बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

इस्कान सागर की ओर से भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा 3 जुलाई को


इस्कान सागर की ओर से भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा 3 जुलाई को


सागर। इस्कॉन सागर की ओर से ०३ जुलाई को सागर में पहली बार श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत ही भव्य स्तर पर होने जा रही है।रामबाग मंदिर से 12 बजे शुरू होगी। यात्रा में रथ पर  श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव व् सुभद्रा महारानी आरुढ़ होंगे। इस रथ के आगे व् पीछे कीर्तन की मंडली रहेगी जो निरंतर भगवान् नाम का संकीर्तन करेंगे। इस रथ के आगे व पीछे हाथी व घोड़े भी रहेंगे | इस रथ यात्रा के दौरान तीन हज़ार से ज्यादा बूंदी व केले महाप्रसाद के रूप में बांटे जायेंगे | इसमें मध्य प्रदेश के इस्कॉन के जोनल सेक्रेट्री श्री महामना प्रभुजी और इस्कॉन सागर के प्रभारी श्री कृष्ण अर्चन प्रभुजी भी शामिल होंगे।
सागर प्रभारी कृष्ण अर्जुन ने मीडिया को बताया कि  कि श्री जगन्नाथ जी की पुरी रथयात्रा की तर्ज पर 25 फुट का रथ रहेगा। यात्रा का उद्वेश्य सागर की जनता को भगवान कृष्ण से  जोड़ने और गीता से जोड़ने का है। इस्कान की सागर में यह  यूनिक यात्रा  है। इसमें भगवान के नाम का संकीर्तन चलेगा।इसके साथ ही धार्मिक ग्रन्थ का वितरण भी होगा। इस यात्रा का समापन रामसरोज पैलेस, स्टेशन रोड पर होगा।
 
 उन्हीने बताया वहां भजन, कीर्तन, प्रवचन, नृत्य, नाट्य, आरती व २००० से ज्यादा भक्तों के लिए महाप्रसाद भोज रहेगा ।उन्होंने इस पुरे कार्यक्रम में भाग लेकर इस यात्रा को सफल बनाने और जगन्नाथ जी की विशेष कृपा का पात्र बनने की अपील की है।

इस्कॉन का भव्य मंदिर बनेगा सागर में

उन्होंने बताया कि  अमेरिका में 1965  में इस्कॉन की  स्थापना हुई थी। देश के प्रमुख शहरों में करी 70 मंदिर  बने है। इसी तरह  सागर में मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।  शहर के  मोंगा बधान के पास  5 एकड़ की जगह में  बन रहा है। इसके अलावा देश मे सेवा के उद्देश्य से स्कूल और हॉस्पिटल का संचालन भी इस्कान द्वारा किया जा रहा है। कोरोना काल मे भी आमजन को मदद इस्कान ने की है। हजारों लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया। 
इस मौके पर इस्कान के श्री गौर प्रभु और प्रधुम्न दास जी ने भगवान जगन्नाथ जी के कथा को बताया। उहोने कहा कि प्रभु जगन्नाथ जी बड़े दयालु है और आमजन से मिलने के लिए इस रूप में आये है। मध्य्प्रदेश अलग अलग शहरों में यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 
इस्कॉन से जुड़ने अथवा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु सिविल लाइन्स BSNL ऑफिस के सामने स्थित इस्कॉन मंदिर में संपर्क करे ।

----------
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा मध्यप्रदेश राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे मुकदमो का सेंटर बन गया★ शिवराज सरकार कर्जे से बांटती है वेतन

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा मध्यप्रदेश राजनीतिक दुर्भावना के चलते  झूठे मुकदमो का सेंटर बन गया
★ शिवराज सरकार कर्जे से बांटती है वेतन

         

सागर। मध्यप्रदेश में नगरीयनिकाय चुनाव  में सियासी घमासान मचा है। आरोप प्रत्यारोपो का दौर  चल रहा है।राज्यसभा सदस्य और काँग्रेस नेता विवेक तन्खा ने आज सागर में मीडिया से कहा कि सागर और कई जिलों में झुठे मामले दर्ज किए जा रहे है। राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे मामलों के सेंटर बन गया है।  मैं अभी मध्यप्रदेश में प्रैक्टिस कर रहा होता तो झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों की धज्जियां उड़ा देता ।सागर संभ्रांत लोगों का शहर है यहां सभ्य वातावरण रहना चाहिए।  प्रदेश में अच्छे माहौल को दूषित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सीएम शिवराज सिर्फ 15 महीनों के है। काँग्रेस की सरकार आएगी और बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 20000 झूठे वायदे हैं उनमें से सागर में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय ना खुल पाना भी शामिल है। मुझे शिवराज सिंह चौहान पर तरस आता है  कि मध्य प्रदेश करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा है ।नगरीय निकायों के लिए विकास कार्य हेतु वे पैसे कहां से देंगे ।देश का परिदृश्य बदल रहा है प्राइवेट सेक्टर के लोग जब आगे आएंगे सब यहां का विकास हो पाएगा।कर्ज लेकर सरकार वेतन बांट रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सागर नगर निगम के विकास के हिस्से की राशि नहीं रोक सकते है।  यदि उन्होंने प्रजातंत्र पर हमले कर इस तरह का अनैतिक कार्य किया तो हम उन्हें न्यायालय में खड़ा कर देंगे। 

ओबीसी मामले में तंखा बोले मानहानि का मामला वापिस नही लूंगा


सांसद और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर जो झूठ फैलाया उसको लेकर मेने सीएम शिवराज सिंह ,प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा और नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ़ 10 करोड़ का मानहानि और एक सिविल केस लगाया है । मै कोई समझौता  नही करने वाला।इसे वापिस नही लूंगा। 

उन्होंने सागर शहर के बारे में कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर में भी लूट हो रही है। 1600  करोड़ के काम चल रहे है। और दिख कुछ नही रहा।  तालाब की हालत बेहद खराब है।  पिछले 25 वर्षों से यहां भाजपा की सत्ता है ऐसे में उद्योग धंधे ना होना युवाओं को रोजगार के मौके ना मिलना चिंता का विषय है।  जनता और न्याय कांग्रेस के साथ है।  सागर में माहौल बन गया है अब निगम चुनाव में नई इबारत लिखी जाएगी और कांग्रेस जीत हासिल करेगी ।

जनता के टेक्स की राशि है किसी की बपौती नही : प्रदीप जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री

मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा सरकार द्वारा विकास की राशि रोकने के सवाल पर कहा कि जनता जो टैक्स भर्ती है उससे सरकार विकास कार्य करती है। नगरनिगम की अपनी सरकार है । राशि किसी की बपौती नही है जिसे रोका जा सके। वित्त मंत्रालय राशि जारी करता है। जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा  जनता को मिलना उसका हक है कौई खैरात नही । 
पत्रकार वार्ता को पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने भी संबोधित किया।मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक तथा आभार प्रदर्शन महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने किया। 
           
Share:

भाजपा ने किया सशक्त भारत का निर्माणः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ अग्रवाल पारिवारिक मिलन समारोह ★ अंबेडकर वार्ड में भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशी के जन संपर्क में उमड़ा जनसैलाब

भाजपा ने किया सशक्त भारत का निर्माणः मंत्री भूपेन्द्र सिंह
★ अग्रवाल पारिवारिक मिलन समारोह 
★ अंबेडकर वार्ड में भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशी के जन संपर्क में उमड़ा जनसैलाब


सागर।अग्रवाल समाज या कोई भी व्यापारिक समाज हो वह हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रही है। पहले भारतीय जनता पार्टी को व्यापारियों की पार्टी कहा जाता था। शहर की पार्टी कहा जाता था। पहले हम शहरों में जीत जाते थे ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर थे। अब सब जगह भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो गई है। हमारे भारत देश को ऊंचाईयों पर ले जाने, एक सशक्त भारत निर्माण करने और भारत को विश्वगुरू के मार्ग पर ले जाने का काम अगर किसी ने किया है तो वह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अग्रवाल पारिवारिक मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 
 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराज अग्रसेन जी के चरणों में प्रणाम किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज हम सबको गौरव है कि माननीय मोदी जी ने केवल हमारे देश के नेता हैं। बल्कि पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय और ताकतवर नेता के रूप में किसी को जाना जाता है, तो वह माननीय नरेन्द्र मोदी जी हैं। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनों से कहा कि वोट से ही हमारे क्षेत्र का विकास जुड़ा होता है, लोकतंत्र में वोट डालना हमारा धर्म है। इसलिए मेरा आप सब से निवेदन है कि वोट डालने अवश्य जाएं भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। 

कार्यक्रम को नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया। विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर नगर के विकास के लिए भाजपा के महापौर एवं वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व और मंत्री भूपेन्द्र सिंह का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि भाजपा ने अग्रवाल समाज के प्रतिभाशाली नौजवान यश अग्रवाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाकर जिले का नेतृत्व करने का अवसर दिया। मिलन समारोह में मातृशक्ति आरती अग्रवाल, सुनीला अग्रवाल, शशि अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ से मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ वयोवृद्ध साहित्यकार गोविन्द चन्द्र गुप्ता ने एक सुंदर कविता के माध्यम से मंत्री भूपेन्द्र सिंह के अभिनंदन किया। 

     कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजपा नेता नेवी जैन, अग्रवाल समाज अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, शिवकुमार भीमसरिया, अग्रवाल महासभा जिलाध्यक्ष करोड़ी अग्रवाल, विवके अग्रवाल, किशन अग्रवाल, भूपेन्द्र गुप्ता, शरद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, हेमंत पोद्दार, अमित पोद्दार, बंटी अग्रवाल, ओमप्रकाश पोद्दार, मनीष अग्रवाल, अंशुमन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, शरद पोद्दार, अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, कमल अग्रवाल, रूपकिशोर अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, रज्जन अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के वरिष्ठ लोग एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 
 
अंबेडकर वार्ड में भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशी के जन संपर्क में उमड़ा जनसैलाब


सागर। सागर महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं अम्बेडकर वार्ड पार्षद प्रत्याशी सरिता विशाल खटीक के समर्थन में जन संपर्क धर्म श्री स्तिथ विधायक निवास से प्रारंभ हुआ। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में अम्बेडकर वार्ड वासी शामिल हुए जनसम्पर्क से पूर्व सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं धर्म पत्नी अनु जैन ने महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी व पार्षद प्रत्याशी सरिता विशाल खटीक का विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ विजय श्री के संकल्प के साथ तिलक कर शंखनाद के साथ जनसंपर्क प्रारंभ किया।
इस अवसर पर श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने उपस्थित मातृ शक्ति एवं वार्ड वासियों से आगमी 6 जुलाई को  भाजपा महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है अब हम सभी को अपने प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों के अंतर से जितना है ताकि हम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकें। 

भाजपा नेता सुशील तिवारी ने उपस्थित वार्ड वासियों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया प्रतिभा चौबे यश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

शहर और वार्डों के विकास की चाबी भारतीय जनता पार्टी के पास है, कांग्रेस के पास नहींः मंत्री भूपेन्द्र सिंह


शहर और वार्डों के विकास की चाबी भारतीय जनता पार्टी और मेरे पास है कांग्रेस के पास नहीं। गरीबों के कल्याण की जितनी भी योजनाएं चल रहीं हैं वे भाजपा ने बनाई हैं। कांग्रेस तो गरीबों का शोषण करने वाली पार्टी है। यह उद्गार प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में भाजपा द्वारा आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरे सागर में अभी तक सोलह हजार पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ऐसी योजना है जिससे देश के हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो यह सुनिश्चित किया गया है। शास्त्री वार्ड में अभी तक 180 पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं और चुनाव निपट जाने के बाद यहां पार्षद बनने वाली श्रीमती गीता संजय दुबे वार्ड के जितने भी हितग्राहियों की सूची लाएंगी मैं अपने हस्ताक्षर से उसे स्वीकृत करूंगा। हर गरीब के पास खुद के मालिकाना हक का पट्टा हो यह अभियान भी सरकार शीघ्र शुरू करने वाली है। सरकार ने तय किया है कि जहां जमीन नहीं होगी वहां सरकार जमीन खरीदकर पीएम आवास बनाएगी। बहुमंजिला लिफ्ट से लैस बिल्डिगें भी पीएम आवास में बनाई जाएंगी। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कारोनाकाल में सरकार की वेक्सीन, फ्री राशन, छोटे व्यवसाईयों, फुटपाथ विक्रेताओं के लिए चलाई गई स्ट्रीट वेंडर योजना, दो साल बिजली बिल माफ जैसी योजनाओं का जिक्र किया। जिसमें 10, 20, 50 हजार रूपए मुफ्त ब्याज के नगर निगम द्वारा दिए जा चुके हैं। श्री सिंह ने कहा कि शास्त्री वार्ड में भी लगभग 150 लोगों को 10 हजार, 88 लोगों को 20 हजार रूपए के ब्याजमुक्त ऋण इस योजना के अंतर्गत दिए जा चुके हैं। मैं आप सब वार्ड वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी पार्षद श्रीमती गीता संजय दुबे विकास के लिए जितना बजट मांगेंगी उतना हम स्वीकृत करेंगे। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वार्डवासियों को याद दिलाते हुए कहा कि आपके लाभ के लिए बनाई गई सारी योजनाओं को कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने बंद कर दिया था। संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना ऐसी योजनाएं थीं जिन्हें कांग्रेस ने बंद कर दिया था और भाजपा सरकार ने फिर से आकर शुरू किया है। 

आपको समझना चाहिए कि कांग्रेस यदि नगर निगम में आई तो विकास और सारी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित विकास के लिए भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और पार्षद प्रत्याशी श्रीमती गीता संजय दुबे को जिताईये। मंत्री श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ता बहनों से कहा कि वे हाथों में कमल के फूल की मेहदी लगाकर सभी महिला मतदाता बहनों को वोट डालने के लिए भेजें। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस वालों ने अपनी हार को सुनिश्चित देखकर वार्डों में शराब और पैसे बांटना शुरू कर दिया है। भाजपा की नीति है कि वह एक बूंद शराब नहीं बांटेगी क्योंकि इससे घर बर्बाद हो जाते हैं और माताओं, बहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हितग्राही, वार्डवासियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वार्ड की कन्या के पद पूजन किए। कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, डा. अनिल तिवारी, नेवी जैन, अनिल जैन नैनधरा, अनुराग प्यासी, अर्पित पाण्डेय, लखन सिंह ठाकुर, संतोष दुबे, बंटी जैन, राजेश पटैल, दशरथ सिंह, बड़कुल जी, उमाशंकर ठेकेदार, प्रत्याशी गीता संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित थे। 


Share:

जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसरः निधि जैन★ विवेकानंद, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड में जनसंपर्क,★ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के खिलाफ पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की रेखा चौधरी ने★ काँग्रेस ने जारी किया वचनपत्र


जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसरः निधि जैन
★ विवेकानंद, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड में जनसंपर्क,
★ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के खिलाफ  पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की रेखा चौधरी ने
★ काँग्रेस ने जारी किया वचनपत्र

सागर ।कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने शुक्रवार को विवेकानंद वार्ड, केशवगंज वार्ड एवं लक्ष्मीपुरा वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं  के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मतदाताओं ने श्रीमती जैन का स्वागत किया एवं वार्ड की समस्याओं से भी अवगत कराया। जनता के स्नेह एवं आशीष से अभिभूत श्रीमती जैन ने कहा कि शहर में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुहर लगने वाली है।  वर्षों से विकास को बाट जोह रहे नागरिकों को अब समस्याओं एवं निगम की अव्यवस्थाओं से निजात मिलेगी।
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन जब जनसंपर्क के लिए विवेकानंद, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड पहुंची तो लोगों ने बताया कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ यहां के पूर्व पार्षदों ने पात्र व्यक्तियों को न दिलाकर अपने चहेतों को दिलाया है। विवेकानन्द वार्ड के लोगों ने अनियमित जलापूर्ति और प्रतिदिन हो रही विद्युत कटोती की समस्या बताई। केशवगंज वार्ड में श्रीमती जैन ने स्वयं देखा कि वार्ड की नालियां कचरों से भरी हैं, सड़के बीच में -उखड़ी है। गंदा पानी जगह-जगह भरा है। निधि जैन ने लोगों को विश्वास दिलाया कि शहर में कांग्रेस की सरकार बनते ही  मुख्य समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ आश्वासनों की पार्टी है। भाजपा के नेता, मंत्री सिर्फ चुनाव में ही नजर आते हैं,फिर उसके बाद गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों को जनता पहचान चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

 विवेकानंद वार्ड में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी  श्रीमती निधि सुनील जैन विवेकानंद वार्ड पहुंची तो देवेन्द्र रोहण एवं रोहण परिवार ने आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया । इसके बाद श्रीमती निधि जैन ने पार्षद प्रत्याशी श्रीमती भावना जितेन्द्र रोहण के साथ घर घर जाकर मतदाताओ से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्रीमती जैन का ग्यादीन तिराहा, कांच मंदिर, मछरयाई, सरस्वती मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। मतदाताओं ने भी जगह- जगह तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
 
केशव गंज वार्ड में जगह जगह हुआ स्वागत



महापौर प्रत्याशी श्रीमती  निधि सुनील जैन ने केशव गंज वार्ड की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती नीलोफर चमन अंसारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।
नीलोफर के निवास, मछरयाई तिराहा, दिवाला नाका स्कूल के पास श्रीमती जैन का जोरदार स्वागत किया गया। श्रीमती निधि जैन को महिलाओं से अलीम स्नेह मिला, बुजुर्ग महिलाओं के जब उन्होंने पैर छुए तो उन्हें दुलार किया एवं विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

लक्ष्मीपुरा वार्ड की संकरी गलियों में पहुंची निधि 



लक्ष्मीपुरा वार्ड में महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने सघनजनसंपर्क किया एवं संकरी गलियों में भी मतदाताओं के घर घर पहुंची। मतदाताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । वार्ड में श्रीमती जैन का कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी चंद्रप्र‌भा दुबे, पूर्व प्राचार्य एन के सर्वटे, भोला करोसिया के निवास पर स्वागत किया गया। वार्ड की उन्होंने समस्याएं भी सुनी एवं कांग्रेस प्रत्याशी के चुने जाने पर निराकरण का आश्वासन दिया । |
जनसंपर्क में यह रहे उपस्थित
कांग्रेस की  महापोर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन द्वारा तीनों वार्डो में किए गए जनसंपर्क के दौरान चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन, अखिलेश गुप्ता, रामनाथ यादव, चमनभाई, चंदन सुहाने, प्रशांत समैया, आनंद जैन, जितेन्द्र रोहण, प्रदीप जैन, सिंटू कटारे, देवेन्द्र रोहण, कार्तिकेय रोहण, मनोज भट्ट, मदन कोरी, आशीष सेन, दीपक तिवारी, राशिद खान, आसिफ शेख, मो इरफान, श्रद्धा सेन, वार्ड प्रभारी सुधा रजक, मयंक सिंघई, देवकी रावत, शैलेन्द्र गुरू, मनोज गुरु, प्रदीप कोरी, अनुज दुबे के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की ,अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग


भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी के संबंध में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी व श्री नवीन भट्ट समेत माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह पर व्यक्तिगत छवि खराब कर सम्पूर्ण महिला वर्ग का अपमान करने, जातीय दुर्भावना फैलाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने  की दुर्भावना से गलत असत्य व भ्रमपूर्ण जानकारी प्रसारित  करने शिकायत पर अपराधिक मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।
कांग्रेस की प्रतिनिधिमंडल में शामिल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी महापौर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने एडवोकेट वीरेंद्र राजे धर्मेंद्र चौधरी पूर्व पार्षद गंगाराम अहिरवार हरिश्चंद्र सोनवार संदीप चौधरी आदि ने जिला दंडाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर एडीएम शशि मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर भी उक्त संबंध में प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा शॉप पर गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सागर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी द्वारा अपनी फेसबुक वालों के हैंडल से अनुसूचित जाति वर्ग को गुमराह कर इस वर्ग को अन्य समाजों में अपमानित करने की नियत से गलत झूठी असत्य और भ्रम पूर्ण जानकारी को प्रसारित किया है।  इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी श्री नवीन भट्ट जी समेत अन्य लोगों द्वारा भी अपने फेसबुक तथा व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से आम जनता में गलत झूठी व भ्रमपूर्ण जानकारी प्रसारित कर कांग्रेस पार्टी व मेरी व्यक्तिगत सामाजिक और राजनीतिक छवि को खराब करने का कुत्सित कृत्य किया है। उक्त व्यक्तियों द्वारा यह कृत्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ना केवल कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए बल्कि संपूर्ण महिला जाति को अपमानित करने की दुर्भावना से किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 28 जून को अपने सागर प्रवास के दौरान संत रविदास वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मंच से महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी को इंगित करते हुए जातिय दुर्भावना फैलाने वाली बातें कहकर सामाजिक  और राष्ट्रीय एकता को विखंडित करने का राष्ट्रविरोधी कुत्सित प्रयास किया गया है।

  उक्त व्यक्तियों के इस कृत्य से कांग्रेस पार्टी के साथ ही महापौर प्रत्याशी निधि जी जैन व श्रीमती रेखा चौधरी जी की छवि को भी आम जनता के बीच खराब कर उसका चुनावी लाभ लेने का कुत्सित प्रयास किया गया है। जो निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता के विरुद्ध है।
              शिकायत सोपने पहुंची प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा चुनावी माहौल को खराब करते हुए इस तरह के कृत्य पर भारतीय दंड संहिता तथा आदर्श निर्वाचन आचार संहिता के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

संकल्प पत्र में शहर के सुनियोजित विकास का वादा

महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधी सुनील जैन के निवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र 2022 जारी किया गया। 17 बिंदुओं के संकल्प पत्र में साफ पानी, शहर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने,लाखा  बंजारा झील  को जनता की आशाओं के अनुरूप बनाने, गरीब छात्राओं के लिये विशेष बस सेवा, शहर के मुख्य स्थानों पर महिला सुबिधा घर, पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर,डेरी विस्थापन,वार्ड  विकास समितियों का गठन हर वार्ड की समस्या हर करने निगम सेवा केंद्र, महिला विश्विद्यालय खोलने का वादा किया गया है।


इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तनखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, संचालक रामकुमार पंचोरी, जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, स्वदेश जैन, डॉ अंकलेश्वर  दुबे, महापौर उम्मीदवार निधिसुनील जैन,डॉ संदीप सबलोक, प्रशान्त समैया, रफीक गनी, मोनू जैन, चंदन सुहाने, अभिषेक गौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौजुद थे।

कांग्रेस की प्राथमिकता आम जनता की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करना : रेखा चौधरी


नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन समेत सभी वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की जीत हासिल करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ताबड़तोड़ तरीके से चुनाव प्रचार में लग गई है। चुनाव प्रबंधन के साथ साथ अनेक वार्डों में उनका दस्तक देने का क्रम जारी है।

                       जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने अपने चुनावी अभियान के अंतर्गत शहर के शास्त्री नगर तथा गोपालगंज वार्ड पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। चुनाव प्रचार के लिए पहुंची रेखा चौधरी के साथ वार्ड प्रत्याशी देवका विश्वकर्मा तथा डॉ सी वी तिवारी के साथ ही अजय अहिरवार धर्मेंद्र चौधरी हरिशचंद सोनवार गंगाराम अहिरवार दुलीचंद काशीराम नेता रितेश पांडे दीनदयाल तिवारी आदिल राइन आदि ने भाजपा के विनाशकारी 25 सालों के बदले 5 साल विकास के लिए मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महापौर और परिषद की प्राथमिकता आम जनता की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करना होगी।
                                       

                                



                

Share:

SAGAR : पंचायत चुनाव में लोगों में भारी उत्सुकता देखने में आई ,सुबह से ही पहुचे मतदाता

SAGAR :  पंचायत चुनाव में लोगों में भारी उत्सुकता देखने में आई ,सुबह से ही पहुचे मतदाता


 सागर एक जुलाई 2022
  सागर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत द्वितीय चरण में शुक्रवार को चार विकासखण्ड मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना में मतदाताओं द्वारा पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया गया। इसके लिए चार विकासखण्डों में 702 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता देखने में आई। सुबह से ही मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे थे। महिला मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवतियों और महिलाओं में ग्राम सरकार चुनने में ज्यादा उत्सुकता दिखी। पंचायत चुनाव में ग्राम सरकार बनाने में वे कोई भी मौका चूकना नहीं चाहती थी। जिससे मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की लम्बी कतारें देखने को मिली। विकासखण्ड बण्डा के मतदान केन्द्र सौरई, डिलाखेड़ी, गनयारी, उल्दन, विकासखण्ड मालथौन के मतदान केन्द्र खिरियाकला, लोगर, विकासखण्ड बीना के मतदान केन्द्र हिरनछिपा में भी महिलाओं की लम्बी कतारें देखने को मिली। अन्य केन्द्रों पर भी इसी प्रकार के नजारे देखने को मिले।  

सुरक्षा व्यवस्था

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देष पर पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक द्वारा मालथौन, बण्डा, देवरी और बीना के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई थी, ताकि मतदाता बगैर किसी डर और भय के मतदान कर सकें।

मतदान केन्द्रों पर कोविड के बूस्टर टीका की व्यवस्था

त्रि-स्तरीय पंचायत के दूसरे चरण में विभिन्न मतदान केन्द्रों पर कोविड के बूस्टर डोज के लिए आवष्यक इंतजाम किए गए थे। कोविड टीकाकरण के लिए ब्लॉक बण्डा में 50, देवरी 36, बीना 39 एवं मालथौन 37 इस प्रकार कुल 162 मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बूथ बनाए गए थे। इन मतदान केन्द्रों पर कोविड वैक्सीनेशन दल द्वारा मतदाताओं को छूटे हुए द्वितीय डोज एवं प्रिकॉशन डोज के टीके लगाये गए।

दो दिव्यांग मित्र एक-दूसरे की मदद से पहुँचे मतदान केन्द्र ,उत्साह से किया मतदान
 
पंचायत चुनाव में लोगों के उत्सुकता देखते ही बनी। मतदान करने में दिव्यांजन किसी से पीछे नहीं रहे। विकासखण्ड बण्डा के मतदान केन्द्र क्रमांक-103 सौरई में दो दिव्यांग मित्र एक-दूसरे की मदद से मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने उत्साह के साथ मतदान किया। दिव्यांग 37 वर्षीय राजकुमार अहिरवार और 26 वर्षीय गजेन्द्र अहिरवार दोनों मित्र हैं और वे एक दूसरे की सहायता करते है। दोनों ने मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया।  दोनों ने पहले ही तय कर लिया था कि 10 बजे मतदान करना है। राजकुमार अहिरवार को पैरों से चलने में दिक्कत है। वे ट्रायसाईकिल की सहायता से आवागमन करते है। वहीं गजेन्द्र अहिरवार मल्टीपल डिसेबलिटी से पीड़ित है।

 
Share:

हरियाली महोत्सव के पहले दिन सागर स्मार्ट सिटी ने लगाए 1100 पौधे

हरियाली महोत्सव के पहले दिन सागर स्मार्ट सिटी ने लगाए 1100 पौधे

सागर। 01 जुलाई 2022। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 1 जुलाई से प्रारम्भ हुए हरियाली महोत्सव के पहले दिन राजघाट रोड पर बाघराज वार्ड में बन रहे पार्क, स्मार्ट रोड कॉरिडोर में तिली तिराहे से सिविल लाइन सड़क के डिवाइडर पर, काकागंज मुक्तिधाम, नरयावली नाका मुक्तिधाम, एसपी ऑफिस पुलिस लाइन, कदम वाटिका आदि विभिन्न स्थानों पर 1100 पौधे लगाकर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। निगमायुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला और स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ पौधे लगाकर हरियाली महोत्सव मनाया। 
स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में किए गए इस पौधरोपण में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता दिखाई और पौधरोपण के बाद पौधों के साथ सेल्फी ली। सभी हर्षोल्लास के साथ पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के उद्देश्य से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पौधों की देखभाल कर शहर को हरा-भरा बनाने और पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ ली। 
वर्षाकाल के आते ही धरती का श्रृंगार हरियाली से होना प्रारम्भ होता है। शहर को हरियाली की चादर से ढंकने और पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण के महत्त्व का संदेश देते हुए जन-जन को पौधरोपण के लिए जागरूक बनाने के लिए इस हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके तहत आगामी 7 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।
इन प्रजातियों के पौधे लगाए
कंजी, जामुन, नीम, आम, सहजन, अमरूद, गुलमोहर, फॉक्सटेल पाम, एरिका पाम, फिसटेल पाम, केजूरीना, टर्मिनीलिया, यूनिप्रस, फाइकस आदि।

सुरक्षा और ग्रोथ पर फोकस
इस पौधरोपण के दौरान पौधों की सुरक्षा और उनकी ग्रोथ का ध्यान रखा जा रहा है। कई स्थानों पर 5 से 8 फीट ऊंचाई तक के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे ये जल्दी बढ़ सकें और मवेशी इन्हें नुकसान न पहुँचा पाएं।
Share:

पहले अधिवक्ता हूँ बाद में सांसद : विवेक तन्खा★ जिला अधिवक्ता संघ का आयोजन

पहले अधिवक्ता हूँ बाद में सांसद  : विवेक तन्खा
★ जिला अधिवक्ता संघ  का आयोजन


सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर ने
बाररूम क्र. 1 में  राज्य सभा सांसद श्री विवेक तन्खा का स्वागत किया गया । श्री विवेक तन्खा के साथ स्टैटबार कांउसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री रामेश्वर नीखरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन भी साथ थें।
कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे ने किया ।कार्यक्रम की शुरू में श्री विवेक तन्खा जी ने डां. हरिसिंह गौर की फोटो पर माल्यार्पण किया ।रामेश्वर नीखरा इस  कहा कि अधिवक्ता किसी दल विशेष का नहीं होता सभी दलों में होते हुए भी यहां हम सिर्फ अधिवक्ता हैं यह हमारा परिवार हैं ।श्री नीखरा जी ने सागर बार के लिये चैम्बर बनाने हेतु शासन स्तर पर सहयोग करने तथा जरूरत पड़ने पर संघर्ष करने के लिये तैयार रहने की बात कहीं। इसके बाद पूर्व केन्द्रीमंत्री श्री प्रदीप जैन ने कहा की यू.पी. में अधिवक्ताओं के लिये मेडिकल हेतु 5,00,000 / लाख रूपयें एवं 5,000/ रूपये पेशन की व्यवस्था लागू की गई है। उसी तरह म.प्र. में भी यह लागू होने चाहिए इस हेतु मै सहयोग करूगां। विवेक तन्खा ने डॉ हरिसिंहगौर के द्वारा यि गये कार्यों का उल्लेख किया एवं डॉ. गौर के आर्दशों पर चलने की बात कही ।श्री तन्खा
जी ने कहा कि मैं भी बात अधिवक्ता परिवार से हूँ मैं पहले अधिवक्ता हूँ बाद में सांसद हूँ। उन्होने अधिवक्ता के लिए चैम्बर व्यवस्था न होने पर शासन के प्रति रोष व्यक्त किया तथा चैम्बर बनाये जाने के लिए जो भी
संभव हो मेरे द्वारा प्रयास किया जायेगा। उनके द्वारा जारी सासंद निधि की50,000 / रूपये की राशि पुस्तकालय हेतु प्रदान की गई थी उसे प्रशासन द्वारा अधिवक्ता संघ को न देकर ऐजेंसी के माध्यम बनाने एवं पुस्तकें
खरीद पर शासन पर रोष पर व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मैंने यह राशि अधिवक्ता संघ को दी थी संघ ही पुस्तकें खरीदे न कि कोई एंजेसी इस हेतु मै उचित कार्यवाही करूगां । कार्यक्रम का आभार सचिव श्री राजू सराफ
ने किया उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई मे सदेव सहयोग की बात कहीं उक्त कार्यक्रम में उपस्थित राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के सदस्य श्री राजेश पाण्डे, श्रीमति रश्मिऋतु जैन एड. एड. अनिल कोठारी, एड. संतीशचन्द्र रावत, एड. लखनलाल राठौर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. अंकलेश्वर दुबे, उपाध्यक्ष एड रामदास राज, सचिव एड राजू सराफ, कोषाध्यक्ष एड के. के. दुबे, पुस्तकालय अध्यक्ष एड गोपाल तिवारी, सह सचिव एड संदीप चौबे महिला कार्यकारिण सदस्य एड किरणबाला पाठक पुरूष कार्यकारिणी सदस्य एडसंजय सेन एड शशांक शुक्ला, एड वीरेन्द्र तिवारी, एड राम रावत,
अधिवक्तागण एवं कर्मचारिगण उपस्थित थे।

