बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

इनरव्हील क्लब सागर द्वारा किया गया वृक्षारोपण

इनरव्हील क्लब सागर द्वारा किया गया वृक्षारोपण

सागर । वृक्ष और शिक्षक दोनों ही कल्याणकारी भूमिका निभाते हैं। विद्यालयीन शिक्षक नन्हें बच्चों को ज्ञान और संस्कार की खुशबू से महकाते हैं। उनमें रचनात्मक काम करने की नयी नयी डालियाँ आकार लेती हैं और दायित्वों का निर्वाह करने की प्राणवायु बहती है, यह सब शिक्षकों की मेहनत और लगन का फल होता है। इनरव्हील क्लब भी सेवा और कल्याण की भावना के साथ सामाजिक विकास में सहभागी भूमिका निभाता है।" ये विचार दिये इनरव्हील क्लब सागर की अध्यक्ष एनी नेहा राजपूत ने।
अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील क्लब सागर द्वारा रैनबो पब्लिक स्कूल सागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रोटरी क्लब सागर के पूर्व अध्यक्ष और डाॅ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्यप्रदेश के प्रोफेसर रो डाॅ दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक और इनरव्हील सदस्य सभी एक माता की तरह व्यक्तित्व को निखारती हैं। वृक्षारोपण से प्राकृतिक पर्यावरण शुद्ध होता है और बच्चों की पढ़ाई से सामाजिक परिवेश सुसंस्कृत एवं समृद्ध होता है।
रैनबो पब्लिक स्कूल की डाॅयरेक्टर श्रीमती रश्मि जैन ने सभी को बधाईयाँ देते हुए इनरव्हील क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य रो सुभाष जैन, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष एनी नेहा राजपूत, कोषाध्यक्ष एनी सुनीता सिंह, इनरव्हील सदस्य निधि जैन, पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल और स्कूल परिवार से श्रीमति रश्मि जैन, चंचल मौर्या, रीता शाह, माधुरी महौर, पारुल मौर्या, शबाना बेग़म, आशिया बेग़म, सुनयना परिहार, रचना ओझा, सुश्री माधवी साहू, अदिति ठाकुर, सोनू बाल्मीकि वज़ीर खान श्रीमति पुष्पा आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्रीमती कला सिंह राजपूत ने किया। निधि जैन ने आभार व्यक्त किया ।
Share:

SAGAR : वैक्सीनेशन में लापरवाही पर तीन बीएमओ और एक जनपद सीईओ को नोटिस

SAGAR : वैक्सीनेशन में लापरवाही पर तीन बीएमओ और एक जनपद सीईओ को नोटिस

सागर।  सागर संभाग कमिष्नर श्री मुकेष शुक्ला ने वैक्सीनेषन के कार्य में लापरवाही पर तीन विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों और एक जनपद सीईओ को नोटिस जारी किया है। संभागयुक्त श्री शुक्ला ने बीएमओ केसली डा. सत्यम सोनी, बीएमओ राहतगढ़ डा. राजीव रैकवार, बीएमओ जैसीनगर डा. लोकेन्द्र शाक्य और केसली जनपद सीईओ सुश्री पूजा जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों को अपना लिखित स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सागर द्वारा इस संबंध में संभागायुक्त, सागर को अवगत कराया गया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 फरवरी को शाम को वैक्सीनेषन की प्रगति की समीक्षा में उक्त तीनों विकासखण्ड में वैक्सीनेषन की उपलब्धियां  अत्यंत कम पाई गई।

विकासखण्ड केसली में वैक्सीनेषन का कुल लक्ष्य 3040 था। जिसके विरूद्ध प्रथम डोज के केवल 2 डोज लगाए गए एवं दूसरे डोज के शून्य एवं प्रीकॉशन डोज की शून्य उपलब्धि रही।

इसी प्रकार विकासखण्ड राहतगढ़ में वैक्सीनेषन का कुल लक्ष्य 3111 था। जिसके विरूद्ध प्रथम डोज के केवल 76 डोज लगाए गए एवं दूसरे डोज के 137 एवं प्रीकॉषन डोज की एक उपलब्धि रही।

इसी प्रकार विकासखण्ड जैसीनगर में वैक्सीनेषन का कुल लक्ष्य 3018 था। जिसके विरूद्ध प्रथम डोज के केवल 14 डोज लगाए गए एवं दूसरे डोज के 52 एवं प्रीकॉषन डोज की एक उपलब्धि रही। 
Share:

SAGAR : माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं , संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने किया निरीक्षण★ कुल परीक्षार्थियों 37531 में से 1341 अनुपस्थित रहे

SAGAR  : माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं , संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने किया निरीक्षण
★ कुल परीक्षार्थियों 37531 में से 1341 अनुपस्थित रहे


सागर 18 फरवरी 2022
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से आयोजित माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया । प्रभारी कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं की परीक्षा का आज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने उत्कृष्ट विद्यालय, लाल स्कूल एवं महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय क्रमांक 1 पहुंचकर मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं के हिंदी विषय के प्रश्न पत्र का विभिन्न कक्षों में जाकर निरीक्षण किया ।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने उत्कृष्ट विद्यालय एमएलबी एवं लाल स्कूल परीक्षा केंद्र एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन ने निर्देशित किया कि संपूर्ण परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की जाए एवं मंडल के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें।

 संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर के निरीक्षण के दौरान केंद्र अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन श्रीमती रंजना झा ने बताया कि, मंडल के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय अवधि के डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति प्रदान की गई ।उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने की 10 मिनट पूर्व उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया।
 जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर ने बताया कि आज जिले में 135 परीक्षा केंद्र पर कक्षा 10 वीं के हिंदी विषय का प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल परीक्षार्थी 37531 में से परीक्षार्थी 36190 उपस्थित थे एवं 1341 अनुपस्थित थे
Share:

मप्र के वन विकास निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का भोपाल में निधन★ कीटनाशक दवा पीने के कारण किया गया था भर्ती

मप्र के वन विकास निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का भोपाल  में निधन
★ कीटनाशक दवा पीने के कारण किया गया था भर्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शिवशंकर पटेरिया का निधन हो गया है। शिवशंकर पटेरिया ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद से बंसल अस्पताल भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली है। श्री पटेरिया भाजपा में थे। पूर्व वित्तमंत्री राघवजी के सीडी कांड बनवाने में अहम भूमिका के चलते भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। 

सागर जिले के मंडी बामोरा में 9 फरवरी को शिवशंकर पटेरिया ने कीटनाशक पिया था। प्राथमिक इलाज के लिए बीना ले जाया गया जहां से उन्हें सागर रेफर किया गया। जानकारी मिली है कि शिवशंकर पटेरिया का कनेक्शन मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई के स्केंडल कांड से जुड़ा हुआ है।
सुसाईड नोट हुआ था वायरल
वहीं उसी दौरान सोशल मीडिया पर उनका लिखा एक सुसाइड नोट वायरल हो रहा हुआ था। उसमें लिखा है कि वह सरकार से नहीं लड़ सकते। उन्हें झूठे मामले में फंसाकर सजा दिलाने के लिए शासन में बैठे लोग सक्रिय हैं। उनके इस घटना की जानकारी वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से वायरल हुई।
वहीं कथित सुसाइड नोट में लिखा कि मैं हनुमान प्रसाद द्विवेदी अजयगढ़ जिला पन्ना के कारण आत्महत्या कर रहा हूं, जो 16 साल मेरे साथ रहा और मेरा सबकुछ ठग कर ले गया। धारा 307 का केस सरकार ने इकतरफा बनवाया और शासन में बैठे लोग न्यायालय में भी मुझे सजा कराने के लिए प्रत्यक्ष सक्रिय है।
उसमें आगे लिखा था कि मैं शासन सरकार से नहीं लड़ सकता, इतना ताकतवार नहीं हूं। पिछले एक वर्ष से जो जीवन जी रहा हूं अब और नहीं जिया जाता। हर न्याय उल्टा हो रहा है। मामले में पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी।
Share:

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लॉच किया डिजीटल सदस्यता अभियान ★ हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाएं: कमलनाथ★प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य: मुकुल वासनिक

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लॉच किया डिजीटल सदस्यता अभियान 
★ हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाएं: कमलनाथ
★प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य: मुकुल वासनिक 

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता मंे बैठक आहूत की गई। 
अभा कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के लिए समय बहुत कम है, कांग्रेस की सदस्यता अभियान के माध्यम से बुनियादी तौर पर संगठन को और शसक्त बनाकर पूरी ताकत के साथ 2023 और 2024 के चुनाव में हमंे पूरी शक्ति के साथ भाजपा को पराजित करना है। श्री वासनिक ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख से अधिक कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।  
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मण्डलम के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लायें। कांग्रेस की डिजीटल सदस्यता से प्रदेश भर मंे अच्छा संदेश जायेगा, फर्जीवाडे़ की कोई गुंजाइश नहीं होगी। भाजपा ने जो सदस्यता अभियान चलाया है, उसमंे पूरी तरह फर्जीवाड़ा किया गया है।  


कांग्रेस संगठन चुनाव के पीआरओ आर.सी. खूंटिया ने कहा कि मप्र में सबसे अच्छा संगठन है। सरकार बनाने का लक्ष्य ही हमारे दिलो-दिमाग में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना मंे डिजीटल सदस्यता अभियान में 32 लाख सदस्य बनाए गए हैं। मोदी जी और शिवराज जी ने कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए जो समय गवाया उस दौर में कोरोना के देश-प्रदेश मंे हजारों लोगों की मौत हो गई। जिसका विपरीत असर सीधे तौर पर जनता पर पड़ा है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो भारत वर्ष में एक आशा जागेगी। इसलिए सबसे पहले सदस्यता अभियान पर ध्यान देना चाहिए। 
अभा कांग्रेस से नियुक्त डिजीटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस की डिजीटल सदस्यता से संगठन को होने वाले फायदे और उसकी महत्ता के बारे में बताते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि 15 राज्यों में डिजीटल सदस्यता पर काम हो रहा है। बहुत ही आसान तरीके से डिजीटल सदस्य बना सकते हैं। इस अवसर पर तरण त्यागी और पूर्व मंत्री एनपी प्रजापति ने भी संबोधित किया। 
बैठक में, अभा कांग्रेस के सचिवगण सहप्रभारी संजय कपूर, सी.पी. मित्तल और सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, पी.सी. शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, सुरेन्द्र चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, सहित अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण और जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे।

Share:

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन चुनावों का कार्यक्रम जारी★ 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव★ 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव★ डॉ. रामचंद्र खूंटिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन चुनाव के पीआरओ ने की पत्रकारों से चर्चा



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन चुनावों का कार्यक्रम जारी
★ 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
★ 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
★  डॉ. रामचंद्र खूंटिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन चुनाव के पीआरओ ने की पत्रकारों से चर्चा


भोपाल 17 फरवरी 2022 ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और पूरे संगठन के चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। मध्य प्रदेश संगठन चुनाव के लिए प्रोविंशियल रिटर्निंग ऑफिसर पीआरओ बनाए गए डॉक्टर रामचंद्र खूंटिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
श्री खूंटिया ने बताया कि उनके साथ श्री चक्रवर्ती शर्मा, श्री तरुण त्यागी और श्री क्रांति शुक्ला को एपीआरओ बनाया गया है। श्री शुक्ला के पास ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के 25 जिलों का प्रभार होगा। श्री तरुण त्यागी के पास भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित 22 जिलों का प्रभार है। श्री चक्रवर्ती शर्मा के पास उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, धार, झाबुआ सहित 21 जिलों का प्रभार है। 
श्री खूंटिया ने बताया कि 31 मार्च 2022 तक सदस्यता का काम पूरा कर लिया जाएगा। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच चुनाव में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 

यह भी पढ़े..


16 अप्रैल से 31 मई के बीच अध्यक्ष और प्राथमिक समितियों की कार्यकारिणी और ब्लाक कमेटियों का चुनाव होगा। ब्लॉक कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारणी कमेटी तथा पीसीसी के एक सदस्य का चुनाव होगा। दूसरे चरण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव 1 जून से 20 जुलाई के बीच होगा, 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा पीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी तथा एआईसीसी सदस्यों का चुनाव होगा, 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 के बीच राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा।


Share:

Archive