बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

चुनाव में जीत हासिल करने पार्टी का मजबूत संगठन सबसे महत्त्वपूर्ण धुरी : अंजू सिंह बघेल◾शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा जल्दी


चुनाव में जीत हासिल करने  पार्टी का मजबूत संगठन सबसे महत्त्वपूर्ण धुरी : अंजू सिंह बघेल

◾शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा जल्दी


सागर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के लिए पीसीसी द्वारा नियुक्त संगठनात्मक प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंची। यहां आकर उन्होंने कांग्रेस कर्यालय राजीव गांधी भवन में पार्टीजनों की बैठक ली तथा वन टू वन चर्चा कर संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान निवृतमान जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी व प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी प्रीति गौतम समेत वरिष्ठ नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस की संगठनात्मक प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पहुंचकर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित बैठक के प्रारंभ में जिला कांग्रेस के स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी ने सूत की माला एवं गुलदस्ता भेंट कर श्रीमती अंजू बघेल का स्वागत किया। बैठक का संचालन तथा आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।

 बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी का  मजबूत संगठन सबसे महत्त्वपूर्ण धुरी होता है। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सागर के पार्टी संगठन को मजबूती के साथ खड़े होने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मैदानी संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ मजबूत संगठन स्थापित कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आने का आव्हान किया। 

वन टू वन की चर्चा

प्रदेश प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल ने बैठक के बाद कार्यालय के कक्ष में बैठकर सभी से वन टू वन चर्चा करते हुए संगठन के नए सिरे से गठन और विस्तार को लेकर अलग अलग विचार जाने। उन्होंने पिछले चुनावों में मिली पराजय के कारणों तथा भविष्य में उन चुनौतियों से निपटने के संबंध में भी सुझाव लिए। शाम तक चली इस बैठक के बाद प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल बैठक से निकले तथ्यों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ को अवगत कराने के लिए भोपाल को रवाना हो गई। 
इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, राज कुमार पचोरी, मुन्ना चोबे, रामकुमार पचोरी, जितेंद्र चावला,शरद पुरोहित, सिंटू कटारे, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, रमाकांत त्ल्यादव, राकेश राय, ऋचा सिंह, नीलोफर अंसारी, आशीष ज्योतिषी, रामगोपाल यादव, बाबू सिंह यादव, राजेश उपाध्याय, बृजेंद्र नगरीय, नितिन पचोरी  पीसीसी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद दल, ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर कमेटियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग, प्रकोष्ठ एवं समितियों के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।उनका नगर आगमन पर प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, निहित सबलोक आदि ने शहर में प्रवेश के पहले उनकी गरिमामय आगवानी कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

शहर अध्यक्ष की घोषणा जल्दी


प्रभारी अंजू सिंह ने मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि आज प्रारंभिक बैठक संगठन को लेकर हुई है। पार्टीजनों से चर्चा कर जल्दी ही पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट दी जाएगी इसी अक्टूबर माह में सागर के शहर अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। त्योहारों के कारण विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि सागर में बहुत मेहनत की जरूरत है। अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगी। जिले में आगामी चुनाव में पार्टी केसे सफल हो।इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। एक बड़ा आंदोलन सागर में कांग्रेस करेगी। इसके पहले संगठन की मजबूती जरूरी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive