बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दलित के जिंदा जलाने का मामला। राजनीति गरमाई,भाजपा ने घेरा कांग्रेस को,मन्त्री हर्ष यादव पहुचे अस्पताल, केंद्रीय अनुसूचित आयोग आएगा

दलित के जिंदा जलाने का मामला। राजनीति गरमाई,भाजपा ने घेरा कांग्रेस को,मन्त्री हर्ष यादव पहुचे अस्पताल, केंद्रीय अनुसूचित आयोग आएगा


★भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का ट्वीट
"मीम और भीम" के नारे लगाने वाले कहाँ ग़ायब है?क्या ⁦@priyankagandhi⁩ इनके घर जाएँगी?
★मंत्री  हर्ष यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहें तो अन्य संस्थान में भी उपचार करवाया जाएगा
★कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार अराजकता का माहौल:पूर्व गृहमंत्री
सागर। सागर में इस समय एक दलित युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर राजनीति गरमाये है। जहांभाजपा कमलनाथ सरकार और काँग्रेस  को घेरने में लगी है।वही देरी से जगी  काँग्रेस भी पलटवार में लगी है ।  उधर झुलसे युवक का भोपाल में इलाज चल रहा है । इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।  इसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह द्वारा गठित समिति सागर पहुची। परिजन से मिल नही पाई। समिति ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चोधरी ने भोपाल में अस्पताल में पीड़ित के हालचाल जाने और बेहतर इलाज के निःर्देश दिये।
भाजपा ने किया प्रदर्शन,एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
पीड़ित को शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान एवं स्वास्थ्य उपचार और 10 लाख की राहत राशि की मांग कोलेकर  भाजपा  धरना प्रदर्शन पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक डाॅ. कैलाश जाटव के  नेतृत्व में दिया। धरना में  प्रदेश की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार एवं प्रशासन से मांग की गयी कि पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार को उचित उपचार के साथ ही मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
प्रदेश में अराजकता बढ़ी,थाने हो रहे नीलाम:पूर्व गृहमन्त्री
पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि म.प्र. की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराध बड़े है जिसमें सबसे ज्यादा दलितो पर अत्याचार कर दलित अपराधो को बड़ावा दिया है। कांग्रेस सरकार में अपराधो के ग्राफ के साथ में भ्रष्टाचार, अराजकता का माहौल बना हुआ है। जिससे जनता भयभीत है कांग्रेस सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेसी थानों में बैठकर FIR लिखारहे है।
केन्द्रीय अनुसूचित आयोग का दल आएगा:लाल सिंह आर्य
पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि शासन प्रशासन पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार के साथ खिलवाड़ कर रहा है जिसकी भारतीय जनता पार्टी तीखे शब्दो में निंदा करती है उन्होंने कहा कि दलितो पर लगातार अत्याचार हो रहे है और कांग्रेस सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है आज जो घटनाक्रम कारित हुआ है यदि पुलिस प्रशासन अलर्ट होता तो धन प्रसाद अहिरवार के साथ इस तरह का घटनाक्रम कारित नहीं हो सकता था। इस मामले में केंद्रीय दल भी आएगा।।
धरना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया सांसद राजबहादुर सिंह,  विधायक शैलेन्द्र जैन आदि ने पुलिस प्रसाशन ओर आरोप लगाए।धरने में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, भगवती प्रसाद जाटव, वृन्दावन अहिरवार, डाॅ. पुष्पा ओ.पी. शिल्पी, गोपी पंथी ने भी प्रदेश की कांगे्रस की कमलनाथ सरकार को पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये कटघरे में लिया। धरना के पश्चात् सिटी मजिस्टेट को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के पहले कमेटी के सदस्यगण पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार धर्मश्री स्थित अयोध्या बस्ती स्थित निवास उनके परिजनो से मिलने पहंुचे। तत्पश्चात् सागर एसपी से एसपी आफिस में मुलाकात की।
ये रहे धरने में शामिल
धरने में प्रमुख रूप से  नारायण प्रसाद कबीरपंथी,  डाॅ. सुखदेव मिश्रा, सुशील तिवारी, रामेश्वर नामदेव, लक्ष्मण सिंह, शैलेश केशरवानी,प्रदीप राजौरिया, श्याम तिवारी, नवीन भट्ट, जगन्नाथ गुरैया, अर्पित पाण्डे, माला, भगवती जाटव, कमलेश चुटेले, विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, मनीष चैबे, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, राजेश ठाकुर, सोमेश जड़िया, याकृति जड़िया, प्रमिला मौर्य, संध्या भार्गव, संध्या इटौरिया, कपिल कुशवाहा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी धरने में शामिल हुये।
मंत्री श्री हर्ष  यादव ने रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।दिए बेहतर उपचार के निर्देश
 नवीन एवं  नवकरणीय ऊर्जा और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव  ने हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार करवा रहे सागर निवासी श्री धनप्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चैधरी भी  उनके साथ थे। मंत्री श्री यादव करीब एक घंटे तक अस्पताल में रुके।उन्होंने चिकित्सकों  से रोगी के इलाज के बारे में चर्चा भी की। उन्होंने  रोगी के परिजनों से भी बात की और उन्हें बताया कि  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ  को घटना की जानकारी दी गई है।श्री धन प्रसाद  अहिरवार के इलाज में धन राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।सबसे बेहतर उपचार व्यवस्था की जाएगी।मंत्री श्री यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहें तो अन्य संस्थान में भी उपचार करवाया जा सकता है।परिजन ने हमीदिया अस्पताल में चल रहे उपचार पर संतोष व्यक्त किया।रोगी के सहायतार्थ एक लाख रुपए की राशि दी गई है। मंत्री श्री यादव को डीन डॉ आदित्य अग्रवाल ने रोगी के उपचार के संबंध में जानकारी दी।  अधीक्षक डॉ अरुण श्रीवास्तव  और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री प्रकाश जैन और सागर के कांग्रेसी भी पहुचे
 भोपाल में पूर्व मंत्री प्रकाश जैन  कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे तथा  प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  कमलनाथ के निर्देश पर भोपाल के कमला नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित के उपचार के संबंध मे जानकारी ली।पूर्व मंत्री प्रकाश जैन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मुख्यमंत्री जी के हवाले से निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित युवक के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए तथा इस संबंध में सरकार की ओर से जिस भी तरह की मदद की जरूरत हो उसके बारे में अवगत कराया जाए ताकि सभी तरह की मदद उपलब्ध कराई जा सके।
संबित पात्रा का ट्वीट
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि
"मध्य प्रदेश के सागर में धनिराम नामक दलित युवा पर केरोसीन डाल कर 15-20 मुसलमानों ने ज़िन्दा जलाया
आज धनिराम गम्भीर है। क्यों सारे "समविधान बचाने वाले" चुप है?"मीम और भीम" के नारे लगाने वाले कहाँ ग़ायब है?क्या ⁦@priyankagandhi⁩ इनके घर जाएँगी?





Share:

नगर पालिका देवरी, गढ़ाकोटा एवं राहतगढ़ 24 जनवरी को,रहली, खुरई एवं मकरोनिया का 22 जनवरी को, बण्डा, शाहगढ़ एवं शाहपुर के वार्डों के आरक्षण 23 जनवरी को

नगर पालिका देवरी, गढ़ाकोटा एवं राहतगढ़ 24 जनवरी को,रहली, खुरई एवं मकरोनिया का 22 जनवरी को, बण्डा, शाहगढ़ एवं शाहपुर के वार्डों के आरक्षण 23 जनवरी को

सागर।  सागर जिले की नगर पालिका/परिषदों में म.प्र. नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए) वार्डां का आरक्षण नियम अंतर्गत वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 24 जनवरी को होगी।
नगर पालिका परिषद देवरी की प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा के दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं नगर परिषद राहतगढ़ का दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक की जाएगी।
नगर पालिका  रहली, खुरई एवं मकरोनिया   22 जनवरी को
सागर । सागर जिले की नगर पालिका/परिषदों में म.प्र. नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए) वार्डां का आरक्षण नियम अंतर्गत वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 22 जनवरी को नगर पालिका परिषद खुरई की प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद रहली के दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग का दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक की जाएगी।
नगर पालिका परिषद बण्डा, शाहगढ़ एवं शाहपुरके वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 23 जनवरी को
सागर । सागर जिले की नगर पालिका/परिषदों में म.प्र. नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए) वार्डां का आरक्षण नियम अंतर्गत वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 23 जनवरी को नगर पालिका परिषद बण्डा की प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद शाहगढ़ के दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं नगर पालिका परिषद शाहपुर का दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक की जाएगी।
Share:

केन्द्रीय जेल में कैदी कर रहे नर्सरी में पौधे तैयार

केन्द्रीय जेल में कैदी कर रहे नर्सरी में पौधे तैयार
सागर । केन्द्रीय जेल सागर में अभिनव पहल के रूप में एक सुंदर नर्सरी बनाई गई है। इस नर्सरी में जेल में बंद कैदियों द्वारा फूलों-फलों और उपयोगी वृक्षों के कई हजार पौधे तैयार किए गए है। जिनमें गुलाब, नागफनी, केरण्डोना, हालीहॉक, सूरजमुखी, रातरानी, सुगंधरा, चांदनी, गेंदा, एलोवेरा, मोगरा, डेजी, तुलसी, गिलोय, ताईवानी पपीता सहित कई प्रकार के पौधे शामिल है। जिन हाथों से कभी गुनाह हो गया था वे हाथ अब पौधों को संवार रहे है।
पौधे पूरी तरह स्वस्थ्य और विकसित हों इसके लिए इन्हें जैविक खाद दी जा रही है। जेल की गौषाला से पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद मिल जाती है। नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के 20 हजार पौधे तैयार हो चुके है। जेल अधीक्षक श्री संतोष सिंह सोलंकी के मार्गदर्षन में यहां पौधे तैयार करने का कार्य जारी है।
 एक लाख पौधे की क्षमता:सोलंकी
यहां पर एक लाख पौधे तैयार करने की क्षमता
केन्द्रीय जेल सागर के अधीक्षक श्री संतोष सिंह सोलंकी बताते है कि नर्सरी में एक लाख पौधे तैयार करने की क्षमता है। यदि किसी शासकीय विभाग या संस्था से उन्हें बड़ी संख्या पौधे तैयार करने का आदेष मिलता है तो वे 5 से 7 रूपये प्रति पौधा की दर से पौधे उपलब्ध करा सकते है। वर्तमान में शाल, सागौन के पौधे बड़ी संख्या में तैयार करने की योजना है।
Share:

वन विभाग के दो कर्मचारियों में झगड़ा, वनरक्षक के सिर में मारा लीवर,ड्राईवर ने

वन विभाग के दो कर्मचारियों में झगड़ा, वनरक्षक के सिर में मारा लीवर,ड्राईवर ने 

सागर। मुख्य वन सरंक्षक अनुसंधान केंद्र सागर के कार्यालय के बाहर  मामूली विवाद को लेकर वन रक्षक के सिर में विभाग में पदस्थ ड्राईवर ने सिर में लीवर दे मारा। उनके सिर में चोट आई । वही ड्राईवर भी झगड़े में चोट आई। बहरहाल मॉमला सिविल लाईन थाने  में पहुच गया। जहां दोनो पक्ष अपनी अपनी रिपोर्ट लिखा रहे है।
जानकारी के मुताबिक आफिस परिसर में लगे पंखों को हटाने पर विवाद हुआ। इस दौरान ड्राईवर बशीर खान ने आपत्ति जताई और वन रक्षक महेश गोस्वामी को रोका। इस दौरान दोनों में झगड़ा बढ़ गया। बशीर ने गाड़ी का लीवर महेश के सिर में जड़ दिया।लहूलुहान हुए महेश गोस्वामी अनुसंधान केंद्र के चकरा मालथौन में पदस्थ है।
 महेश का कहना है कि बशीर ने जबरन रोका था। वह मेरे कामकाज से चिडता है ।
बहरहाल वन विभाग के कुछ कर्मचारी और दोनो पीड़ित सिविल लाईन थाने में  है।
Share:

जन औषधि संघऔर शुक्ला नर्सिंग होम के जरिये मुहैया कराएगा सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए

जन औषधि संघऔर शुक्ला नर्सिंग होम के जरिये मुहैया कराएगा सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए 
सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  चलाए जा रहे जन हितैषी अभियान राइट टू हेल्थके पूरक के रूप में शुक्ला नर्सिंग होम और जन औषधि संघ (मध्यप्रदेश राज्य सहकारी जनऔषधि विपणन संघ मर्यादित भोपाल )ने स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुँचाने कीजिम्मेदारी अपने कंधो पर ली है। इसके जरिये सागर में स्वास्थ्य सुविधाएं  सस्ती और बेहतर मुहैया कराएगा।
जन औषधि संघ के अधिकारी प्रशांत झा, दुर्गेश गौतम,शुक्ला नर्सिंग होम के डॉ सौरभ शुक्ला,डिस्ट्रीब्यूटर  शैलेश और दीपक मिश्रा ने मीडिया को बताया कि संघ  द्वारा स्वास्थ्य विशिष्टताओं के साथ जन औषधी संघ फार्मेसी अस्पतालों एवं अन्य संस्थाओ के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगोंको सहकारी दरों पर दवा उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथआगे बढ़ रही है। प्रदेश में अभी तक 32 मेडिकल स्टोर्स और दो अस्पतालों से टाईअप हुआ है । लगातार संपर्क बढ़ रहा है।
सागर में  शुक्ला नर्सिंग होम के साथ मिलकर शुक्ला नर्सिंग होम को नए रूप आरम्भ किया है । जहाँ जन औषधि संघ अपनी सेवाओं को शुक्ला नर्सिंग होम केमाध्यम से क्षेत्र की जनता तक ले जाने के लिए प्रयासरत है।
21 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर 
इसी क्रम में आगामी २१ फरवरी २०२० को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहे हैं।
जहाँ जनता को उपचार के साथ स्वास्थ्य और सफ़ाई से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी।
हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ कर
अधिक से अधिक जन मानस तक पहुँच कर अपने उद्देश्य की ओर अग्रसर रहेंगे।
इनके लिए काम कर रहा है संघ 
जन औषधि संघ निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में काम कर रहा है :उद्यमशीलता और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए फार्मा क्लस्टर की स्थापना,फार्मेसियों की श्रृंखला,राज्य भर में अस्पताल,जाँच केंद्रो की स्थापना आदि है
Share:

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री इंदौर में,सागर में हर्ष यादव और गोविन्द राजपूत टीकमगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण


गणतंत्र दिवस पर  मुख्यमंत्री इंदौर में,सागर में हर्ष यादव और गोविन्द राजपूत टीकमगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण
Share:

Archive