुक्ला परिवार रविवार सुबह खुशी-खुशी अष्टमी पूजन के लिए यूपी के उन्नाव में अपने पैतृक गांव खरेली के लिए कार से निकला था।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेरखेड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। सभी कार सवार अंदर ही बुरी तरह फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार के पिचके हिस्से को सब्बल की मदद से उठाया, तब जाकर उनको बाहर निकाला जा सका। हादसे में मोहित शुक्ला (40), पत्नी दक्षा शुक्ला (35) और 2 बेटियों मान्या (8) व लावण्या (14) की मौके पर ही मौत हो गई। मोहित के भाई पंकज शुक्ला (55) घायल हैं। उन्हें सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हरदा में छीपानेर रोड के पास रहने वाले मोहित शुक्ला इंदौर में प्राइवेट जॉब करते थे। पत्नी दक्षा शुक्ला शहर के सेंट मेरी स्कूल में टीचर थीं। बड़ी बेटी मान्या तीसरी और छोटी बेटी लावण्या पहली क्लास में पढ़ती थी। पति-पत्नी का हरदा के ही सिराली में एक स्कूल है। हादसे में घायल पंकज शुक्ला आदिम जाति कल्याण विभाग में लिपिक हैं। दक्षा के पिता का हरदा के रेलवे स्टेशन पर बुक स्टॉल है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आदिम जाति कल्याण विभाग के संयोजक और दूसरे कर्मचारियों को सागर के लिए भेजा है।

कार को 10 फीट घसीटते ले गया ट्रक 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मारी और 10 फीट तक घसीटते हुए ले गया। कार सड़क से उतरकर मैदान में चली गई। चीख-पुकार सुनकर लोग उस ओर दौड़े। कार बुरी तरह पिचक चुकी थे। सब्बल की मदद से चपटे हिस्सों को उठाकर घायल और शवों को बाहर निकाला गया।
राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि हरदा से उन्नाव जा रहे शुक्ला परिवार की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें चार लोगो की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज जारी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share:

साप्ताहिक राशिफल : 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 तक @पंडित अनिल पांडेय


साप्ताहिक राशिफल :  3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 तक 

@पंडित अनिल पांडेय


जय श्री राम आप सभी को नवरात्रि , बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार विजयदशमी  और शरद पूर्णिमा की ढेर सारी बधाई । मां शारदा से प्रार्थना है कि वे निरंतर आप सभी का कल्याण करें।
मैं हूं पंडित अनिल पाण्डेय और अब आपके सामने है  3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2022 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 के अश्वनी शुक्ल पक्ष की अष्टमी से अश्वनी शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल ।
इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा धनु राशि का रहेगा । उसके उपरांत मकर और कुंभ से गोचर करता हुआ 8 अक्टूबर को दिन के 11:44 से मीन राशि में प्रवेश करेगा । इस सप्ताह सूर्य शुक्र और बुध कन्या राशि में रहेंगे , मंगल मेष राशि में , गुरु ,शनि और राहु  क्रमशः मीन मकर और मेष राशि में वक्री रहेंगे । आइए अब हम राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि
इस सप्ताह  आपके संतान की उन्नति संभव है । भाग्य आपका साथ देगा । दुर्घटना हो सकती है । कृपया  सावधान रहें । शत्रु परास्त होंगे । इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 अक्टूबर फलदायक हैं । 8 और 9 अक्टूबर को आप बहुत कम कार्यों में सफल रहेंगे । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिदेव की शनिवार को पूजा करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि
इस सप्ताह आपके संतान का प्रमोशन संभव है । धन की मात्रा बढ़ेगी । व्यापार में उन्नति होगी । सुख सामग्री में वृद्धि होगी । आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । भाग्य कम साथ देगा। ।  इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अक्टूबर उत्तम है । 6 और 7 अक्टूबर को आप के अधिकांश कार्य सफल रहेंगे । इसके विपरीत 3 अक्टूबर को आप कई कार्यों में असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी । माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  अगर आप कोई बड़ा व्यापार प्लान कर रहे हैं तो उसको प्रारंभ भी कर सकते हैं । अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपका समय ठीक है कचहरी के कार्यों में आप सफल नहीं रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 3 अक्टूबर और 8 तथा 9 अक्टूबर श्रेष्ठ है । 4 और 5 अक्टूबर को आप कई कार्यों में और असफल होंगे । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार को भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि
आपका अपने भाइयों और बहनों से संबंध में अच्छे रहेंगे। भाग्य ठीक-ठाक है । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । धन आने का  मामूली योग है । आपको चाहिए कि आप अपने वाणी पर नियंत्रण रखें । जिससे आपका अपने अधिकारी से लड़ाई ना हो । इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 अक्टूबर शुभ और मंगलकारी हैं । 3 अक्टूबर 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी का दर्शन और पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है । व्यापार  मैं वृद्धि होगी । नए शत्रु बनेंगे । भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर विश्वास करें । आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अक्टूबर आनंद वर्धक है । इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य सावधान होकर ही करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंध में वृद्धि होगी । आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है । भाइयों से संबंध अच्छा रहेगा । कचहरी में विजय प्राप्त होगी । सुख में वृद्धि होगी । इस सप्ताह आपके लिए 3 अक्टूबर तथा 8 और 9 अक्टूबर लाभदायक हैं । 6 और 7 अक्टूबर को आपको सावधान रहना चाहिए । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि
इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपको अद्भुत रूप से सफलता प्राप्त होगी । अगर आपके ऊपर कर्ज है तो कृपया प्रयास करें । कर्जे से मुक्ति संभव है । वाहन चलाते समय सावधान रहें । धन आ सकता है । भाइयों से संबंध अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 अक्टूबर लाभदायक हैं । 8 और 9 अक्टूबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि
 इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । व्यापार उत्तम चलेगा। । पत्नी को पीड़ा हो सकती है । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । बच्चों से संबंध ठीक रहेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अक्टूबर मंगल दायक हैं । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । आप के सम्मान में वृद्धि होगी । अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा । अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे । संतान से संबंध थोड़ा खराब हो सकते हैं । मुकदमे में आपको सफलता मिल सकती है । आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । भाग्य आपका सामान्य है । इस सप्ताह आपके लिए 3 अक्टूबर तथा 8 और 9 अक्टूबर उत्तम फलदायक है । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह माताजी के स्वास्थ्य के लिए गुरुवार को भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजन करें तथा पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें । आपको यह कार्य पूरे वर्ष करना चाहिए । सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छा है । आपके जो भी कार्य लंबित हैं उनको करने का प्रयास करें । भाग्य आपकी मदद करेगा । आपका व्यापार भी बढ़ेगा । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा । कर्ज से आप की मुक्ति हो सकती है । धन आने का सामान्य योग है । इस सप्ताह आपके लिए 4 और 5 अक्टूबर सफलता दायक हैं । 3 अक्टूबर को  आपको कई कार्यों में असफलता प्राप्त हो सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रूद्राष्टक का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका अच्छा प्रभाव रहेगा । गलत रास्ते से धन आने का योग है । भाग्य ठीक है । दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 अक्टूबर उत्तम और लाभप्रद है । 6 और 7 अक्टूबर को आप अधिकांश कार्यों में सफल रहेंगे । इसलिए आपको चाहिए कि जो कार्य नहीं हो रहे हैं उनको 6 और 7 अक्टूबर को करने का प्रयास करें । 4 और 5 अक्टूबर को आप कई कार्यों में असफल हो सकते हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रात काल स्नान करने के उपरांत सूर्य भगवान को लाल पुष्प और अक्षत के साथ में जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि
मीन राशि के  जिन जातकों का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह का उत्तम योग है । अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे । भाइयों बहनों से तनाव हो सकता है । धन प्राप्त होने में बाधा आएगी । जीवनसाथी को कई सफलताएं मिल सकती हैं । व्यापार उत्तम रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 3 अक्टूबर तथा 8 और 9 अक्टूबर सफलता के दिन है । 6 और 7 अक्टूबर को आपको संभल कर रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

राजनिति अनिश्चितता ओं का खेल है । अगर आपको इस संबंध में कोई भविष्यवाणी जानना है तो आप मेरे व्हाट्सएप  फोन नंबर  89595 94400 पर लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हैं ।  हम परिणाम बताने का प्रयास करेंगे ।
मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सभी को सुख समृद्धि और वैभव प्राप्त हो।

जय मां शारदा।

निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
 सागर। 470004
 मो 8959594400
Share:

खुरई नगरपालिका को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण -22 में नेशनल अवार्ड, प्रदेश में नंबर वन स्थान ◾ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई की जनता को दी बधाई*

खुरई नगरपालिका को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण -22 में नेशनल अवार्ड,  प्रदेश में नंबर वन स्थान 
◾ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई की जनता को दी बधाई*

 सागर। सागर जिले की खुरई नगरपालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में स्व संवहनीय नगर के वर्ग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सर्वेक्षण में 50 हजार से एक लाख की जनसंख्या वाले वर्ग में खुरई को देश के पश्चिमी जोन में चौथी रैंक मिली है और मध्यप्रदेश में पहली रैंक मिली है।  स्वच्छता कार्यों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खुरई नगरपालिका को अपने वर्ग के नगरों में मध्यप्रदेश में नंबर वन  स्थान मिला है। राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली में आयोजित समारोह में खुरई नपा के सीएमओ को यह नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए खुरई की जनता को हृदय से बधाई दी है।

     नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के निर्वाचन क्षेत्र खुरई के स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका को नेशनल अवार्ड मिलने का परिणाम सुनने के बाद झंडा चौक पर एकत्रित हो कर जनसमूह ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया। उल्लेखनीय है कि खुरई नगरपालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की कार्यसंस्कृति देने के संकल्प में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के साथ खुरई नगर की जनता ने अपनी पूरी सहभागिता दी और नगरपालिका के अमले के प्रयासों में जागरूकता दिखाते हुए साथ दिया। 

     खुरई की जनता की ओर से स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने नेशनल अवार्ड मिलने की उपलब्धि पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का शीघ्र ही नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय भी लिया गया है। 

     इस उपलब्धि पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी भी नगर को कायाकल्प करके स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया स्थानीय नागरिकों की जागरूकता के बिना संभव नहीं है। इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरणा और उपलब्ध कराए संसाधनों के साथ साथ खुरई की जागरूक स्थानीय जनता को जाता है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह लक्ष्य आसानी से हासिल नहीं हुआ है। सभी जानते हैं कि सात वर्ष पूर्व तक नगर की दशा कैसी थी। स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में पिछले सात वर्षों से चरणबद्ध जागरूकता अभियान और प्रशासकीय परिश्रम किए गए तब हम इस स्थिति तक पहुंच सके हैं। नपा के स्वच्छता कर्मियों, अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और विश्वास व्यक्त किया है कि जनता और नगरपालिका का अमला मिल कर खुरई को देश की नंबर वन नगरपालिका बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ते रहेंगे और इस लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे
Share:

SAGAR: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्तूबर को ,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होगे मुख्यअथिति

 SAGAR: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्तूबर को ,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय होगे मुख्यअथिति

सागर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 02 अक्टूबर 2022 (दिन रविवार) को दोपहर 2.00 बजे मोतीनगर चौराहा स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी सागर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय जी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होगें। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री . भूपेन्द्र सिंह , विशिष्ट अतिथि केबिनेट मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत जी एवं सांसद राजबहादुर सिंह , जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार एवं कार्यक्रम के आयोजक नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी उपस्थित रहेगे। 

कार्यक्रम के आयोजक विधायक शैलेन्द्र जैन ने शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सरस्वती मैरिज गार्डन में भाजपा सागर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से बिन्दूवार चर्चा की एवं सभी को अपनी-अपनी जिम्मेंदारियां सौपी। विधायक शैलेन्द्र जैन ने समस्त भाजपा सागर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की।
Share:

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 : नगर निगम सागर की 13 वीं नेशनल रैकिंग , पिछले साल थी 26 वो

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 : नगर निगम सागर की 13 वीं नेशनल रैकिंग , पिछले साल थी 26 वो



सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के घोषित किये गये परिणामों में म.प्र.में पूूरे देष में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरान्वित किया गया है वहीं प्रदेश के साथ-साथ सागर नगरवासियों को भी बड़ी खुषी की बात है कि शहर को पिछले वर्ष मिली, ं1 स्टार रैकिंग की जगह, 3 स्टार रैकिंग प्राप्त की गई तथा पिछले वर्ष मिली 26 वी रैकिंग के स्थान पर पूरे देश में 13 वीं नेषनल रैकिंग प्राप्त कर शहर का नाम रोषन किया है।
घोषित किये गये परिणामों में सागर ने अपनी प्रति र्स्पधा श्रेणी के 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में शामिल सागर शहर ने कुल 7500 अंकांे में से 5699 अंक प्राप्त कर 13 वीं नेषनल रेंक प्राप्त की है तो जी.एफ.सी. रैकिंग में 3 स्टार रैंकिंग लेकर सागर शहर का नाम रोषन किया है।
इन नम्बरों की वजह से मिली अच्छी रैकिंग:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 मंे जो सागर नगर को अच्छे नम्बर दिलाने में मददगार साबित हुये वह है नागरिक सहभागिता, जिसमें 2250 नम्बरों में से 1883 नम्बर हासिल किये तो दस्तावेजी करण में भी नगर निगम सागर ने 3000 नम्बरों में से 2616 अंक प्राप्त किये, इसके साथ ही सर्टिफिकेषन के अंतर्गत जिसमें स्टार रैकिंग एवं ओ.डी.एफ. $$ था जिसमें 2250 नम्बरों से 1200 नम्बर प्राप्त हुये। जिनसे रैकिंग में स्थान बनाने में मदद मिली।
नागरिक सहभागिता की रही बड़ी भूमिका:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अच्छे अंक लाने के लिये जनता की सहभागिता जरूरी होती है, जो जनता ने अपनी जिम्मेदारी के साथ निभाई, इसके अलावा शहर में लगाये गये फब्बारे, अनुपयोगी स्थानों को साफ-सुथरा करके सुंदर बनाये गये, पारंपरिक कचरा स्थलों का विलोपन किया गया, घरों से निकलने वाले कचरे का घरों से ही पृथककरण कर नागरिकों द्वारा कचरा गाड़ियों को देना शहर से निकलने वाले कचरे को शत-प्रतिषत प्लांट पर पहुॅचाना, खाद का निर्माण, नगर में उत्पन्न होने वाले निर्माण एवं विध्वंष सामग्री का प्रसंस्करण एवं निष्पादन कर पेबर ब्लाक एवं अन्य निर्माण सामग्री के रूप में निगम कार्यो एवं अन्य निर्माण कार्यो में उपयोग तथा विक्रय किया जाना, कोरोना काल में निकले मेडीकल बेस्ट कचरे का सही तरीके से कचरा का निष्पादन, 3 आर को बढ़ावा देते हुये 17 स्थानों पर संुदर कलाकृतियॉं बनवायी गई, जीरो बेस्ट ईवेंट कराये गये, नियमोें का उल्लंघन करने वाले नागरिकों पर कार्यवाही भी की गई तो स्वच्छ र्स्वेक्षण 2022 के ब्रांण्ड एम्बेसिडर इंजी.प्रकाष चौबे, डॉ.सुषील तिवारी एवं श्री महेष तिवारी की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया।
महापौर ने दी शहरवासियों को बधाई:- महापौर श्रीमति संगीता डॉ.सुषील तिवारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सागर शहर को 13 वीं नेषनल रैंक और 3 स्टार रैकिंग मिलने पर शहर वासियों को बधाई देते हुये कहा है कि यह सफलता सबके प्रयास और सहयोग से प्राप्त हुई है इसलिये हमें इस सफलता को और आगे बढ़ाना है और जैसे घर के कचरे से निकलने वाले 5 प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर कचरा गाड़ी को दें घरांे से निकलने वाले गीले कचरे का घर में ही मटका खाद बनाकर पुनः उसका पौधों में खाद के रूप में उपयोग करें ताकि कचरे का उत्सर्जन कम हो। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से शहर को और अच्छी रैकिंग दिला सकते है।
निगमाध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने भी नगर निगम सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मिली इस सफलता पर नगरवासियों को बधाई देते हुये कहा है कि हम सबको मिलकर और अच्छी रैकिंग लाने के लिये और अधिक प्रयास करें।


Share:

चुनाव में जीत हासिल करने पार्टी का मजबूत संगठन सबसे महत्त्वपूर्ण धुरी : अंजू सिंह बघेल◾शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा जल्दी


चुनाव में जीत हासिल करने  पार्टी का मजबूत संगठन सबसे महत्त्वपूर्ण धुरी : अंजू सिंह बघेल

◾शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा जल्दी


सागर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के लिए पीसीसी द्वारा नियुक्त संगठनात्मक प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंची। यहां आकर उन्होंने कांग्रेस कर्यालय राजीव गांधी भवन में पार्टीजनों की बैठक ली तथा वन टू वन चर्चा कर संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान निवृतमान जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी व प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी प्रीति गौतम समेत वरिष्ठ नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस की संगठनात्मक प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पहुंचकर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित बैठक के प्रारंभ में जिला कांग्रेस के स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी ने सूत की माला एवं गुलदस्ता भेंट कर श्रीमती अंजू बघेल का स्वागत किया। बैठक का संचालन तथा आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।

 बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी का  मजबूत संगठन सबसे महत्त्वपूर्ण धुरी होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सागर के पार्टी संगठन को मजबूती के साथ खड़े होने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मैदानी संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ मजबूत संगठन स्थापित कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आने का आव्हान किया। 

वन टू वन की चर्चा

प्रदेश प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल ने बैठक के बाद कार्यालय के कक्ष में बैठकर सभी से वन टू वन चर्चा करते हुए संगठन के नए सिरे से गठन और विस्तार को लेकर अलग अलग विचार जाने। उन्होंने पिछले चुनावों में मिली पराजय के कारणों तथा भविष्य में उन चुनौतियों से निपटने के संबंध में भी सुझाव लिए। शाम तक चली इस बैठक के बाद प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल बैठक से निकले तथ्यों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ को अवगत कराने के लिए भोपाल को रवाना हो गई। 
इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, राज कुमार पचोरी, मुन्ना चोबे, रामकुमार पचोरी, जितेंद्र चावला,शरद पुरोहित, सिंटू कटारे, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, रमाकांत त्ल्यादव, राकेश राय, ऋचा सिंह, नीलोफर अंसारी, आशीष ज्योतिषी, रामगोपाल यादव, बाबू सिंह यादव, राजेश उपाध्याय, बृजेंद्र नगरीय, नितिन पचोरी  पीसीसी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद दल, ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर कमेटियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग, प्रकोष्ठ एवं समितियों के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।उनका नगर आगमन पर प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, निहित सबलोक आदि ने शहर में प्रवेश के पहले उनकी गरिमामय आगवानी कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

शहर अध्यक्ष की घोषणा जल्दी


प्रभारी अंजू सिंह ने मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि आज प्रारंभिक बैठक संगठन को लेकर हुई है। पार्टीजनों से चर्चा कर जल्दी ही पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट दी जाएगी इसी अक्टूबर माह में सागर के शहर अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। त्योहारों के कारण विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि सागर में बहुत मेहनत की जरूरत है। अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगी। जिले में आगामी चुनाव में पार्टी केसे सफल हो।इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। एक बड़ा आंदोलन सागर में कांग्रेस करेगी। इसके पहले संगठन की मजबूती जरूरी है।
Share:

डा गौर विश्वविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारम्भ

डा गौर विश्वविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारम्भ

सागर. डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं अम्बेडकर फाउंडेशन के साथ एमओयू के तहत विश्वविद्यालय में स्थापित डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र का विधिवत शुभारम्भ हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इतिहासविद एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य प्रो. श्याम बिहारी लाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो आर. एस. वर्मा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने की. कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों द्वारा डॉ अम्बेडकर, डॉ गौर और देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.
केंद्र की समन्वयक प्रो. चन्दा बेन ने स्वागत वक्तव्य देते हुए इस केंद्र के अंतर्गत संचालित किये जाने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी की नि:शुल्क कोचिंग के उद्देश्यों को बतलाया. सेन्टर की सदस्य डॉ अनुपमा सक्सेना ने डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र का परिचय प्रस्तुत करते हुए इसके उद्देश्यों एवं संरचना के सन्दर्भ में जानकारी दी.

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विवि में स्थापित डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र डॉ गौर और डॉ अम्बेडकर के साझा सपने की परिणति है. उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने ज्ञान की ज्योति जलाई थी और हमें उसी ज्योति के प्रकाश से समाज को लाभान्वित करना है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय डॉ अम्बेडकर के आदर्शों और उनके विचारों के अनुरूप योजना एवं उसके

 क्रियान्वयन करते हुए समाज के विकास में महती भूमिका निभा रहा है. यह केंद्र इसी तरह की योजना का हिस्सा है.  केंद्र की गतिविधियाँ विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के विकास में काफी महत्त्वपूर्ण साबित होगी. उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी एक सपना लेकर आये हैं. सभी विद्यार्थी अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे. 
उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग में प्रवेशित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के सभी आयामों को विकसित करें. उन्होंने सभी प्रवेशित विद्यार्थियों को सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं.  
वंचित प्रतिभाओं के आरोहण का रोशन उदहारण बनेगा डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र : प्रो. श्याम बिहारी लाल 

मुख्य अतिथि प्रो. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि एक महान दानी और विद्वान् डॉ गौर के द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय में डॉ अम्बेडकर जैसे महापुरुष के नाम पर स्थापित यह केंद्र न्याय और समता के आदर्शों को समाज में फैलाने का कार्य करेगा. दोनों ही महापुरुष समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई क्षेत्रों में कार्य किया. उन्होंने कहा कि पूर्व में रेमेडियल कोचिंग की व्यवस्था से अलग हटकर सरकार का यह प्रयास समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन में कोई शार्टकट नहीं होता. मूल विषयों के अध्ययन के साथ-साथ ज्ञान के सभी अनुशासनों को अपने अध्ययन में शामिल करना चाहिए क्योंकि खंडित ज्ञान मनुष्य की मानसिकता को संकुचित कर देता है.   



सामाजिक न्याय और समता के पुरोधा थे अम्बेडकर- डॉ.वर्मा

विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. एस. वर्मा ने सामाजिक न्याय और समता की स्थापना के लिए डॉ. अम्बेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपने अध्ययन को जारी रखा और कई उपाधियाँ हासिल कीं. देश विदेश में उन्हें ‘सिंबल ऑफ़ नॉलेज’ कहा जाता है. उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर मानते थे कि शिक्षा व्यक्ति के विकास का साधन है. डॉ अम्बेडकर ने शिक्षित होने, संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने पर बल दिया. विवि में स्थापित यह केंद्र समता के मूल्यों को स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
नशा मुक्ति अभियान पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के विद्यार्थी पुरस्कृत


कार्यक्रम में केंद्र द्वारा आयोजित की गई वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण प्रत्र प्रदान किया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ शालिनी चोइथरानी ने किया और डॉ. सतीश सी. ने आभार ज्ञापन किया. इस अवसर पर प्रो. अशोक अहिरवार, डॉ. कालीनाथ झा, उपकुलसचिव सतीश कुमार, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. आशुतोष, डॉ. बुध सिंह, डॉ विवेक जायसवाल सहित कई शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं सभी नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित थे.
Share:

बिल एंड मेलिंडा गेट्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित हुए डॉ सुमित रावत

 
बिल एंड मेलिंडा गेट्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित हुए डॉ सुमित रावत 


सागर 01 अक्टूबर 2022।
बीएमसी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वायरोलॉजी के नोडल अधिकारी डॉ सुमित रावत को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाऊंडेशन  की ओर से प्रोफेशनल डेवलपमेंट अवार्ड के लिए चयनित किया गया। यह अवार्ड मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में सबसे उत्कृष्ट रिसर्च के लिए विश्व स्तर पर हर वर्ष प्रदान किया जाता है। डॉ. रावत  मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर  में अवार्ड प्राप्त करेंगे। उन्हें आने-जाने की स्कॉलरशिप व 1000 अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी । पूर्व में भी डॉ. रावत की रिसर्च नेचर बा  ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हो चुकी है। जाने-माने मेडिकल चिकित्सक डॉक्टर बी डी चौरसिया की जयंती के अवसर पर बीएमसी में आयोजित कार्यक्रम में भी डॉक्टर रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  डॉक्टर एस के पिप्पल, आई.एम.ए. प्रसिडेंट डॉक्टर मनीष, आईएमए सेक्रेटरी डॉक्टर मनोज साहू, एमटीए अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश जैन, डॉक्टर प्रवीण खरे, डॉक्टर तलहा साद, डॉक्टर मनीष जैन, डॉक्टर उमेश पटेल आदि  सभी चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे।           
Share:

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा में जिले को करेंगे कांग्रेस मुक्त: गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा◾ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 326 में से 262 स्थानों पर जीती

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा  में जिले को करेंगे कांग्रेस मुक्त: गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा

◾ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 326 में से 262 स्थानों पर जीती


सागर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा धर्म श्री स्थित जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।पत्रकार में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आज पार्टी कार्यालय में पत्रकारों महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष व्रन्दावन अहिरवार,श्याम तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन उपस्थित रहें।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान जी की जनकल्याण की योजनाओं का जनमानस में स्वीकारिता स्पष्ट नजर आ रही है। भाजपा आज देश की सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी पार्टी बनकर लोगों के सर्वकल्याण के लिये कार्य कर रही है। जिससे भाजपा के सर्वकल्याण के ध्येय वाक्य से जनमानस में भाजपा की स्वीकारता स्पष्ट दिख रही है। 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी दल के प्रति स्वीकार्यताभाव के चलते ही प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होेते है जिसके चलते सागर जिले में भी भाजपा की जनमानस में स्वीकारभाव के चलते ही 6 नगर पालिका, 10 नगर परिषदों में कुल 75 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुये है। जिसमें प्रमुखता से खुरई नगर पालिका में 21 पार्षद, मालथौन में 15, बांदरी में 15, बरोदिया में 15, सुरखी में 2, बिलहरा में 2, शाहपुर में 1 पार्षद, बीना में 2, देवरी में 2 प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में सागर जिले से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुये।
साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा कि सागर जिले में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के कुल 326 वार्डो में से 262 वार्डों में भाजपा ने एवं 37 वार्डो में कांग्रेस एवं 27 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जीते हुये लगभगत सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी की।


 जनकल्याणकारी नीतियों को दृष्टिगत रखते हुये अपना समर्थन भाजपा को दिया है। वहीं शाहपुर नगर परिषद के कुल 3 कांग्र्रेस के जीते हुये पार्षदों ने भी अपना समर्थन भाजपा को देकर शाहपुर को कांग्रेस मुक्त बनाया है इसी प्रकार खुरई गढ़ाकोटा नगर पालिका एवं बांदरी, बरोदिया, मालथौन भी कांग्रेस मुक्त हुयी है। जिसके लिये भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में सागर जिले में मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है चुनाव मे गडब्डियो का। जबकि लोग निर्दलीय लड़े परंतु कांग्रेस से फार्म  नही भरा। इसके लिए  कांग्रेस को आत्म मंथन की जरूरत है।

श्री सिरोठिया ने कहा कि आगामी चुनाव में सागर जिले को कांग्रेस मुक्त करने के लिये सभी कार्यकर्ता पूर्णतः तैयार है और हम निश्चित ही सागर जिले की आठो विधानसभा सीटों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकासशील एवं जनकल्याणकारी नीतियों एवं बूथस्तर पर देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार विश्वास से जीतेंगे।

कैलाश विजयवर्गीय आयेंगे कल सागर

साथ ही श्री सिरोठिया ने बताया की कल दिनांक 2-10-2022 को सागर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया हैं जिसमें  भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल होंगे।
 पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने एवं आभार नगर निगम अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया।
Share:

डॉ.नवनीत धगट के बिजली कंपनी से सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह

डॉ.नवनीत धगट के बिजली कंपनी से सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह 

सागर, 30 सितम्बर,विद्युत मंडल, बिजली कंपनी में 42 वर्ष की सेवाएं और अधिवार्षिकी आयु की पूर्णता पर स्थानीय पावर हाउस परिसर में डॉ. नवनीत धगट का भावपूर्ण सम्मान और विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
सरस्वती पूजन से आरंभ हुए आयोजन में वक्ताओं ने डॉ. धगट के सहकर्मियों, बिजली उपभोक्ताओं से सद्भाव पूर्ण सम्बन्धों और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की । डॉ. धगट के बिजली कंपनी और समाचार पत्रों, मीडिया से समन्वय सहयोग की भी सराहना हुई ।

 बतौर अनुभाग अधिकारी इनके सफल सेवाकाल के साथ डॉ. धगट के स्वस्थ और सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं सभी वक्ताओं ने कीं । कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री रामलखन श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम अध्यक्षता श्री अजय नामदेव, सहायक अभियंता ने की । इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिजली अधिकारियों- कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।
सेवानिवृत्तमान डॉ. धगट ने सहकर्मी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।



IMG-20220921-WA0073.jpg
Share:

जैसीनगर जनपद पंचायत के सीईओ सुरेन्द्र खरे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

जैसीनगर जनपद पंचायत के सीईओ सुरेन्द्र खरे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश


सागर 30 सितंबर 2022।
जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जैसीनगर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र खरे के विरूद्व विभागीय जांच के आदेष दिए है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेष में श्री खरे पर हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं में रूचि न लेने तथा शासन की मंषा के अनुरूप योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने में असफल होने को मुख्य बिंदु के रूप में शामिल किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र खरे के विरूद्व की जाने वाली विभागीय जांच जिन बिंदुओं पर आधारित होगी उनमें महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं और अभियानों की नियमित समीक्षा/मॉनीटरिंग न करने के कारण योजनाओं की प्रगति प्रभावित होना शामिल है। विगत 17 सितंबर से प्रांरभ हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में श्री खरे द्वारा रूचि न लेने के कारण औसतन आवेदनों की संख्या 25 से भी कम है। 30 सितंबर तक हुए 57 षिविरों के आयोजन में 1393 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए एवं आज दिनांक तक केवल 195 स्वीकृत किए गए। इसी प्रकार 25 षिविरों में ऑनलाइन एंट्री शून्य एवं 6 षिविरों में 10 से कम आवेदन प्राप्त हुए।
विगत 29 सितंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की महत्वूपर्ण वीडियों कान्फ्रेंस में वे बिना अनुमति अनुपस्थित रहे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत 30 जून तक 6 अमृत सरोवर पूर्ण किए जाने थे जबकि अब तक केवल एक अमृत सरोवर का निमार्ण कार्य पूरा किया गया। केवल दो अमृत सरोवर में पौधरोपण किया गया। जनपद पंचायत जैसीनगर अंतर्गत स्वीकृत 20,113 कार्यो में से 15112 कार्य ही पूर्ण किए गए। जिसका प्रतिषत 75.14 है जबकि जिले का कार्य पूर्णता का प्रतिषत 79.20 है। प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2020 के पहले के 22, 2021-22 के 94 एवं आवास प्लस के 53 हितग्राहियों को आज दिनांक तक पहली किष्त जारी नहीं की गई। 2021-22 के 37 आवास प्लस के 58 हितग्राहियों की स्वीकृति हेतु प्रकरण लंबित है। पहली किष्त वाले लंबित 83 हितग्रहियों के खाते अब तक फ्रीज होने की कार्यवाही लंबित है। डिले आवास श्रेणी में से 822 हितगा्रहियों को 45 दिन से अधिक होने के बाद भी दूसरी किष्त की राषि नहीं जारी की गई। इसी प्रकार 1276 हितगा्रहियों को 45 दिन बीतने के बाद भी तीसरी किष्त जारी नहीं की गई।
 
दीनदयाल उपाध्यय राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन  के अंतर्गत वर्ष 2022-23 हेतु 350 स्व सहायता समूह के गठन के लक्ष्य के विरूद्व अब तक केवल 59 समूहों का गठन किया गया। बैंक लिंकेज हेतु जनपद पंचायत जैसीनगर को 8.25 करोड के लक्ष्य के विरूद्व आज दिनांक तक की प्रगति केवल 2.41 करोड़ है। स्वच्छ भारत मिषन योजना ग्रामीण में वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 15 सामुदायिक स्वच्छता परिसर को 31 मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। किंतु उस तिथि तक केवल 7 परिसर ही पूर्ण किए गए। वर्ष 2021-22 में 500 से कम आबादी वाले एवं 2000 से अधिक आबादी वाले कुल 45 गा्रमों को ओडीएफ प्लस ग्राम घोषित किया जाना था किंतु वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर केवल 12 ग्रामों को ओडीएफ प्लस राईजिंग श्रेणी में घोषित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष में आज दिनांक तक कुल 25 ग्रामों को ओडीएफ ग्राम घोषित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खरे द्वारा योजनांतर्गत  रूचि न लिए जाने के कारण आज दिनांक तक केवल 25 ग्राम ही ओडीएफ प्लस घोषित हुए है।
इन तथ्यों एवं आंकडों से स्पष्ट होंता है कि जनपद पंचायत जैसीनगर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र खरे शासन की मंषा के अनुरूप योजनाओं के तहत दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रहे है। उनका यह कृत्य मध्यप्रदेष सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों की श्रेणी में आता है जो सिविल सेवा नियम 1965 के तहत दंडनीय है। इसी क्रम में श्री सुरेन्द्र खरे के विरूद्व अनुषासानात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
                                                









Share:

SAGAR: युगांतक ग्रुप का सांस्कृतिक गरबा महोत्सव: विधायक और महापौर ने सराहा

SAGAR: युगांतक ग्रुप का सांस्कृतिक गरबा महोत्सव: विधायक और महापौर ने सराहा

 सागर । युगांतक ग्रुप का 20 वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में आज विधायक शैलेंद्र जैन और महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
इस मौके पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गरबा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। देवी भक्ति के रूपों को देखन मिलता है। गरबा महोत्सव के आयोजको और प्रतिभागियों को शुभकामनाए देता हू। जिनकी  मेहनत से इतना बढ़िया आयोजन हो रहा है। 





महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि  नवरात्रि पर्व पर धार्मिक उत्सव हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाते है। मेरी आप सभी को शुभकामनाएं है। विधायक और महापौर ने कुछ समय तक गरबा की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और सराहना की। इस मौके पार्षद धर्मेंद्र खटीक, प्रासुक जैन, विशाल खटीक, रितेश मिश्रा सहित अनेक लोग मोजूद रहे।  


मेयर संगीता तिवारी के साथ प्रतिभागी प्रियांश आर्य

 सरोज सागर पेलेस में आयोजित महोत्सव में  सामूहिक गरबा के साथ ही एकल और ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही है। 


गरबा की आयोजन समिति में हिमांशु कटारे , आशीष जाडिया,शैलेन्द्र तिवारी, योगेश जैन,  दीपक जैन, पंकज भट्ट ,लखन यादव अनिरुद्ध सोनी,चंदन सुहाने,आलोक जड़िया शशी नागवानी रुचि कुलहरा सुनील सोनी,, अर्जुन भट्ट, शालवी जैन आदित्य शर्मा आदि शामिल है। सभी ने अतिथियों का स्वागत किया। 

युगांतक ग्रुप के गरबा महोत्सव के रोजाना फोटो/ वीडियो देखने क्लिक करे फेसबुक पेज से)


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

Archive