Share:

संवेदनशील जनसेवक , कुशल प्रशासक है पण्डित गोपाल भार्गव ★ अमिताभ पांडेय

संवेदनशील जनसेवक , कुशल प्रशासक है पण्डित गोपाल भार्गव

 ★ अमिताभ पांडेय 


" " बुलंदियों पर पहुंचना कोई कमाल नहीं ,
बुलंदियों पर ठहरना कमाल होता है  "  "
किसी शायर की यह पंक्तियां मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव पर सटीक बैठती हैं।
 वे पिछले लगभग पांच दशक से मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रभावशाली शख्सियत के रूप में चमक रहे हैं ।आम जनता में उनकी पहचान संवेदनशील और सहयोगी जन सेवक के रूप में है । प्रशासन के गलियारों में उन्हें कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाता है ।
अधिकारी , कर्मचारियों से किस तरह स्नेहभाव के साथ काम लेना है ? यह वे बखूबी जानते हैं । उन्होंने सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया जो उनकी जन्मभूमि भी है।श्री भार्गव का सरल,  सहज व्यवहार , आम आदमी के सुख- दुख में उनका लगाव - जुड़ाव उनकी लोकप्रियता को लगातार बनाए हुए हैं ।

अपने क्षेत्र की जनता के साथ वह लगातार संपर्क में  रहते हैं 

जनता से उनका रिश्ता ऐसा है कि लोग उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह जानते हैं।
 केवल रहली विधानसभा क्षेत्र या सागर जिला ही नहीं , मध्यप्रदेश के किसी भी जिले से कोई पार्टी कार्यकर्ता या आम आदमी उनके पास पहुंचता है तो वह जो मदद हो सकती है उसके लिए तत्काल कार्यवाही करते हैं। श्री भार्गव का जन्म 1 जुलाई 1952 को रैली में हुआ वह छात्र जीवन से ही सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं ।वर्ष 1970 में वे छात्र राजनीति के दौरान छात्र संघ में पदाधिकारी बने। सागर विश्वविद्यालय में छात्र संघ में महत्वपूर्ण पदों पर चुने गए। इसके बाद रहली के नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया।
 वर्ष 1984 में रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने उन्हें वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री उमा भारती ने कैबिनेट मंत्री बनाया ।
वह बाबूलाल गौर के मुख्यमंत्री काल में भी कैबिनेट मंत्री रहे । अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी है।
 श्री भार्गव वर्तमान में लोक निर्माण विभाग,  खादी ग्राम उद्योग,  हस्तशिल्प , कुटीर उद्योग के मंत्री हैं।


 इन विभागों में उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसी अभिनव योजनाएं प्रारंभ की है जिनका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है ।
उन्होंने प्रदेश के दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का प्रभावी कार्य किया है।
 वित्तीय वर्ष 2021 - 22 में प्रदेश में 2 हजार 441 किलोमीटर नवीन सड़कें  और 65 नए पुल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। 


★ अपने पिता स्व श्री शंकर लाल भार्गव के साथ

इसके साथ ही प्रदेश के महानगरों में रेल पटरी के कारण बाधित हो रहे यातायात को सुगम बनाने के लिए 105 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है ।इससे श्रम और समय की बचत होगी । आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में अटल प्रोग्रेस वे और नर्मदा एक्सप्रेस वे की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है जिससे प्रदेश का अन्य राज्यों से सड़क संपर्क अधिक बेहतर हो जाएगा।
 इसी प्रकार खादी ग्राम उद्योग,  हस्तशिल्प , कुटीर उद्योग में भी नई-नई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्व रोजगार के नए अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
 हथकरघा मध्यप्रदेश की समृद्ध और ऐतिहासिक धरोहर है ।


इसके प्रति लोक रुचि बढ़ाने के लिए मुंबई सहित अन्य महानगरों में फैशन शो का आयोजन किया गया । मध्यप्रदेश में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हथकरघा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है । इसके माध्यम से महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के प्रयास भी सफल हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि  अपने कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले गोपाल  भार्गव आठवीं बार मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए रहली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं। उनका लगातार आठ बार एक ही क्षेत्र से चुना जाना यह साबित करता है कि उनकी वह जनता से सीधे रिश्ता रखते हैं  ।उनका मजबूत जनाधार है।वे जनता के लिए सदैव मदद को तैयार रहते हैं । 
श्री भार्गव के भोपाल स्थित निवास पर क्षेत्र के बीमारों के श्रेष्ठ उपचार,  उनके रहने , भोजन,  आने-जाने आदि की ऐसी सुविधा की गई है जो मध्य प्रदेश के अन्य विधायकों के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन सकती है ।  उन्होंने अपने घर में क्षेत्र के लोगों के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं।
 क्षेत्र के नागरिकों की हर समस्या का समाधान तत्काल हो इसकी चिंता उन्हें सदैव रहती है। वे स्वयं भी क्षेत्र के नागरिकों से लगातार संपर्क में रहते हैं ।उनके विशेष सहयोगी और प्रशासनिक सलाहकार के डी कुकरेती के अनुसार " श्री भार्गव जैसी साफगोई राजनीति में बहुत कम नेताओं में देखने सुनने को मिलती है । वह ऐसे जनसेवक हैं जो राजनीति में रहते हुए भी झूठ बोलने से बचते हैं और गरीब लोगों की मदद का भाव उनके मन में सदैव बना रहता है । "
वे अपने शुभचिंतकों की चुपचाप मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं । श्री भार्गव लगातार उन लोगों से भी सीधा संवाद बनाए रखते हैं जिनकी पहुंच सरकारी दफ्तरों और बड़े लोगों तक नहीं होती शायद इसीलिए उनके बारे में यह कहा जाता है कि   जिसका कोई न जाने हाल ,           उनके साथी हैं गोपाल " 
 वे सबकी मदद करते हैं , सबकी मदद करते रहेंगे,  ऐसा विश्वास है।
उनके जन्मदिन पर हमारी ओर से यही शुभकामनाएं हैं।

( लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं, संपर्क 9424466269 )
Share:

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को 7-7 साल की सजा


पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को 7-7 साल की सजा
शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपीगण 1. अखिलेश पिता लखमीचंद्र कंजर, 2. पप्पु पिता कंवरलाल कंजर, 3. मुकेश पिता रमेश कंजर निवासीगण ग्राम देवडा जिला शाजापुर को धारा 307/34 भादवि में 7-7 वर्ष की सजा एवं 1000-1000 रू के अर्थदण्ड, धारा 324 भादवि में 6-6 माह की सजा एवं 500-500 रू के अर्थदण्ड तथा धारा 332 भादवि में 6-6 माह की सजा एवं 500-500 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । 
 जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, श्री संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 05.08.2021 को शाम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त  हुई कि झीन कॉलोनी अकोदिया में चोरी करने की नियत से तीन कंजर मोटरसाइकिल से घूम रहे है। इस सूचना पर से टी.आई. के आदेश पर आर. रवि तथा आर. शुभम रघुवंशी तथा आर. बलराम मोटरसाइकिलों से थाने से रवाना हुए। थाने के सामने गुमटी पर आरक्षक अनिरूद्ध व  आर. देवेन्द्र मिले जिन्हे साथ लेकर रवाना हुए । बस स्टेण्ड पर थाना कालापीपल में पदस्थ आर. नीरज शर्मा मिला जिसे मदद के लिए साथ में लिया। सभी आरक्षक झीन कॉलोनी जोशी मेडिकल वाली गली में पहुँचे तो तीन कंजर जो होण्डा साईन बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर थे, भागने लगे जिन्हे पीछा कर पकडा तो अखिलेश व पप्पू कंजर दोनों ने अश्लील गालियां देते हुए कहा कि इन पुलिसवालों को जान से खत्म कर देते है। दोनों आरोपी ने अपने साथी मुकेश कजंर को बोला कि मार चाकू इन सालों को व तीनों ने जान से मारने की नीयत से चाकू मारना शुरू कर दिया। आरोपी मुकेश ने आर. नीरज शर्मा को दाहिने तरफ सीने में चाकू मारा जिससे खून निकलने लगा। आर. रवि को आरोपी अखिलेश ने पेट में चाकू मारना चाहा तो वह तिरछा हो गया जिससे रवि के बाएं कूले के ऊपर कमर में चाकू लगा और खून निकलने लगा। पप्पू कंजर ने भी चाकू से हमला किया तो आर. अनिरूद्ध व आर. बलराम ने उसे पकड़ लिया और आर. शुभम व देवेन्द्र  ने अखिलेश कंजर को पकड़ा। आर. रवि और आर. नीरज ने मुकेश कंजर को पकडा। आर. नीरज को चोट लगने व खून बहने से चक्कर आ गये और वह एकदम से मौके पर गिर गया जिसे संभालने के दौरान तीनो आरोपी छूट कर भाग गये और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ गए। जिनका पीछा कर आरोपी अखिलेश और पप्पू को पकड़ लिया और मुकेश भाग गया। 
आरोपीगण के विरूद्व पुलिस थाना अकोदिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। 

उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।
माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण में आई साक्ष्य व अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुये आरोपीगण को दोषी पाते हुये दोषसिद्ध किया गय
Share:

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अभेद्य संगठन हैः हितानंद शर्मा★ केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★मतदाताओ का मिल रहा है महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को आशीर्वाद

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अभेद्य संगठन हैः हितानंद शर्मा

★ केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★मतदाताओ का मिल रहा है महापौर  प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को आशीर्वाद 


सागर। भाजपा का संगठन अभेद्य संगठन है। इसमें कोई चोंच मारता है तो उसकी चोंच टूटती है संगठन का कुछ नहीं बिगड़ता। क्योंकि यह 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं चलता। यह विचार परिवार से निकले कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसको बनाने में चार पीढ़ियां लगी हैं। यह प्रेरक संदेश मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सागर में नगर विजय के लिए आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के बूथ प्रभारियों कार्यकर्ताओं, महामंत्रियों और बीएलए को दिया है।

    ★ नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह            का युवा नेता सुबोध आर्य ने                    स्वागत किया

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि 1952 में प्रधानमंत्री नेहरू ने चुनौती दी थी कि भारत की एक इंच भूमि पर भगवा नहीं फहराने दिया जाएगा जो कोशिश करेगा उसे कुचल दिया जाएगा। इसके जवाब तत्कालीन अध्यक्ष श्यामाप्रसाद जी ने कहा था कि मैं ऐसी कुत्सित मानसिकता के लोगों को कुचल डालूंगा परिणामस्वरूप आज देश की इंच-इंच भूमि पर भगवा है और जो हमको कुचलने की बात कर रहे थे, वो कुछ प्रदेशों में सिमट गए। आज भाजपा ने कांग्रेस को देश में कुचल दिया। श्री शर्मा ने कहा कि अटल जी ने भाजपा के स्थापना अधिवेशन में कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज हमारे कार्यकर्ताओं की चैथी पीढ़ी ऐसा होते हुए देख पा रही है। दो तीन पीढ़ियों पहले देश में हमारे कार्यकर्ता गिनती के थे और आज हमारे संगठन मनीषियों ने ऐसा संगठन खड़ा है कि कार्यकर्ता इतने अधिक हैं कि गिने नहीं जा सकते। आज भाजपा देश में सर्वाधिक पार्षदों, सर्वाधिक विधायकों, सर्वाधिक सांसदों वाला सबसे विराट दल है।

संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमने हमने पिछले महीने बूथ स्तर की संगठन रचना का फिजिकल और डिजीटल वेरीफिकेशन किया था। हमारे बूथ पर आगे चलकर 60 के बजाए 30 नामों के पन्ना प्रभारी बनेंगे। बूथ पर बैठने वाला भाजपा का पोलिंग एजेंट इतना सक्षम और प्रतिबद्ध होता है कि वह पिछली कई पीढ़ियों से बूथों पर लाठी, गोली और आतंक झेलता हुआ उनसे निपट कर निकला है। उस पोलिंग एजेंट की समर्पित भूमिका आपको चुनाव के समय ही दिखाई देगी शेष समय वह नेपथ्य में रहता है। हमें पोलिंग एजेंट जैसी इकाई को सर्वाधिक सम्मान देना चाहिए। श्री शर्मा ने बूथ अध्यक्ष, महामंत्रियों, बीएलए को मतदाता सूची का सूक्ष्मता से सदुपयोग करने, वार्ड में की वोटर्स के बीच काम करने जैसी बारीकियों को समझाया। 


त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमें प्रत्याशी से अधिक भाजपा और कमल निशान पर फोकस करना है क्योंकि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच है न कि प्रत्याशियों के बीच। प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होता है जिसे कार्यकर्ताओं के बीच से दायित्वों के लिए चुना जाता है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 सालों के शासनकाल में देश को जिस तरह बर्बाद किया है यह तथ्य पूरा देश समझ चुका है। हमें इस चुनाव में सिर्फ विकास पर फोकस करना है क्योंकि प भाजपा ने ही शहरों का विकास किया है। बीच में दुर्भाग्य से बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिए एक रुपया भी नहीं दिया और चुनाव में किए ग्रे एक भी वायदे को पूरा नहीं किया।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसी विश्वसनीय सूचनाएं मिल रही हैं कि कांग्रेस प्रति मतदाता पांच सौ रु की दर से घरों में नोटों के लिफाफे भेजना शुरू कर चुकी है। कांग्रेस के द्वारा शराब भी बांटी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता सूचनाएं इकट्ठी करके कांग्रेस की शराब पकड़वाने का अभियान चलाएं।


त्रिदेव सम्मेलन को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित कर नगर में चल रहे चुनाव अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। सम्मेलन में गृहनिर्माण मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, डा सुशील तिवारी संध्या भार्गव, श्रीमती प्रतिभा चैबे, प्रभु दयाल पटेल, लता वानखेड़े, ज्योति दुबे, अभय दरें, डा अनिल तिवारी, रामकुमार साहू, श्याम तिवारी, अर्पित पाण्डेय, नवीन भट्ट, यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, सुधीर यादव, जगन्नाथ गुरैया, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, अंशुल परिहार, सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए आदि शामिल हुए।

मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगें नगर गौरव की उपाधि:- संगीता तिवारी


भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि हम सागर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के 70 से अधिक अंक आने पर एवं आई.ए. एस. एवं आई. पी. एस. परीछाओं में प्रथम आने पर हम उन्हें नगर निगम द्वारा नगर गौरव सम्मान के तहत सम्मानित कर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊँगी। सागर को गौरान्वित करने वाली हर प्रतिभा को नगर निगम आगे आकर उनके आगे की तैयारी का पूरा खर्च उठाकर प्रोत्साहन करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सागर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूँगी। हर हाल में सागर का संपूर्ण विकास, लोगों को अच्छी सुविधायें दिलाने के लिये मातृशक्ति और युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य करूँगी। भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान लोगों का आत्मीय भाव देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क में आम मतदाता बढ़-चढ़ कर शामिल होकर भाजपा की विकास पूरक नीतियों के लिये अपना समर्थन जाहिर कर रहें हैं।



सागर तालाब के निखरते ही पर्यटन का केन्द्र बनेगा:- शैलेन्द्र जैन
 जनसंपर्क करते हुये नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में कमलनाथ केन्द्रीय मंत्री थे, उस समय कमलनाथ ने तालाब कार्य को कराने की घोषणा की थी, लेकिन किसी भी प्रकार की राशि तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण को नहीं दी गयी। कांग्रेस के नेताओं ने केवल घोषणा कर, घोषणावीर बनकर सागर के लोगों के साथ छल किया वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ने सागर तालाब के गहरीकरण सागर तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये लगभग 111 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय में सागर का तालाब खूबसूरत दिखेगा। बाहर से लोग पर्यटन के लिये आकर सागर के तालाब की खूबसूरती देखेंगें। उन्होंने सागर के संपूर्ण विकास को गतिमान बनाने के लिये महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा के समस्त पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की। 
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, सपना भूपेन्द्र अहिरवार, डाली जयकुमार सोनी, पूजा राधेश्याम सोनी, आलोक केशरवानी, अमित कछवाहा, भगवती जाटव, सुनील गोस्वामी, राजीव सोनी, मनीष नेमा, नवीन भट्ट, अंशुल गुप्ता, विक्रम सोनी, द्वारका भट्ट, विनीत भट्ट, शंभु खटीक गोविंद जड़िया, रत्नेश जड़िया आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद ने महिला सम्मेलन ,युवा सम्मेलन और जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मांगे वोट

 सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर हितग्राही सम्मेलन हितग्राही सम्मेलन, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने का आशीर्वाद लिया। लक्ष्मीपुरा वार्ड में हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह, लक्ष्मीपुरा वार्ड क्रमांक 42 का हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह आज मधुवन गार्डन लक्ष्मीपुरा में आज दिनांक संपन्न हुआ। मतदाताओं को संबोधित करते हुए सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि सागर में जो विकास कार्यों की गति चल रही है, उन्हें निरंतर बनाए रखने के लिए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सभी मतदाता विजयी बनाएं। इस अवसर पर लक्ष्मीपुरा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशारानी जैन होगी। कार्यक्रम प्रभारी अर्पित पांडेय, वार्ड प्रभारी राजेश पंडित, नीरज जैन गोलू सहितपार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन साथ में रहे।

भाजपा सरकार महिलाओं को रोजगार देने में आगे:- संध्या भार्गव मोर्चा जिला अध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने सागर के विभिन्न वार्डों में महिला हितग्राही सम्मेलनों में विचार रखते हुुये कहा कि महिलाओं का सम्मान, स्थान, और सुरक्षा भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे आकर कार्य किया। श्रीमती भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सागर की हजारों महिलाओं को स्व सहायता समूह एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार दिलाने का कार्य किया है। 
       महिलाओं के सम्मान के साथ रोजगार दिलाने का कार्य भाजपा की सरकार में संभव है। सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के साथ भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भाजपा की विकास पूरक नीतियों का समर्थन करें। महिला मोर्चा के हितग्राही सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेडे़, श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन प्रतिभा चौबे, सुनीता रैकवार, शैलबाला सुनरया, दीप्ती चंदेरिया सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी। 
 कांग्रेस के पास विकास का कोई ऐजेंडा नहीं:- सुधीर यादव

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर यादव ने कहा है कि, मतदाता भाजपा के साथ है, क्योंकि भाजपा सर्वकल्याण का ध्येयवाक्य लेकर चलने वाली पार्टी है। समरसता और विकास भाजपा का मूल मंत्र है। इसी को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है और सागर में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। कांग्रेस के पास न तो विकास का कोई ऐजेंडा है और न ही कोई जन हितेशी सोच है। यहीं कारण है कि कांग्रेस अब शिखर से शून्य की ओर बढ़ रही है। सुधीर यादव ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी सहित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कहा कि सागर के विकास में कांग्रेस को अपने पचास साल के कुशासन को देखना चाहिये। कांग्रेस न तो सागर की तस्वीर बदल सकी और न युवाओं की तकदीर। कांग्रेस को जनता उसके गरीबों, पिछड़ों के शोषण और विकास को नजरअंदाज किये जाने के कारण जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। 

कांग्रेस ने सागर के लोगों के साथ धोखा किया:- मुकेश तिवारी

 मुकेश तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस ने देश-प्रदेश और सागर नगर निगम पर कई सालों तक राज किया, मगर विकास नहीं किया।  मतदाता कांग्रेस और भाजपा में तुलना कर वोट करें। कांग्रेस ने जनता के साथ छल-कपट, झूठ, बदमाशी ख्ूाब की, मगर विकास की चिंता नहीं की जबकि, भाजपा ने 15 वर्षों में सागर के विकास के लिये स्मार्ट सिटी की सौगात, तालाब सफाई, ऐलीवेटेड कॉरिडोर, ऑडिटोरियम, सड़कों का जाल बिछाकर पार्कों का निर्माण कर सागर के लोगों को विकास कार्याें की सौगात दी है। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि वे कांग्रेस के झूठे भ्रम, छल, प्रपंच में न फँसे। कांग्रेस के पास विकास का कोई ऐजेण्डा नहीं है। सागर के विकास को लेकर भाजपा के पास सुनियोजित ऐजेंडा है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता अनिल तिवारी, गीता संजय दुबे, रोमा हसानी, रेखा यादव, मेघा दुबे, दीपेश जैन,राजेश सैनी, अवनीश गंगवानी, निर्मल भोले, विकास बेलापुरकर, सुनील जैन, सुरेश नामदेव, सोनू दुबे, राहुल समेले, लखन ठाकुर, प्रेमचंद बड़कुल सहित बड़ी सख्या में उपस्थित रहे। 
कांग्रेस के बहकावे में न आकर भाजपा को वोट करें:- मोकलपुर

देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्मार्ट सिटी सहित कई महत्वकांक्षी योजनायें दी हैं। सागर को स्वच्छ सुंदर एवं पूर्ण विकसित बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहें है। सागर का विकास अवरूद्ध न हो इसके लिये समस्त मतदाता नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर भविष्य के सागर को संवारने की दिशा में भाजपा के पक्ष में निर्णय लें। उक्त बयान मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिये। श्री मोकलपुर ने कहा कि देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सागर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री मिलने पर निश्चित रूप से सागर एक महानगर का रूप लेकर विकास की एक नयी इबारत लिखेगा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथे लेते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के सभी वर्गों का शोषण कर विकास को अवरूद्ध कर दिया था। सागर को पूर्ण विकसित सागर बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी दृण संकल्पित है।
जिले में सभी स्थानों पर एक-साथ भाजपा प्रत्याशी करेंगें वृक्षारोपण

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा सागर नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद् स्तर पर सभी जगह एक स्थान पर, एक साथ भाजपा प्रत्याशियों द्वारा आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आज 1 जुलाई को संपन्न होगा। इस संबंध में भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि जिले में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषदों में एक साथ, एक स्थान पर भाजपा प्रत्याशियों द्वारा वृक्ष लगाकर अपने शहर को क्लीन सागर, ग्रीन सागर बनाने का संकल्प लेगें। श्री सीरोठिया ने बताया कि सागर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं सभी 48 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी एक स्थान पर सुबह 9ः30 बजे 48 पौधों को लगाकर सागर को ग्रीन शहर, क्लीन शहर बनाने का संकल्प लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाया। 

महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का आज 01 जुलाई का जनसंपर्क
भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 01 जून को सुबह 9 बजे से रामपुरा वार्ड एवं इतवारी वार्ड सिंह वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे विजय टाकीज के पास एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी संतकबीर वार्ड एवं केशवगंज वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। संतकबीर वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे शीतला माता मंदिर के यहां एवं केशवगंज वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिये शाम 5 कांच मंदिर मछरयाई के पास एकत्रित होगें।

बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी व अनु शैलेन्द्र जैन के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

