बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दलित के जिंदा जलाने का मामला। राजनीति गरमाई,भाजपा ने घेरा कांग्रेस को,मन्त्री हर्ष यादव पहुचे अस्पताल, केंद्रीय अनुसूचित आयोग आएगा

दलित के जिंदा जलाने का मामला। राजनीति गरमाई,भाजपा ने घेरा कांग्रेस को,मन्त्री हर्ष यादव पहुचे अस्पताल, केंद्रीय अनुसूचित आयोग आएगा


★भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का ट्वीट
"मीम और भीम" के नारे लगाने वाले कहाँ ग़ायब है?क्या ⁦@priyankagandhi⁩ इनके घर जाएँगी?
★मंत्री  हर्ष यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहें तो अन्य संस्थान में भी उपचार करवाया जाएगा
★कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार अराजकता का माहौल:पूर्व गृहमंत्री
सागर। सागर में इस समय एक दलित युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर राजनीति गरमाये है। जहांभाजपा कमलनाथ सरकार और काँग्रेस  को घेरने में लगी है।वही देरी से जगी  काँग्रेस भी पलटवार में लगी है ।  उधर झुलसे युवक का भोपाल में इलाज चल रहा है । इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।  इसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह द्वारा गठित समिति सागर पहुची। परिजन से मिल नही पाई। समिति ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद भाजपा के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चोधरी ने भोपाल में अस्पताल में पीड़ित के हालचाल जाने और बेहतर इलाज के निःर्देश दिये।
भाजपा ने किया प्रदर्शन,एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
पीड़ित को शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान एवं स्वास्थ्य उपचार और 10 लाख की राहत राशि की मांग कोलेकर  भाजपा  धरना प्रदर्शन पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक डाॅ. कैलाश जाटव के  नेतृत्व में दिया। धरना में  प्रदेश की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार एवं प्रशासन से मांग की गयी कि पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार को उचित उपचार के साथ ही मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
प्रदेश में अराजकता बढ़ी,थाने हो रहे नीलाम:पूर्व गृहमन्त्री
पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि म.प्र. की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराध बड़े है जिसमें सबसे ज्यादा दलितो पर अत्याचार कर दलित अपराधो को बड़ावा दिया है। कांग्रेस सरकार में अपराधो के ग्राफ के साथ में भ्रष्टाचार, अराजकता का माहौल बना हुआ है। जिससे जनता भयभीत है कांग्रेस सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेसी थानों में बैठकर FIR लिखारहे है।
केन्द्रीय अनुसूचित आयोग का दल आएगा:लाल सिंह आर्य
पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि शासन प्रशासन पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार के साथ खिलवाड़ कर रहा है जिसकी भारतीय जनता पार्टी तीखे शब्दो में निंदा करती है उन्होंने कहा कि दलितो पर लगातार अत्याचार हो रहे है और कांग्रेस सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है आज जो घटनाक्रम कारित हुआ है यदि पुलिस प्रशासन अलर्ट होता तो धन प्रसाद अहिरवार के साथ इस तरह का घटनाक्रम कारित नहीं हो सकता था। इस मामले में केंद्रीय दल भी आएगा।।
धरना में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया सांसद राजबहादुर सिंह,  विधायक शैलेन्द्र जैन आदि ने पुलिस प्रसाशन ओर आरोप लगाए।धरने में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, भगवती प्रसाद जाटव, वृन्दावन अहिरवार, डाॅ. पुष्पा ओ.पी. शिल्पी, गोपी पंथी ने भी प्रदेश की कांगे्रस की कमलनाथ सरकार को पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये कटघरे में लिया। धरना के पश्चात् सिटी मजिस्टेट को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के पहले कमेटी के सदस्यगण पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार धर्मश्री स्थित अयोध्या बस्ती स्थित निवास उनके परिजनो से मिलने पहंुचे। तत्पश्चात् सागर एसपी से एसपी आफिस में मुलाकात की।
ये रहे धरने में शामिल
धरने में प्रमुख रूप से  नारायण प्रसाद कबीरपंथी,  डाॅ. सुखदेव मिश्रा, सुशील तिवारी, रामेश्वर नामदेव, लक्ष्मण सिंह, शैलेश केशरवानी,प्रदीप राजौरिया, श्याम तिवारी, नवीन भट्ट, जगन्नाथ गुरैया, अर्पित पाण्डे, माला, भगवती जाटव, कमलेश चुटेले, विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, मनीष चैबे, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, राजेश ठाकुर, सोमेश जड़िया, याकृति जड़िया, प्रमिला मौर्य, संध्या भार्गव, संध्या इटौरिया, कपिल कुशवाहा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी धरने में शामिल हुये।
मंत्री श्री हर्ष  यादव ने रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।दिए बेहतर उपचार के निर्देश
 नवीन एवं  नवकरणीय ऊर्जा और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव  ने हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार करवा रहे सागर निवासी श्री धनप्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चैधरी भी  उनके साथ थे। मंत्री श्री यादव करीब एक घंटे तक अस्पताल में रुके।उन्होंने चिकित्सकों  से रोगी के इलाज के बारे में चर्चा भी की। उन्होंने  रोगी के परिजनों से भी बात की और उन्हें बताया कि  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ  को घटना की जानकारी दी गई है।श्री धन प्रसाद  अहिरवार के इलाज में धन राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।सबसे बेहतर उपचार व्यवस्था की जाएगी।मंत्री श्री यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहें तो अन्य संस्थान में भी उपचार करवाया जा सकता है।परिजन ने हमीदिया अस्पताल में चल रहे उपचार पर संतोष व्यक्त किया।रोगी के सहायतार्थ एक लाख रुपए की राशि दी गई है। मंत्री श्री यादव को डीन डॉ आदित्य अग्रवाल ने रोगी के उपचार के संबंध में जानकारी दी।  अधीक्षक डॉ अरुण श्रीवास्तव  और अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
पूर्व मंत्री प्रकाश जैन और सागर के कांग्रेसी भी पहुचे
 भोपाल में पूर्व मंत्री प्रकाश जैन  कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे तथा  प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  कमलनाथ के निर्देश पर भोपाल के कमला नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित के उपचार के संबंध मे जानकारी ली।पूर्व मंत्री प्रकाश जैन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मुख्यमंत्री जी के हवाले से निर्देशित करते हुए कहा कि पीड़ित युवक के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए तथा इस संबंध में सरकार की ओर से जिस भी तरह की मदद की जरूरत हो उसके बारे में अवगत कराया जाए ताकि सभी तरह की मदद उपलब्ध कराई जा सके।
संबित पात्रा का ट्वीट
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि
"मध्य प्रदेश के सागर में धनिराम नामक दलित युवा पर केरोसीन डाल कर 15-20 मुसलमानों ने ज़िन्दा जलाया
आज धनिराम गम्भीर है। क्यों सारे "समविधान बचाने वाले" चुप है?"मीम और भीम" के नारे लगाने वाले कहाँ ग़ायब है?क्या ⁦@priyankagandhi⁩ इनके घर जाएँगी?





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive