माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। इस बीच एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू शामिल था।पुलिस क्स्टडी में हुई हत्या को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे है।
अतीक अहमद और अशरफ को काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुराने शहर में दंगे की स्थिति है।