महापौर की भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनु शैलेन्द्र जैन के समक्ष आज रविशंकर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अंशू सागर, निशा साहू, सारिका डेंगरे, शालिनी तिवारी, संगीता रावत, सुनीता यादव, जया तिवारी, प्रियंका पाठक, स्वाति पाठक, राखी तिवारी, दीपशिखा मिश्रा, अनुराधा देवी, संगीता मिश्रा, आराध्या पटेरिया, रीता घोषी ने ग्रहण की है।

 सदस्यता कार्यक्रम उपरांत बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ रविशंकर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सूरज घोषी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने की अपील की। 

केन्द्र से नगर निगम तक ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार ही करेंगी विकासः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

 
यह चुनाव सागर के नगर सरकार चुनने का चुनाव है। केन्द्र में भाजपा नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह जी की लोकप्रिय सरकार है। हमें सागर की नगर सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही चुनना चाहिए ताकि ट्रिपल इंजन के सिस्टम से सागर के विकास का मार्ग हमेशा प्रशस्त रहे। नगर निगम के पास विकास के लिए पैसा केन्द्र व राज्य सरकारों से ही आता है। यदि यहां दुर्भाग्य से कोई और चुनकर आता है तब सागर का विकास रूक जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात सागर में आयोजित विभिन्न वार्डों के हितग्राही सम्मेलनों में कही है। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें ही विकास करतीं हैं। इसलिए पूरे देश में भाजपा ही जीतती जा रही है। कमलनाथ की सरकार हमने देखी उन्होंने चुनाव में जितने वायदे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। सागर का विकास हमेशा भाजपा ही करती आई है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण की सारी योजनाएं केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सिंह जी की सरकार की हैं। कोरोनाकाल में फ्री वेक्सिनेशन एक ऐतिहासिक काम था जिसमें जनता का एक रूपया भी खर्च नहीं हुआ। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि, पीएम आवास, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थदर्शन योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना और स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं ये सब भाजपा की ही देन हैं। 
     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति से मेरा निवेदन है कि सभी बहनें अपने-अपने हाथों में मंेहदी से कमल का चित्र बनाएं और सबके घरों में जाकर भी मेंहदी से कमल का निशान बहनों के हाथों पर बनवाएं। मतदान के लिए जब जाएं, तो यह संदेश सभी तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सागर के किसी भी वार्ड में विकास कार्याें के लिए राशि का अभाव मैं नहीं होने दूंगा यह मैं वचन देकर जा रहा हूं। 

     गोपालगंज के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रूपेश यादव के नेतृत्व में साठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। जिनका मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मेरे छात्र जीवन का अधिकांश समय भाई सुशील तिवारी के साथ गोपालगंज में ही गुजरा है और यहां के आसपास वार्डों से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी ऐसा मेरा विश्वास है। गोपालगंज वार्ड, सिविल लाईन वार्ड के संयुक्त हितग्राही सम्मेलन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता गौरीशंकर दक्ष, डा. सुशील तिवारी, अजय परमार अनिल जैन नैनधरा, संजय द्विवेदी, डा. सुखदेव मिश्र, डा. अनिल तिवारी, महेश जैन, डा. राजू सेन, कमलेश बघेल, हितग्राही सम्मेलन प्रभारी अर्पित पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मनीष चैबे सहित बहुत से गणमान्य नागरिक और हितग्राहीगण उपस्थित थे। 
     मोहननगर वार्ड के हितग्राही सम्मेलन को नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह तथा विधायक शैलेन्द्र जैन ने संबोधित किया जिनके समक्ष पूर्व पार्षद कंचन श्यामू गुप्ता के जेठ संजय गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर संजय गुप्ता का पार्टी में स्वागत किया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह व विधायक शैलेन्द्र जैन ने मोहननगर वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू को पार्षद के रूप में चुनने की वार्डवासियों की अपील की और वार्ड के सारे विकास कार्याें को पूरा करने की गारंटी दी। मोहन नगर वार्ड के बुजुर्गों ने सम्मेलन में आकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह से मुलाकात की और अपना आशीर्वाद भाजपा के लिए प्रदान किया। 

     इस कार्यक्रम में भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू, नरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद महेश सोनी, अशोक सोनी बरेला, विनोद सेन, जय सोनी, संजय मुखिया, रमाकांत सोनी, मिंटू सोनी, मुकेश सोनी, मोहन सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, देवेन्द्र नानौरिया, नरेन्द्र सोनी जबलपुर वाले, सुरेश खलीफा, अनुभव रिछारिया, द्वारका प्रसाद नानौरिया, परमानंद सोनी, रज्जू ताम्रकार, रघुवीर सोनी, सुरेश सोनी, अर्पित मिश्रा, सिद्धार्थ पण्डा, राजकुमार नामदेव, दिनेश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में विक्रम सोनी, अर्पित पाण्डेय एवं जगन्नाथ गुरैया उपस्थित थे।
भगत सिंह वार्ड के हितग्राही सम्मेलन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद तिवारी को एक बार फिर से नगर निगम परिषद में पहुंचाने की विनम्र अपील मंत्री भूपेन्द्र सिंह व विधायक शैलेन्द्र जैन ने उपस्थित विशाल जन समूह से की। कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी की नगर निगम परिषद में उपस्थिति विगत कई दशकों से सुनिश्चित रही है और उन्होंने नगर निगम के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। उनका चुना जाना ही भगत सिंह वार्ड के विकास की गारंटी है और वार्ड के विकास के लिए राशि देने की गारंटी मैं विभागीय मंत्री होने के नाते दे रहा हूं। 

     भगतसिंह वार्ड के हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, श्रीमती संध्या भार्गव, रामकुमार साहू, रनवीर ठाकुर, श्रीमती ज्योति दुबे, राजेन्द्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल, रीतेश मिश्रा, वार्ड प्रभारी राजकुमार धनोरा, अर्पित पाण्डेय, श्याम तिवारी, लक्ष्मण सिंह, अतुल नेमा, रणधीर सिंह ठाकुर, वारिज तिवारी, नीलम अहिरवार, अतुल श्रीवास्तव, संदीप सोनी, कुलदीप सोनी, सुरेन्द्र महरोलिया, अनुज साहू, अनिता कृष्णकुमार चैबे, बसंत पाण्डेय, अमित वैशाखिया, प्रमोद भारद्वाज, सतीश जैन, हाजी जी, अनुराग पाराशर, प्रांजुल पाराशर सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित थे। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हितग्राहियों एवं वार्डवासियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। 


गोपालगंज वार्ड में 60 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल

 गोपाल गज वार्ड के भाजपा प्रत्याशी रूपेश यादव के नेतृत्व में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष 60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता लें ली है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हितग्राही सम्मेलन के दौरान इन सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का कमल निशान वाला गमछा पहना कर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। 
     भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रिंकू चैरसिया, मिलन जैन, हनीफ, अब्दुल खलील, सुंदर रजक, देवेन्द्र रैकवार, सुन्नु चैरसिया, पवन यादव, अक्षय दुबे, आरिफ खान, लल्ला श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, हरीश अहिरवार, रमेश अहिरवार, गज्जू अहिरवार, अन्नू रजक, कम्मू अहिरवार, छोटा राजेश अहिरवार, बब्लू पटैल, सिंधी सुखलाल, नरेश यादव, सत्तार भाईजान, अभिषेक चैधरी, मदन रैकवार, अंजार भाईजान, जाकिर भाईजान, सज्जी पवार, सुरेन्द्र पवार, निर्मल जैन, गुड्डा डायमंड, गोलू पटैल, संजय रजक, रामजी यादव, संजय साहू, अंकित रिछारिया, मुरलीधर अहिरवार, नवीन सेन, संतोष ठाकुर, राकेश शर्मा, कमलेश रैकवार, महेश खडड्र, रवि पटैल, गोविंद रैकवार, मरियमवानो, विजेता श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, बेबी रजक, उपमा श्रीवास्तव संध्या तिवारी सहित अनेक लोग शामिल हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में भाजपा की विकास परक नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर अच्छे लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में सफाए की ओर है।


                                                       

Share:

Archive