बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा मध्यप्रदेश राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे मुकदमो का सेंटर बन गया★ शिवराज सरकार कर्जे से बांटती है वेतन

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा मध्यप्रदेश राजनीतिक दुर्भावना के चलते  झूठे मुकदमो का सेंटर बन गया
★ शिवराज सरकार कर्जे से बांटती है वेतन

         

सागर। मध्यप्रदेश में नगरीयनिकाय चुनाव  में सियासी घमासान मचा है। आरोप प्रत्यारोपो का दौर  चल रहा है।राज्यसभा सदस्य और काँग्रेस नेता विवेक तन्खा ने आज सागर में मीडिया से कहा कि सागर और कई जिलों में झुठे मामले दर्ज किए जा रहे है। राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे मामलों के सेंटर बन गया है।  मैं अभी मध्यप्रदेश में प्रैक्टिस कर रहा होता तो झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों की धज्जियां उड़ा देता ।सागर संभ्रांत लोगों का शहर है यहां सभ्य वातावरण रहना चाहिए।  प्रदेश में अच्छे माहौल को दूषित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सीएम शिवराज सिर्फ 15 महीनों के है। काँग्रेस की सरकार आएगी और बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 20000 झूठे वायदे हैं उनमें से सागर में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय ना खुल पाना भी शामिल है। मुझे शिवराज सिंह चौहान पर तरस आता है  कि मध्य प्रदेश करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा है ।नगरीय निकायों के लिए विकास कार्य हेतु वे पैसे कहां से देंगे ।देश का परिदृश्य बदल रहा है प्राइवेट सेक्टर के लोग जब आगे आएंगे सब यहां का विकास हो पाएगा।कर्ज लेकर सरकार वेतन बांट रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सागर नगर निगम के विकास के हिस्से की राशि नहीं रोक सकते है।  यदि उन्होंने प्रजातंत्र पर हमले कर इस तरह का अनैतिक कार्य किया तो हम उन्हें न्यायालय में खड़ा कर देंगे। 

ओबीसी मामले में तंखा बोले मानहानि का मामला वापिस नही लूंगा


सांसद और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर जो झूठ फैलाया उसको लेकर मेने सीएम शिवराज सिंह ,प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा और नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ़ 10 करोड़ का मानहानि और एक सिविल केस लगाया है । मै कोई समझौता  नही करने वाला।इसे वापिस नही लूंगा। 

उन्होंने सागर शहर के बारे में कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर में भी लूट हो रही है। 1600  करोड़ के काम चल रहे है। और दिख कुछ नही रहा।  तालाब की हालत बेहद खराब है।  पिछले 25 वर्षों से यहां भाजपा की सत्ता है ऐसे में उद्योग धंधे ना होना युवाओं को रोजगार के मौके ना मिलना चिंता का विषय है।  जनता और न्याय कांग्रेस के साथ है।  सागर में माहौल बन गया है अब निगम चुनाव में नई इबारत लिखी जाएगी और कांग्रेस जीत हासिल करेगी ।

जनता के टेक्स की राशि है किसी की बपौती नही : प्रदीप जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री

मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा सरकार द्वारा विकास की राशि रोकने के सवाल पर कहा कि जनता जो टैक्स भर्ती है उससे सरकार विकास कार्य करती है। नगरनिगम की अपनी सरकार है । राशि किसी की बपौती नही है जिसे रोका जा सके। वित्त मंत्रालय राशि जारी करता है। जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा  जनता को मिलना उसका हक है कौई खैरात नही । 
पत्रकार वार्ता को पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने भी संबोधित किया।मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक तथा आभार प्रदर्शन महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने किया। 
           
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive