बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP,: पिकनिक मनाने गए 3 दोस्तो की डूबने से मौत, सात दोस्तो गए थे घूमने : एक साथ जली चिताएं

MP,: पिकनिक मनाने गए 3 दोस्तो की डूबने से मौत, सात दोस्तो गए थे घूमने : एक साथ जली चिताएं 

संजय मेहरा       नितिन           अर्जुन मालवीय 

        
 तीनबत्ती न्यूज : 10 मई,2024
भोपाल : भोपाल के  बिलखिरिया के घोड़ा पछाड़ डेम में गुरुवार को नहाने उतरे तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई थी। दो के शव गुरुवार रात में ही मिल गए थे। तीसरे दोस्त का शव आज सुबह बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोपहर में तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
बाग सेवनिया गांव में गुरुवार रात से ही मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार दोपहर तीनों दोस्तों के शव पोस्ट मॉर्टम के बाद गांव लाए गए तो चीख-पुकार मच गई। तीनों की शव यात्रा एक साथ निकाली गई और गांव के श्मशान घाट पर एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि ये कहीं भी साथ-साथ आते-जाते थे। आज हमें हमेशा के लिए छोड़कर भी साथ-साथ ही चले गए।

पिकनिक मनाने गए थे सात दोस्त
गोताखोरों की मदद से दो दोस्तों के शव बाहर रात को ही निकाल लिए गए थे। तीसरे दोस्त का शव आज सुबह मिल गया। शुक्रवार पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक पिपलिया पेंदे खां, बाग सेवनिया निवासी संजय मेहर (26), नितिन नबरड़े (23) और अर्जुन मालवीय (20) अपने चार और दोस्तों दुर्गेश, शुभम, सुमित और अजय के साथ दोपहर करीब 4 बजे घोड़ा पछाड़ डेम पिकनिक मनाने आए थे।
              एक साथ जली चिंताएं

खाना खाने के बाद डेम में नहाने गए यहां उन्होंने दाल बाटी बनाकर खाई। इसके
बाद करीब 6.00 बजे नहाने उतर गए।अर्जुन गहरे में गया तो डूबने लगा। उसे बचाने नितिन व संजय भी पहुंचे। इसके बाद तीनों एक-एक कर डूब गए। गोताखोरों ने दो घंटे की सचिंग के बाद नितिन और संजय के शव बाहर निकाल लिए। लेकिन काफी तलाश के बाद भी अर्जुन नहीं मिल पाया था। अर्जुन का शव आज सुबह डेम में मिल गया। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसीलिए साथ में पार्टी करने गए थे।


तीन बाइक से पहुंचे थे सात दोस्त

थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया पिपलियां
पेंदे खां निवासी अर्जुन मालवीय (20),
नितिन नरबड़े (23), संजय मेहरा (27),
दुर्गेश घाड़गे, अजय, शुभम अहीरे और सुमित साकले सभी प्राइवेट काम करते हैं।गुरुवार दोपहर को सभी दोस्तों ने दाल-बाटी पार्टी का प्लान बनाया। तीन बाइकों से सभी दोस्त बिलखिरिया स्थित घोड़ा पछाड़ डेम पहुंचे।
खाने के बाद पानी में उतरे थे
आपस में मिलकर सभी ने दाल-बाटी बनाई। शाम करीब छह बजे तक उन्होंने खाना खाया। इसके बाद नहाने के लिए सभी डेम के पानी में उतरे। गहरे पानी में जाने के कारण अर्जुन डूबने लगा। उसे बचाने के लिए नितिन और संजय दोनों गए। वे भी डूब गए यह देखकर बाकी दोस्त पानी से बाहर आ गए


एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते
ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर
पहुंच गई। रेस्क्यू कर नितिन नरबड़े और
संजय मेहरा का शव बाहर निकाल लिया गया। जबकि अर्जुन का कहीं पता नहीं लगा। रात 10 बजे नगर निगम भोपाल केगोताखोर भी अर्जुन को तलाशते रहे। सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब 9.30 पर तीसरे दोस्त का शव भी बरामद कर लिया गया।

SAGAR : निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने नगर निगम के दो उपयंत्रियो किया निलंबित

______

Sagar Loksabha Election :2024: सागर संसदीय क्षेत्र में 65.73 फीसदी वोटिंग: तेज गर्मी में भी मतदाताओं में दिखा उत्साह, ▪️प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि वोट डालकर निकले क्षेत्र में ▪️कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी एआरओ रहे भ्रमण पर

________




____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
ट्वीटर  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________________





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive