बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मिट्टी और ईंट निर्माण को लेकर प्रजापति समाज मिला प्रशासन से, विधायक शेलेन्द्र जैन के नेतृत्व में

मिट्टी और ईंट निर्माण को लेकर  प्रजापति समाज मिला प्रशासन से, विधायक शेलेन्द्र जैन के नेतृत्व में

सागर। नगर विधायक शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में सागर नगर की प्रजापति समाज के लोगों ने मिट्टी खोदने एवं ईट निर्माण करने के लिए मसवासी ग्रंट एवं बेल खादर एवं ग्राम सरबई में  खनन की  दिलाने हेतु आज सागर  एसडीएम पवन बारिया एवं सागर तहसीलदार सतीश वर्मा  को एक मांग पत्र सौंपा और प्रकरण को 7 दिवस के अंदर अंदर जमीन आरक्षित करने का एवं फाइल को पूर्ण रूप से कलेक्टर   के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, फिर उसके पश्चात प्रजापति समाज को लेकर विधायक जैन ने कलेक्टर दीपक आर्य से मुलाकात कर जमीन आरक्षित करने के विषय से अवगत कराया।
विधायक जैन ने बताया कि सागर नगर की प्रजापति समाज मूल रूप से अपने पुश्तैनी काम पर आधारित है यह उनकी रोजी-रोटी है परंतु मिट्टी उपलब्ध ना होने के कारण यह अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं इस संबंध में आज एसडीएम तहसीलदार को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा है इसके पश्चात जिला कलेक्टर महोदय को भी इस प्रकरण से अवगत कराया है और इसके निराकरण की मांग की है इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुरली प्रजापति जुगल प्रजापति संजय प्रजापति कैलाश प्रजापति राजकुमार प्रजापति एवं प्रजापति समाज के अनेकों बंधु उपस्थित रहे।
Share:

समग्र व विविध आयामी शिक्षा की आवश्यकता: प्रो. सुरेंद्र पाठक ★ सभ्यता, संस्कृति, विधि, व्यवस्था और शैक्षिक अनुशासन पर विशेष व्याख्यान

समग्र व विविध आयामी शिक्षा की आवश्यकता:  प्रो. सुरेंद्र पाठक

★ सभ्यता, संस्कृति, विधि, व्यवस्था और शैक्षिक अनुशासन पर विशेष व्याख्यान

महू। भारतीय सनातन परंपरा में ज्ञान, विवेक और विज्ञान का अंतर संबंध रहा है, यही सभ्यता, संस्कृति, विधि, व्यवस्था का अंतर संबंध है। मानव जाति में समझने और समझ कर जीने की परंपरा रही है। मानव में समझने के लिए परंपरागत अनुभव और विचार परंपरा ही शिक्षा, शोध, अनुसंधान के रूप में है। जिसमें दर्शन, विचारधाराएं और मीमांसाओं का प्रकटन-प्रकाशन हुआ है। इसी प्रकार मानव में जीने के दो आयाम हैं व्यवहार और व्यवसाय के। मानव परंपरा में व्यवहार मानव में संबंध की पहचान, संबंधों में निहित न्याय पूर्ण अपेक्षाओं के निर्वाह के रूप में पांच स्तर पर मानव जाति में व्याप्त है जो व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र व अंतराराष्ट्र तक फैला है। इसकी एकसूत्रता व समरसता ही अखंड समाज की रचना संभावनाओं को जन्म देती है। इसी प्रकार व्यवसाय आयाम का संबंध मानव शरीर के पोषण व संरक्षण के लिए है। जिसके लिए उत्पादन और अर्थोपार्जन की व्यवस्था रही हैं। अर्थ का उत्पादन विधि, प्रक्रियाबद्ध तरीके से प्राकृतिक नियमों के साथ होना नियम पूर्ण उत्पादन के रूप में विज्ञान सम्मत कार्य है।
उक्त विचार सागर विश्वविद्यालय के एलुमनी डॉ सुरेंद्र पाठक जीवन विद्या विशेषज्ञ ने विशेष व्याख्यान के रूप में डा. बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू में संकाय सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए। जिसका आयोजन ब्राउस के प्रबंधन विज्ञान अध्ययनशाला के द्वारा संकाय भवन में 7 सितंबर को सायंकाल किया गया ।
पाठक ने कहा कि शिक्षा और शैक्षिक अनुशासनों/विषयों के अंतर्संबंध और वर्गीकरण का आधार भी परंपरागत रूप से आयामों का सहअस्तित्व रहा है। आज  शैक्षिक ज्ञान का विवेक सम्मत होना अर्थात व्यवहार शिक्षा से जोड़ना तथा विज्ञान तकनीकी व इंजीनियरिंग का विवेक सम्मत होना समय की आवश्यकता है। प्राकृतिक संतुलन के अर्थ में विवेक सम्मत विज्ञान ही भविष्य में प्रचलित विज्ञान दिशा को स्पष्ट करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति के दिशानिर्देशों में ऐसे ही कुछ संकेत मिलते हैं। ये विचार मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद पर आधारित हैं। जिसका प्रतिपादन अमरकंटक मध्यप्रदेश के अनुसंधानकर्ता वेदमूर्ति श्री ए नागराज जी ने किया है। श्री नागराज जी ने अस्तित्व मूलक मानव केंद्रित चिंतन के रूप में चार दर्शन, तीन वाद और 3 शास्त्रों की रचना कर ज्ञान परंपरा में अप्रतिम योगदान किया है। जिसको शिक्षा से जोड़ा जा सकता है क्योंकि यह ज्ञान प्रमाण आधारित है।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन विज्ञान अध्ययन शाला के प्रभारी डॉ भरत भाटी ने किया। विशेष व्याख्यान में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशा शुक्ला,  रजिस्टर डॉ अजय वर्मा, अधिष्ठाता डॉ डी. के. वर्मा प्रो. देवाशीष देवनाथ, डा. मनीषा वर्मा के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष और इंदौर के गणमान्य नागरिक भी शामिल थे विशेष व्याख्यान का प्रसारण ऑनलाइन भी किया गया।
Share:

कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया सड़क सत्याग्रह ★बुंदेलखंड क्षेत्र में अपराध चरम पर: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया सड़क सत्याग्रह

★बुंदेलखंड क्षेत्र में अपराध चरम पर: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

सागर ।  भाजपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अघोषित बिजली कटौती,भारी भरकम बिजली बिल, डीज़ल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि तथा आसमान छू रही मंहगाई सहित सदर केन्ट क्षेत्र के किसानों व आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर सैकड़ों कांग्रेसजनों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय सदर झाँसी बस स्टैण्ड के समीप विगड़ती कानून व्यवस्था एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल सड़क सत्याग्रह किया।सड़क सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र के संभागीय मुख्यालय सागर में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि गत दिवस थाना कैंट क्षेत्र में दिन दहाड़े छात्र के हमला कर गोली चलन की घटित हुई घटना, थाना बांदरी में हत्या कर शव पुलिया में फेंकने की घटना, विगत गुरुवार को थाना मोती नगर थाना क्षेत्र में स्व. पूनम केशरवानी हत्याकांड की घटना घटित होने की साथ ही हत्या, लूट, चोरी, नकवजनी, अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है साथ  साथ अवैध शराब, जुआ, कालाबाजारी आदि अवैध कारोबार बेखौफ जारी है और अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार की बेईमानी सदर कैंट क्षेत्र से ही उजागर होती है कि जहां इस क्षेत्र के आम जनों व किसानों के साथ भेदभाव किया जा कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है।

ये रहे शामिल

सड़क सत्याग्रह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर लगन सिंह,सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,देवेन्द्र कुर्मी,पूर्व युकां जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शरद राजा सेन, एम .आई. खान,सुरेन्द्र करोसिया, संदीप चौधरी, समीर मकरानी,अजीत सिंह, आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर तीखा आक्रोश व्यक्त किया।
सड़क सत्याग्रह का संचालन  अशरफ खान ने किया अंत में आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी ने माना। सड़क सत्याग्रह को कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,राकेश राय,दीपक राजोरिया, विजय साहू,राहुल चौबे,उत्तम राव तायड़े,मुकेश खटीक,अनिल कुर्मी, निर्वाण सिंह आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सड़क सत्याग्रह में मुख्य रूप से दुलारे यादव, गोवर्धन रेकवार,राशिद खान, रामकुमार पचोरी, अभिषेक गौर, सिंटू कटारे,लखन यादव, एजाज राईन, कुंदन जाट,हाजी अजीम खान, राजेश श्रीवास, ऋषभ जैन,अतुल नेमा, हेमराज रजक, रूपम उमाहिया, राज्यपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी ,अबरार सौदागर, सत्यभान सेन, जयराम लड़िया, घनश्याम पटेल ,सन्ना भाईजान, बलराम साहू, कोमल सिंह, साजिद राइन, कमल जैन, संजय रोहिदास, रोहित वर्मा, अरविंद मछंदर, मिथुन घारू कमलेश मछंदर, नरेश सनकत, शैलेश अकेला, मुल्ले चौधरी, जितेंद्र चौधरी, संजय सिंह, सुनील सिंह, हरिश्चंद्र सोनवार, अशोक चौधरी, पप्पू चौधरी, नसीम राइन, नीलेश अहिरवार, पवन जाटव, मनोज सोनवार, मोती लाल पटेल, बिहारी कुर्मी, अभिषेक पाठक, मोहसिन खान, दिनेश कुर्मी, दिलीप रावत, धर्मेंद्र यादव, गोलू पचौरी, कल्लू पटेल,एडवोकेट बी.डी.पटेल, परवेज खान, प्रीतेश तिवारी, जाहिद ठेकेदार, रजिया खान,गोपाल तिवारी, अफजल खान, नफीस राइन, खिलान सिंह, रामकेश पटेल, परम सुख कुर्मी, हर प्रसाद अहिरवार, राजेंद्र सिंह, गंगाराम केमले, भूपेंद्र कुर्मी, महेंद्र पटेल, मोहन अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, कदम सिंह, सुनील कुमार, राकेश अहिरवार,पंचम दाऊ,डॉ.जीवन लाल अहिरवार, रुस्तम मकरानी, सुल्तान सिंह, भुट्टो बाबा, श्रीदास रैकवार, निशांत आठिया, दुर्गेश अहिरवार, अविनाश खरे, धीरज खरे, राहुल अहिरवार, राजेन्द्र साहनी, प्रीतम अहिरवार, सुभाष रोहित, प्रकाश अहिरवार, न्याज अहमद, यूनिस भाई, सुनील अहिरवार, राजा खटीक सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

MP: राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कास्य पदक

MP:  राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कास्य पदक

सागर ।मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं संचालक खेल और युवा कल्याण भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में 7 से 8 सितम्बर तक आयोजित की जा रही 56वीं म0प्र0राज्य सीनियर पुरूष एवं महिला एथलेटिक्स- एवं अंडर-23 बालक/बालिका, चैम्पियनशिप में सागर के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र, खेल परिसर सागर के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ सागर को गौरवान्वित करते हुऐ 2 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक, 1 कास्य पदक अर्जित किये।
400 मीटर दौड़ में कु.अरबीना राईन ने सागर को स्वर्ण पदक दिलाया। इसी क्रम में  5000 मीटर लंबी दौड़ में कु. शीतल विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।  400मीटर, हर्डल दौड़ में राहुल पटेल ने रजत पदक तथा 200मीटर दौड़ में अरबीना राईन ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार 100 मी. फर्राटा दौड़ में श्री नीलकमल खलको ने कास्यं पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों का एएफआई के मापदण्ड अनुसार क्वालीफाई स्टेंडर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु म0प्र0 टीम में चयन किया जावेगा।
उक्त सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षण केन्द्र खेल और युवा कल्याण, खेल परिसर सागर में श्री मंगल सिंह यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री.अतुल.सिंह एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सागर श्री प्रदीप अबिद्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग सागर श्री संजय दादर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीनू राणा, संयोजक खेल प्रकोष्ठ सागर श्री संतोष दुबे, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ श्री आनंद विश्वकर्मा, सचिव जिला हॉकी संघ       श्री मकसूद खान, सचिव जिला फुटबॉल संघ सागर श्री यशवंत सिंह राठौर, टेबल-टेनिस संघ सागर,       श्री मिलन्द देऊस्कर, कबड्डी संघ सागर सचिव/प्रशिक्षक श्रीमती संगीता सिंह, बास्केटबॉल संघ सचिव एवं प्रशिक्षक श्री प्रेमनेती राय, व्हालीबॉल प्रशिक्षक श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, मलखम्ब प्रशिक्षक श्री श्यामलाल पाल,   श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीमती अंजली सिंह ठाकुर, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन, श्री मिथलेश यादव, श्री रामबाबू विश्वकर्मा, श्री हेमन्त प्रजापति, श्री विवेक सेन, ब्रजेन्द्र कोरी आदि ने इनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।


 
Share:

अवैध संबंध के शक में एक महिला ने दूसरी महिला को उसके दो मासूमों के साथ कुंए में फेंका ★ दोनों मासूम बच्चों की पानी में डूबने से हुई मौत, महिला गंभीर हालत में

अवैध संबंध के शक में एक महिला ने दूसरी महिला को उसके दो मासूमों के साथ कुंए में फेंका

★ दोनों मासूम बच्चों की पानी में डूबने से हुई  मौत, महिला गंभीर हालत में


★ मयंक भार्गव

बैतूल। अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने दूसरी महिला को उसके दो बच्चे सहित बिना मुंडेर के कुंए में फेंक दिया। इस घटना में जहां दोनों बच्चों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 43 किलोमीटर चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कान्हेगांव में घटित हुई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद और एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि ग्राम कान्हेगांव निवासी संगीता पति ललन उइके (35) पर पिंकी पति गोलू कुमरे (38) शक करती थी कि संगीता के गोलू कुमरे से अवैध संबंध है। इसी शक के चलते पिंकी ने संगीता को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। मंगलवार को संगीता अपने दो बच्चों बेटा अंशु(4) और डेढ़ वर्षीय  बालिका अंशिका के साथ चिचोली साप्ताहिक बाजार करके शाम को लौटकर गांव जैसे ही पहुंची। रास्ते में एक बिना मुंडेर के कुंए के पास पिंकी पति गोलू कुमरे घात लगाकर बैठी हुई थी। एसडीओपी श्री मीणा ने बताया कि संगीता अपने दोनों बच्चों के साथ जैसे ही बिना मुंडेर के कुंए के पास पहुंची झाडिय़ों में से निकलकर पिंकी ने संगीता को उसकी गोद में बैठी डेढ़ वर्षीय बालिका अंशिका के साथ कुंए में धक्का दे दिया जिससे दोनों कुंए में जा गिरे। इसके बाद पिंकी कुमरे ने चार वर्षीय अंशू को भी कुंए में उठाकर फेंक दिया।
एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि पिंकी कुमरे का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। कुंए में बच्ची के साथ गिरने के बाद संगीता ने कुंए में एक झाड़ी को पकड़ लिया और बच्ची को सीने से चिपका लिया तब तक बच्ची जिंदा थी। लेकिन पिंकी ने ऊपर से पत्थरों की संगीता के ऊपर बोछार करना प्रारंभ कर दिया जिससे बच्ची जहां संगीता से छूटकर कुंए में गिर गई वहीं संगीता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में दो बच्चों की जल समाधि माँ की आंखों के सामने ही कुंए में हो गई।
एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना के बाद बुधवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है वहीं कुंए में पानी अधिक होने से मोटर पंप की सहायता से पानी खाली कराया गया और दोनों बच्चों के शव कुंए से निकाले गए। श्री मीणा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली पिंकी पति गोलू कुमरे (38) निवासी कान्हेगांव को अपराध क्रमांक 482/21 भादवि धारा 307, 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पिंकी कुमरे ने बताया कि उसे शक था कि संगीता का उसके पति के साथ अवैध संबंध है इसकी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल एक माँ की आंखों के सामने उसके दोनों बच्चों की जल समाधि होने की रूह कंपा देने वाली हृदयविदारक घटना घटित होने से संगीता घायल होने के साथ-साथ गहरे सदमे में है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Share:

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की भेंट ★ प्रधानमंत्री आवास, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन की 873.47 करोड़ राशि उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की भेंट
★ प्रधानमंत्री आवास, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन की 873.47 करोड़ राशि उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

सागर।मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दिल्ली में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट कर प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन की कुल राशि 873.47 करोड़ रूपए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही भोपाल और ग्वालियर शहर वाटर प्लस के प्रमाणन हेतु पुनः सत्यापन अवसर प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सौंपे पत्र में अनुरोध किया है कि, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रथम द्वितीय और तृतीय किश्त की कुल राशि रूपए 639.47 करोड़, अमृत योजना के अंतर्गत केन्द्रांश की शेष राशि रूपए 130 करोड़ एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-एक) के अंतर्गत केन्द्रांश की शेष राशि 104 करोड़ शीघ्र उपलब्ध करायें। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सौंपे पत्र में लिखा है कि, कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद कठिन परिस्थितियों में भी माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आपके मार्गदर्शन में शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शहरों में उल्लेखनीय विकास करने के लिए मैं आपको साधुवाद ज्ञापित करता हूं। 
आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में मध्यप्रदेश आज देश में अग्रणी राज्य है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में जल जीवन मिशन (शहरी) और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2) की घोषणा के लिए भी मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से आपका आभारी हूं। दोनो ही योजनाएं देश के शहरों में स्वछ जल, सीवेज ट्रीटमेंट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन में अत्याधिक महत्वपूर्ण साबित होंगी। 
पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश देश के द्वितीय स्थान पर है तथा पीएम स्वनिधि के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट 2020 में राज्य को देश में द्वितीय स्थान का गौरव प्राप्त हुआ तथा मध्यप्रदेश के 5 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 अवार्ड प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश के द्वारा 8 लाख से अधिक आवासों को स्वीकृत कर, 4 लाख से अधिक आवासों का निर्माण अल्प समय में पूरा किया है, आज इस योजना में हम देश में द्वितीय स्थान पर हैं। अमृत योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 199 परियोजनाओं में से 135 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं तथा शेष 64 परियोजनाओं में से 57 परियोजनाएं भी मार्च 2022 तक पूर्ण कर ली जायेंगी। केवल 7 परियोजनाओं को पूरा करने में मार्च 2023 तक का समय लगेगा। 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में मध्यप्रदेश को तृतीय स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रदेश के शहरों ने स्वच्छता को एक अभियान के रूप् में आत्मसात किया है। इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश का इंदौर वाटर प्लस शहर बना है, और प्रदेश के 293 शहर ओडीएफ प्लस प्लस घोषित हुए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के परिदृश्य में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में होगा। 


Share:

Archive